Uncategorised

08236/35 बिलासपुर भोपाल बिलासपुर विशेष जल्द ही शुरू हो रही है।

08236 बिलासपुर भोपाल विशेष दिनांक 17 सितम्बर से बिलासपुर से प्रतिदिन चलना आरम्भ कर देगी वही 08235 भोपाल बिलासपुर विशेष दिनांक 19 सितम्बर से प्रतिदिन चल पड़ेगी। ज्ञात रहे, यह गाड़ी सम्पूर्ण आरक्षित आसन व्यवस्थाओके साथ ही चलाई जा रही है। केवल कन्फर्म टिकट धारक ही इन गाड़ियोंमे यात्रा कर सकते है।

Uncategorised

बुढ़िया लुढ़क जाए तो क्या गम करें, पर वक्त., वक्त अपनी तारीख़ लिखते चला जाता है।

कुछ बातें है, नही बोली जा सकती है। कैसे बोले, किसे बताए और क्या क्या बताए? रतलाम – इन्दौर – महू – सनावद – खण्डवा – आकोट – अकोला इस खंड के गेज कन्वर्शन की जब जब बात निकलती है, ऐसी ही पीड़ा उभरती है।

उपरोक्त खण्ड में गेज कन्वर्शन का काम सिर्फ महू से सनावद और खण्डवा से आकोट का ही रह गया है। उसमें भी खण्डवा से आकोट में वन विभाग का अड़ंगा लग चुका है। वहीं महू – सनावद के बीच का जो गेज कन्वर्शन फण्ड की कमी, मार्ग में बदलाव, भूमि अधिग्रहण आदी प्रश्नोंमें अधर में लटकते दिखाई दे रहा है। पता नही शायद इस लम्बे दिखाई देते अंतराल के चलते ओंकारेश्वर से महू के बीच मीटर गेज का एक फेरा शुरू करवा दिया गया हो?

अब हम फिर से मुद्दे की ओर आते है। हाल ही में महू – सनावद गेज कन्वर्शन के लिए 250 करोड़ रुपए का निधि आबंटित हुवा था, जिसे 85 करोड़ रुपये अतिरिक्त निधि और प्राप्त हुवा। क्षेत्र की जनता आनन्दित हो गयी की निधि की तो कमी नही पड़ेगी, और जो पड़ी भी तो सांसद महोदय और बढ़वाकर ला सकते है। मगर आज इन्दौर सांसद ने रेल मन्त्री से एक पत्र लिखा है, विनंतीपूर्वक कहा है, उपलब्ध निधि से 100 करोड़ का निधि इन्दौर क्षेत्र के टिहि – धार खण्ड के प्रोजेक्ट पर मोड़ दे। अब बताइए, किस तरह महू – सनावद की नैय्या पार लगेगी?

बरसोंसे बड़ी लाइन की, लम्बी दूरी की गाड़ियोंकी राह जोत रही जनता को समझ ही नही आ रहा की क्षेत्र के नेता गण आखिर चाहते क्या है? राजस्थान से दक्षिण की ओर जाने वाली गाड़ियाँ पुराने मीनाक्षी मार्ग से चले या इन्दौर से भुसावल होते हुए मुम्बई, पुणे कम दूरी से, तेज गति से गाड़ियाँ चले, इन्दौर – खण्डवा फिर से रेल सम्पर्क से जुड़ जाए क्या यह हकीकत को धरातल पर उतरने देना ही नही चाहते?

अब तक क्षेत्र की जनता को अपने नेता गण पर पूरा विश्वास था मगर आज के पत्र को देख कर वह असमंजस में है, क्या महू – सनावद बड़ी लाइन होगी या नही और होगी तो कब? पीछे एक सभा मे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्राताई ने खेद जताकर कहा था , मेरे जीवन मे इस लाइनपर गाड़ी चलती देख पाऊंगी या नही? शायद यही बात क्षेत्र के जनता के भी मन मे घूम कर घर करती जा रही है।

Uncategorised

उत्तर रेलवे NR ने अनारक्षित यात्रिओंके लिए खोले 9 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके दरवाजे

उत्तर रेलवे हाल ही में अपने पांचों मण्डल की बहुतांश अनारक्षित डेमू/मेमू गाड़ियोंमें MST धारकोंको रेल यात्रा की अनुमति दे दी थी और अब 8 जोड़ी प्रतिदिन एवं 1 जोड़ी सप्ताह में 5 दिनोंके लिए चलनेवाली मेल / एक्सप्रेस विशेष गाड़ियोंके द्वितीय श्रेणी कोच अनारक्षित यात्रिओंके लिए दिनांक 10 सितम्बर से खोले जा रहे है। इसका अर्थ यह है, की यात्री बिना आरक्षण लिए, काउंटर या यु टी एस से अनारक्षित टिकट खरीद कर अपनी यात्रा तुरन्त प्रारम्भ कर सकता है। आइए समझते है, सूची में कौनसी गाड़ियोंके डिब्बे अनारक्षित किए जा रहे है।

1: 04521/22 अम्बाला कैंट दिल्ली जंक्शन अम्बाला कैंट इन्टरसिटी विशेष इस गाड़ी में फ़िलहाल 1 वातानुकूलित चेयर कार, 10 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच है। एक वातानुकूलित चेयर कार के अलावा बचे सारे कोच दिनांक 10 सितम्बर से अनारक्षित रहेंगे।

2: 04681/82 नई दिल्ली जालन्धर कैंट नई दिल्ली विशेष में फ़िलहाल 6 द्वितीय श्रेणी चेयर कार, 2 वातानुकूलित चेयर कार, 10 द्वितीय श्रेणी साधारण, 2 एसएलआर चल रहे है। इनमेसे 2 वातानुकूलित चेयर कार एवं 2 द्वितीय श्रेणी चेयर कार केवल आरक्षित रहेंगे और बचे सारे कोचेस अनारक्षित समझे जाएंगे।

3: 04525/26 अम्बाला कैंट श्रीगंगानगर अम्बाला कैंट इन्टरसिटी विशेष इस गाड़ी में फ़िलहाल 1 वातानुकूलित चेयर कार, 3 द्वितीय श्रेणी चेयर कार, 4 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच है। एक वातानुकूलित चेयर कार और 3 द्वितीय श्रेणी चेयर कर के अलावा बचे सारे कोच दिनांक 10 सितम्बर से अनारक्षित रहेंगे।

4: 04711/12 श्रीगंगानगर हरिद्वार श्रीगंगानगर विशेष गाड़ीमे फ़िलहाल 1 वातानुकूलित 3 टियर, 1 वातानुकूलित चेयर कार, 3 द्वितीय श्रेणी चेयर कार, 7 द्वितीय श्रेणी साधारण और 2 एसएलआर चल रहे है। इनमेसे 1 वातानुकूलित 3 टियर, 1 वातानुकूलित चेयर कार, 3 द्वितीय श्रेणी चेयर कार आरक्षित रहेंगे और 7 द्वितीय श्रेणी साधारण और 2 एसएलआर डिब्बे अनारक्षित रहेंगे।

5: 04209/10 लखनऊ प्रयागराज संगम लखनऊ इन्टरसिटी विशेष में मौजूदा हालात में 1 वातानुकूलित चेयर कार, 10 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच है। एक वातानुकूलित चेयर कार के अलावा बचे सारे कोच दिनांक 10 सितम्बर से अनारक्षित रहेंगे।

6: 04215/16 लखनऊ प्रयागराज संगम लखनऊ गंगागोमती विशेष में मौजूदा हालात में 1 वातानुकूलित चेयर कार, 11 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच है। एक वातानुकूलित चेयर कार के अलावा बचे सारे कोच दिनांक 10 सितम्बर से अनारक्षित रहेंगे।

7: 04231/32 प्रयागराज संगम बस्ती प्रयागराज संगम मानवर संगम (सप्ताह में 5 दिन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर) विशेष गाड़ी में मौजूदा हालात में 1 वातानुकूलित चेयर कार, 2 स्लिपर, 2 द्वितीय श्रेणी चेयर कार, 5 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच है। एक वातानुकूलित चेयर कार, 2 स्लिपर, 2 द्वितीय श्रेणी चेयर कार के अलावा बचे सारे कोच दिनांक 10 सितम्बर से अनारक्षित रहेंगे।

8: 04269/70 वाराणसी लखनऊ वाराणसी इन्टरसिटी इस गाड़ी में फ़िलहाल 1 वातानुकूलित चेयर कार, 7 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच है। एक वातानुकूलित चेयर कार के अलावा बचे सारे कोच दिनांक 10 सितम्बर से अनारक्षित रहेंगे।

9: 04087/88 तिलक ब्रिज सिरसा तिलक ब्रिज विशेष गाड़ी में मौजूदा हालात में 2 वातानुकूलित चेयर कार, 9 द्वितीय श्रेणी चेयर कार, 5 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच है। दो वातानुकूलित चेयर कार के अलावा बचे सारे कोच दिनांक 10 सितम्बर से अनारक्षित रहेंगे

Uncategorised

मेट्टूपालायम – उदगमण्डलम की नीलगिरी पर्वतीय टॉय ट्रेन शुरू हो रही है।

Photo courtesy : Sakshi Post

देश मे पर्वतीय श्रृंखलाओं में चलनेवाली छोटी गाड़ियोंमे एक नितान्त सुन्दर रेल पर्यटन का अनुभव देनेवाली NMR नीलगिरी माउंटन रेलवे 6 सितम्बर से फिर यात्री सेवा में शुरू होने जा रही है। संक्रमण काल मे सभी गाड़ियोंके साथ बन्द हुई यह सेवा 31 दिसम्बर 2020 को बहाल की गई थी। मगर संक्रमण की दूसरी लहर के चलते 21 अप्रैल 2021 में फिर से बन्द कर दी गयी। चूँकि अब रेल यात्रिओंका पर्यटन की ओर रूझान बढ़ रहा है, हालात भी सामान्य हुए जा रहे है और यात्रिओंमें भी संक्रमण से किस तरह बचा जा सकता है इसकी काफी समझ आ गयी है, अतः यह सेवा फिर से दिनांक 06 सितम्बर से सम्पूर्ण आरक्षित व्यवस्थाओके साथ बहाल होने जा रही है।

Photo courtesy : The Federal News

NMR नीलगिरी माउंटन रेल की 3 जोड़ी गाड़ियाँ कुन्नूर से उदगमण्डलम के बीच एवं एक जोड़ी सेवा मेट्टूपालायम से उदगमण्डलम के बीच शुरू की जा रही है। समयसारणी के लिए निम्नलिखित पत्रक देखें।

मेट्टूपालायम – कुन्नूर – उदगमण्डलम

उदगमण्डलम – कुन्नूर – मेट्टूपालायम

रेल प्रशासन से यात्रिओंसे आग्रह किया है, संक्रमण कालीन सभी निर्बन्धोंका पालन करते हुए रेल यात्रा का आनन्द लीजिए।