Uncategorised

दक्षिण रेलवे SR की 5 जोड़ी अनारक्षित गाड़ियाँ

दक्षिण रेलवे की 5 जोड़ी अनारक्षित मेमू/सवारी गाड़ियाँ 30 अगस्त से शुरू की जा रही है।

1: 06443/44 एर्नाकुलम कोलम एर्नाकुलम प्रतिदिन अनारक्षित मेमू

06477/78 कुन्नूर मंगालुरु सेंट्रल कुन्नूर सवारी गाड़ी

06490 तिरुचिरापल्ली कराईकल प्रतिदिन डेमू और वापसीमे 06739 कराईकल तिरुचिरापल्ली प्रतिदिन डेमू

06541/42 माइलादुत्तराई तिरुवरूर माइलादुत्तराई डेमू, सप्ताह में 6 दिन प्रत्येक रविवार को छोड़कर चलाई जाएगी।

06504/03 मदुरै सेनगोंटाई मदुरै प्रतिदिन सवारी

उक्त सभी गाड़ियाँ अनारक्षित रहेगी और 30 अगस्त से यात्रा प्रारंभ कर देगी।

Uncategorised

आनंदविहार नाहरलगुन के बीच पुनर्स्थापित होंगी विशेष गाड़ी

पहले 22412/11 क्रमांक से चलनेवाली आनंदविहार नाहरलगुन आनंदविहार द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस को विशेष क्रमांक 04076/75 से शुरू किया जा रहा है।

04076 आनंदविहार नाहरलगुन द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 29 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को चलेगी और वापसीमे 04075 नाहरलगुन आनंदविहार द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 31 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी।

Uncategorised

बड़ी खबर : द म रेल SCR ने अपनी यात्री गाड़ियोंमे द्वितीय श्रेणी कोचेस को अनारक्षित कर दिया

खबर के मायने यूँ समझिए की दक्षिण मध्य रेलवे क्षेत्र में अब यात्री अनारक्षित द्वितीय श्रेणी टिकट याने जनरल टिकट, टिकट खिड़की से खरीद कर रेल में यात्रा कर सकते है। उन्हें द्वितीय श्रेणी में आरक्षित याने 2S पद्धति से टिकट आरक्षित कर के रेल यात्रा करने की आवश्यकता नही। आज ही एक परीपत्रक जारी कर के SCR द म रेल ने अपनी गाड़ियों और उनके द्वितीय श्रेणी कोच की सूची जारी कर दी है।

यात्री गण 37 जोड़ी याने 74 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमे अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकते है।

Uncategorised

किसान आन्दोलन के चलते अमृतसर की ओर आने- जाने वाली रेल यातायात अस्तव्यस्त

पंजाब में किसान आंदोलन ने फिर रेल रोको का रुख ले लिया है। 20 अगस्त से ही यात्री और माल गाड़ियोंकी यातायात पर इसका खासा असर पड़ा है। उत्तर रेलवे ने कई गाड़ियाँ रद्द/ मार्ग परिवर्तन और शार्ट टर्मिनेट ओरिजिनेट कर दी है। यात्रीगण से निवेदन है, इस मार्ग पर रेल यात्रा करनी हो तो रेलवे हेल्पलाइन से जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

09007/08 सूरत भुसावल सूरत विशेष गाड़ी के समयसारणी में बदलाव

09007/08 सूरत भुसावल सूरत विशेष गाड़ी के समयसारणी में बदलाव किया जा रहा है। यह गाड़ी अब टिम्बरवा, काहेर, चिंचपाड़ा, किकाकुई रोड, लक्कड़कोट, भड़भूँजा, कोलड, खातगाव, ढेकवद इन स्टेशनोंपर दोनोंही दिशाओं में ठहराव लेगी। इस के चलते गाड़ी के समयसारणी में जो बदलाव हुवा है, वह निम्नलिखित परीपत्रक में दिया गया है।