Uncategorised

उदयपुर अहमदाबाद रेल मार्ग रूपांतरण के बाद, बड़ी लाइन की गाड़ियाँ 31 अक्टूबर से चल पड़ेगी।

लम्बे अंतराल के बाद एक बार फिर से उदयपुर – अहमदाबाद सीधी रेल सम्पर्क से जुड़ने जा रहा है। यह लाइन अब ब्रॉड गेज वाली है जो देश भर के प्रमुख रेल मार्गों से उदयपुर को अहमदाबाद होकर जोड़ रही है। देश के माननीय प्रधानमंत्री विशेष रेलगाडी के जरिए इस मार्ग का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन विशेष गाड़ियाँ : 09609 उदयपुर सिटी आसरवा एकल विशेष और 09477 आसरवा उदयपुर सिटी एकल विशेष

नियमित सेवाएं :

19703/04 उदयपुर सिटी आसरवा उदयपुर सिटी एक्सप्रेस दिनांक 01 नवम्बर से प्रतिदिन

12981/82 जयपुर आसरवा जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 01 नवम्बर से प्रतिदिन

आसरवा यह उदयपुर – अहमदाबाद रेल मार्ग पर अहमदाबाद से लगभग 4 किलोमीटर पूर्व स्थित है। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बुनियादी निर्माण जारी है, जिसके पूर्णत्वता के पश्चात यह गाड़ियाँ सीधे अहमदाबाद जंक्शन से जोड़ी जा सकती है।

Uncategorised

लीजिए, देश की पाँचवी वन्देभारत रेल गाड़ी

20607/08 एम वी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल से बंगालुरु होते हुए मैसुरु के बीच चलाई जाएगी। यह रेलगाड़ी दोनोंही ओर से बुधवार छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिनोंमें चलेगी। हालांकि यह प्रस्तावित समयसारणी है और वक्त रहते इसमे कुछ बदलाव भी किये जा सकते है। वैसे 10 नवम्बर से इस गाड़ी को परिचालित किये जाने की संभावना है।

Uncategorised

जालना – छपरा – जालना और जालना – तिरुपति – जालना वाया बीदर, कलबुर्गी विशेष

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…..

यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए

07651/07652 जालना-छपरा-जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 26 अक्टूबर, 2, 9, 16, 23 व 30 नवम्बर,2022 को जालना से छपरा के लिए तथा 28 अक्टूबर, 4, 11, 18 व 25 नवम्बर एवं 02 दिसम्बर,2022 को छपरा से जालना के लिए किया गया है।

उद्धाटन विशेष गाड़ी दिनांक 26 अक्टूबर को चलेगी।

इसके बाद प्रत्येक फेरे उपनिर्देशित तिथियोंके अनुसार चलेंगे और दोनों ओरसे समयसारणी निम्नलिखित अनुसार रहेगी।

जालना – तिरुपति – जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी

07414 जालना तिरूपति 30 अक्टूबर से 04 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी और वापसीमे 07413 तिरुपति जालना विशेष 01 नवम्बर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। समयसारणी निम्नलिखित अनुसार रहेगी।

Uncategorised

पुणे – दानापुर – पुणे के बीच, मध्य रेल की अतिरिक्त विशेष गाड़ियाँ

01411/12 मुम्बई दानापुर मुम्बई अनारक्षित विशेष

01415/16 पुणे दानापुर पुणे अनारक्षित विशेष

01415/16 पुणे दानापुर पुणे आरक्षित विशेष

Uncategorised

मध्य रेल, नागपुर मण्डल में मालगाड़ी बेपटरी हुई। कई यात्री गाड़ियाँ अनियमित होंगी

भुसावल – नागपुर मार्ग पर बडनेरा के पास मालखेड़, टिमटाला के बीच मालगाड़ी के लगभग 30 डिब्बे बेपटरी हो गए। दोनोंही रेल मार्ग अवरुद्ध है और उन्हें फिर सुव्यवस्थित करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पहले ही इस मार्ग की कई यात्री गाड़ियाँ 16 दिन का सोलापुर मण्डल के दोहरीकरण वाले रेल ब्लॉक और दपुमरे के रेल तिहरीकरण वाले रेल ब्लॉकों से बेहाल थी और उसमे यह मालगाड़ी का बेपटरी होना फिर इस मार्ग की यात्री गाड़ियोंकी समयसारणी को बदहाल कर देगा। खैर, रेल यात्रिओंके लिए परिपत्रक जारी किये जा रहे जो मार्ग की हालिया स्थिति बताएंगे।