Uncategorised

मध्य रेलवे की सभी सवारी गाड़ियाँ जो संक्रमणकाल के पूर्व में चल रही थी और यात्री चाहते है, की अब जल्द उन्हें पटरियों पर चलाया जाए

कल हमारे ब्लॉग में हमने मध्य रेल प्रशासन को अपनी अनारक्षित सवारी गाड़ियोंको चलवाने का आग्रह किया था। कौनसी और कितनी गाड़ियाँ है जो चल रही थी और आज बन्द है चलिए देखते है। मध्य रेलवे के 5 मण्डल है। मुम्बई, पुणे, सोलापुर, नागपुर और भुसावल। इन सभी मण्डलोंकी सवारी गाड़ियोंकी सूची जो संक्रमणकाल के पूर्व में सुचारू रूप से चल रही थी और यात्रिओंमें लोकप्रिय थी।

मुम्बई मण्डल का कार्यक्षेत्र मुम्बई से इगतपुरी, कल्याण से लोनावला यह मुख्य मार्ग और बाकी अलग अलग उपनगरीय मार्ग पनवेल – कर्जत, दीवा – रोहा, कर्जत – खोपोली, दिवा – वसई, ठाणे – पनवेल ट्रांस हार्बर, माहिम कॉर्ड, कुर्ला – पनवेल

1 : 51027/28 मुम्बई पंढरपुर मुम्बई त्रिसाप्ताहिक।51029/30 मुम्बई विजयपुरा मुम्बई सप्ताह में 4 दिन और 51033/34 दौंड साइनगर शिर्डी दौंड लिंक सवारी प्रतिदिन यह मुम्बई , पुणे, दौंड होकर चलनेवाली अतिलोकप्रिय सवारी गाड़ी थी। हालांकि यह गाड़ियाँ शून्याधारित समयसारणी में एक्सप्रेस में तब्दील किए जाने की सूचना थी जिसे 01027/28 मुम्बई पंढरपुर मुम्बई त्रिसाप्ताहिक और 01041/42 मुम्बई शिर्डी मुम्बई सप्ताह में 4 दिन ऐसे चलाया जा रहा है। मुम्बई विजयपुरा का परिचालन प्रश्न ही है।

2: 51033/34 दौंड साइनगर शिर्डी दौंड लिंक सवारी प्रतिदिन, यह चार डिब्बों की लिंक पैसेन्जर, तीन दिन मुम्बई पंढरपुर और चार दिन मुम्बई विजयपुरा सवारी गाड़ियोंसे दौंड तक आकर अहमदनगर, पुनताम्बा होते हुए शिर्डी जाती थी। अहमदनगर शहर और जिले से मुम्बई की यह राज्यरानी थी, जो अब 01041/42 एक्सप्रेस में बदल गयी है । लेकिन अहमदनगर क्षेत्र को अब भी आशा है, की मुम्बई से सम्पर्क रोजाना बना रहने हेतु इस गाड़ी को पूर्व की तरह रोजाना चलते रखना चाहिए।

इसके अलावा मुम्बई मण्डल में कोंकण क्षेत्र के लिए 50119/20 दिवा पनवेल दिवा सवारी, 61011/12/13/14 दिवा रोहा दिवा सवारी, 50103/04 दादर रत्नागिरी दादर सवारी और डहाणू रोड पनवेल मेमू, वसई रोड पनवेल मेमू, दिवा पेण मेमू आदि गाड़ियाँ है जो रद्द ही है।

भुसावल मण्डल का कार्यक्षेत्र इगतपुरी – भुसावल – खण्डवा, भुसावल से बड़नेरा यह मुख्य मार्ग और बड़नेरा – अमरावती, बड़नेरा – चांदूर बाजार, चालीसगांव – धुले, जलम्ब – खामगांव यह ब्रान्च लाइन्स इसके अलावा बन्द पड़ी छोटी लाइनोंमें मूर्तिजापुर – अचलपुर – यवतमाल और पाचोरा – जामनेर

1: 51153/54 मुम्बई भुसावल मुम्बई सवारी गाड़ी। भुसावलसे सुबह 7:05 बजे रवाना होकर शाम 19:05 को मुम्बई जानेवाली, तमाम छोटे गाँव के किसानों, श्रमिकोंको बड़े शहरोंतक सस्ते में पहुंचाने वाली यह गाड़ी। शून्याधारित समयसारणी में इसे एक्सप्रेस बनाने का प्रस्ताव है। एक्सप्रेस बनने से किराया तो 2, 4 गुना बढ़ेगा ही मगर स्टापेजेस भी रद्द किए गए तो गाँव के लोगोंकी बड़ी मुसीबत होनेवाली है। यह गाड़ी जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए ताकि छोटे गांव, शहर अपने जिला मुख्यालयोंसे सम्पर्कता रख सके।

2: 51423/24 इगतपुरी मनमाड़ इगतपुरी शटल नासिक मनमाड़ के यात्रिओंके बीच काफी लोकप्रिय, लेकिन फिलहाल बन्द है।

3: 51157/58 भुसावल इटारसी भुसावल सवारी, भुसावल से खण्डवा, हरदा, इटारसी के बीच की ओवरनाइट गाड़ी, दोनों ओरसे रात को निकलकर सुबह अपने गन्तव्य को टिकाने वाली किफायती गाड़ी।

4: 51181/82 देवलाली भुसावल देवलाली सवारी, शटल के नाम से अप डाउन वालों में बेहद लोकप्रिय, जलगाँव जिले की सम्पर्क क्रांति जो जिले के छोटे छोटे गांव से रोजाना जिला मुख्यालयोंसे कामकाजी लोगोंके लिए महत्वपूर्ण गाड़ी साथ ही गाँव खेड़ोंसे किसान इससे अपने सागसब्जी शहरोंमें बेचने के लिए लेकर आते थे, शून्याधारित समयसारणी में इसे भी एक्सप्रेस में तब्दील करने का प्रस्ताव है। यात्री चाहते है किराया भले ही ज्यादा देना पड़े, एक्सप्रेस ही सही मगर अब इसे पटरियों पर ले आना चाहिए।

5: 51187/88 भुसावल कटनी भुसावल सवारी, यह डे टाइम में चलनेवाली गाड़ी, भुसावल से सुबह 9:30 को निकल खण्डवा 12:55, इटारसी 17:30 और जबलपुर होते हुए कटनी सुबह 3:25 को पहुंचती थी। वापसीमे कटनी से रात 22:30, इटारसी सुबह 6:30, खण्डवा 13:25 और भुसावल शाम 17:00 को पहुंचती थी।

6: 51197/98 भुसावल वर्धा भुसावल, भुसावल से दोपहर 14:30 को निकल वर्धा 21:40 को पोहोंचती थी। वापसीमे वर्धा से 23:00 को निकल भुसावल को सुबह 8:00 बजे पोहोंचती थी। यह गाड़ी विदर्भवासियोंको भुसावल – सूरत सवारी का कनेक्शन था।

51285/86 भुसावल नागपुर भुसावल सवारी, 51183/84 भुसावल नरखेड़ भुसावल मेमू सवारी, 51197/98 भुसावल वर्धा भुसावल सवारी यह तीनों जोड़ी गाड़ियाँ विदर्भ क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बड़नेरा अमरावती, धामनगांव, पुलगांव वर्धा और नागपुर इन गांव शहरोंको और विदर्भ के आस पास के छोटे बड़े शहर, जिले जैसे वाशिम, हिंगोली, यवतमाल, पुसद के सम्पर्क के लिए बेहद अहम गाड़ियाँ रद्द रहने से यात्रिओंको बड़ी परेशानी है। यात्री चाहते है यह गाड़ियाँ भी जल्द पटरी पर आ जाए।

इसके अलावा भुसावल मण्डल की ब्रांच लाइन चालीसगांव धुलिया, जलम्ब खामगांव, बड़नेरा अमरावती, इन पर भी गाड़ियाँ बन्द है। इन ब्रांच लाइनोंमें से बड़नेरा – अमरावती की 6 जोड़ी गाड़ियोंको शून्याधारित समयसारणी में बन्द करने का प्रस्ताव है। वैसे छोटी लाइन की ब्रांचेज पाचोरा – जामनेर, मूर्तिजापुर – अचलपुर – यवतमाल यह तो गेज कन्वर्शन तहत कभी की बन्द की जा चुकी है।

सोलापुर मण्डल

सोलापुर मण्डल का कार्यक्षेत्र दौंड से वाड़ी, दौंड से मनमाड़, कुरडुवाडी से मीरज, कुरडुवाडी से लातूर रोड और ब्रांच लाइन पुणताम्बा से शिर्डी, अहमदनगर से नारायणडोह ऐसा है।

71413/14/15/16 पुणे सोलापुर पुणे डेमू, 71301/02 सोलापुर गुंटकल सोलापुर डेमू, 71305/06 कलबुर्गी वाड़ी कलबुर्गी डेमू, 57628 कलबुर्गी सोलापुर, 57631/32 सोलापुर – रायचुर – कलबुर्गी सवारी, 57641/42 सोलापुर गदग सोलापूर सवारी, 57649/50 कलबुर्गी – वाड़ी – सोलापुर, 57685/86 सोलापुर विजयपुरा/ बगलकोट सोलापुर सवारी, 57129/30 विजयपुरा हैदराबाद विजयपुरा सवारी, 57659/60 सोलापुर – फलकनुमा कलबुर्गी सवारी यह सोलापुर मण्डल और उस क्षेत्र की गाड़ियाँ है।

इसके अलावा पुणे – दौंड – मनमाड़ खण्ड पर, 51491/02 पुणे मनमाड़ पुणे सवारी, 57515/16 दौंड नान्देड दौंड सवारी, 51421/22 पुणे निजामाबाद पुणे सवारी, 77657/58 जालना शिर्डी जालना डेमू शुरू किए जाने की प्रतीक्षा में है। इसमें हो सकता है कि द म रेल के भी रैक लगते हो मगर सभी सवारी/डेमू गाड़ियाँ फिलहाल बन्द ही है।

पुणे मण्डल

पुणे मण्डल का कार्यक्षेत्र लोनावला – पुणे – दौंड, पुणे – कोल्हापुर और दौंड – बारामती – फलटण – लोनन्द यह एक ब्रांच लाइन

01489/90/91/92 पुणे दौंड पुणे के बीच चलनेवाली मेमू गाड़ियाँ जो इसी क्षेत्र के मजबूत प्रवासी संघटना के आंदोलनों की देन है की चलाई गई। 3 जोड़ी और डेमू चलती थी, चूँकि इस खण्ड पर अब मेमू रैक उपलब्ध होने के बाद मेमू गाड़ियाँ चलाई जाएगी। पुणे मण्डल में पुणे – कोल्हापुर, पुणे – लोनावला, पुणे – दौंड – बारामती – फलटण ऐसे मार्ग आते है। पुणे – लोनावला उपनगरीय खण्ड पर 18 जोड़ी लोनावला तक और 4 जोड़ी पुणे – तलेगांव ऐसे कुल 22 जोड़ी गाड़ियाँ चलाने की अनुमति की प्रतीक्षा कर रही है।

51405/06 मिरज कैसल रॉक मिरज सवारी, 51419/20 मिरज हुब्बाल्ली मिरज सवारी,51425/26 परली वैजनाथ मिरज परली वैजनाथ वाया लातूर, उस्मानाबाद, कुरडुवाडी, 51433/34 निजामाबाद पंढरपुर निजामाबाद वाया नान्देड, परभणी, लातूर, कुरडुवाडी, 71419/20 पुणे कोल्हापुर पुणे डेमू, 51427/28 मीरज कोल्हापुर मीरज, 51409/10 पुणे कोल्हापुर पुणे, 51437/38 कुरडुवाडी मीरज कुरडुवाडी, 51435/36 पुणे सातारा पुणे इत्यादि सवारी गाड़ियाँ चलाए जाने की प्रतीक्षा की जा रही है।

नागपुर मण्डल का कार्यक्षेत्र बड़नेरा से नागपुर, नागपूर से इटारसी, वर्धा – बल्हारशहा यह मुख्य मार्ग और आमला – छिंदवाड़ा, चांदूर बाजार – नरखेड़, ताडली – घुघुस, माजरी – पिम्पलकुट्टी यह ब्रान्च लाइने और बन्द पड़ी पुलगांव – आर्वी छोटी लाइन

57135/36 अजनी काजिपेट अजनी, 51829/30 नागपुर इटारसी नागपुर, 51293/94 नागपुर आमला नागपुर, 51195/96 वर्धा बल्हारशहा, 51259/60/61/62 नागपुर – वर्धा – अमरावती यह सवारी गाड़ियाँ इसके अलावा भुसावल मार्ग की 2 और सवारी गाड़ियोंका उल्लेख भुसावल मण्डल के सूची में आ चुका है।

यह सिर्फ मध्य रेलवे की सवारी गाड़ियों के परिचालन शुरू करवाने तक की समस्या नही है बल्कि मध्य रेलवे से लगे हुए जो इतर क्षेत्रीय रेलवे है उनकी की गाड़ियाँ मध्य रेलवे में नही आ जा रही है। प म रेल ने अपनी कई सारी अनारक्षित गाड़ियाँ चलवा दी है मगर की इटारसी भुसावल की बात वह बिल्कुल नही करते वही अवस्था द म रेल की भी है उनकी नान्देड दौंड, निजामाबाद पुणे, परली मीरज, निजामाबाद पंढरपुर यह सब गाड़ियोंपर मौन साधा गया है। पश्चिम रेलवे की दो अनारक्षित गाड़ियाँ सूरत भुसावल सूरत और नंदुरबार भुसावल नंदुरबार चल रही है और शुक्र है ही केवल यही दो जोड़ी गाड़ियाँ है कि बेसीजारे यात्री भुसावल – जलगाँव इस मध्य रेलवे के खण्ड पर अनारक्षित टिकट ले कर यात्रा कर पा रहे।

आशा है, की उपरोक्त लम्बी सुचियोंमे न चलनेवाली और चलाए जाने की उम्मीद रखनेवाली गाड़ियोंको देखकर ही रेल और राज्य प्रशासन का कठोर मन पिघले और गाड़ियाँ चलवाने की अनुमति मिल जाए।

Uncategorised

कदम ही नही उठाओगे तो चल कैसे पाओगे? और दौड़ना तो भूल ही जाइएगा।

मध्य रेलवे की बात ही कर रहे है, जब पूरे देशभर में PSPC, अनारक्षित गाड़ियोंकी बौछार हो रही है बगल के मुख्यालयोंमे पश्चिम रेलवे मुम्बई से रोज लगभग हर रोज गाड़ियोंके चलाने की घोषणाएं की जा रही है। पश्चिम मध्य, उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम रेलवे सीजन पास जारी करवा दिए है और मध्य रेलवे जस की तस है।

मध्य रेलवे पर किसी भी गाड़ी में अनारक्षित यात्री टिकट सुविधा चलाई नही जा रही, अपवाद है भुसावल – सूरत, भुसावल – नन्दूरबार गाड़ियाँ मगर उसे भी अपवाद क्यों कहे? आखिर वह कहाँ मध्य रेल की गाड़ीयाँ है, वह तो पश्चिम रेलवे की ही गाड़ियाँ है। तो मध्य रेलवे आखिर अपने यात्री सुविधा के लिए कर क्या रही है?

भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस, शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार एक्सप्रेस यह दो प्रतिदिन चलनेवाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ संक्रमणकाल जो बन्द हुई तो फिर खुली ही नही। ठीक उसी तरह मुम्बई भुसावल मुम्बई सवारी, देवलाली भुसावल देवलाली सवारी, भुसावल से नागपुर, भुसावल से नरखेड़, भुसावल से वर्धा, भुसावल से कटनी, भुसावल से इटारसी यह भुसावल मण्डल की सवारी गाड़ियोंके बारे में कोई रेलवे अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार ही नही।

मध्य रेलवे में 5 मण्डल है। मुम्बई, पुणे, सोलापुर, नागपुर और भुसावल। यदि सब मण्डलोंकी सवारी गाड़ियाँ देखे तो तमाम सवारी गाड़ियाँ रद्द ही है। जो भी मेल/एक्सप्रेस चलाई जा रही है सब की सब विशेष श्रेणी में, आरक्षित आसन व्यवस्था के साथ चलाई जा रही है। इन गाड़ियोंसे कम अंतर की यात्रा करना कतई सम्भव नही है। यदि यात्री सोचे कि उसे पास के 50-100 किलोमीटर के किसी शहर जाना है तो क्या वह महीनेभर पहले आरक्षण करेगा? या तत्काल में टिकट लेगा? जिस अनारक्षित यात्रा के लिए 50 रुपए लगते है उसे 150 रुपए खर्च कर आरक्षित यात्रा करनी पड़ती है और इसके बावजूद यदि कन्फर्म टिकट नही मिली तो 60 रुपए का क्लर्केज काट कर पैसा हाथ मे धर दिया जाता है कि भाईसाब आप का टिकट आरक्षित नही हुवा है, आप नही यात्रा कर सकते। क्या रेल प्रशासन इस बात को नही समझ रही है या समझना नही चाहती? क्यों यात्रिओंका मानसिक, शारारिक और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है?

मुम्बई मण्डल की पुणे होकर शिर्डी, पंढरपुर और विजयपुरा चलनेवाली सवारी गाड़ी को ZBTT शून्याधारित समयसारणी के निर्देशोंनुसार एक्सप्रेस में बदल कर विशेष श्रेणी में शुरू कर दिया गया है। क्या बाकी मण्डलोंमें इसी प्रकार से निर्णय ले कर गाड़ियोंको चलवाया नही जा सकता? जरूर किया जा सकता है, मगर निर्णय लेना रेल प्रशासन की जिम्मेदारी है। भुसावल मण्डल में भी शून्याधारित समयसारणी के अनुसार सवारी गाड़ियोंको मेल/एक्सप्रेस में बदलने के निर्देश है। स्थानीय पत्रपरिषदों में मण्डल अधिकारियोंने सवारी गाड़ियोंको मेमू विशेष में बदले जाने की बात भी कही है, मेमू गाड़ियाँ भी जगह जगह यार्ड में खड़ी है मगर चलवाने नाम पर …. कोई निर्णय नही लिया जा रहा है।

यही अवस्था मध्य रेल के सभी मण्डलोंमें है। पुणे मण्डल में यात्रिओंके भारी दबाव एवं आंदोलनों की चेतावनी के बाद दौंड – पुणे मेमू रोजाना दो फेरोंमें चलाई जाने लगी है क्या रेल प्रशासन को मनवाने का यही तरीका है? रेल प्रशासन यात्रिओंकी मजबूरी और परेशानी देख कर निर्णय नही ले सकती? या अपने क्षेत्र के यात्रिओंकी क्या मांग है इस बात की शायद जानकारी ही उन्हें नही है और यही बात यात्री उपयोगकर्ता परामर्श समितियोंके सद्स्योंपर भी लागू होती है। कुछेक सदस्य है, जो स्थानीय यात्रिओंकी कम अंतर के गाड़ी की मांगे बार बार रखे जाते देखे गए है मगर उन्हें भी आजतक कोई ठोस उत्तर प्रशासन नही दे पाया है।

आखिर वजह क्या है, क्यो स्थानीय यात्रिओंको मजबूर, परेशान एवं प्रताड़ित किया जा रहा है? संक्रमण की स्थिति में बहुत सारा सुधार है, मुम्बई उपनगरीय गाड़ियोंमे टीकाकरण पूर्ण हो चुके यात्रिओंको स्वतंत्रता दिन से यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है तो क्यों न यही पैटर्न बाकी मण्डलोंमें भी अपना कर कम अंतर की अनारक्षित गाड़ियाँ चलवाने की प्रक्रिया शुरू की जाए? महोदय आपसे विनंती है आग्रह है कृपया इस दिशा में कदम उठाए, आप भी चलिए और कामकाजी लोगोंको भी चलने में मद्त कीजिए।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की दस जोड़ी MSPC पूर्ण आरक्षित गाड़ियाँ चल पड़ेगी, जिसमे जयपुर दुरान्तो का लाडनूं होकर, हिसार तक विस्तार भी है।

निम्नलिखित 6 जोड़ी गाड़ियाँ अपने पुराने शेड्यूल, समयसारणी, मार्ग, स्टापेजेस के अनुसार ही चलेगी, यात्रीगण उनके शुरू होने की तिथियों पर ध्यान दे।

1: 09055 वलसाड़ जोधपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 17 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को वलसाड से चलेगी। वापसीमे 09056 जोधपुर वलसाड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को जोधपुर से चलेगी।

2: 09213 इन्दौर नागपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक रविवार को इन्दौर से निकलेगी और वापसीमे 09214 नागपुर इन्दौर साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को नागपुर से चलेगी।

3: 09223 डॉ आंबेडकर नगर नागपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 17 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को और वापसीमे 09224 नागपुर डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को नागपुर से निकलेगी।

4: 09333 इन्दौर बीकानेर महामना साप्ताहिक विशेष दिनांक 21 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को चलेगी और वापसीमे 09334 बीकानेर इन्दौर महामना साप्ताहिक विशेष दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक रविवार को बीकानेर से निकलेगी।

09323 डॉ आंबेडकर नगर भोपाल इंटरसिटी प्रतिदिन विशेष दिनांक 18 अगस्त से और वापसीमे 09324 भोपाल डॉ आंबेडकर नगर इंटरसिटी प्रतिदिन विशेष दिनांक 19 अगस्त से निकलेगी।

09339 दाहोद भोपाल इंटरसिटी प्रतिदिन विशेष दिनांक 19 अगस्त से और वापसीमे 09340 भोपाल दाहोद इंटरसिटी प्रतिदिन विशेष दिनांक 18 अगस्त से निकलेगी।

दोनोंही इन्टरसिटी प्रतिदिन विशेष गाड़ियोंके डिब्बा संरचना में 1 द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान बढाया गया है और 3 डिब्बे द्वितीय श्रेणी के कम किए गए है। कुल डिब्बे 20 की जगह 18 ही रहेंगे।

निम्नलिखित 4 जोड़ी पूर्ण आरक्षित MSPC विशेष गाड़ियोंके समयसारणी में बदलाव किया जा रहा है अतः उनकी समयसारणी यहाँपर दी जा रही है।

7: 09073 बान्द्रा टर्मिनस गांधीधाम साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और वापसीमे 09074 गाँधीधाम बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 20 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

8: 09035 मुम्बई सेंट्रल पोरबन्दर प्रतिदिन विशेष दिनांक 18 अगस्त से और वापसीमे 09036 पोरबन्दर मुम्बई सेंट्रल प्रतिदिन विशेष दिनांक 19 अगस्त से चलने लगेगी।

9: 09229 मुम्बई सेंट्रल हिसार द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 17 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को मुम्बई सेंट्रल रवाना होगी और वापसीमे 09230 हिसार मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 19 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को हिसार से चलेगी। यात्री गण ध्यान दीजिएगा, यह गाड़ी पूर्व में 12229/30 मुम्बई जयपुर मुम्बई वातानुकूलित दुरान्तो हुवा करती थी जिसे लाडनूं होकर हिसार तक विस्तारित कर दिया है।

10: 09519 भावनगर ओखा प्रतिदिन विशेष दिनांक 18 अगस्त बुधवार से और 09520 ओखा भावनगर प्रतिदिन विशेष दिनांक 19 अगस्त से चल पड़ेगी। ज्ञात रहे यह गाड़ी पूर्व में 59207/08 सवारी गाड़ी थी जो अब पुर्णतयः आरक्षित मेल/एक्सप्रेस स्वरूप में चलेगी।

एक खुशखबर यह भी है, बान्द्रा टर्मिनस अहमदाबाद के बीच चलने वाली 09029/30 लोकशक्ति विशेष गाड़ी दिनांक 16 अगस्त सोमवार से दोनोंही दिशाओंसे प्रतिदिन चलाई जाएगी। फिलहाल यह गाड़ी त्रिसाप्ताहिक चल रही है।

Uncategorised

मध्य रेल के भुसावल मण्डलमे जलगाँव – शिरसोली खण्ड पर तीसरी लाइन के तकनीकी कार्य हेतु रेल यातायात ब्लॉक

मध्य रेलवे के भुसावल मण्डल में जलगाँव – मनमाड़ रेल लाइन तिहरीकरण का कार्य चल रहा है। इस मार्ग के जलगाँव – शिरसोली खण्ड पर दिनांक 12 अगस्त को डाउन लाइन और 17 अगस्त को दोनों अप और डाउन लाइन पर क्रमशः पांच पांच घंटे का रेल यातायात ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के चलते दिनांक 12 और 17 अगस्त को मुख्य मार्ग पर चलनेवाली गाड़ियाँ नियन्त्रित की जाएगी, अर्थात रोककर या नियंत्रित गति से चलाई जाएगी। सम्भवतः यह गाड़ियाँ अपनी नियमित समयसारणी से उतनी देरी से चल सकती है। मण्डल प्रबन्धन ने इस विषय पर विस्तारपूर्वक परीपत्रक जारी किया है।

दिनांक 12 अगस्त को नियंत्रित किए जाने वाली गाड़ियाँ – समय सुबह 7:45 से 12:45 तक, डाउन मेन लाइन

1: 09148 भागलपुर सूरत ताप्ती गंगा विशेष जलगाँव स्टेशन पर 10 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी

2: 02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर विशेष, सुबह 11:00 से 12:50 तक कुल 1 घण्टे 25 मिनट तक शिरसोली स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

3: 02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर विशेष, सुबह 11:45 से 12:50 तक कुल 1 घण्टे 05 मिनट तक म्हसावद स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

4: 02259 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावडा गीतांजलि विशेष, सुबह 11:50 से 12:50 तक कुल 1 घण्टे तक माहेजी स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

5: 02779 वास्को हजरत निजामुद्दीन गोवा विशेष, सुबह 12:00 से 12:50 तक कुल 50 मिनट तक पचोरा स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

6: 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर विशेष, सुबह 12:35 से 13:00 तक कुल 25 मिनट तक पचोरा स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

7: इसी तरह मालगाड़ियोंको भी व्यवस्थागत नियंत्रित किया जाएगा।

दिनांक 17 अगस्त को नियंत्रित किए जाने वाली गाड़ियाँ – समय सुबह 10:50 से 15:50 तक अप मेन लाइन एवं 10:50 से 12:50 डाउन मेन लाइन

अप लाइन की गाड़ियाँ

1: 06528 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक विशेष, दोपहर 13:10 से 15:55 तक कुल 2 घण्टे 45 मिनट तक भुसावल स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

2: 02130 प्रयागराज लोकमान्य तिलक टर्मिनस तुलसी विशेष, दोपहर 13:30 से 16:05 तक कुल 2 घण्टे 35 मिनट तक भुसावल स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

3: 02260 हावडा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि विशेष, दोपहर 13:55 से 16:15 तक कुल 2 घण्टे 20 मिनट तक भुसावल स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

4: 02533 लखनऊ मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पुष्पक विशेष, दोपहर 13:40 से 16:00 तक कुल 2 घण्टे 20 मिनट तक दुसखेड़ा स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

5: 01072 वाराणसी लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी विशेष, दोपहर 14:30 से 16:00 तक कुल 1 घण्टे 30 मिनट तक सावदा स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

डाउन मेन लाइन की गाड़ियाँ

1: 02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर विशेष, सुबह 11:20 से 13:00 तक कुल 1 घण्टे 40 मिनट तक शिरसोली स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

2: 02129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज तुलसी विशेष, सुबह 11:40 से 13:00 तक कुल 1 घण्टे 20 मिनट तक म्हसावद स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

3: 02259 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावडा गीतांजलि विशेष, सुबह 11:50 से 13:00 तक कुल 1 घण्टे 10 मिनट तक माहेजी स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

4: 02779 वास्को हजरत निजामुद्दीन गोवा विशेष, सुबह 12:00 से 13:00 तक कुल 60 मिनट तक पाचोरा स्टेशनपर नियंत्रित की जाएगी।

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त रेल ब्लॉक देखते हुए अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

उ प रेल NWR के बीकानेर मण्डल मे MST सुविधा शुरू की जाएगी

निम्नलिखित परीपत्रक में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य अधिकारी बीकानेर अपने मण्डल में 12 खण्ड पर अलग अलग गाड़ियोंमे सीजन पास की अनुमति शुरू की जाएगी यह बता रहे है। परीपत्रक में सीजन पास जारी किए जाने के तिथि की भी घोषणा नही है।

1: बठिंडा – रेवाड़ी- बठिंडा : 04725/26 भिवानी मथुरा, 04787 भिवानी रेवाड़ी, 04835/36 हिसार रेवाड़ी हिसार, 04729/30 हिसार फाजिल्का हिसार, 04782/81 रेवाड़ी बठिंडा रेवाड़ी, 04084 हिसार जिन्द, 04733/34 रेवाड़ी श्रीगंगानगर रेवाड़ी

2: भिवानी – रोहतक – भिवानी : 04737/38 भिवानी तिलक ब्रिज भिवानी

3: लालगढ़ बठिंडा लालगढ़ : 04701 बठिंडा लालगढ़ 04702 लालगढ़ अबोहर, 09749/50 सूरतगढ़ बठिंडा सूरतगढ़, 09720/19 सूरतगढ़ जयपुर सूरतगढ़

4: सादुलपुर हनुमानगढ़ सादुलपुर : 04763/64 सादुलपुर श्रीगंगानगर सादुलपुर

5: लालगढ़ फलोदी लालगढ़ : 04703/04 जैसलमेर लालगढ़ जैसलमेर

6: सूरतगढ़ श्रीगंगानगर सूरतगढ़ : 04761/62 श्रीगंगानगर सूरतगढ़ श्रीगंगानगर, 04759 श्रीगंगानगर सूरतगढ़

7: सूरतगढ़ अनूपगढ़ सूरतगढ़ : 09743/46 सूरतगढ़ अनूपगढ़ सूरतगढ़

8: हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ : 04763/64 सादुलपुर श्रीगंगानगर सादुलपुर

9: श्रीगंगानगर बठिंडा श्रीगंगानगर : 04754/53 श्रीगंगानगर बठिंडा श्रीगंगानगर

10: बीकानेर नागौर बीकानेर : 09719/20 जयपुर सूरतगढ़ जयपुर

11: बीकानेर रेवाड़ी बीकानेर : 04789/90 रेवाड़ी बीकानेर रेवाड़ी, 04823/24 जोधपुर रेवाड़ी जोधपुर, 04898/97 बीकानेर हिसार बीकानेर

12: रतनगढ़ सरदारशहर रतनगढ़ : 04869/04874 रतनगढ़ सरदारशहर रतनगढ़

इससे MST/QST वाले यात्री यह बात समझ सकते है, की जिस तरह वे पहले मार्ग की किसी भी ट्रेन में अपने सीजन पास पर बेखटके यात्रा कर रहे थे वैसा अब नही हो पाएगा। लम्बी दूरी की गाड़ियोंमे फ़िलहाल तो सीजन पास धारकोंको यात्रा की अनुमति नही है, केवल सवारी/डेमू/मेमू और कम अंतर की इंटरसिटी विशेष गाड़ियोंमे ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।