Uncategorised

पश्चिम रेल WR के रतलाम मण्डल में 31 गाड़ियोंमे MST/QST पास दिनांक 14 से शुरू की जा रही है।

पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर चलने वाली अप-डाऊन मिलाकर कुल 31 गाडियों के अनारक्षित कोचों में, नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान मे रखते हुए मासिक सीजन
टिकट की सुविधा पुन: आरंभ की जा रही है। यह सुविधा 14 जनवरी, 2022 से आरंभ की जा रही है।

नियमावली :-

पैसेंजर स्‍पेशल गाडि़यॉं जो पश्चिम रेलवे के अतिरिक्‍त अन्‍य जोन के स्‍टेशनों तक जाती है उन गाडि़यों में वर्तमानमें मासिक सीजन टिकट की सुविधा पश्चिम रेलवे के स्‍टेशनों तक ही सीमित रहेगी तथा संबंधित जोन द्वारा यह सुविधा आरंभ करने पर दूसरे जोन के स्‍टेशनों के लिए भी लागू किया जाएगा। गाडियों में मासिक सीजन टिकट धारकों के लिए अलग से कोच की व्‍यवस्‍था नहीं रहेगी तथा उन्‍हें केवल अनारक्षित कोच में ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी। आरक्षित कोचों में मासिक सीजन टिकट धारकों को यात्रा करना प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों के यात्रा के दौरान केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी
कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

गाडियोंका विवरण :-

  1. गाड़ी संख्‍या 19341/19342 नागदा बीना नागदा एक्‍सप्रेस (नागदा-मक्‍सी-नागदा के मध्‍य )
  2. गाड़ी संख्‍या 19345/19346 रतलाम भीलवाड़ा रतलाम एक्‍सप्रेस (रतलाम-चंदेरिया-रतलाम के मध्‍य)
  3. गाड़ी संख्‍या 09553/09554 नागदा उज्‍जैन नागदा पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेन
  4. गाड़ी संख्‍या 09517/09518 नागदा उज्‍जैन नागदा पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेन
  5. गाड़ी संख्‍या 09545/09546 रतलाम नागदा रतलाम पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेन
  6. गाड़ी संख्‍या 09347/09348 डॉ अम्‍बेडकर नगर रतलाम डॉ अम्‍बेडकरनगर पैसेंजर स्‍पेशल डेमू ट्रेन
  7. गाड़ी संख्‍या 09535/09536 डॉ अम्‍बेडकर नगर रतलाम डॉ अम्‍बेडकरनगर पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेन
  8. गाड़ी संख्‍या 09547/09548 डॉ अम्‍बेडकर नगर रतलाम डॉ अम्‍बेडकरनगर पैसेंजर स्‍पेशल डेमू ट्रेन
  9. गाड़ी संख्‍या 09351/09352 उज्‍जैन इंदौर उज्‍जैन पैसेंजर स्‍पेशल मेमू ट्रेन
  10. गाड़ी संख्‍या 09353/09354 उज्‍जैन इंदौर उज्‍जैन पैसेंजर स्‍पेशल मेमू ट्रेन
  11. गाड़ी संख्‍या 09173/09174 ओंकारेश्‍वर रोड डॉ अम्‍बेडकर नगर ओंकारेश्‍वर रोड पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेन
  12. गाड़ी संख्‍या 05911/05912 रतलाम यमुना ब्रिज रतलाम पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेन (रतलाम-चंदेरिया-रतलाम के मध्‍य)
  13. गाड़ी संख्‍या 05835/05836 मंदसौर उदयपुर मंदसौर पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेन ( मंदसौर-चित्‍तौड़गढ़-मंदसौर के मध्‍य)
  14. गाड़ी संख्‍या 05833/05834 मंदसौर कोटा मंदसौर पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेन (मंदसौर-चंदेरिया-मंदसौर के मध्‍य)
  15. गाड़ी संख्‍या 09317 वडोदरा दाहोद पैसेंजर स्‍पेशल मेमू
  16. गाड़ी संख्‍या 05831/05832 वडोदरा कोटा वडोदरा पैसेंजर स्‍पेशल ट्रेन (वडोदरा-नागदा-वडोदरा के मध्‍य)
Uncategorised

वर्धा बल्हारशहा वर्धा मेमू स्पेशल 14 जनवरी से प्रतिदिन शुरू हो रही है। शुभ मकरसंक्रांति!!

मध्य रेल प्रशासन ने वर्धा बल्हारशहा के बीच प्रतिदिन अनारक्षित विशेष मेमू चलाने का निर्णय लिया है। यह मेमू दिनांक 14 जनवरी से दोनोंही दिशाओंकी ओर से चलना शुरू हो जाएगी। उक्त मेमू गाड़ी अनारक्षित विशेष है और मेल/एक्सप्रेस द्वितीय श्रेणी के यात्री किराए मे चलाई जाएगी।

Uncategorised

भुसावलकर की पसंदीदा भुसावल – पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस जल्द शुरू होने के आसार, साथ ही मुम्बई पुणे प्रगती, सोलापुर मिरज भी चलेंगी।

दिल थाम कर रखिए, मध्य रेल प्रशासन ने सोलापुर और पुणे मण्डल को उपरोक्त गाड़ियोंके रैक तैयार करने को कहे दिया है।

सोलापुर मण्डल को 11026/25 भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस और 22155/56 सोलापुर मिरज एक्सप्रेस का रैक एवं पुणे मण्डल को 121266/25 पुणे मुम्बई प्रगति एक्सप्रेस का रैक अप टु डेट करने का पत्र यहाँ सलग्न कर रहे है।

हमें यकीनन समझते है, भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस वाया मनमाड़, पनवेल, कर्जत गाड़ी का भुसावलवासियोंको कितना बेसब्री से इंतजार था। बस कुछ ही दिनोंकी बात है, यह गाड़ी चल पड़ेगी। यहीं बात सोलापूर मिरज सोलापूर एक्सप्रेस के लिए भी लागू है।

जैसे ही इन गाड़ियोंकी परिचालन तिथि और समयसारणी हमें प्राप्त होगी, हम अवश्य ही आपके लिए ले आएंगे।

Uncategorised

रेलवे के आला अफसरों की रेलवे के कार्यक्षमता एवं अनुसंधान सम्बन्धी बैठक

भारतीय रेल के चेयरमैन सीईओ, कार्यकारी निदेशक, सभी क्षेत्रीय रेलवे के महाव्यवस्थापक और मण्डलों के व्यवस्थापक इनकी एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। यूँ तो यह बैठक सम्पूर्णतयः कार्यालयीन बैठक थी मगर इसके कुछ तथ्य यात्रिओंसे भी सम्बंधित है, अतः इस बैठक की टिप्पणियाँ आपके सामने प्रस्तुत है।

इस पत्र का मुद्दा क्र 1.4 रेलवे ने जहाँ जहाँ यात्रिओंकी मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियोंकी शुरू करने की मांग है, उन पर क्षेत्रीय रेलवे आवश्यक कार्रवाई करें यह कहा गया है।

संक्रमनपूर्व चालित कई गाडियाँ अब तक शुरू नहीं हो पाई है, रेल प्रशासन से निवेदन है कृपया उचित कार्रवाई की जाए।

1.8 में रेल कर्मचारियों के बारे में कहा गया है। जो भी लाइन ड्यूटी स्टाफ़ है वह केवल लाइन पर ही चलना चाहिए उन्हें ऑफिस (स्थिर) ड्यूटी नही देना चाहिए।

खर्च की बचत होने के लिए डीजल लोको के उपयोग पर प्रतिदिन नजर रखना, खास कर उन खण्डों में जहाँ OHE लाइनें डली हो और इलेक्ट्रिक लोको चलाए जा सकते हो। चल स्टॉक का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए।

इसमे कई यात्री संगठन गाडियाँ विस्तारित करने की मांग कर रहे है, आशा है, रेल प्रशासन इस मुद्दे के चलते उचित कदम उठाकर जहाँ सम्भव है, गाड़ियोंको निकटतम रखरखाव किया जा सके ऐसे स्टेशन तक विस्तारित करेंगे ।

मुद्दा क्र 1.13 में सुपर क्रिटीकल और क्रिटिकल परियोजना के बारे में चिन्ता व्यक्त की गई है। उनके पूर्णत्व की डेडलाइन सुनिश्चित करने को कहा गया है। एक बार सुनिश्चित की गई तारीखें बदली नही जाएगी। प्रत्येक परियोजना की मासिक समीक्षा तय की जायेगी और सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे के महाव्यवस्थापक उसके डेडलाइन की सटीकता से निगरानी करेंगे।

स्टेशन के विकास सम्बन्धित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान रखें जाने की आवश्यकता जताई गई है। इन योजनाओंको जल्द से जल्द पूरा करना है।

LHS कम ऊंचाई के सबवे में पानी रुकने की समस्याओं पर समाधान निकालने के लिए कहा गया है। इस प्रकार की बहुतसी शिकायतें आ रही है।

बाकी खर्च पर नियंत्रण रखने हेतु आबंटित ठेके पर समीक्षा करना, उत्पन्न बढाने के लिए विशेष प्रयास करना इत्यादि चर्चाएं की गई है। यात्रिओंके हित सम्बन्धी चर्चा हमने यहाँपर भाषांतरित कर प्रस्तुत की है। चूंकि यह पत्र सोशल मीडिया पर आया है तो हमने उसे रेल्वे की कार्यप्रणाली और भारतीय रेल के प्रति, उसके सर्वांगीण विकास के प्रति अधिकारियों को कितने परिश्रम करने होते है यह समझने हेतु आपके सामने प्रस्तुत किया है।

Uncategorised

बेंगलुरु निजामुद्दीन बेंगलुरु वाया हुब्बाली, बेलगाँव, पुणे, भुसावल प्रतिदिन राजधानी का प्रस्ताव रवाना

उक्त प्रस्ताव माननीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के आग्रह पर दक्षिण पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड को भेजा है। केंद्रीय मंत्री का प्रस्ताव और आग्रह होने के कारण यथावकाश सम्मति भी मिलने की पुरजोर आशा है।

इस राजधानी एक्सप्रेस के कारण मध्य रेल के पुणे मण्डल को पहली और भुसावल मण्डलको एक और राजधानी एक्सप्रेस मिलने की आशा भी बढ़ गयी है।