गाड़ी क्रमांक 00103 सावदा से आदर्शनगर दिल्ली के लिए, 453 टन केला लेकर रवाना हुई। गाड़ी की संरचना 18 VPH, 4 GS, 1 SLR = कुल 23 Coachesमध्य रेल की १००० वी किसान रेल्वे, भुसावल मण्डल के सावदा स्टेशन से आदर्श नगर दिल्ली को ऑनलाईन हरी झंडी दिखाते हुवे रेल्वे मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रिय कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल्वे राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटील, रावेर लोकसभा क्षेत्र की खासदार रक्षा खडसे, रेल्वे मंडळ चेअरमन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी व्ही के त्रिपाठी सह अन्य मान्यवर
देश की पहली किसान रेल 7 अगस्त 2020 की भुसावल विभाग के देवळाली (नासिक) से दानापुर (पटना) के लिये चलायी गयी थी. लगभग देढ सालमे इन किसान रेलों की 1००० वी ट्रीप पूर्ण करने का सौभाग्य प्राप्त हुवा है।
श्री नरेंद्र सिंह तोमर, माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और श्री अश्विनी वैष्णव माननीय मंत्री रेल ,संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, भारत सरकार ने दिनांक 3.2.2022 को वेबलिंक के माध्यम मध्य रेल की सावदा, महाराष्ट्र से आदर्श नगर, दिल्ली के लिए किसान रेल की 1000वीं सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सावदा से आदर्श नगर दिल्ली रवाना हुई इस किसान रेल में 18 पार्सल वैन सहित 23 डिब्बे थे जिनमें 453 टन केलों का परिवहन किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किसानों की बेहतरी के लिए अनेक पहलों को क्रियान्वित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान रेल के माध्यम से बेहतर मूल्य प्राप्त करने के लिए दूर-दूर के बाजारों में फलों और सब्जियों जैसे फलों और सब्जियों का परिवहन एक ऐसी योजना थी। श्री तोमर ने कहा कि मध्य रेल पर किसान रेल की 1000वीं सेवा को हरी झंडी दिखाने के इस अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है क्योंकि वे पहली किसान रेल और 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाने के अवसर के साक्षी थे।
माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री हमेशा किसानहित को केंद्र में रखते हैं और किसानों की भलाई के लिए विभिन्न कदम उठाते हैं। किसान रेल एक ऐसी पहल है जिसने किसानों को अपनी कृषि उपज को दूर-दराज के बाजारों तक आर्थिक रूप से और तेजी से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीआई-टैग प्राप्त प्रसिद्ध जलगांव के केले का भी गर्व के साथ जिक्र किया। उन्होंने आगे जलगांव के किसानों को बधाई दी और आगे सुधार के लिए सुझाव देने के लिए आगे आने की अपील की।
श्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे, माननीय रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री, भारत सरकार और श्रीमती रक्षा खडसे,माननीया संसद सदस्य ने भी किसानों की बेहतरी के लिए रेलवे द्वारा की गई पहल की सराहना की।
इस अवसर पर सावदा रेलवे स्टेशन पर माननीय विधायक द्वय श्री चंद्रकांत पाटिल और श्री शिरीष चौधरी उपस्थित थे.
श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड ने स्वागत भाषण दिया और किसान रेल की शुरुआत के बाद से इसके परिचालन और छोटे किसानों के बीच यह कैसे लोकप्रियता हासिल कर रहा है, के बारे में जानकारी दी।श्री अनिल कुमार लाहोटी, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने मुंबई से सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.
यह मध्य रेल की ओरसे जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति है।
उत्तर रेलवे NR की 23 गाड़ियाँ, पूर्वोत्तर रेल NER की 18, उत्तर मध्य रेल NCR की 10, दक्षिण रेल SR की 6, पूर्व रेल ER की 26, दक्षिण पूर्व मध्य रेल SECR की 5 गाड़ियोंके प्रस्तावों को रेलवे बोर्ड मंजूरी दे दी गयी है।
CR मध्य रेल के मुम्बई मण्डल मे ठाणे – दीवा के बीच पाँचवी, छठी रेल लाइन के कार्य हेतु यह मेगा रेल ब्लॉक घोषित किया गया है। मध्य रेल्वे ने इसका परिपत्रक निकाला है, आइए देखते है।
पूर्णतया रद्द गाडियाँ :- (परिपत्रक मे दी गई तिथियाँ JCO अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि है।)
1: 22119/20 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस करमाली मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस तेजस एक्स्प्रेस दोनों दिशाओं से दिनांक 5 एवं 6 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
2: 12051/52 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मडगाव मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस जनशताब्दी एक्स्प्रेस दोनों दिशाओं से दिनांक 5, 6 एवं 7 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
3: 11085 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मडगाव डबल डेकर दिनांक 7 फरवरी एवं 11086 मडगाव लोकमान्य तिलक टर्मिनस डबल डेकर दिनांक 08 फरवरी को रद्द रहेगी।
4: 11099 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मडगाव डबल डेकर दिनांक 5 फरवरी एवं 11000 मडगाव लोकमान्य तिलक टर्मिनस डबल डेकर दिनांक 06 फरवरी को रद्द रहेगी।
5: 22113 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोचुवेली सुपरफास्ट दिनांक 5 फरवरी एवं 22114 कोचुवेली लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट दिनांक 07 फरवरी को रद्द रहेगी।
6 : 12223 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एर्णाकुलम दुरांतों दिनांक 5 एवं 8 फरवरी को और 12224 एर्णाकुलम लोकमान्य तिलक टर्मिनस दुरांतों दिनांक 2 एवं 6 फरवरी को रद्द रहेगी।
7 : 12219 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सिकंदराबाद दुरांतों दिनांक 5 फरवरी को और 12220 सिकंदराबाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस दुरांतों दिनांक 4 फरवरी को रद्द रहेगी।
8 : 12133/34 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मंगालुरु मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्स्प्रेस दोनों दिशाओं से दिनांक 4, 5, 6 एवं 7 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
9: 17317 हुबली दादर एक्स्प्रेस दिनांक 04, 05 एवं 06 फरवरी को नहीं चलेगी, उसी प्रकार वापसी मे 17318 दादर हुबली एक्स्प्रेस दिनांक 05, 06 एवं 07 फरवरी को नहीं चलेगी।
10: 11008 पुणे छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस डेक्कन एक्स्प्रेस दिनांक 04, 05, 06 एवं 07 फरवरी को नहीं चलेगी, उसी प्रकार वापसी मे 11007 छत्रपती शिवाजी महाराज मुम्बई पुणे डेक्कन एक्स्प्रेस दिनांक 05, 06, 07 एवं 08 फरवरी को नहीं चलेगी।
11: 11030 कोल्हापूर छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस कोयना एक्स्प्रेस दिनांक 04, 05, एवं 06 फरवरी को नहीं चलेगी, उसी प्रकार वापसी मे 11029 छत्रपती शिवाजी महाराज मुम्बई कोल्हापूर कोयना एक्स्प्रेस दिनांक 05, 06 एवं 07 फरवरी को नहीं चलेगी।
12 : 12071/72 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस जालना मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस जनशताब्दी एक्स्प्रेस दोनों दिशाओं से दिनांक 5 एवं 6 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
13: 12109/10 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मनमाड मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस पंचवटी एक्स्प्रेस दोनों दिशाओं से दिनांक 5 एवं 6 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
14 : 11401/02 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस अदिलाबाद मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्स्प्रेस दोनों दिशाओं से दिनांक 04, 05 एवं 06 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
15 : 12123/24 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस पुणे मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट एक्स्प्रेस दोनों दिशाओं से दिनांक 05, 06 एवं 07 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
16 : 12112 अमरावती मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्स्प्रेस दिनांक 04 एवं 05 फरवरी को और 12111 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस अमरावती एक्स्प्रेस दिनांक 05 एवं 06 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
17 : 12140 नागपूर मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस सेवाग्राम एक्स्प्रेस दिनांक 04 एवं 05 फरवरी को और 12139 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपूर सेवाग्राम एक्स्प्रेस दिनांक 05 एवं 06 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
18: 11139/40 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस गदग मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्स्प्रेस दोनों दिशाओं से दिनांक 04, 05 एवं 06 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
19: 17611 नांदेड मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस राज्यरानी एक्स्प्रेस दिनांक 04 एवं 05 फरवरी को और 17612 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस नांदेड राज्य रानी एक्स्प्रेस दिनांक 05 एवं 06 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
20: 12131 दादर साइनगर शिर्डी एक्स्प्रेस दिनांक 05 फरवरी को और वापसी मे 12132 साइनगर शिर्डी दादर दिनांक 06 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
21: 11041 दादर साइनगर शिर्डी एक्स्प्रेस दिनांक 03 एवं 05 फरवरी को और वापसी मे 11042 साइनगर शिर्डी दादर दिनांक 04 एवं 06 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
22: 11027 दादर पंढ़रपुर एक्स्प्रेस दिनांक 04 फरवरी को और वापसी मे 11028 पंढ़रपुर दादर दिनांक 05 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
23: 22147 दादर साइनगर शिर्डी एक्स्प्रेस दिनांक 04 फरवरी को और वापसी मे 22148 साइनगर शिर्डी दादर दिनांक 05 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
24: 11003/04 दादर सावंतवाड़ी दादर तूतारी एक्स्प्रेस दोनों दिशाओं से दिनांक 07 एवं 08 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
25: 50103/04 दीवा रत्नागिरी दीवा सवारी दोनों दिशाओं से दिनांक 05, 06 एवं 07 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
26: 10106 सावंतवाड़ी दीवा सवारी दिनांक 04, 05, 06 एवं 07 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी। वहीं 10105 दीवा सावंतवाड़ी सवारी दिनांक 05, 06, 07 एवं 08 फरवरी को नहीं चलेगी, रद्द रहेगी।
विभिन्न यात्री संघठन और उपभोक्ता समितियोंकी माँग पर मध्य रेलवे की ओरसे निम्नलिखित प्रस्ताव सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे को भेजा गया है। तिरुपति लातूर तिरुपति और नान्देड पंढरपुर नान्देड गाड़ियोंके लिए द म रेल SCR और बेंगलुरु कलबुर्गी बेंगलुरु गाड़ी के लिए SWR द प रेल को प्रस्ताव दिया गया है। आगे 17013/14 हैदराबाद हड़पसर हैदराबाद गाड़ी को 22 कोच के साथ चलाए जाने और 16381/82 कन्याकुमारी पुणे कन्याकुमारी एक्सप्रेस को शून्याधारित समयसारणी के प्रस्तावों के अनुरूप LHB रैक के साथ पुनर्स्थापित करने का भी प्रस्ताव दक्षिण रेलवे को भेजा गया है।
निम्नलिखित प्रस्ताव मध्य रेलवे की ओरसे दमरे, दपरे और दरे को भेजा गया है, उक्त गाड़ियोंके रखरखाव की व्यवस्था किए जाने के बाद मध्य रेलवे को वापसी, विस्तृत उत्तर पेश करना है, अर्थात मध्य रेलवे की ओरसे तो इन प्रस्तावों पर गाड़ियाँ चलाने की तैयारी हो चुकी है।