जलगाँव सूरत (पश्चिम रेलवे) लाइन पर आज भी ब्लॉक, यह ब्लॉक कल की तरह ही रहेगा, जिसमें 12656 चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस, 19046 वाराणसी सूरत ताप्तीगंगा एक्सप्रेस और 09078 भुसावल नंदुरबार पैसेंजर ढाई से तीन घंटे की देरी से चलेगी। यह ब्लॉक नवम्बर की 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 एवं दिसम्बर की 01, 02, 03, 04 की तिथियोंको सुबह 07:45 से लेकर 10:45 तक चलेगा।
इस ब्लॉक में चल रहे रेल कार्य के कुछ वीडियो हमे जलगाँव से श्री सय्यद मुश्ताक अली जी से प्राप्त हुए है, आपके लिए प्रस्तुत है।
वहीं हुवा जिसका आम यात्री को अंदेशा था। “इकोनॉमी” नामक जो अविष्कार रेल प्रशासन ने अपने वातानुकूल यात्रिओंके लिए बड़े प्रचार के साथ अवतरित किया था, उसे अब नियमित वातानुकूलित थ्री टियर में तब्दील किया जा रहा है।
नियमित वातानुकूल थ्री टियर कोच के किरायोंसे तकरीबन 8% कम किराए में, रेल प्रशासन ने वातानुकूल इकोनॉमी श्रेणी को शुरू किया था। शुरू में इन कोचों में लिनन, बेड रोल नही दिए जा रहे थे और इस (अ)व्यवस्था से लम्बी दूरी के यात्री खासे नाराज थे। यह कोचोंमे यात्री बुकिंग केवल मजबूरी में ही की जाती थी। एक तो किराया लगभग वातानुकूल का दो और सबसे बड़ी सुविधा बेडरोल की उससे वंचित रहो? यात्री को बहुत बड़ी नाइंसाफी लगती थी, जब घरसे बाड़-बिस्तर ढोना है तो आधी कीमत वाले स्लीपर में ही क्यों न निकल जाए? खैर! प्रशासन की ट्यूबलाइट जली और इस इकोनॉमी कोच में वातानुकूल थ्री टियर की तरह किरायोंमे अंतर्भूत, लिनन, बेडरोल तुरन्त प्रभाव से शुरू किए गए।
अब वातानुकूल थ्री टियर की तरह ही बेडरोल देना है, ज्यादा की बर्थ में से बेडरोल स्टोरेज में 3 बर्थ भी जा रहे है, तो प्रशासन के लिए कैसी इकोनॉमी? वैसे भी इकोनॉमी कोच में यात्री से ज्यादा रेल प्रशासन की आय का गणित था जो बेडरोल सुविधा शुरू करने से जाता रहा। फिर रेल प्रशासन ने निर्णय लिया, भई, यह अलग से “इकोनॉमी श्रेणी” चलाने का चक्कर हटाओ और इसे अब वातानुकूल थ्री टियर की नियमित श्रेणी में ही चलाया जाना चाहिए। एक परिपत्र निकाला गया और आने वाले आरक्षण तिथि से, अर्थात 1 नवम्बर से 120 दिन के बाद से “इकोनॉमी श्रेणी” की बुकिंग नियमित वातानुकूल थ्री टियर के किराया दर से ही होगी।
आप निम्नलिखित परिपत्र देख लीजिए। हाँ, अब आपने वातानुकूल थ्री टियर में आरक्षण करवाया है तो आपकी तक़दीर की नियमित कोच रहेगा या इकोनॉमी! ☺️☺️ वैसे यह भी तय समझिए, आगे सारे वातानुकूल थ्री टियर कोच “इकोनॉमी” ही निर्माण किये जारहे है।
03287 दानापुर पुणे विशेष दिनांक 07 और 03287 पुणे दानापुर विशेष दिनांक 09 नवम्बर को चलेगी। गाड़ी की संरचना में 2 एसएलआर, 7 जनरल, 9 स्लीपर और 3 वातानुकूल थ्री टियर रहेंगे। गाड़ी TOD है, अतः यात्री किराया नियमित किराया दरोंसे 1.3 गुना ज्यादा रहेगा।
03265 दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष दिनांक 08 और 03266 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर दिनांक 10 नवम्बर को चलेगी। गाड़ी की संरचना में 02 एसएलआर, 04 जनरल, 16 स्लीपर और 2 वातानुकूल थ्री टियर रहेंगे। यह भी गाड़ी TOD है, अतः यात्री किराया नियमित किराया दरोंसे 1.3 गुना ज्यादा रहेगा।
03391 राजगीर सिकंदराबाद विशेष दिनांक 06/11/22 को और 03392 सिकंदराबाद राजगीर विशेष दिनांक 08 नवम्बर को चलेगी। गाड़ी की संरचना में 02 एसएलआर, 04 जनरल, 16 स्लीपर और 2 वातानुकूल थ्री टियर रहेंगे। यह भी गाड़ी TOD है, अतः यात्री किराया नियमित किराया दरोंसे 1.3 गुना ज्यादा रहेगा।
03202 दानापुर दुर्ग विशेष दिनांक 06/11/22 और 03201 दुर्ग दानापुर विशेष दिनांक 07 नवम्बर को चलेगी। गाड़ी की संरचना में 02 एसएलआर, 04 जनरल, 16 स्लीपर और 2 वातानुकूल थ्री टियर रहेंगे। यह भी गाड़ी TOD है, अतः यात्री किराया नियमित किराया दरोंसे 1.3 गुना ज्यादा रहेगा।
निम्नलिखित परिपत्रक दमरे मुख्यालय से जारी हुवा यह दर्शाता है, इस मार्ग से सम्बंधित सभी कार्यालयों को यह सूचना दी गयी है की उक्त मार्ग का सुरक्षा परीक्षण हो चुका है और हालिया स्थिती का आकलन कर जल्द से जल्द मुख्यालय को उत्तर दिया जाए ताकि इस मार्ग पर यात्री सेवा शुरू की जाए। यह आकोटवासियोंके लम्बे संघर्ष का प्रतिफल है और क्षेत्र के सभी यात्रिओंके लिए अच्छी खबर!