Uncategorised

द प रेल SWR की 4 जोड़ी साप्ताहिक गाड़ियाँ फिर से यात्री सेवा में हाजिर

1: 07355/56 हुब्बाल्ली डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल हुब्बाल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

07355 हुब्बाल्ली डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 21 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को हुब्बाल्ली से चलेगी और वापसीमे 07356 डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल हुब्बाल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक रविवार को चेन्नई से चलेगी। गाड़ी की डिब्बा संरचना 1 वातानुकूलित 2 टियर, 2 वातानुकूलित 3 टियर, 7 स्लिपर, 5 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर

2: : 07359/60 हुब्बाल्ली कोचुवेली हुब्बाल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

07359 हुब्बाल्ली कोचुवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को हुब्बाल्ली से चलेगी और वापसीमे 07360 कोचुवेली हुब्बाल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 19 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को कोचुवेली से चलेगी। गाड़ी की डिब्बा संरचना 1 वातानुकूलित 2 टियर, 2 वातानुकूलित 3 टियर, 7 स्लिपर, 5 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर

3: 07361/62 मैसूरु डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल मैसूरु साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

07361 मैसूरु डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 25 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को मैसूरु से चलेगी और वापसीमे 07362 डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल मैसूरु साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 26 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को चेन्नई से चलेगी। गाड़ी की डिब्बा संरचना 2 वातानुकूलित 2 टियर, 5 वातानुकूलित 3 टियर, 7 स्लिपर, 2 द्वितीय श्रेणी, 1 पैंट्री कार और 2 एसएलआर

4: 07371/72 वास्को डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल वास्को साप्ताहिक विशेष (सीमित अवधि के लिए)

07371 वास्को डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 अगस्त से 09 सितम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को वास्को से चलेगी और वापसीमे 07372 डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल वास्को साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 अगस्त से 10 सितम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को चेन्नई से चलेगी। गाड़ी की डिब्बा संरचना 1 वातानुकूलित 2 टियर, 2 वातानुकूलित 3 टियर, 11 स्लिपर, 5 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर

उपरोक्त सभी गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित विशेष है, और इन गाड़ियोंकी बुकिंग्ज दिनांक 17 अगस्त से खुल चुकी है।

Uncategorised

09078/77 भुसावल नंदुरबार भुसावल विशेष के समयसारणी में 20 अगस्त से बदलाव

पश्चिम रेलवे ने एक परीपत्रक के जरिए 09077/78 नंदुरबार भुसावल नंदुरबार विशेष गाड़ी को सोनशेलु और भोने स्टेशनोंपर दिनांक 20 अगस्त से ठहराव देने की घोषणा की है। इन दो स्टापेजेस के बढ़ जाने से गाड़ी के परिचालन समय की पुनर्रचना की गई है और इसकी वजह से पूर्ण समयसारणी में मामूली सा बदलाव भी हुवा है।

निम्नलिखित परीपत्रक में पहले दो कॉलम में एग्जिस्टिंग याने जो समय अभी लागू है, वह दिए गए है। उसके बाद के दो कॉलम रिवाइज्ड याने 20 अगस्त से जो बदलाव किए गए है वह दिए है। यात्रीगण कृपया ध्यान रखिए, उन्हें PTT याने पब्लिक टाइमटेबल देखना है, WTT नही। WTT टाइमटेबल याने वर्किंग टाइमटेबल है और रेलवे के परिचालन विभाग के लिए बनाया गया है।

Uncategorised

बड़ी खबर : सिंगरौली से भोपाल एवं हज़रत निजामुद्दीन रेल सेवा शुरू हो रही है।

संक्रमण काल के बाद एक एक करके सभी यात्री गाड़ियोंको यात्री सेवा में पुनर्स्थापित किया जा रहा है।

22165/66 भोपाल सिंगरौली भोपाल द्विसाप्ताहिक गाड़ी को विशेष गाड़ी क्रमांक 02365/66 से चलाया जाएगा। 02365 भोपाल सिंगरौली द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 21 अगस्त से प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को चलेगी और वापसीमे 02366 सिंगरौली भोपाल द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 24 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को चलेगी।

22167/68 सिंगरौली हज़रत निजामुद्दीन सिंगरौली साप्ताहिक एक्सप्रेस को 02373/74 इस विशेष क्रमांक से चलाया जाएगा। 02373 सिंगरौली हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक रविवार को चलेगी और वापसीमे 02374 हज़रत निजामुद्दीन सिंगरौली साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

गाड़ियोंकी समयसारणी बदली गयी है अतः यात्रीगण भारतीय रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, हेल्पलाइन या ऍप से समयसारणी की जानकारी लेकर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें। साथ ही उक्त गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित रहेंगी अपने टिकट आरक्षित करने हेतु आईआरसीटीसी के वेबसाइट/ऍप या रेलवे के आरक्षण काउंटर से टिकट आरक्षित कर यात्रा की जा सकेगी।

Uncategorised

NWR उत्तर पश्चिम रेलवे में विद्युतीकृत चलेंगी गाड़ियाँ।

उत्तर पश्चिम रेल प्रशासन ने यह घोषणा की है, सवाई माधोपुर – जयपुर रेल खण्ड पुर्णतयः इलेक्ट्रीफाइड किया जा चुका है। इस मार्ग पर चलनेवाली सभी रेल गाड़ियाँ और 10 जोड़ी यात्री गाड़ियाँ एन्ड टू एन्ड याने अपने शुरवाती स्टेशन से लेकर गन्तव्य तक सीधे इलेक्ट्रिक लोको के चलाई जाएगी। गौरतलब यह है, इसमें न सिर्फ महंगे तेल का खर्च बचेगा बल्कि लोको बदलने से स्टाफ़ और गाड़ियोंके समय की भी बचत होगी। भारतीय रेल के सम्पूर्ण विद्युतीकरण कार्यक्रम का यह विद्युतीकरण एक हिस्सा है।

आइए देखते है, कौनसी गाड़ियाँ है जो एन्ड टू एन्ड इलेक्ट्रिक लोको से चलने वाली है।

1: 02939/40 पुणे जयपुर पुणे द्विसाप्ताहिक

2: 02955/56 मुम्बई सेंट्रल जयपुर मुम्बई सेंट्रल प्रतिदिन

3: 02967/68 चेन्नई सेंट्रल जयपुर चेन्नई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक

4: 02969/70 कोयम्बटूर जयपुर कोयम्बटूर साप्ताहिक

5: 09773/74 इन्दौर जयपुर इन्दौर द्विसाप्ताहिक

6: 02975/76 मैसूरु जयपुर मैसूरु द्विसाप्ताहिक

7: 09229/30 मुम्बई सेंट्रल जयपुर मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक

8: 09233/34 बान्द्रा जयपुर बान्द्रा साप्ताहिक

9: 09714/13 सिकंदराबाद जयपुर सिकंदराबाद साप्ताहिक

10: 02979/80 बान्द्रा जयपुर बान्द्रा त्रिसाप्ताहिक

Uncategorised

ताल ठोंक के 🤭😁

15 अगस्त, लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के भाषण में एक वादा था, 75 सप्ताह में 75 वन्दे भारत गाड़ियाँ देश भर में चलाई जाएगी।

बस भैया, ललनवा के कान खड़े हो गए, “का कहे प्रधानमन्त्रीजी, वन्दे भारत गाड़ियाँ चलवाएंगे और वह भी पूरे 75 ठो?” अरे राजा भिया जरा तनिक निकाला तो वह लिस्टवा। अब ही चलते है सांसद जी का पास और दो चार ठो के लिए अपना किलेम डलवा देते है। राजा भैया बिफ़र गए, का किलेम किलेम करते हो, ऐसा थोड़े ही होता है, की माँग लगा दिए और मिल गयी गाड़ी? पहले ही जो जगह जगह पैर पसार लिए हो उससे तो निबट लेव। जो भी सर्वेक्षण की बात हुई, बस इसी तरह जोर लगाए और काम चालू करवा दिए। अब ई होत रहा की काम तो सब जगहन थोड़ा थोड़ा होई गवा पर पूरा कब होई इसका तो साक्षात भोले बाबा भी नही बता सकत है।

अब बारी लल्लन बाबू की थी, अरे भिया ऐसन थोड़े ही होत है? जब काम सुरु कर दिए है तो आजनकल हो जाई। उ बात गई ई नई बात है। जब हम कोई मांग नही रखे तो हम है ही किस काम के? माना की हमको और हमारे वोटर को ई वन्दे भारत की का जरूरत, हमे तो पास पड़ोस के शहर में जावे खातिर रोजाना की इंटरसिटी चाही, स्लिपर क्लास, सेकन्ड क्लास ज्यादा से ज्यादा उ नए इकोनॉमी वाले एसी वाले डब्ब न की गाड़ी चाही ताकी हमार लोगन आसानी से आस पास के शहरोंमें रोजगार और व्यापार के लिए जाए। अब तक जो आलिसान हमसफ़र वा चलाए रहे उसमे भी हम लड़ झगड़ स्लिपर तो लगवाया के नही, लगवाए ना? फिर। और जब जब नई गाड़ी चलावाने की बात होगी हमरा तो काम ही है, की हम उसका स्वागत करें, और हमारे इलाके के लिए माँग करें। अरे भिया, तब हु तो समझ आएगा की हम कितना जागृत है, कितना एलर्ट है? सांसद जी भी इही बात सोच रहे होंगे की हमने गाड़ियोंकी घोषणा सुनी की नाही। तो चलिए, अपनी सूची थामे, सांसद के धाम पर।

तकरीबन तकरीबन हर कार्यकर्ताओं में यही रेलमपेल चल रही है। गाड़ियाँ चलावाने की बात हो गयी मगर कहाँ चलेगी यह तो हम ही बताएंगे। अभी एक ही दिन बिता है, मगर वन्दे भारत गाड़ियोंकी माँग ऐसे लगाई जा रही है, मानो सारे यात्री बस कतार लगाए ही खड़े है, की कब गाड़ी चले और कब हम बुकिंग कर ले। वन्दे भारत यह भारतीय रेल की प्रीमियम स्तर की गाड़ी है। पुर्णतयः वातानुकुलित, ओटोमेटिक डोअर्स, सेल्फ प्रोपलड लोको, हवाई जहाज की तरह यात्री सीधे लोको पायलट तक जा सकता है, बात कर सकता है। पूरी गाड़ी में सीसीटीवी से निगरानी। अब ऐसी गाड़ियोंके रूट ऐसे ही तय थोड़े हो जाएंगे? रेलवे के वाणिज्य विभाग की नजर रहती है, कौनसे मार्ग पर वातानुकूलित बुकिंग्ज फूल चल रही है, कौनसे यात्री प्रीमियम ट्रेन में यात्रा करना चाहते है या कौनसे मार्गपर तेज गाड़ियोंकी जरूरत है साथ ही साथ वह मार्ग तेज गाड़ियोंके उपयुक्त है भी या नही। इतनी सारी कवायदोंके बाद कहीं जाकर गाड़ी चलाने के लिए स्वीकृति मिल पाएगी।

मगर हमरे राजा भैया और लल्लन बबुवा तो निकल पड़े है अपनी माँग का परचम लिए, सबसे पहले जो फहराना है।