Uncategorised

उत्तर रेल NR ने भी अपनी MST गाड़ियाँ नामित कर दी

MST की बड़ी चर्चा चल रही है, और क्यों न हो, यह रोजाना यात्रा करने वाले यात्रिओंके लिए बेहद, बेहद अहम प्रश्न है। कई क्षेत्रीय रेल प्रशासन के इस सेवा को शुरू करने के बाद, अब उत्तर रेलवे ने भी दिनांक 03 सितम्बर से अपने पांचों मण्डल में MST सेवा देने का निर्धार कर लिया है। यज्ञपी MST सुविधा तमाम क्षेत्रीय रेलवे के भाँति उ रे में भी केवल अनारक्षित डेमू/मेमू/सवारी गाड़ियोंमे ही उपलब्ध रहेगी। विविध मण्डलोंमें MST धारकोंके लिए, अलग अलग गाड़ियाँ और खण्ड निर्धारित कीए गए है।

फिरोजपुर मण्डल में 10 जोड़ी गाड़ियाँ

04629/30 लुधियाना लोहियाना खास लुधियाना डेमू

04641/42 जालन्धर सिटी पठानकोट जालन्धर सिटी डेमू

04615/16 पठानकोट जम्मूतवी पठानकोट डेमू

04699/4700 पठानकोट बैजनाथ पप्रोला पठानकोट नैरो गेज एक्सप्रेस

04603/04 फिरोजपुर बठिण्डा फिरोजपुर सवारी

04633/34 फिरोजपुर जालंधर सिटी फिरोजपुर डेमू

04637/38 फिरोजपुर जालंधर सिटी फिरोजपुर डेमू

04491/92 फिरोजपुर फाजिल्का फिरोजपुर डेमू

04473/74 बड़गाम बनिहाल बड़गाम डेमू

04617/18 बारामूला बनिहाल बारामूला डेमू

दिल्ली जंक्शन मण्डल

04183/84 टूण्डला दिल्ली टूण्डला मेमू

04339/40 बुलंदशहर तिलक ब्रिज बुलंदशहर मेमू

04401/02 दिल्ली सहारनपुर दिल्ली वाया श्यामली डेमू

04403/04 दिल्ली सहारनपुर दिल्ली वाया मुजफ्फरनगर मेमू

04405/06 निजामुद्दीन कुरुक्षेत्र निजामुद्दीन मेमू

04407 पलवल गाजियाबाद इमू

04409/10 गाजियाबाद शकूरबस्ती गाजियाबाद इमू

04414/15 नई दिल्ली अलीगढ़ नई दिल्ली इमू

04417/18 हाथरस किला दिल्ली हाथरस किला मेमू

04419/20 मथुरा गाजियाबाद मथुरा इमू

04422 दिल्ली गाजियाबाद इमू

04424 जिन्द दिल्ली इमू

04425 दिल्ली नरवाना सवारी

04429/30 दिल्ली सहारनपुर दिल्ली वाया श्यामली सवारी

04431/32 दिल्ली जाखल दिल्ली सवारी

04435/36 रेवाड़ी मेरठ कैंट रेवाड़ी सवारी

04437 पलवल शकूरबस्ती इमू

04438 नई दिल्ली पलवल इमू

04439 पलवल गाजियाबाद इमू

04446 शकूरबस्ती पलवल इमू

04447 गाजियाबाद दिल्ली मेमू

04449 नई दिल्ली कुरुक्षेत्र मेमू

04450/51 नई दिल्ली पानीपत नई दिल्ली मेमू

04453/54 नई दिल्ली रोहतक नई दिल्ली मेमू

04455 नई दिल्ली गाजियाबाद इमू

04456/57 रोहतक दिल्ली रोहतक मेमू

04459/60 दिल्ली सहारनपुर दिल्ली मेमू

04465/66 दिल्ली श्यामली दिल्ली डेमू

04469/70 रेवाड़ी दिल्ली रेवाड़ी डेमू

04471/72 गाजियाबाद पानीपत गाजियाबाद मेमू

04485 दिल्ली गाजियाबाद इमू

04087/88 तिलक ब्रिज शकूरबस्ती तिलक ब्रिज मेल/एक्सप्रेस विशेष* इस गाड़ी को जल्द ही अनारक्षित घोषित किया जाना है और तब इसमें MST की अनुमति समझी जायगी।

04089/90 नई दिल्ली हिसार नई दिल्ली सवारी

लखनऊ मण्डल 5 जोड़ी गाड़ियाँ

04201/02 वाराणसी प्रतापगढ़ वाराणसी सवारी

04203/04 फैजाबाद लखनऊ फैजाबाद सवारी

04213/14 लखनऊ कानपुर लखनऊ मेमू

04263/64 वाराणसी सुल्तानपुर वाराणसी सवारी

04267/68 वाराणसी प्रतापगढ़ वाराणसी सवारी

मोरादाबाद मण्डल 4 जोड़ी गाड़ियाँ

04301/02 मोरादाबाद सहारनपुर मोरादाबाद मेमू

04333/34 गजरौला नजीबाबाद गजरौला सवारी

04303/04 बरेली दिल्ली बरेली सवारी

04327/28 सीतापुर सिटी कानपुर सीतापुर सिटी सवारी

अम्बाला मण्डल 4 जोड़ी गाड़ियाँ

04501/02 सहारनपुर ऊना हिमाचल सहारनपुर मेमू

04503/04 अम्बाला कैंट लुधियाना अम्बाला कैंट मेमू

04573/74 लुधियाना हिसार लुधियाना सवारी

04575/76 लुधियाना हिसार लुधियाना सवारी

Uncategorised

पश्चिम रेल WR अपनी 3 जोड़ी गाड़ियाँ पुनर्स्थापित कर रहा है।

09005/06 बान्द्रा टर्मिनस पालिताना बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 31 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को बान्द्रा टर्मिनस से और 01 सितम्बर से प्रत्येक बुधवार को पालिताना से चलेगी। निम्नलिखित तीनों जोड़ी गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित रहेंगी।

09227/28 मुम्बई सेंट्रल इन्दौर मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक दुरान्तो विशेष दिनांक 04 सितम्बर से प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को मुम्बई सेंट्रल से और 05 सितम्बर से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को इन्दौर से चलेगी।

09009/10 मुम्बई सेंट्रल नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक दुरान्तो विशेष दिनांक 03 सितम्बर से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को मुम्बई सेंट्रल से और 04 सितम्बर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को नई दिल्ली से चलेगी।

Uncategorised

उ म रेल NCR के 4 स्टेशनोंके गाड़ियोंमे समय परिवर्तन

उत्तर मध्य रेलवे ने एक परीपत्रक निकाल कर अपने स्टेशनोंपर कुछ गाड़ियोंका समय परिवर्तन किए जाने की जानकारी दी है।

निम्नलिखित परीपत्रक में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 19 गाड़ियोंके, प्रयागराज जंक्शन पर 3 गाड़ियोंके, मिर्जापुर स्टेशन पर 2 गाड़ियोंके, फतेहपुर स्टेशन पर 2 गाड़ियोंके और इटावा स्टेशनकी 2 गाड़ियोंके समय बदलाव की जानकारी है। यात्रीगण कृपया समय बदलाव की तिथि पर ध्यान दीजिएगा। PTT यानी पब्लिक टाइमटेबल वाले कॉलम के समय यात्रिओंके लिए निर्धारित किए जाते है। WTT यानी वर्किंग टाइमटेबल यह समय रेलवे के परिचालन के उपयोग हेतु है, इनका यात्रिओंके समयसारणी से कोई लेनादेना नही है।

Uncategorised

खेला होबे! MST धारकोंके साथ

मंथली सीजन टिकट, रोजाना रेल यात्रा करने वाले यात्रीओंकी ऐसी सुविधा की जिसके क्या कहने! रोज टिकट निकालने के झंझट से मुक्ति और किराए केवल 25% क्योंकि 30 दिनों के महिने की 30 X 2 = 60 यात्रा के मुकाबले लगभग 15 यात्रा का ही किराया लगता है। है न बल्ले बल्ले? और तो और संक्रमण के पहले तक MST धारक गैर उपनगरीय क्षेत्र मे मेल एक्सप्रेस मे भी निकल जाओ, स्लीपर मे भी चढ़ जाओ तो कोई परेशानी नहीं थी, मगर अब MST धारकों की निरंकुश रेल यात्रा पर निर्बंध लगते दिखाई दे रहे है।

दरअसल सुविधाए बंद कर दी जाए तब ही उनका महत्व और उपयोगिता पता चलती है। संक्रमण काल के बाद गाड़ियाँ तो शुरू हो गयी थी मगर MST सुविधा अब भी कई क्षेत्रीय रेलवे ने शुरू नही की है। खास कर मध्य रेल में तो किसी भी गैर उपनगरीय खण्ड पर यह सुविधा उपलब्ध नही है। उपनगरीय क्षेत्रों में सीमित वर्ग को, निर्बंध के साथ अनुमति दी गयी है। खैर! जिस किसी क्षेत्रीय रेलवे में MST सुविधा प्रदान की गई है, उनमें एक विशेषता नजर आयी है, केवल और केवल मेमू/डेमू/कम अन्तर चलनेवाली इंटरसिटी मेल/एक्सप्रेस और वह भी अनारक्षित गाड़ियाँ उन्हीं में MST धारकोंको यात्रा करने की अनुमति दी गयी है। चौंक गए? लाज़मी है। जिस तरह MST धारक पास प्राप्त करने के लिए बेताब थे, रेल प्रशासन ने उनकी गाड़ियाँ ही सीमित कर दी है। यदि आप हमारे ब्लॉग से परिचित है, तो बीते लेख याद कीजिए, हमने MST शुरू किए जाने की मांग में MST धारकोंकी मन की बात सामने रखी थी। देखिए, आगे हमने क्या बात रखी थी वह यहाँ दे रहे है,

“किलोमीटर के बंधन को मुम्बई से नासिक 187 और पुणे 192 किलोमीटर के लिए मुक्त रखा गया है। इन क्षेत्रोंके लिए गाड़ियोंका खास बंधन रखा जा सकता है। जैसे नासिक मुम्बई के बीच पंचवटी, राज्यरानी और गोदावरी ऐसी और पुणे के लिए इंद्रायणी, डेक्कन, डेक्कन क्वीन, सिंहगढ़ केवल ऐसी ही शॉर्ट डिस्टेंस, इन्टरसिटीज के लिए यह पास जारी किए जाए, अन्य लॉन्ग डिस्टेन्स गाड़ियोंमे MST पासधारक का प्रवेश निषीद्ध किया जा सकता है। हालाँकि यह नियम अब भी लागू है, मगर जब पास पर प्रिन्ट हो जाएगा की ” वैलिड फ़ॉर ओनली xxxx इन्टरसिटीज” तब काफी फर्क पड़ेगा। उसी तरह गैर-उपनगरीय क्षेत्रोंमें MST धारकोंके लिए केवल सवारी/डेमू/मेमू गाड़ियाँ ही वैलिड रखी जा सकती है। बशर्ते इन गाड़ियोंकी फ्रीक्वेंसी जरूरत के अनुसार और अनुपात में बढ़ाई जानी चाहिए।”

अब यह निर्बंध तो रेल प्रशासन ने लगा कर कुछ क्षेत्रोंमें MST पास शुरू करवा दी, मगर क्या यात्रिओंकी जरूरत और मांग नुसार क्षेत्रीय रेलवे या मण्डल से गाड़ियोंके फेरे बढाना, समय मे बदलाव या कठोर समयपालन पर ध्यान दिया जाएगा? चूँकि उपनगरीय खण्ड पर यात्री समितियाँ यात्रिओंके साथ, उनके हितोंकी रक्षा के लिए बहुत मजबूती से खड़ी रहती है और मण्डल कार्यालय, इतर रेल अधिकारी इनकी बातोंको अग्र क्रम से मानते भी है, इनकी सुविधाओंको प्राधान्य देते है। क्या गैर उपनगरीय क्षेत्र में भी यात्रिओंकी समितियोंको रेल विभाग मान्यता देगा, उनकी माँगोपर विचार करेगा? यह तो आनेवाला वक्त ही बताएगा।

महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश ई. राज्योंमें फ़िलहाल MST बन्द है। महाराष्ट्र के गैर उपनगरीय क्षेत्रोंमें तो अनारक्षित गाड़ियाँ भी नही चल रही है। फिलहाल MST शुरू कराने की अनुमति राज्य शासनोंके आपादा नियंत्रण समितियोंके आधीन है। यह लोग कहते है तो ही रेल विभाग इस दिशा में कदम उठा सकती है। MST शुरू हो भी जावे तो, अब तक का चलन देखते हुए, केवल अनारक्षित गाड़ियोंमे ही यात्रा करने का निर्बंध लगकर यात्रा की अनुमति रह सकती है। अब यह MST धारकों की सोच पर निर्भर करता है, की सुविधा पूर्ण रद्द से सुविधा सीमित स्वरूप में तो मिलती रहे यह ठीक है या कैसे?

Uncategorised

पूर्वोत्तर रेल NER ने बलिया से शाहगंज, वाराणसी के बीच अनारक्षित गाड़ियाँ शुरू की

05167/68 बलिया शाहगंज बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष दिनांक 05 सितम्बर से प्रतिदिन चल पड़ेगी।

05169/70 बलिया वाराणसी सिटी बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष दिनांक 05 सितम्बर से सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। यह गाड़ी दोनोंही ओर से प्रत्येक बुधवार को नही चलेगी।

एक खुशखबर और भी है 03151/52 कोलकाता जम्मूतवी के बीच चलनेवाली विशेष गाड़ी को 01 सितम्बर से कोलकाता से और 03 सितम्बर से जम्मूतवी से प्रतिदिन चलाया जाएगा। फिलहाल यह गाड़ी सप्ताह में 4 दिन ही चल रही है।