Uncategorised

पश्चिम रेलवे का यात्रिओंको सुखद धक्का, उधना पुणे उधना नई द्विसाप्ताहिक, इन्दौर लिंगमपल्ली 300 किलोमीटर शार्ट रूट से चलेगी और बहुत कुछ….

पश्चिम रेलवे ने एक परीपत्रक जारी किया है। पहले आप देख लीजिए फिर आगे बात करते है।

उपरोक्त पृष्ठ पर पश्चिम रेलवे की नई गाड़ी सूरत/उधना पुणे उधना/सूरत द्विसाप्ताहिक की बात की गई है। यह गाड़ी सूरत/उधना से प्रत्येक मंगलवार, शनिवार को दोपहर 12:15 को निकल नन्दूरबार, अमलनेर, जलगाँव, मनमाड़ दौंड होकर बुधवार, रविवार को प्रातः 3:00 बजे पुणे को पहुचेगी। वापसीमे बुधवार, रविवार को प्रातः 5:00 बजे पुणे से निकल उसी रात 21:00 बजे उधना/सूरत पहुचेंगी।

अमलनेर, नन्दूरबार के यात्रिओंकी वर्षोँपुरानी पुणे कनेक्टिविटी यूँ पूर्ण होगी। गाड़ी उधना या सूरत से चलेगी यह अभी तय होना बाकी है, मगर उससे विशेष परेशानी की बात नही। यह गाड़ी सूरत अमरावती सूरत त्रिसाप्ताहिक के रैक से लिंक कर के चलाई जाएगी। सूरत अमरावती सूरत के प्रतिदिन चलने की आस यहाँपर स्थगित हो जाती है।

इन्दौर लिंगमपल्ली इन्दौर हमसफर साप्ताहिक को रतलाम, वडोदरा, सूरत, पनवेल, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी मार्ग से हटाकर उज्जैन, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशहा होकर लिंगमपल्ली चलाया जाना बेहद आश्चर्यजनक है। इन्दौर, रतलाम की सोलापुर, गुलबर्गा से सम्पर्कता कायम रखनेवाली एकमेव गाड़ी अब पारम्परिक निकटतम मार्ग से चलेगी। हालाँकि इस मार्ग से चलने में गाड़ी का रन 300 किलोमीटर से घट रहा है जिसका किरायोंमे कमी का फायदा यात्रिओंको मिलेगा।

अगली गाड़ी है, इन्दौर पूरी इन्दौर साप्ताहिक हमसफर। इस गाड़ी को मक्सी के बजाय उज्जैन होकर ले जाया जा रहा है। बधाई हो उज्जैनवासियों, आपको पूरी धाम के लिए एक और गाड़ी मिल गयी है। कहीं यह वलसाड़ पूरी वलसाड़ की पुर्तता तो नही? शून्याधारित समयसारणी में वलसाड़ पूरी वलसाड़ गाड़ी का मार्ग परिवर्तन होने जा रहा है। यह गाड़ी वलसाड़ से इटारसी तक भुसावल होकर निकलने वाली है।

अगली गाड़ी है 12959/60 दादर भुज दादर द्विसाप्ताहिक। इसे चाँदलोडिया खोडीयार के बजाय होकर साबरमती खोडीयार होकर निकाला जाएगा। इससे यात्रिओंको कोई विशेष फर्क नही पड़ेगा केवल पश्चिम रेलवे का नया दोहरीकरण मार्ग है तो परिचालन में सहूलियत रहेगी।

पश्चिम रेलवे का नया मार्ग महेसाणा – पाटण – भीलड़ी पर गाड़ियोंका परिचालन मोड़ा जा रहा है। इसमें 14803/04 भगत की कोठी अहमदाबाद भगत की कोठी साप्ताहिक को इस मार्ग से चलाया जाएगा। समय का व्यापक बदलाव हो रहा है। गाड़ी गन्तव्योंपर जल्द पहुंचेंगी। साथ ही डीसा, पालनपुर, सिद्धपुर और उंझा यह स्टापेजेस जाकर पाटण यह एक स्टापेज अस्तित्व में आ जाएगा। साथ ही गाड़ी को सुपरफास्ट का दर्जा भी दीया जाएगा।

इसी मार्ग परिवर्तन की दूसरी गाड़ी है 14806/05 बाड़मेर यशवंतपुर बाड़मेर साप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस। डीसा, पालनपुर, सिद्धपुर और उंझा यह स्टापेजेस जाकर पाटण यह एक स्टापेज अस्तित्व में आ जाएगा। दोनों दिशाओंमें क्रमशः 40 मिनट और 2 घंटे 10 मिनट की बचत हो रही है।

तीसरी गाड़ी है 12489/90 बीकानेर दादर बीकानेर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस पालनपुर स्टापेजेस जाकर पाटण यह एक स्टापेज अस्तित्व में आ जाएगा।

Uncategorised

जलगाँव – भुसावल तीसरी रेल लाइन का सुरक्षा निरीक्षण कल होगा

जलगाँव – भुसावल के बीच तीसरी और चौथी लाइन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का एक भाग याने तीसरी लाइन का सुरक्षा परीक्षण कल 11 जून को होने जा रहा है। 25 किलोमीटर के इस खण्ड में भादली से भुसावल के बीच तीसरी लाइन पर पहलेही गाड़ियाँ शुरू हो चुकी है। कल जलगाँव से भादली और भादली यार्ड का निरीक्षण हो कर सम्भवतः जलगाँव से भुसावल तक तीसरी लाइन पर गाड़ियाँ चलना शुरू हो जाएगी। यह प्रोजेक्ट इतना महत्वपूर्ण क्यों है इस पर बात करते है।

दरअसल जलगाँव जंक्शन पर पश्चिम रेलवे के उधना से डबल लाइन, मुम्बई – भुसावल डबल मेन लाइन से जुड़ती है। यदि भुसावल से किसी गाड़ी को पश्चिम रेलवे के ट्रैक पर जाना है तो मुम्बई की ओर जानेवाली मुख्य लाइनोंपर ब्लॉक लग जाता था और वही परे से आने वाली गाड़ियोंको भी जलगाँव के मुख्य मार्ग पर आने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता था। जब यह प्रोजेक्ट डिजाइन हुवा तो उसमे परे की उधना – जलगाँव दोहरी लाइन को समर्पित तरीकेसे हवाई क्रॉसिंग कर के भुसावल जंक्शन तक लाया गया।

तरसोद फ्लैग स्टेशन एरिया में निर्माणाधीन रेल ओवर रेल क्रॉसिंग ब्रिज (अब यह दोनों लाइनोंपर ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है।) photo courtesy Piyush S. @RailfanPiyush indiarailinfo

अब आप भुसावल स्टेशनपर इसकी तैयारी देखिए। हमने दो दृश्य यहाँपर रखे है। पहले दृश्य में एकदम दायीं ओर नवनिर्मित प्लेटफार्म नम्बर 1 और 2 दिख रहे है। यह दोनोंही प्लेटफार्म इन तीसरी, चौथी लाइन से सीधे कनेक्ट है। यही व्यवस्था जलगाँव में भी की गई है, वहाँपर 4 एवं 5 नम्बर के प्लेटफार्म उधना डबलिंग लाइन से सीधे जुड़े है। यानी उधना से भुसावल तक सीधा समर्पित गलियारा बनकर तैयार। अब आगे उधना में प्लेटफार्म नम्बर 4 एवं 5 का निर्माण लगभग पूर्णत्व की ओर है।

भुसावल स्टेशन का सम्पूर्ण दृश्य (photo courtesy : central railway)
भुसावल स्टेशन का मानक दृश्य रेलपोस्ट से साभार

अब थोड़ा गहराई से समझते है। बान्द्रा से भुसावल अंतर है 574 किलोमीटर उधना बाइपास, भेस्तान चलठान होकर और मध्य रेल के मुम्बई से है 445 किलोमीटर। हालांकि यह अन्तर 130 किलोमीटर ज्यादा है, मगर पश्चिम रेलवे के मार्ग में कोई घाट नही है और आपात स्थितियों में यह मार्ग उपयुक्त है। याद कीजिए ऑक्सीजन स्पेशल गाड़ियाँ इसी मार्ग से निकली थी। पश्चिम रेलवे का मुम्बई दिल्ली मार्ग प्रीमियम ट्रंक मार्ग है। बहुतसी राजधानी, दुरान्तो गाड़ियोंका यही मार्ग है। इस मार्ग की अवस्था क्षमता से डेढ़ से दो गुनी गाड़ियाँ उसपर चलाई जा रही है। वहीं उधना से जलगाँव नवनिर्मित दोहरीकरण युक्त अत्याधुनिक, तेज गति वाला मार्ग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग नही कर पा रहा है और उसकी वजह जलगाँव में बननेवाला ब्लॉक ही था। अब तीसरी लाइन पर गाड़ियाँ दौड़ने लग जाएगी तो समस्या खत्म और ज्यादा से ज्यादा एक वर्ष में चौथा मार्ग भी रेलवे के हाथों सुपुर्द हो जाएगा।

कुल मिलाकर यह समझिए, पश्चिम रेलवे अपनी बहुत सी गाड़ियाँ इस मार्ग पर शुरू कर देगी। उधना एक बड़ा टर्मिनल बन कर उभरेगा। सूरत भुसावल के बीच सीधी मेमू गाड़ियाँ चलेगी। यह सब इस समर्पित जलगाँव भुसावल तीसरी, चौथी लाइन के गलियारे से सम्भव होने जा रहा है।

Uncategorised

मुम्बई में बरसात का कहर

मुम्बई में भारी बरसात के चलते रेल यातायात पर गहरा असर पड़ा है। यात्रिओंसे निवेदन किया जा रहा है, आवश्यकता न होने पर घर से ना निकले। साथ ही मुम्बई यात्रा करनेवाले यात्री की मौसम की खबर ले कर ही मुम्बई की ओर यात्रा करे।

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेलवे ने सभी रिलीफ ट्रेनों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है. भारी बारिश होने पर ट्रैक पर पानी भरने की स्थिति में उससे निपटने और लोकल सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Uncategorised

प म रेल WCR की 8 जोड़ी गाड़ियाँ चल पड़ेंगी

1: 01117 इटारसी प्रयागराज छिंवकी प्रतिदिन दिनांक 11 जून से और 01118 प्रयागराज छिंवकी इटारसी प्रतिदिन दिनांक 12 जून से चलेगी।

2: 02292 जबलपुर इन्दौर ओवरनाइट प्रतिदिन दिनांक 10 जून से और 02291 इन्दौर जबलपुर ओवरनाइट प्रतिदिन दिनांक 11 जून से चलेगी।

3: 02981 कोटा श्रीगंगानगर सप्ताह में 4 दिन दिनांक 11 जून से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवारr को और 02982 श्रीगंगानगर कोटा सप्ताह में 4 दिन दिनांक 13 जून से प्रत्येक सोमवार गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चलेगी।

4: 02998 श्रीगंगानगर झालावाड़ सिटी त्रिसाप्ताहिक दिनांक 12 जून से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को और 02997 झालावाड़ सिटी श्रीगंगानगर त्रिसाप्ताहिक, दिनांक 13 जून से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, रविवार को चलेगी।

5: 09807 कोटा हिसार वाया लोहारु सप्ताह में 4 दिन दिनांक 09 जून से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को और 09808 हिसार कोटा वाया लोहारु सप्ताह में 4 दिन दिनांक 10 जून से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को चलेगी।

6: 09813 कोटा हिसार वाया चुरु त्रिसाप्ताहिक दिनांक 10 जून से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को और 09814 हिसार कोटा वाया चुरु त्रिसाप्ताहिक, दिनांक 11 जून से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, एवं रविवार को चलेगी।

7: 09805 कोटा उधमपुर साप्ताहिक दिनांक 09 जून से प्रत्येक बुधवार को एवं 09806 उधमपुर कोटा साप्ताहिक दिनांक 10 जुनसे प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

8: 05205 लखनऊ जंक्शन जबलपुर चित्रकूट प्रतिदिन दिनांक 11 जून से और 05206 जबलपुर लखनऊ जंक्शन चित्रकूट प्रतिदिन दिनांक 12 जून से चलेगी।

Uncategorised

उत्तर रेलवे ने की अपनी 19 जोड़ी गाड़ियोंको चलाने की घोषणा

उत्तर रेलवे अपनी 19 जोड़ी गाड़ियाँ निम्नलिखित तारीखोंपर शुरू करने जा रहा है।

1: 02434 निजामुद्दीन चेन्नई सेंट्रल गरीबरथ द्विसाप्ताहिक दिनांक 16 जून से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार को, वापसीमे 02433 चेन्नई सेंट्रल निजामुद्दीन गरीबरथ द्विसाप्ताहिक दिनांक 18 जून से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार को चलेगी।

2: 02056 देहरादून नई दिल्ली जनशताब्दी प्रतिदिन दिनांक 14 जून से, वापसीमे 02055 नई दिल्ली देहरादून जनशताब्दी प्रतिदिन दिनांक 15 जून से चलेगी।

3: 02058 उना हिमाचल नई दिल्ली जनशताब्दी प्रतिदिन दिनांक 15 जून से, वापसीमे 02057 नई दिल्ली उना हिमाचल जनशताब्दी प्रतिदिन दिनांक 14 जून से चलेगी।

4: 02402 देहरादून कोटा नंदादेवी प्रतिदिन दिनांक 14 जून से, वापसीमे 02401 कोटा देहरादून नंदादेवी प्रतिदिन दिनांक 15 जून से चलेगी।

5: 02414 निजामुद्दीन मडगाँव राजधानी द्विसाप्ताहिक दिनांक 18 जून से प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार को, वापसीमे 02413 मडगाँव निजामुद्दीन राजधानी द्विसाप्ताहिक दिनांक 20 जून से प्रत्येक रविवार, सोमवार को चलेगी।

6: 02039/40 काठगोदाम नई दिल्ली काठगोदाम प्रतिदिन शताब्दी दिनांक 14 जून से चलेगी।

7: 02264 निजामुद्दीन पुणे दुरान्तो द्विसाप्ताहिक दिनांक 14 जून से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार को, वापसीमे 02263 पुणे निजामुद्दीन दुरान्तो द्विसाप्ताहिक दिनांक 15 जून से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार को चलेगी।

8: 04610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश हेमकुन्त प्रतिदिन दिनांक 14 जुनसे एवं 04609 ऋषिकेश श्री माता वैष्णो देवी कटरा हेमकुन्त प्रतिदिन दिनांक 15 जुनसे चलेगी।

9: 02455 दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर प्रतिदिन दिनांक 14 जून से और 02456 बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन दिनांक 15 जून से चलेगी।

10: 04021 दिल्ली सराय रोहिल्ला जयपुर त्रिसाप्ताहिक दिनांक 15 जून से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को और 04022 जयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला त्रिसाप्ताहिक दिनांक 16 जून से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार को चलेगी।

11: 04554 दौलतपुर चौक दिल्ली हिमाचल प्रतिदिन दिनांक 14 जून से और 04553 दिल्ली दौलतपुर चौक हिमाचल प्रतिदिन दिनांक 15 जून से चलेगी।

12: 04525/26 अम्बाला श्रीगंगानगर अम्बाला इन्टरसिटी प्रतिदिन दिनांक 14 जून से चलेगी।

13: 04053/54 नई दिल्ली अमृतसर नई दिल्ली साप्ताहिक दिनांक 17 जून से दोनोंही दिशाओंमें प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

14: 02445 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा उत्तर सम्पर्क क्रान्ति प्रतिदिन दिनांक 14 जुनसे एवं 02446 श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली उत्तर सम्पर्क क्रान्ति प्रतिदिन दिनांक 15 जुनसे चलेगी।

15: 04308 बरेली प्रयागराज संगम प्रतिदिन दिनांक 14 जुनसे एवं 04307 प्रयागराज संगम बरेली प्रतिदिन दिनांक 15 जुनसे चलेगी।

16: 04212 नई दिल्ली आग्रा कैंट इन्टरसिटी प्रतिदिन दिनांक 14 जुनसे एवं 04211 आग्रा कैंट नई दिल्ली इन्टरसिटी प्रतिदिन दिनांक 15 जुनसे चलेगी।

17: 04216 लखनऊ प्रयागराज संगम गंगा गोमती प्रतिदिन दिनांक 14 जुनसे एवं 04215 प्रयागराज संगम लखनऊ गंगा गोमती प्रतिदिन दिनांक 15 जुनसे चलेगी।

18: 04315/16 बरेली नई दिल्ली बरेली इन्टरसिटी प्रतिदिन दिनांक 14 जुनसे दोनोंही दिशाओंसे चलेगी।

19: 04235 वाराणसी बरेली प्रतिदिन दिनांक 14 जुनसे एवं 04236 बरेली वाराणसी प्रतिदिन दिनांक 15 जुनसे चलेगी।