Uncategorised

आम आदमी के लिए खुलेंगी मुम्बई की लोकल, मगर….

15 अगस्त से मुम्बई लोकल में आम यात्री को यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है, हालाँकि उसके लिए कुछ नियम बनाए जा रहे है, आइए समझते है।

जो यात्री मुम्बई उपनगरीय गाड़ियोंमे यात्रा करने के इच्छुक है, उसका कोरोना सम्बन्धी टीकाकरण कमसे कम 15 दिन पहले पूर्ण हो चुका हो।

http://www.indiarailinfo.com से साभार

महाराष्ट्र प्रशासन के एक विशेष ऍप में सम्बंधित यात्री को अपनी टीकाकरण सहित अपनी पूर्ण जानकारी दर्ज करानी होगी और उपनगरीय पास के लिए आवेदन करना होगा। यदि यह आवेदन स्वीकृत होता है तो ऐसा पास उसे अपने वॉर्ड के लोकल दफ्तर से प्राप्त करना होगा। यदि स्मार्टफोन नही है तो आवेदन लिखित स्वरूप में भी स्वीकृत होंगे।

कुल मिलाकर अब भी मुम्बई में बाहर से आए व्यापारी, व्यवसायी या निजी दफ़्तरोंसे कामकाज करने वाले कर्मियोंके लिए उपनगरीय गाड़ियोंसे यात्रा करना कवायद भरा हो सकता है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की उधना -पालधी, सुरत नन्दूरबार सहित और कई सवारी/डेमू/मेमू गाड़ियाँ यात्री सेवाओंमे शुरू होंगी

कल मुम्बई सेंट्रल के मण्डल प्रबंधक के ट्वीट पर कुछ गाड़ियोंकी घोषणा की गई थी। वहींसे कुछ पृष्ठ लिए गए है और कुछ rail tracker.in से। बची हुई जानकारी भी जमा कर के आपके सामने जल्द ही लेकर आएंगे।

09521/22 राजकोट सोमनाथ राजकोट अनारक्षित  PSPC सवारी विशेष दिनांक 16/17 अगस्त से प्रतिदिन

09516/15 पोरबन्दर कानालुस पोरबन्दर अनारक्षित PSPC सवारी विशेष दिनांक 16 अगस्त से प्रतिदिन

09131/32 आणंद गोधरा आणंद वाया डाकोर, अनारक्षित  PSPC डेमू विशेष दिनांक 16 अगस्त से प्रतिदिन

09133/34 आणंद गोधरा आणंद वाया डाकोर, अनारक्षित  PSPC डेमू विशेष दिनांक 16 अगस्त से प्रतिदिन

09079 सूरत वडोदरा अनारक्षित  PSPC डेमू विशेष दिनांक 18 अगस्त से प्रतिदिन

09082 भरूच सूरत अनारक्षित  PSPC डेमू विशेष दिनांक 16 अगस्त से प्रतिदिन

09087/88 संजाण सूरत संजाण अनारक्षित  PSPC मेमू विशेष दिनांक 16/17 अगस्त से प्रतिदिन

09089/90 विरार संजाण विरार अनारक्षित  PSPC मेमू विशेष दिनांक 16/17 अगस्त से प्रतिदिन

09095/96 सुरत नन्दूरबार सुरत अनारक्षित  PSPC मेमू विशेष दिनांक 17/18 अगस्त से प्रतिदिन

09121/22 उधना पालधी उधना अनारक्षित  MSPC मेमू विशेष दिनांक 17 अगस्त से प्रतिदिन

09427/28 आणंद खम्बात आणंद अनारक्षित  PSPC डेमू विशेष दिनांक 16 अगस्त से प्रतिदिन

09429/30 आणंद खम्बात आणंद अनारक्षित  PSPC डेमू विशेष दिनांक 16 अगस्त से प्रतिदिन

इन सेवाओंके परीपत्रक आधे-अधूरे और कुछ पृष्ठ छुटे हुए है। कुछ पेजेस मुम्बई सेंट्रल के मण्डल प्रबंधक के ट्वीट से लिए गए है और कुछ रेल ट्रैकर की वेबसाइट से। इसके बावजूद जब भी हमे यह परीपत्रक पुर्णतयः प्राप्त हो जाएगा हम उसे आपके लिए ले आयेंगे।

Uncategorised

भारत मे आ रही मेमू, मेट्रो ट्रेन के विविध रैक

भारतीय रेल के लिए भारत अर्थमूवर्ज की मेमू गाड़ियाँ

पुणे मेट्रो के लिए टीटागढ़ लिमिटेड के रैक

नागपुर मेट्रो के लिए CCRL चाइनीज रेल की रैक

Uncategorised

🌺गणपती बाप्पा इलो रे बा इलो🌺

मध्य रेलवे की आठ जोड़ी गणेशोत्सव विशेष गाड़ियाँ और उनकी समयसारणी

निम्नलिखित सभी गाड़ियाँ आरक्षित विशेष है और विशेष किराया दर पर चलाई जाएगी।

01235 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सावन्तवाडी 07 सितम्बर मंगलवार को और वापसीमे में 01236 सावंतवाड़ी मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दिनांक 10 सितम्बर को चलेगी।

01237 पनवेल सावन्तवाडी 08 सितम्बर बुधवार को और वापसीमे में 01238 सावंतवाड़ी पनवेल दिनांक 09 सितम्बर को चलेगी।

01239 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मडगाँव दिनांक 05 रविवार, 07 मंगलवार, 09 गुरुवार सितम्बर माह में और वापसीमे में 01240 मडगाँव लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 05 रविवार, 07 मंगलवार, 09 गुरुवार सितम्बर माह में चलेगी।

01241 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुडाळ दिनांक 03, 07, 10 सितम्बर को और वापसीमे में 01242 कुडाळ लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 05, 08, 12 सितम्बर को चलेगी।

01243 पनवेल कुडाळ दिनांक 04, 08, 11 सितम्बर को और वापसीमे में 01244 कुडाळ पनवेल दिनांक 03, 07, 10 सितम्बर को चलेगी।

01245 पनवेल कुडाळ दिनांक 05 एवं 12 सितम्बर रविवार को और वापसीमे में 01246 कुडाळ पनवेल दिनांक 04, एवं 09 सितम्बर शनिवार को चलेगी।

01247 पुणे मडगाँव दिनांक 08 सितम्बर बुधवार को, 01250 मडगाँव पनवेल दिनांक 09 सितम्बर को, 01249 पनवेल करमाली दिनांक 10 सितम्बर शुक्रवार को और 01248 करमाली पुणे दिनांक 10 सितम्बर शुक्रवार को चलेगी।

इसके अलावा अतिरिक्त गाड़ियाँ भी चलाई जाएगी जिसके लिए यात्री कृपया भारतीय रेल्वेज की अधिकृत वेबसाइट, ऍप या हेल्पलाइन से सम्पर्क करें।

Uncategorised

NWR उत्तर पश्चिम रेल ने दी राजस्थान, महाराष्ट्र को खुशखबर

खबर कुछ ऐसी है, 04717/18 बीकानेर हरिद्वार बीकानेर साप्ताहिक विशेष अब सप्ताह में एक दिन की जगह तीन दिन दौड़ेगी, 02486/85 श्रीगंगानगर हुजुरसाहेब नान्देड श्रीगंगानगर द्विसाप्ताहिक दोबारा पटरी पर आ रही है और 09717/18 जयपुर दौलतपुर चौक जयपुर त्रिसाप्ताहिक विशेष अब बदले हुए सुविधाजनक समयसारणी में प्रतिदिन दौड़ेगी।

02486 श्रीगंगानगर हुजुरसाहेब नान्देड दिनांक 10 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी और 02485 हुजुरसाहेब नान्देड श्रीगंगानगर दिनांक 12 अगस्त से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को निकलेगी। इन गाड़ियोंके परिचालन, समयसारणी या डिब्बा संरचना में किसी तरह का बदलाव नही किया गया है। पूर्व में नियमित गाड़ी 12486/12485 की तरह ही समयसारणी, स्टापेजेस रहेंगे।

संक्रमण काल मे 04717/18 बीकानेर हरिद्वार बीकानेर विशेष गाड़ी को केवल साप्ताहिक सोमवार/मंगलवार को ही चलाया जा रहा था। दिनांक 11 अगस्त से 04717 बीकानेर हरिद्वार विशेष सप्ताह में तीन दिन, प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलना शुरू हो जाएगी और वापसीमे 04718 हरिद्वार बीकानेर विशेष दिनांक 12 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चला करेंगी।

ठीक उसी तरह 09717/18 जयपुर दौलतपुर चौक जयपुर विशेष को भी प्रतिदिन से त्रिसाप्ताहिक किया गया था जिसे दिनांक 09 अगस्त से 09717 जयपुर से और दिनांक 10 अगस्त से 09718 दौलतपुर चौक से प्रतिदिन दौड़ना शुरू कर देगी।

09717/18 जयपुर दौलतपुर चौक जयपुर की बदली हुई समयसारणी