Uncategorised

भारतीय रेल की यात्री गाड़ियोंमे दिन ब दिन कम होते द्वितीय श्रेणियों के कोच

भारतीय रेल भारत के आम यात्रिओंके लिए एकमात्र किफायती और सुव्यवस्थित यातायात का साधन है। चाहे वह उपनगरीय यात्रा हो, कम दूरी की आकस्मिक/रोजाना यात्रा हो या लम्बी दूरी की कभी कभार करने वाली यात्रा हो रेल गाड़ियोंको कोई पर्याय नही। बीते 2-3 वर्षों पहले तक रेल यात्रा करना याने द्वितीय श्रेणी का टिकट, टिकट खिड़की से खरीदों और रेल गाड़ी में सवार होकर चल पडो बस ऐसा था। कुछेक यात्री अपनी रेल यात्रा सुनियोजित तरीकेसे करते तो वह आरक्षण करा लेते थे और कुछ उच्च श्रेणी के इच्छुक वातानुकूल में आरक्षण कर यात्रा करते थे। कुल मिलाकर यह था की भारतीय रेल बड़ी ही “पेसेन्जर फ्रेंडली” लगा करती थी।

संक्रमण का रेला क्या आया और रेल व्यवस्था का सारा ढर्रा ही बदलने लगा। साथ ही रेल विभाग के शून्याधारित समयसारणी और रेल गाड़ियोंके संरचना का मानकीकरण कार्यक्रम चल पड़ा और रेल यात्रा करना सर्वसाधारण बात नही रह गयी। संक्रमण काल मे लगभग पूरे वर्षभर रेल प्रशासन ने अपनी तमाम यात्री गाड़ियाँ आरक्षित कर दी थी। सामान्य टिकट दुर्लभ था और सामान्यतः रेल यात्रा भी। उसके बाद यज्ञपी सामान्य टिकट शुरू किए गए मगर गाड़ियोंके सामान्य कोच याने द्वितीय श्रेणी के जनरल डिब्बे दिनोंदिन कम किए जाने लगे। सवारी गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में बहाल की गई और आम रेल यात्री यह बदलाव देखकर भौचक रह गया।

सिर्फ इतना होता तब तक भी सहनीय होता मगर परेशानियां और भी बढ़ ही रही है। सामान्य मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंसे न सिर्फ द्वितीय श्रेणी बल्कि सामान्य मध्यम वर्ग यात्रिओंके स्लीपर कोच भी सम्पूर्ण गाड़ी में, घटते घटते नाममात्र 2 या 3 कोच रह गए है। एक भद्दी सी कहावत याद आती है, ‘नंगा नहायेगा क्या और निचोड़ेगा क्या?’ मात्र 2-3 स्लीपर कोच में लम्बी डेढ़ दो हजार किलोमीटर यात्रा करने वाली गाड़ियोंमे क्या तो लम्बे दूरी के यात्री टिकट बुक कराएंगे और क्या बीच स्टेशनोंको कोटा बचेगा? उसमे भी 25/30% तत्काल और प्रीमियम तत्काल के लिए आरक्षित रहती है। यानी बुकिंग खुलते ही प्रतिक्षासूची शुरू यह हालात है।

रेल विभाग सामान्यजनों के स्लीपर कोच लगभग बन्द करने के कगार पर है। वैसे भी 22 कोच की गाड़ी में 2 कोच स्लीपर अर्थात आटे में नमक बराबर मात्रा रह जाती है। वातानुकूल 3 टियर के कोच बढ़ाये जा रहे है। उसमे भी रेल प्रशासन यह सोचती है, उन्होंने वातानुकूल इकोनॉमी नामक एक अलग श्रेणी का अविष्कार किया है वह स्लीपर के यात्रिओंको अनुकूल रहेगी। मगर जब मुख्यतः वातानुकूल 3 टियर और वातानुकूल इकोनॉमी के किरायोंमे मात्र 7-8% का ही फर्क हो और सुखसुविधा (कम्फर्ट) में बहुत अंतर हो तो कौन भला इकोनॉमी कोच को प्रधानता देगा? पहले तो उन इकोनॉमी कोच में यात्रिओंको बेडरोल की भी सुविधा उपलब्ध नही कराई गई थी लेकिन रेल प्रशासन के जड़ बुद्धि में कुछ उजाला कौंधा की हाल ही में, 20 सितम्बर से 3E कोच में भी यात्रिओंको बेडरोल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

दूसरा महत्वपूर्ण विषय यह भी है, भारतीय रेल के यात्री सामान्यतः मध्यम श्रेणी के आम लोग बहुतायत है और जिस तरह से रेल विभाग अपना रूप बदलते जा रहा है, वही की वातानुकूल कोचेस में बढ़ोतरी, वन्देभारत श्रेणी की प्रीमियम गाड़ियाँ, कहाँतक आम यात्री का दायरा पोहोंच पाएगा? राजनेता, रेल यात्री संगठन बढ़चढ़कर वन्देभारत गाड़ियोंकी मांग करने में जुटे है, जो नही वह सोचता है, उसके प्रभाग से वन्देभारत गाड़ी चले, मगर क्या वन्देभारत जैसी प्रीमियम गाड़ी के किराये उनके इलाके के यात्रिओंको पोसाने वाले है? क्या वन्देभारत गाड़ी उनके क्षेत्र के छोटे छोटे स्टेशनोंके यात्रिओंको सेवा दे पाने वाली है? क्या वन्देभारत गाड़ी हर 25/50 किलोमीटर के ठहरावोंके साथ चलेंगी? की वन्देभारत शुरू किए जाने के बाद किराया घटाने और स्टोपेजेस बढाने के लिए अलगसे आंदोलन शुरू किए जाएंगे?

मित्रों, हम सिर्फ रेल विभाग में आने वाले बदलावों की आहट समझाने और समझने का प्रयास भर कर रहे है। एक तरफ द्वितिय श्रेणी और स्लीपर कोचों के लिए आक्रोशित यात्री नजर आते है तो दूसरी ओर वन्देभारत जैसी प्रीमियम गाड़ियोंके लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले राजनेता। बस देखते जाना है, यह चित्र किस तरह मूर्त स्वरूप साकार करेगा? शेष शुभ!

Uncategorised

यह रही मध्य रेलवे की दीपावली विशेष की सौगात! दादर से बलिया, गोरखपुर, मुम्बई से नागपुर, मालदा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर, समस्तीपुर के बीच चलेगी विशेष सेवाएं

1: 01025/26 दादर बलिया दादर त्रिसाप्ताहिक विशेष

2: 01027/28 दादर गोरखपुर दादर ( सप्ताह में चार दिन )

3: 01033/34 मुम्बई नागपुर मुम्बई साप्ताहिक विशेष

4: 01031/32 मुम्बई मालदा मुम्बई साप्ताहिक विशेष वाया भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पटना, भागलपुर

5: 02105/06 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष वाया भुसावल, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, बनारस, मऊ, भटनी, देवरिया सदर

6: 01043/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष वाया भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुझफ्फरपुर

Uncategorised

नई गाड़ी : जसीडीह सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु जसीडीह साप्ताहिक सुपरफास्ट

22306 जसीडीह सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 30 सितम्बर से प्रत्येक शुक्रवार को जसीडीह से रवाना होगी। वापसी में 22305 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु जसीडीह साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 02 अक्तूबर से प्रत्येक रविवार को SMVT बेंगलुरु से चलेगी।

Uncategorised

पश्चिमी रेलवे के राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द/आंशिक रूप से रद्द

राजकोट मंडल के राजकोट-सुरेंद्रनगर खंड में सिंधावदार-कानकोट-खोराना-बिलेश्वर खंड के दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द/आंशिक रूप से रद्द रहेंगी.

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

गाड़ियाँ रद्द :

  1. ट्रेन नंबर 22959 वडोदरा – जामनगर इंटरसिटी 23 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक।
  2. ट्रेन नंबर 22960 जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी 24 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक।
  3. ट्रेन संख्या 19573 ओखा-जयपुर 26 सितंबर 2022।
  4. ट्रेन नंबर 19574 जयपुर-ओखा- 27 सितंबर 2022।
  5. ट्रेन संख्या 22908 हापा-मडगांव 28 सितंबर, 2022।
  6. ट्रेन संख्या 22907 मडगांव – हापा – 30 सितंबर, 2022।
  7. ट्रेन संख्या 22939 हापा-बिलासपुर 24 सितंबर, 2022।
  8. ट्रेन संख्या 22940 बिलासपुर-हापा 26 सितंबर, 2022।
  9. ट्रेन नंबर 19320 इंदौर-वेरावल महामना 27 सितंबर, 2022।
  10. ट्रेन संख्या 19319 वेरावल-इंदौर महामना 28 सितंबर, 2022। आंशिक रद्दीकरण
  11. ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस 22, 24, 26 और 29 सितंबर, 2022 को शुरू होने वाली यात्रा के लिए सुरेंद्रनगर-जामनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  12. ट्रेन संख्या 22924 जामनगर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस 23, 25, 27 और 30 सितंबर, 2022 को शुरू होने वाली यात्रा के लिए जामनगर-सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  13. ट्रेन संख्या 12267 मुंबई सेंट्रल-हापा दुरंतो एक्सप्रेस 22 से 30 सितंबर, 2022 तक चलने वाली यात्रा के लिए सुरेंद्रनगर-हापा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  14. ट्रेन संख्या 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 23 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक की यात्रा के लिए हापा-सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  15. ट्रेन संख्या 19209 भावनगर-ओखा 22 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक चलने वाली यात्रा के लिए सुरेंद्रनगर-ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  16. ट्रेन संख्या 19210 ओखा-भावनगर 23 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक की यात्रा के लिए ओखा-सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  17. ट्रेन संख्या 19119 अहमदाबाद-सोमनाथ इंटरसिटी 23 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक चलने वाली यात्रा के लिए सुरेंद्रनगर-सोमनाथ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  18. ट्रेन संख्या 19120 सोमनाथ-अहमदाबाद इंटरसिटी 23 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक यात्रा के लिए सोमनाथ-सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
Uncategorised

मध्य रेल नागपुर मण्डल; 24 से 26 सितम्बर को 6 गाड़ियाँ रद्द, 2 गाड़ियाँ अंशतः रद्द और 5 गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन

परिपत्रक में उल्लेख की गई तिथियां गाडीके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि है अर्थात JCO जर्नी कमिन्स ऑन

रद्द गाड़ियाँ :-

1: 12120 अजनी अमरावती इंटरसिटी दिनांक 25 एवं 26 सितम्बर को नही चलेगी।

2: 12119 अमरावती अजनी इंटरसिटी दिनांक 26 एवं 27 सितम्बर को नही चलेगी।

3: 11121 भुसावल वर्धा एक्सप्रेस दिनांक 24 से 26 सितम्बर तक नही चलेगी।

4: 11122 वर्धा भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 25 से 27 सितम्बर तक नही चलेगी।

5: 01373 वर्धा नागपुर विशेष मेमू 23 से 26 सितम्बर तक नही चलेगी।

6: 01374 नागपुर वर्धा विशेष मेमू 24 से 27 सितम्बर तक नही चलेगी।

अंशतः रद्द गाड़ियाँ :-

11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस जो दिनांक 24 एव 25 को कोल्हापुर से चलेगी और दिनांक 25 एवं 26 को वर्धा स्टेशन पर समाप्त कर दी जाएगी।

11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस जो दिनांक 26 एव 27 को गोंदिया से चलने वाली थी बजाय उसके यह गाड़ी दिनांक 26 एवं 27 को ही वर्धा स्टेशन से कोल्हापुर की ओर रवाना होगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :- मार्ग पर चलनेवाली उपरोक्त पार्सल गाड़ियाँ दिनांक 25 सितम्बर को बडनेरा नरखेड़ होकर नागपुर मार्ग से परिचालित की जाएगी।