08 अगस्त 2025, शुक्रवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082


08 अगस्त 2025, शुक्रवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082


07 अगस्त 2025, गुरुवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082
अब अजनी पुणे के बीच सप्ताह में छह दिन वन्देभारत शुरू होने जा रही है तो जाहिरसी बात है, सब के मन मे उत्सुकता है, इसके किराए कैसे रहेंगे। आप के लिए हम यहाँ पर किराया तालिका रख रहे है और किरायोंकी गणना भी समझा देते है।
26101/02 गाड़ी के सभी स्टोपेजेस के बीच का अन्तर
अजनी से वर्धा 75
वर्धा से बड़नेरा 96
बड़नेरा से अकोला 79
अकोला से भुसावल 140
भुसावल से जळगाव 25
जळगाव से मनमाड़ 159
मनमाड़ से कोपरगाँव 42
कोपरगाँव से अहमदनगर 112
अहमदनगर से दौंड कॉर्ड 82
दौंड कॉर्ड से पुणे 72
अजनी से पुणे का कुल अन्तर 882 km
यह है किराया तालिका,



कैसे निकाले किराया,
आपको भुसावल से पुणे के बीच किराया निकालना है,
भुसावल से पुणे 492 किलोमीटर है, 1890
किराया तालिका में 491 से 500 किलोमीटर के बेसिक किराए वातानुकूलित चेयर कार (CC) के लिए ₹931/- और एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) के लिए ₹1890/- दर्ज है।
अब इनमें आरक्षण शुल्क CC के लिए ₹40/- और सुपरफास्ट चार्ज ₹45/- जोड़ लीजिए। कुल जोड़ हुवा ₹1016/- इसमे GST 5% ₹69/- लगकर कुल योग हुवा ₹1085/-
वही EC में बेसिक किराया ₹1890/- आरक्षण ₹60/- सुपरफास्ट ₹75/- कुल योग ₹2025/- अब इसमे 5% GST ₹115/- कुल ₹2140/- किराया लगेगा।
इसके बाद गाड़ी के परिचालन नुसार नाश्ता, दिन का भोजन, दोपहर का नाश्ता, चाय, शाम का भोजन, यदि यात्री इन सब व्यवस्था का आनन्द लेना चाहें तो इनका शुल्क आवश्यकता नुसार जोड़े। जो कुछ योग आएगा उसे ₹5/- के सम कीजिए।
यदि यात्री कैटरिंग नही लगा तो भुसावल से पुणे का CC श्रेणी का किराया ₹1085/- लगेगा और EC का किराया ₹2140/- लगेगा।
इसी तरह अजनी से पुणे के लिए CC – ₹1600/- और EC – ₹3200/- लगेगा। कैटरिंग चार्जेस अतिरिक्त
कैटरिंग चार्जेस :
चाय या कॉफी : ₹15/-
नाश्ता सुबह : ₹120/- से ₹160/- तक
नाश्ता शाम : ₹ 60/- से 110/- तक
लन्च/ डिनर : ₹220/- से ₹260/- तक
उपरोक्त खानपान के रेट्स अमूमन दिए गए है। फिलहाल इस गाड़ी का मेन्यू जाहिर नही हुवा है।
आशा है, देश की अब तक की ऐसी पहली वन्देभारत एक्सप्रेस जो सबसे लम्बे परिचालन के लिए चलने जा रही है, अवश्य ही आपकी यात्रा सुखद, सफल और आनन्द से भरपूर करने वाली है।
07 अगस्त 2025, गुरुवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082
20405/06 अमृतसर श्री माता वैष्णो देवी कटरा अमृतसर छह दिवसीय वन्देभारत एक्सप्रेस

20406 श्री माता वैष्णो देवी कटरा अमृतसर वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर सुबह 6:40 को कटरा से रवाना होकर दोपहर 12:30 को अमृतसर पहुँचेंगी।
वापसी में 20405 अमृतसर श्री माता वैष्णो देवी कटरा वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर दोपहर 16:25 को अमृतसर से रवाना होकर रात 22:00 को कटरा पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालन्धर सिटी, बियास, अमृतसर

तीनों ही घोषित, नागपुर – पुणे, बेलगांवी – बंगालुरु और यह कटरा – अमृतसर वन्देभारत गाड़ियाँ 10 अगस्त को अपनी शुभारम्भ दौड़ करेंगी।
06 अगस्त 2025, बुधवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082
26751/52 बेलगांवी – बेंगलुरु – बेंगलुरु वन्देभारत सप्ताह में छह दिन परिचालित

26751 बेलगांवी बेंगलुरु वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक बुधवार को छोड़, सुबह 5:20 को बेलगांवी से रवाना होकर दोपहर 13:50 को क्रांतिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु पहुँचेंगी।
वापसी में 26752 बेंगलुरु बेलगांवी वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक बुधवार को छोड़, दोपहर 14:20 को क्रांतिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु से रवाना होकर रात 22:40 को बेलगांवी पहुँचेंगी।
समयसारणी

स्टोपेजेस : बेलगांवी, धारवाड़, हुब्बाली, हवेरी, दावणगेरे, तुमकुरु, यशवन्तपुर, क्रांतिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु
06 अगस्त 2025, बुधवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082
भारत की आज तक की सबसे लम्बे अन्तर में परिचालित अजनी से पुणे 881 km की वन्देभारत शुरू होने जा रही है। इससे पहले नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 758km चलनेवाली वन्देभारत सबसे लम्बी परिचालित वन्देभारत एक्सप्रेस हुवा करती थी।
26102/01 अजनी – पुणे – अजनी वन्देभारत सप्ताह में छह दिन परिचालित

26102 अजनी पुणे वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक सोमवार को छोड़कर अजनी से सुबह 9:50 को रवाना होकर उसी दिन, रात 21:50 को पुणे पहुँचेंगी।
वापसी में 26101 पुणे अजनी वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर पुणे से सुबह 6:25 को रवाना होकर उसी दिन, शाम 18:25 को अजनी पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : अजनी, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, भुसावल, जळगाव, मनमाड़, कोपरगाँव, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन, पुणे

इस गाड़ी की उद्धाटन तिथी 10 अगस्त 2025 है। और नियमित फेरे, आरक्षण प्रारम्भ जल्द ही घोषित किया जाएगा।