Uncategorised

दपुमरे SECR के नागपुर मण्डल में रेल ब्लॉक, फिर पिटेगी मुम्बई – हावडा मार्ग की गाड़ियाँ

दपुमरे के नागपुर मण्डल में, नागपुर – हावडा मार्ग की बहुतसी गाड़ियाँ सालवा रेल ब्लॉक के चलते अस्तव्यस्त रहनेवाली है। गौरतलब यह है, इस बार ब्लॉक की अवधि दिनांक 06 से 09 नवम्बर मात्र 4 दिनोंकी होने से यात्री गाड़ियाँ देरीसे से चलने आफ़त ज्यादा लम्बी नही खिंचेगी।

पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :- परिपत्रक में उल्लेखित तिथियां JCO अर्थात गाड़ियोंके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि रहेगी।

18240 इतवारी कोरवा शिवनाथ एक्सप्रेस दिनांक 06 एवं 08 को नही चलेगी वापसीमे 18239 कोरबा इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस दिनांक 07 एवं 09 नवम्बर को रद्द रहेगी।

12855/56 बिलासपुर इतवारी बिलासपुर इन्टरसिटी एक्सप्रेस दोनोंही दिशाओंसे दिनांक 08 और 09 को रद्द रहेगी।

11754 रेवा इतवारी त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 05 एवं 07 नवम्बर को और वापसीमे 11753 इतवारी रेवा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 06 एवं 08 नवम्बर को रद्द रहेगी।

08741/42 दुर्ग गोंदिया दुर्ग मेमू विशेष दिनांक 07, 08, 09 नवम्बर को दोनोंही दिशाओंसे रद्द रहेगी।

08743/44 गोंदिया इतवारी गोंदिया मेमू विशेष दिनांक 07, 08, 09 नवम्बर को दोनोंही दिशाओंसे रद्द रहेगी।

08267 रायपुर इतवारी मेमू विशेष दिनांक 06, 07, 08 नवम्बर को और वापसीमे 08268 इतवारी रायपुर मेमू विशेष दिनांक 07, 08, 09 नवम्बर को रद्द रहेगी।

08281/82 इतवारी गोंदिया मेमू विशेष दिनांक 07, 08, 09 नवम्बर को दोनोंही दिशाओंसे रद्द रहेगी।

08212 बिलासपुर कोरबा विशेष 07 एवं 09 नवम्बर को रद्द रहेगी।

अंशतः रद्द गाड़ियाँ :-

12105 मुम्बई गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस JCO दिनांक 06, 07 एवं 08 को मुम्बई से निकलकर नागपुर तक ही चलेगी वापसीमे 12106 गोंदिया मुम्बई विदर्भ एक्सप्रेस JCO दिनांक 06, 07 एवं 08 को बजाय गोंदिया, नागपुर से अपनी मुम्बई यात्रा शुरू करेगी।

11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 08, 09 एवं 10 को कोल्हापुर से निकलकर नागपुर तक ही चलेगी वापसीमे 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 08, 09 एवं 10 को बजाय गोंदिया, नागपुर से अपनी कोल्हापुर यात्रा शुरू करेगी।

18109 टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस JCO दिनांक 06, 07, 08 को और 18110 इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस JCO दिनांक 07, 08, 08 नवम्बर को टाटानगर से गोंदिया के बीच ही परिचालित होगी। यह गाड़ी निर्देशित दिनोंमें गोंदिया से इतवारी के बीच रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :-

20843 बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस JCO दिनांक 07 एवं 08 नवम्बर को अपने नियमित मार्ग से न चलकर बिलासपुर, कटनी, जबलपुर, इटारसी होकर भोपाल व आगे नियमित मार्ग से भगत की कोठी की ओर चलेगी।

20846 बीकानेर बिलासपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 06 एवं 08 नवम्बर को इटारसी से आगे अपने नियमित मार्ग से न चलकर इटारसी, जबलपुर, कटनी होकर बिलासपुर की ओर चलेगी।

18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस JCO दिनांक 05, 06 एव 07 को झाँसी, सागर, कटनी मुरवाड़ा होकर चलेगी। वापसीमे 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस JCO दिनांक 07, 08 एव 09 को कटनी मुरवाड़ा, सागर, झाँसी होकर चलेगी।

12262 हावडा मुम्बई दुरन्तो एक्सप्रेस JCO दिनांक 07, 08 एव 09 को बिलासपुरसे मार्ग परिवर्तन कर कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा होकर भुसावल आएगी और आगे अपने नियमित मार्ग से मुम्बई की ओर चलेगी। वापसीमे 12261 मुम्बई हावडा दुरन्तो एक्सप्रेस JCO दिनांक 06, 07 एव 08 को भुसावल से मार्ग परिवर्तन कर खण्डवा, इटारसी, जबलपुर कटनी होकर बिलासपुर से आगे नियमित मार्ग से हावडा की ओर चलेगी।

12221 पुणे हावडा दुरन्तो एक्सप्रेस JCO दिनांक 07 को पुणे से निकल, भुसावल से मार्ग परिवर्तन कर खण्डवा, इटारसी, जबलपुर कटनी साऊथ होकर बिलासपुर से आगे नियमित मार्ग से हावडा की ओर चलेगी।

18030 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस JCO दिनांक 06, 07 एव 08 को बिलासपुरसे मार्ग परिवर्तन कर कटनी साऊथ, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा होकर भुसावल आएगी और आगे अपने नियमित मार्ग से मुम्बई की ओर चलेगी। वापसीमे 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार एक्सप्रेस JCO दिनांक 06, 07 एव 08 को भुसावल से मार्ग परिवर्तन कर खण्डवा, इटारसी, जबलपुर कटनी होकर बिलासपुर से आगे नियमित मार्ग से हावडा की ओर चलेगी।

Uncategorised

20489/90 बाड़मेर जयपुर बाड़मेर अब मथुरा तक विस्तारित होगी।

20489/90 बाड़मेर जयपुर बाड़मेर प्रतिदिन एक्सप्रेस 14 नवम्बर 2022 से, सप्ताह में पाँच दिन मथुरा तक विस्तारित की जा रही है। इस तरह का निर्णय रेल बोर्ड से लिया गया है।

चूँकि इस निर्णयपर कार्यवाही करने की जिम्मेदारी सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे, मण्डलों की रहेगी तो वह आगे इस बारे में विस्तृत परिपत्रक निकालकर बाड़मेर – जयपुर के बीच जो गाड़ी दो दिन चलेगी उसका अलग गाड़ी क्रमांक इत्यादि जाहिर करेगी। फ़िलहाल आप रेल बोर्ड से जारी हुई सूचना देखिए।

Uncategorised

WCR पमरे के जबलपुर मण्डल मे रेल ब्लॉक, रेल यातायात रहेगी अस्तव्यस्त

जबलपुर और भोपाल मण्डल के मलखेड़ी – गुना खंड, मालखेड़ी – महादेवखेड़ी के लगभग 8 किलोमीटर के बीच रेल दोहरीकरण चालू करने के संबंध में मालखेड़ी और करोद स्टेशनों के प्री एनआई/एनआई के दौरान ट्रेनों का रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है।

रद्द गाड़ियोंकी सूची :- निम्नलिखित सूची में बाधित गाड़ियोंके क्रमांक और उनके प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन का नाम दिया गया है। साथ ही अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि JCO दी गयी है।

परावर्तित मार्ग से चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :-

Uncategorised

सावधान! मध्य रेल मुम्बई में, 2 माह का रेल ब्लॉक

मध्य रेल CR के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म क्रमांक 10, 11, 12 और 13 का विस्तार किया जा रहा है। इसके चलते इन प्लेटफार्म से परिचालित किये जाने वाली यात्री गाड़ियोंमे मरे प्रशासन दो महिने के लिए निम्नलिखित बदलाव करने जा रही है।

11140 गदग मुम्बई एक्सप्रेस जो गदग से दिनांक 07 नवम्बर को मुंबई के लिए रवाना होगी, दादर स्टेशन तक ही जाएगी। दादर से मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच रद्द रहेगी। यह टर्मिनल का बदलाव दो महीने तक जारी रहेगा।

02102/01 मनमाड़ मुम्बई मनमाड़ गोदावरी विशेष अब प्रतिदिन की जगह सप्ताह में छह दिन ही चलाई जाएगी। यह गाड़ी दिनांक 10 नवम्बर से 12 जनवरी 2023 तक, दोनोंही दिशाओंसे प्रत्येक गुरुवार के दिन रद्द रहेगी। साथ ही दिनांक 11 नवम्बर से 05 जनवरी तक दादर से मनमाड़ के बीच ही चलाई जाएगी।

विस्तृत परिपत्रक अंग्रेजी में जोड़ा गया है।

Uncategorised

‘उत्तिष्ठोत्तिष्ठगोविन्द त्यजनिद्रांजगत्पते।’

प्रबोधिनी, कार्तिकी या देव उठनी एकादशी पर चलिए श्रीहरि के दर्शन करने भुवैकुण्ठ पंढरपुर!

मध्य रेलवे ने पंढरपुर में कार्तिकी मेले के दौरान विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया है।

पंढरपुर में होने वाले कार्तिकी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे लातूर – पंढरपुर, पंढरपुर – मिरज और सोलापुर – पंढरपुर के बीच निम्नलिखित विशेष ट्रेनें चलाएगा। विवरण इस प्रकार है,

लातूर – पंढरपुर – लातूर स्पेशल (10 सेवाएं)

01419 विशेष गाड़ी 1.11.2022, 2.11.2022, 4.11.2022, 7.11.2022 और 8.11.2022 को लातूर से 07.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12.25 बजे पंढरपुर पहुंचेगी. 01420 विशेष गाड़ी पंढरपुर से 1.11.2022, 2.11.2022, 4.11.2022, 7.11.2022 और 8.11.2022 को 14.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 19.20 बजे लातूर पहुंचेगी.

हाल्ट: हरंगुल, औसा रोड, मुरुद, ढोकी, कळम्ब रोड, येडशी, उस्मानाबाद, बार्शी टाउन, कुर्दुवाड़ी और मोडलिंब

संरचना: 8 शयनयान श्रेणी और 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड की ब्रेक वैन शामिल हैं।

पंढरपुर – मिरज – पंढरपुर स्पेशल (8 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 01421 विशेष 1.11.2022, 5.11.2022, 7.11.2022 और 8.11.2022 को पंढरपुर से 09.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12.05 बजे मिरज पहुंचेगी. 01422 विशेष गाड़ी 1.11.2022, 5.11.2022, 7.11.2022 और 8.11.2022 को मिराज से 13.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 17.05 बजे पंढरपुर पहुंचेगी.

हाल्ट: सांगोला, वसुद, जावले, म्हसोबा डोंगरगांव, जत रोड, ढालगांव, कवठे महकाळ, सुलगारे और अरग

संरचना: 6 स्लीपर क्लास और 6 जनरल सेकेंड क्लास जिसमें 2 गार्ड की ब्रेक वैन शामिल हैं।

सोलापुर – पंढरपुर – सोलापुर दैनिक डेमू (16 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 01423 डेमू 1.11.2022 से 8.11.20232 तक प्रतिदिन सोलापुर से 10.10 बजे प्रस्थान कर पहुंचेगी। पंढरपुर उसी दिन 13.00 बजे। गाड़ी संख्या 01424 डेमू 1.11.2022 से 8.11.2022 तक पंढरपुर से प्रतिदिन 15.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 18.50 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

हाल्ट: बेल, पकनी, मुंडेवाड़ी, मोहोल, मलिकपेठ, अंगार, वाकाव, माढा, वडसिंगे, कुर्दुवाड़ी, मोडलिम्ब,

संरचना: 10 डेमू कोच।

आरक्षण: विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग नं। 01419/01420 और 01421/01422 विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर तत्काल खुलेंगे। विस्तृत समय के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें।

परिपत्रक

श्रीहरी विठ्ठल तस्वीर इंटरनेट वायरल से साभार