05832 कोटा वड़ोदरा यात्री विशेष दिनांक 02 जुलाई से और 05831 वडोदरा कोटा यात्री विशेष 03 जुलाई से मेल/एक्सप्रेस किरायोंमे अनारक्षित व्यवस्थान्तर्गत शुरू की जा रही है।
05833 कोटा मन्दसौर यात्री विशेष दिनांक 05 जुलाई से और 05834 मन्दसौर कोटा यात्री विशेष दिनांक 06 जुलाई से शुरू होगी।
05838/37 और 05840/39 कोटा झालावाड़ कोटा PSPC दिनांक 02 जुलाई से सेवा में हाजिर हो रही है।
01163/64 भोपाल खजुराहो भोपाल महामना MSPC विशेष दोनोंही दिशाओंसे, दिनांक 02 जुलाई से प्रतिदिन, केवल आरक्षित आसन व्यवस्थान्तर्गत शुरू हो रही है।
नैनी से इलाहाबाद अब प्रयागराज जंक्शन से रेल यात्रा बहुतों ने की होगी। नैनी स्टेशन के छूटते ही प्रयागराज में उतरने वाले यात्री अपना सामान समेटने लगते है। भाई, प्रयागराज आ गया! देखो, यमुना ब्रिज से गाड़ी निकल पड़ी है।
यह वही इतिहासकालीन रेल पुलिया है। रेल मंत्रालय ने इस पुलिया पर बहुत सुन्दर वीडियो क्लिप बनाई है, जिसे हम आज आपके लिए ले आए है।
02160 जबलपुर नागपुर प्रतिदिन विशेष दिनांक 02 जुलाई से शुरू हो रही है। वापसीमे 02159 नागपुर जबलपुर प्रतिदिन विशेष दिनांक 03 जुलाई से चलना शुरू करेगी। यात्रीगण को ज्ञात होगा 12160/59 यह गाड़ी जबलपुर अमरावती चलती थी जिसे शून्याधारित समयसारणी में जबलपुर नागपुर किया गया है।
02290/89 रीवा जबलपुर रीवा हाईकोर्ट इन्टरसिटी प्रतिदिन, दोनोंही दिशाओंसे 02 जुलाई से चल पड़ेगी।
01265 जबलपुर अंबिकापुर प्रतिदिन विशेष दिनांक 02 जुलाई से शुरू हो रही है। वापसीमे 01266 अंबिकापुर जबलपुर प्रतिदिन विशेष दिनांक 03 जुलाई से चलना शुरू करेगी।
02152 हबीबगंज पुणे वातानुकूलित साप्ताहिक दिनांक 03 जुलाई से प्रत्येक शनिवार और 02151 पुणे हबीबगंज वातानुकूलित साप्ताहिक दिनांक 04 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी।
07014 हैदराबाद हड़पसर (पुणे) त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 07 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को हैदराबाद से शुरू होने जा रही है और वापसीमे 07013 हड़पसर (पुणे) हैदराबाद त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को हड़पसर से चलेगी। गौरतलब यह है, बहुप्रतीक्षित हड़पसर टर्मिनल से इस गाड़ी का परिचालन बताया गया है।
नागपुर से चलनेवाली त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस और गरीबरथ का भी हड़पसर से परिचालित होने का प्रस्ताव शून्याधारित समयसारणी में दिया गया था।