पूर्व में 22115/22116 क्रमांक से चलनेवाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस करमाळी लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूल सुपरफास्ट साप्ताहिक गाड़ी को दिनांक 02 सितम्बर से फिर से यात्री सेवा में बहाल किया जा रहा है। अब यह गाड़ी 01015/16 इस विशेष क्रमांक से चलेगी।
01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 02 सितम्बर से प्रत्येक गुरुवार को (01 सितम्बर बुधवार की देर रात) 0:50 को निकल उसी दिन गुरुवार को दोपहर 12:20 को करमाळी पहुचेंगी। वापसीमे 01016 करमाळी से दिनांक 02 सितम्बर से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 13:00 को निकल गुरुवार को ही रात 23:45 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुंचा देगी।
गाड़ियोंकी विस्तृत समयसारणी हेतू यात्रीगण कृपया रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, ऍप या हेल्पलाइन से पूछताछ करे। उक्त गाड़ियाँ सम्पूर्ण वातानुकूलित एवं आरक्षित रहने वाली है।
विश्वसनीय सुत्रोंसे यह जानकारी मिल रही है, की नया “ट्रेन्स एट ए ग्लान्स” यानी की भारतीय रेलवे द्वारा प्रकाशित की जानेवाली रेलवे की संक्षिप्त समयसारणी 01 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। इसका सामान्यतः अर्थ यह है, की सभी गाड़ियाँ अपने नियमित रूप में याने फिलहाल वाला विशेष MSPC और PSPC रूप छोड़कर मेल/एक्सप्रेस और सवारी वाले रूप में आ जाएगी।
गौरतलब यह है, की बहुत सारी बाते अभी समझने और जानने की बाकी है। क्या रेलवे अपने सभी नियमित गाड़ियोंमे नियमित ही किराए लागू कर देंगी? क्या PSPC गाड़ियोंमे पूर्व के सामान्य श्रेणी सवारी गाड़ी के किराए लगेंगे? क्या शून्याधारित समयसारणी का नियोजन पूर्ण हो चुका है?
इन सब बातोंका इंतजार हमे कुछ वक्त के लिए और करना होगा। जैसे जैसे अधिकृत परीपत्रक जारी होंगे, हम आपके लिए तमाम खबरे लेकर आते रहेंगे। फिलहाल बस इतना ही सुकून है, की समयसारणी के नियमित किए जाने की तिथि तो निश्चित हो गयी है।
भारतीय रेल ने एक 83 शायिका/आसन वाला वातानुकूलित 3 टियर कोच का निर्माण किया है। इसकी तस्वीरें और सुविधाओंका बखान तो आपने सोशल मीडिया में कई बार देख और सुन चुके होंगे अतः फिर से उस बारे में चर्चा करने की जरूरत नही। कल रेल प्रशासन ने इसकी रेट लिस्ट जारी की है। द्वितीय श्रेणी स्लिपर क्लास से 2.4 गुना ज्यादा इसका किराया दर रहेगा। इसके अलावा आरक्षण चार्ज, सुपरफास्ट सर चार्ज, GST यह सब अतिरिक्त जोड़ लीजिए।
बाकी सारे नियम जैसे कर्मचारियों के पास/पीटीओ के नियम, बच्चोंके टिकट, रियायत या सन्मानार्थ पास, वॉरन्ट या वाउचर पर टिकट, संसद सदस्य विधायक इनके कूपन्स के बदले टिकट ई. वातानुकूलित 3 टियर श्रेणी के भाँति ही रहेंगे। टिकट रिफण्ड के नियम भी 3 टियर वातानुकूलित कोच के नियमोंके अनुसार ही रहेंगे।
कुल मिलाकर यही समझ लीजिए, की यह रेल प्रशासन के लिए “इकोनॉमी” कोच बना है, यात्रिओंके के लिए तो लगभग 3 टियर वातानुकूलित ही है। दोनों वर्गोंके किरायोंमे भी बहुत मामूली सा अंतर है। जहाँ रेल प्रशासन अपने राजस्व घाटे से उबरने का प्रयत्न कर रहा है और वह भी किरायोंमे बिना वृद्धि किए तो यह इकोनॉमी उनके लिए ही हुई न? खैर! यात्रिओंको नए कोचमे पुराने 3 टियर वातानुकूलित कोचेस से बेहतर आरामदायक अनुभव मिलेगा यह तय है।
कोंकण रेलवे पर रोहा – वीर खण्ड पर रेल दोहरीकरण का काम 30 अगस्त तक पूर्णत्व तक पहुचेगा। इसी सिलसिले में दिनांक 20 से 30 अगस्त तक रेल ट्रैफिक को समय समय पर रोका जाएगा। निम्नलिखित परीपत्रक रोके जाने वाली गाड़ियोंका विस्तृत विवरण दिया गया है। यात्रीगण से निवेदन है, गाड़ियोंका जो भी रेग्युलेशन नियंत्रण किया जा रहा है वह रेलवे के वर्किंग टाइमटेबल अकाउंट में समायोजित किया जा सकता है अतः यात्रिओंसे रेलवे का आग्रह है की वे समयसारणी के अनुसार ही अपनी गाड़ियोंको समझे और अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे। परीपत्रक में दिया गया गाड़ियोंका विलम्ब केवल उनकी जानकारी हेतु है, इसका कोई भी खासा असर गाड़ियोंकी पब्लिक टाइमटेबल यानी “यात्री समयसारणी” पर पड़ने की सम्भवना नही है।
14019/20 अगरतला आनंदविहार टर्मिनस अगरतला त्रिपुर सुन्दरी साप्ताहिक एक्सप्रेस में भारी बदलाव किया जा रहा है। यह गाड़ी अब बदले हुए क्रमांक 04294/93 और आनंद विहार से आगे फिरोजपुर तक विस्तारित की जाएगी।
04294 फिरोजपुर अगरतला त्रिपुरसुन्दरी साप्ताहिक विशेष दिनांक 30 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को निकलेगी और 04293 अगरतला फिरोजपुर त्रिपुरसुन्दरी साप्ताहिक विशेष दिनांक 02 सितम्बर से प्रत्येक गुरुवार को निकलेगी
22485/86 नई दिल्ली मोगा नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक इन्टरसिटी सुपरफास्ट को बदले हुए परिचालन दिन, गाड़ी क्रमांक के साथ पुनर्स्थापित किया जा रहा है।
04081/82 यह नए गाड़ी क्रमांक के साथ नई दिल्ली और मोगा से यह गाड़ी अब दिनांक 27 अगस्त से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
दिल्ली जंक्शन से खुर्जा के बीच चलनेवाली 64108 मेमू को 04092 अनारक्षित विशेष बनाकर दिनांक 23 अगस्त से प्रतिदिन चलाया जाएगा।
वापसीमे यही खुर्जा से शकूरबस्ती के बीच चलने वाली 64111 मेमू को 04091 खुर्जा से शकूरबस्ती अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस विशेष कर दिनांक 24 अगस्त से प्रतिदिन चलाया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे की 22453/54 लखनऊ मेरठ सिटी के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्स पुनर्स्थापित हो रही है।
उक्त गाड़ी को नए क्रमांक के साथ 01817 लखनऊ जंक्शन से दिनांक 18 अगस्त से प्रतिदिन और 01818 मेरठ सिटी से दिनांक 19 अगस्त से प्रतिदिन चलाया जाएगा।
02031 सिंगरौली हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक रविवार को और 02032 हज़रत निजामुद्दीन सिंगरौली साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ज्ञात रहे, इस गाड़ी के क्रमांक और समयसारणी उत्तर रेलवे के परीपत्रक में अलग दी गयी थी। यात्रीगण से निवेदन है, कृपया रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर अपनी रेल यात्रा सुनियोजित करे।