01150 पुणे एर्नाकुलम साप्ताहिक विशेष वाया कोंकण रेलवे दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी वापसी में 01149 एर्नाकुलम पुणे साप्ताहिक दिनांक 13 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
01213 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोचुवेली द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 03 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को शुरू होगी। वापसीमे 01214 कोचुवेली लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 05 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को चलेगी।
04696 अमृतसर कोचुवेली साप्ताहिक विशेष दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी और वापसीमे 04695 कोचुवेली अमृतसर साप्ताहिक विशेष दिनांक 14 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
04560 चंडीगढ़ कोचुवेली द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 07 जुलाई से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। वापसीमे 04559 कोचुवेली चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 10 जुलाई से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को चलेगी।
06317 कन्याकुमारी श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसीमे 06318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
इससे पहले इस गाड़ी की सूचना में समयसारणी अधूरी, कन्याकुमारी से जालंधर के बीच की ही प्राप्त हुई थी और हमने वादा किया था, जब भी उपलब्ध होगी, हम उसे फिर से प्रकाशित करेंगे। अतः आज यह पूर्ण समयसारणी आपके लिए ले आए है।
यात्रीगण ज्ञात रहे, यह सभी गाड़ियाँ पूर्णतयः आरक्षित है।जो गाड़ियाँ कोंकण रेलवे मार्ग से चल रही है, उनके मॉनसून और नॉन मॉनसून टाइमटेबल अलग अलग है। मॉनसून समयसारणी की अवधि 31 अक्टूबर 2021 तक रहेगी। उसके पश्चात 01 नवम्बर से नॉन मॉनसून समयसारणी लागू रहेगी।
इस 66 गाड़ियोंकी सूची में 16 गाड़ियाँ जो की पहले सवारी गाड़ियाँ थी, शून्याधारित समयसारणी के अनुसार एक्सप्रेस श्रेणी में बदले जाने का प्रस्ताव है। बाकी अलग अलग मण्डलोंमें 50 सवारी गाड़ियोंके पुराने ICF रैक बदलकर डेमू/मेमू रैक सवारी श्रेणी में चलाए जाएंगे। विशेष उल्लेखनीय बात यह है, वर्ष 2017 से बन्द पड़ा आकोट स्टेशन भी फिर से गाड़ी देख सकेगा। अकोला तक आनेवाली एक जोड़ी सवारी गाड़ी को आकोट तक विस्तारित किया जाने का प्रस्ताव है।
सिकंदराबाद मण्डल की सवारी गाड़ियाँ जो एक्सप्रेस में बदली जाएगी।
57121 काजीपेट बल्हारशाह रामगिरी सवारी, काजीपेट सिरपुर कागज़ नगर एक्सप्रेस मेमू बनेगी।
57123 भद्राचलम सिरपुर कागज़ नगर सिंगारेनी सवारी, भद्राचलम सिरपुर कागज़ नगर एक्सप्रेस मेमू बनेगी।
57124 बल्हारशाह भद्राचलम सिंगारेनी सवारी, सिरपुर कागज़ नगर भद्राचलम एक्सप्रेस मेमू बनेगी।
57547/48 हैदराबाद पूर्णा हैदराबाद सवारी गाड़ी, हैदराबाद पूर्णा हैदराबाद एक्सप्रेस बनकर चलेगी। इसमें वही नियमित रैक रहेगा।
विजयवाड़ा मण्डल की सवारी गाड़ियाँ जो एक्सप्रेस में बदलीजाएगी।
67298/97 विजयवाड़ा गुडूर विजयवाड़ा मेमू को मेमू एक्सप्रेस में चलाया जाएगा।
विजयवाड़ा मण्डल की 67299/300 राजमुंद्री विजयवाड़ा राजमुंद्री मेमू सवारी और 77215/16 विजयवाड़ा मच्चिलिपट्टनम विजयवाड़ा डेमू सवारी यथावत चलेगी।
नान्देड मण्डल कीसवारी गाड़ियोंमे बदलाव, एक जोड़ी डेमू आकोट से चलाने का प्रस्ताव।
57582 पूर्णा अकोला सवारी को पूर्णा से अकोला के आगे आकोट तक डेमू रैक में तब्दील करके विस्तारित किया जाएगा। वापसीमे 57539 अकोला परली वैजनाथ सवारी को आकोट से पूर्णा तक ही चलाया जाएगा।
57554 आदिलाबाद परली वैजनाथ सवारी गाड़ी को डेमू रैक से चलाया जाएगा।
57551 पूर्णा आदिलाबाद सवारी को परली वैजनाथ से आदिलाबाद के बीच डेमू रैक से संचालित किया जाएगा।
57541/42 नागरसोल हुजूर साहिब नान्देड नागरसोल सवारी गाड़ी को बदले समयोनुसार डेमू रैक से चलाया जाएगा
गुण्टूर मण्डल की गाड़ियाँ
57317/20 गुण्टूर मचेरला गुण्टूर सवारी गाड़ी अब मेमू रैक से चलेगी
67213/14 मचेरला विजयवाड़ा/गुण्टूर मचेरला सवारी मेमू को अब केवल मचेरला विजयवाड़ा के बीच ही चलाया जाएगा।
भारतीय रेल में निजी ट्रेन के विरोध में कई वीडियो, मैसेजेस सोशल मीडिया में घूम रहे है। मगर जनता को बरगलाने के सिवा कुछ ज्यादा नही है इसमें।
जो लोग निजी ट्रेन्स के खिलाफ बोलते है, यह भूल जाते है की वही रेलवे के आधुनिकीकरण, अतिरिक्त लाइने, नई गाड़ीयाँ, मार्ग विस्तार के लिए सदा आग्रही रहते है। आप किसी रेलवे प्रवासी संघ को देख लीजिए, आपको यही सारी मांगोंकी फेहरिस्त मिल जाएगी। यहाँतक की देश के गणमान्य राजनीतिक भी इन मांगों के समर्थन में पत्र भेजते रहते है।
हमारे देश की भाग्यरेखा, जीवनरेखा कहलाने वाली भारतीय रेल वित्तीय संकटों से जूझ रही है, यह पता होते हुए भी किसी यात्री उपभोक्ता संघ ने, रेलवे जो अपने हर टिकट पर छापकर जताते रहती है कि 40 प्रतिशत से भी ज्यादा रियायत वह टिकटोंपर दे रही है, कभी उस विषयपर चर्चा नही की और ना ही उस विषय मे रेलवे को कोई सुझाव दिया।आज भी भारतीय रेल के किराए किसी भी सार्वजनिक परिवहन में सबसे कम ही होंगे।
भारतीय रेलवे अपने विशालकाय नेटवर्क को आधुनिकता की ओर ले जाना चाहती है और इसके लिए उसको ढेर सारे निधि की जरूरत है। जब रेलवे ने देखा की उनकी आय ज्यादातर मालवहन से आ रही है तो उसके लिए अमूमन 83,000 करोड़ रुपए के समर्पित गलियारोंकी रचना की गई। पूर्व और पश्चिम मालवहन गलियारा लगभग तैयार हो चुका है और कुछ हिस्सेपर गाड़ियाँ दौड़ने भी लग गयी है। इसी तरह पूरे देश के मालवहन मार्ग का अभ्यास कर और 6 समर्पित मालवहन गलियारोंकी रचना की जा रही है। धन के आपूर्ति हेतु, रेलवे ने अपनी इकाइयों के निजीकरण की शुरुवात करी। आईआरसीटीसी, रेल विकास निगम लिमिटेड ऐसी कम्पनियों में निजी निवेश खोला गया। हवाईअड्डों की तर्ज पर, स्टेशनोंके निजीकरण व्यवस्था की जा रही है। आज कोई भी समझ सकता है, भारतीय रेलवे स्टेशन की सेवाओंमें कितना सुधार हुवा है। अब निजी ट्रेनोंके चलाने की भी बात की जा रही है।
सोशल मीडिया में, निजी ट्रेन के विरुद्ध कहते हुए, यह कोई नही कह रहा की निजी ट्रेन की वजह से लगभग 30,000 करोड़ की आय होगी। यह बात सरासर गलत है की निजी ट्रेन चलने की वजह से नियमित ट्रेन बन्द होगी, जबकी रेल प्रशासन ने बिल्कुल कह दिया है, कोई भी नियमित गाड़ियोंका परिचालन बन्द नही होगा अपितु सवारी गाड़ियोंकी जगह मेमू ट्रेनों में वृद्धि ही होगी।
एक तर्क यह भी है, रेल कर्मियोंको नौकरियों से कम किया जाएगा। किसी भी व्यापार, व्यवसाय में वृद्धि होती है तो कर्मचारियों की बढ़ोतरी ही होती है। जब निजी गाड़ियाँ बढ़ेगी तो रेलवे के केवल कमर्शियल कर्मचारी निजी ट्रेन में भरती नही होंगे बाकी ऑपरेटिंग स्टाफ़ और रेल लाइन की देखभाल करने वालोंकी ज्यादा भर्ती ही कि जाएगी। आप देख सकते है DFCCIL में बहुत सारी नौकरियां निकली है।
निजी ट्रेनोंसे यात्रिओंकी सुविधामे बढ़ोतरी ही होगी। आपने आईपीएल के क्रिकेट मैचेस तो देखे होंगे, उसमे कई विदेशी खिलाड़ी सहभागी होते है और आप यह भी जान चुके होंगे की उनकी सहभागिता से हमारे खिलाड़ियों का स्तर कितना सुधरा है, कितने खिलाड़ी हमारे देश मे आगे आए है। ठीक उसी तरह का फायदा इन निजी ट्रेनों को देश विदेश की जानी मानी कम्पनियों के परिचालित करने से भारतीय रेल को होगा। अत्याधुनिक सुविधा, अव्वल दर्जे की हॉस्पिटलिटी, तेज गति से चलनेवाले आरामदायक कोचेस और सबसे बड़ी बात ढेर सारी अतिरिक्त गाड़ियाँ। इसके लिए विद्युतीकरण, अतिरिक्त रेल लाइने बिछाई जा रही है। इन गाड़ियोंके बीच मे हमारी नियमित गाड़ियाँ, अतिरिक्त मेमू गाड़ियाँ भी चलती रहेगी।
जब हम हमारे घर का कुछ हिस्सा किराएपर चढ़ा देते है तो उसके पीछे होने वाले फायदे, परेशानी सब चीजोंको ध्यान में रखते ही है। एक तरफ अतिरिक्त आय, अत्याधुनिक परिचालन स्टॉक्स से हमारे कर्मियोंकी पहचान, यात्रिओंको आरामदायक और अतिरिक्त रेल सेवा यह सब मिलने वाला है। इसके ऐवज में हो सकता है की इन गाड़ियोंको हमारी प्राइम टाइम गाड़ियोंके स्लॉट्स, हमे देना पड़े। खैर, देखते है आगे आगे होता है क्या।
06317 कन्याकुमारी श्री माता वैष्णो देवी कटरा हिमसागर साप्ताहिक विशेष दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और वापसीमे 06318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कन्याकुमारी हिमसागर साप्ताहिक दिनांक 12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। समयसारणी निम्नलिखित प्रकार से है।
यह परीपत्रक अधूरा ही प्राप्त हुवा है, हम प्रयत्न करेंगे कि जालन्धर से कटरा के बीच की समयसारणी उपलब्ध हो।
02687 मदुरई चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी और वापसीमे 02688 चंडीगढ़ मदुरई साप्ताहिक विशेष दिनांक 16 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चला करेगी।
यात्रीगण यह ज्ञात रहे, यह गाड़ी मदुरई देहरादून मदुरै द्विसाप्ताहिक हुवा करती थी और सहारनपुर चंडीगढ़ इस गाड़ी की लिंक हुवा करती थी, जब लिंक एक्सप्रेस का अस्तित्व खत्म किया जा चुका है तो यह गाड़ी साप्ताहिक चंडीगढ़ और दूसरी साप्ताहिक देहरादून बन गयी है।
04072 नई दिल्ली पुड्डुचेरी साप्ताहिक विशेष दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी और वापसीमे 04071 पुड्डुचेरी नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष दिनांक 14 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
पूर्वोत्तर सीमान्त NFR से 2 जोड़ी गाड़ियोंकी समयसारणी
02842/41 न्यू जलपाईगुड़ी हावडा न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी विशेष, सप्ताह में 6 दिन, दिनांक 12 जुलाई से चलना शुरू कर देगी।
02067/68 गौहाटी जोरहाट टाउन गौहाटी जनशताब्दी विशेष सप्ताह में 6 दिन, दिनांक 12 जुलाई से चलना शुरू कर देगी। यात्रीगण ज्ञात रहे, इस गाड़ी का दिमापुर ठहराव राज्य प्रशासन के आदेशानुसार रद्द किया गया है।
उ प रेल NWR से दो जोड़ी गाड़ियोंके चलने की खबर है।
02497 श्रीगंगानगर तिरुचिरापल्ली हमसफर साप्ताहिक दिनांक 05 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी और 02498 तिरुचिरापल्ली श्रीगंगानगर हमसफर साप्ताहिक दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चल पड़ेगी।
09683 अजमेर चंडीगढ़ गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 06 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी और 09684 चंडीगढ़ अजमेर गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 07 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को चलेगी।
अब खबर हावडा से मुम्बई सेवाओंकी,
02096/95 हावडा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावडा दुरान्तो विशेष वाया नागपुर का परिचालन अवधि बढ़ाया गया है। यह गाड़ी अब सितंबर माह के अंत तक चलाई जाएगी।
हावडा से मुम्बई की ओर यात्रिओंमें गाड़ियोंकी भारी मांग को देखते हुए पूर्व रेलवे ER ने अपने क्षेत्र से 03179/80 सियालदाह लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच पांच फेरे के लिए एक विशेष गाड़ी का आयोजन किया है। 03179 सियालदाह लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 04, 11, 17, 24 जुलाई एवं 91 अगस्त को सियालदाह से प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसीमे 03180 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सियालदाह साप्ताहिक विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 06, 13, 20, 27 जुलाई एवं 03 अगस्त को प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
यात्रीगण ज्ञात रहे, उपरोक्त सभी गाड़ियाँ आरक्षित विशेष है और सम्बंधित राज्य प्रशासन के संक्रमण काल के निर्बंधोके आधीन चलाई जा रही है अतः यात्रिओंको उक्त नियमोंका पालन करना अनिवार्य रहेगा।