Uncategorised

खुशखबर : पश्चिम रेलवे ने अपनी MSPC मेल/ एक्सप्रेस विशेष गाड़ियोंके 105 स्टापेजेस पुनर्स्थापित किए।

पश्चिम रेलवे ने एक परीपत्रक जारी कर उनकी जो भी विशेष गाड़ियाँ चल रही है, उनमें 07 जुलाई से निम्नलिखित स्टापेजेस बहाल किए जाने की बात की है। दरअसल बहुत सी पुरानी नियमित गाड़ियाँ संक्रमण काल के बाद केवल विशेष श्रेणी में चलाई जा रही है और विशेष श्रेणी में उनके नियमित स्टापेजेस रद्द कर दिए गए थे जिन्हें अब बहाल किया जा रहा है।

कृपया निम्नलिखित चार्ट देखे। चार्ट में अनुक्रम क्रमांक के बाद स्टेशन कोड, MSPC गाड़ी नम्बर, नियमित गाड़ी नम्बर, गाड़ी कहाँ से कहाँ तक चलती है वह दिया है, उसके बाद WTT याने वर्किंग टाइमटेबल और आखिर में PTT याने पब्लिक टाइमटेबल दिया है। यह जो PTT arrl/dep है, वह आपका उपरोक्त स्टेशन का arrl गाड़ी के आनेका और dep गाड़ी के रवाना होने का समय है।

मुम्बई मण्डल में,

वापी और वलसाड़ में 09119/20 चेन्नई केवड़िया चेन्नई, दौंडाईचामें 01137/38 नागपुर अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा साप्ताहिक, 08405/06 अहमदाबाद पूरी अहमदाबाद साप्ताहिक, अमलनेर में 02973/74 गाँधीधाम पूरी गाँधीधाम साप्ताहिक, धरणगांव में अहमदाबाद चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन प्रतिदिन के स्टापेजेस पुनर्स्थापित किए गए है।

वडोदरा मण्डल में,

आणंद में 01463/64/65/66 सोमनाथ जबलपुर सोमनाथ, 02489/90 बीकानेर दादर बीकानेर, 02989/90 दादर अजमेर दादर, 09493 गाँधीधाम पूरी, 06311 श्रीगंगानगर कोचुवेली, 06734 ओखा रामेश्वरम, नाडियाड में 02216 बान्द्रा दिल्ली सराय रोहिल्ला, 02490 दादर बीकानेर, गोधरा में 02995/96 बान्द्रा अजमेर बान्द्रा, 09111 वलसाड़ हरिद्वार, 01463/64/65/66 सोमनाथ जबलपुर सोमनाथ भरूच में 02995/96 बान्द्रा अजमेर बान्द्रा, देरोल में 01463/64/65/66 सोमनाथ जबलपुर सोमनाथ, अंकलेश्वर में 02961 मुम्बई इन्दौर अवन्तिका के स्टापेजेस पुनर्स्थापित किए गए है।

अहमदाबाद मण्डल में,

साबरमती में 02915/16 अहमदाबाद दिल्ली अहमदाबाद आश्रम, 02037/38 पूरी अजमेर पूरी, आदिपुर में 09455/56 बान्द्रा भुज बान्द्रा कच्छ, 09115/16 दादर भुज दादर, मणिनगर में 02765 सिकंदराबाद राजकोट, 06614 कोयम्बटूर राजकोट, 07204 काकीनाडा भावनगर, 05045 गोरखपुर ओखा, 01090 पुणे भगत की कोठी, 01192 पुणे भुज, 01464 और 01466 जबलपुर सोमनाथ, 06502 यशवंतपुर अहमदाबाद, 06338 एर्नाकुलम ओखा, 06334 तिरुवनंतपुरम वेरावळ, 06336 नागरकोइल गाँधीधाम, 02656 चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन, 02933 मुम्बई अहमदाबाद कर्णावती, 09115/16 दादर भुज दादर इन गाड़ियोंके स्टापेजेस पुनर्स्थापित किए गए है।

रतलाम मण्डल में,

काला पीपल में 09323/24 डॉ आंबेडकर नगर भोपाल डॉ आंबेडकर नगर, 01463/64/65/66 सोमनाथ जबलपुर सोमनाथ, बेरछा, काली सिंध, अकोडिया, परबति में 01463/64 सोमनाथ जबलपुर सोमनाथ, बड़नगर में 09338 दिल्ली सराय रोहिल्ला इन्दौर इन गाड़ियोंके स्टापेजेस पुनर्स्थापित किए गए है।

राजकोट मण्डल में,

थान में 01463/64/65/66 सोमनाथ जबलपुर सोमनाथ, भक्तिनगर में 06334/33 तिरुवनंतपुरम वेरावळ तिरुवनंतपुरम, 09218/17 जामनगर बान्द्रा जामनगर सौराष्ट्र जनता, हापा में 08401/02 पूरी ओखा पूरी द्वारका विशेष, 09263/64 पोरबंदर दिल्ली सराय रोहिल्ला पोरबन्दर, 02945/46 मुम्बई ओखा मुम्बई सौराष्ट्र मेल, खम्बालिया में 08401/02 पूरी ओखा पूरी द्वारका विशेष, पदाधारी, जाम वनथाली, कानालुस, मीठापुर में 02945/46 मुम्बई ओखा मुम्बई सौराष्ट्र मेल इन गाड़ियोंके स्टापेजेस पुनर्स्थापित किए गए है।

कुल मिलाकर 105 स्टापेजेस है। पश्चिम रेल WR के यह दृषिकोंण यात्रिओंकी के लिए बहुत ही लोकाभिमुख है।

Uncategorised

दक्षिण मध्य रेल SCR की 10 विशेष गाड़ियाँ, 10 गाड़ियोंका पुनर्चलन और 8 गाड़ियोंके सेवा की अवधि बढ़ी

विशेष गाड़ियाँ

1: 02523 सांतरागाछी तिरुपति साप्ताहिक दिनांक 04 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी

2: 02524 तिरुपति सांतरागाछी साप्ताहिक दिनांक 05 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

3: 02543 हावड़ा एम जी आर चेन्नई सेंट्रल कोरोमण्डल प्रतिदिन विशेष दिनांक 03 जुलाई से चलेगी।

4: 02544 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल हावड़ा कोरोमण्डल विशेष दिनांक 04 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

5: 02527 हावडा सत्य साईं प्रशान्ति निलायम साप्ताहिक दिनांक 07 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

6: 02528 सत्य साईं प्रशान्ति निलायम हावडा साप्ताहिक दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

7: 08415 भुबनेश्वर कृष्णराजापुरम एकल फेरा दिनांक 30 जून बुधवार को चलेगी।

8: 08416 कृष्णराजापुरम भुवनेश्वर एकल फेरा दिनांक 01 जुलाई गुरुवार को चलेगी।

9: 08575 भुबनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एकल फेरा दिनांक 30 जून बुधवार को चलेगी।

10: 08576 लोकमान्य तिलक टर्मिनस भुवनेश्वर एकल फेरा दिनांक 02 जुलाई शुक्रवार को चलेगी।

निम्नलिखित 10 गाड़ियोंको फिरसे शुरू किया जा रहा है।

8 साप्ताहिक गाड़ियाँ सीमित अवधिके लिए चलाई जा रही है।

Uncategorised

गाड़ियाँ अनलॉक मगर MST पर रेल प्रशासन की चुप्पी; जनआक्रोश की कोई सुनवाई नही

संक्रमणकाल के निर्बंध हटाए जा रहे और 70 फीसदी गाड़ियाँ पटरी पर लौट गई है। यूँ तो शार्ट डिस्टेन्स डेली कम्यूटर्स जैसे ही गाड़ियोंमे सेकन्ड क्लास टिकटें चल निकली वैसे ही रेल में यात्रा करना शुरू हो गए थे। मगर अब भी इनकी जेबें रेल ही खाली करती चली जा रही है।

आम भाषामें इन रोजाना रेल यात्रा करने वालोंको “अप-डाउन” वाले यात्री कहा जाता है। बहुत छोटे से से अंतर के लिए यह लोग वर्षोंसे रेल यात्रा करते चले आ रहे है। यहाँतक की इन लोगोंके जीवन का बड़ा हिस्सा डेली अप डाउन करते हुए रेल गाड़ियोंमे बीत जाता है। जिंदगी के महत्वपूर्ण त्यौहार भी यह लोग अपने रोजाना के सह यात्रिओंके साथ मनाते है। आपने मुम्बई – पुणे या मुम्बई मनमाड़ के बीच कई लोगोंको गणेशोत्सव, होली जैसे त्यौहार, किसी का जन्मदिन या शादी की वर्षगांठ जैसे व्यक्तिगत कार्यक्रम भी बड़े उत्साह से मिलजुलकर मनाते देखा होगा। अपने जीवन के बड़े हिस्से को रेलगाड़ी में बिताना इन लोगोंकी आवश्यकता बन गई है।

रेलगाड़ियोंके निर्बंध तो हटते चले गए मगर इन लोगोंके हाल उसी तरह चल रहे है। रेल प्रशासन ने गाड़ियाँ तो चला दी मगर MST मन्थली सीजन टिकट नामक, इन लोगोंकी अत्यधिक आवश्यक सुविधा अब तक भी शुरू नही की है। दरअसल MST में यात्री एक महीने की रेल यात्रा का रेल प्रशासन द्वारा तय किया हुवा किराया अग्रिम राशी देकर खरीद लेता है। जिससे उसको बार बार टिकट खरीदने के परेशानी से मुक्ति मिलती है और साथ साथ कुल किराया एक साथ देने से रेलवे के कुल किराए में उसे रियायत भी मिल जाती है। इसमें रेलवे का भी फायदा है, उसे महीनेभर का किराया अग्रिम मिल जाता है।

रेल प्रशासन ने अपने यात्री किरायोंकी सारी रियायत इस संक्रमण काल मे बन्द कर रखी है, जिसमे दिव्यांग व्यक्तियों की रियायत अपवाद है। मगर क्या रेल प्रशासन MST को भी रियायती टिकट समझती है? इसलिए इसको शुरू नही कर रही या रेल प्रशासन इस किरायोंके गणित को कुछ अलग तरह से गणना करना चाहती है?

MST टिकट इतना लोकप्रिय क्यों है, दरअसल MST टिकट एक तरह से एक महिनेका अग्रिम सेकन्ड/फर्स्ट क्लास टिकट है जिसमे 150 किलोमीटर के भीतर के किन्ही दो स्टेशनोंके बीच, कुल 60 एकल यात्रा करना निर्धारित है। मगर इन 60 एकल यात्रा का MST किराया अनुमानित तौर पर रेल प्रशासन केवल 15 एकल यात्रा का ही लगाता है। यह इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है। मुम्बई- पुणे और मुम्बई – नासिक के बीच 200 किलोमीटर का MST टिकट जारी करने की अनुमति है। चूँकि 15 एकल यात्रा का किराया वह भी सवारी गाड़ी के द्वितीय श्रेणी का, याने लगभग 25% किराए में महीनेभर का जाना आना हो जाता है तो अप डाउन वाले लोग इसीको प्राथमिकता देते है। जहाँ उपनगरीय गाड़ीयाँ चलती है वहाँपर तो ठीक है, मगर दूसरे गैर उपनगरिय खण्ड है और वहाँपर दिन में केवल 2-4 सवारी गाड़ियाँ चलती है वहाँपर यह लोग मेल/एक्सप्रेस में यात्रा करते है, जिनमे द्वितीय श्रेणी कोच लगे रहते है और जिनमे मन्थली पास धारकोंको यात्रा करने की अनुमति है।

अब इन यात्रिओंकी मुसीबत यह है, की कोई भी सवारी गाड़ी नही चल रही, MST टिकट उपलब्ध नही, हर बार जाते आते एकल यात्रा टिकट के लिए टिकट घर जाकर लम्बी भीड़ भरी कतार में लगकर टिकट खरीदने में बहुत वक्त जाया हो रहा है साथमे संक्रमण के फैलने का डर है सो अलग।द्वितीय श्रेणी मेल एक्सप्रेस का एकल यात्रा टिकट भी सवारी गाड़ी के किराए से दो, तीन गुना ज्यादा है। ऐसे में जो MST का खर्च करीबन 200 रुपये हर माह का था वह अब बढ़कर 1500 से 1800 रुपए लग रहा है और इससे कई लोगोंका जीवनयापन गड़बड़ा गया है।

तमाम MST धारकोंकी मांग है, रेल प्रशासन ने अब MST टिकट शुरू करने पर निर्णय ले लेना चाहिए। बीते जून 2020 से यह डेली अप डाउन करनेवाले लोग अतिरिक्त किराया भर कर परेशान हो गए है। हर जगह हर बार गुहार लगा चुके है। वह चाहते है, रेल प्रशासन MST धारकोंको रियायती टिकट नही जरूरत की नजर से देखे और जल्द इसे शुरू करने की व्यवस्था करे।

Uncategorised

महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी की रेल यात्रा

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 25 जून को दिल्ली में सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष राष्ट्रपति ट्रेन से कानपुर की यात्रा पर निकलेंगे। ट्रेन कानपुर देहात के दो स्थानों झिंझक और रूरा पर रुकेगी, जहां राष्ट्रपति अपने स्कूल के दिनों और अपनी समाज सेवा के शुरुआती दिनों के परिचितों के साथ संवाद करेंगे।

ये दोनों स्थान राष्ट्रपति के जन्म स्थान कानपुर देहात के गांव परौंख के नजदीक हैं, जहां 27 जून को उनके सम्मान में दो कार्यक्रम होने हैं। ट्रेन में चढ़ते ही, राष्ट्रपति अपनी पुरानी स्मृतियों की यात्रा करेंगे, जिनमें उनके बचपन से लेकर देश के शीर्ष संवैधानिक पद तक पहुंचने तक का सात दशक का जीवनकाल कवर होगा।

ऐसा पहली बार है कि राष्ट्रपति अपना वर्तमान पद संभालने के बाद पहली बार अपने जन्म स्थान का भ्रमण करेंगे। हालांकि उन्होंने पहले भी यहां की यात्रा की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन महामारी के चलते यह योजना अमल में नहीं आ सकी।

सफर के साधन के रूप में ट्रेन के विकल्प को चुनना कई राष्ट्रपतियों की परम्परा की तर्ज पर है, जो देश के विभिन्न भागों के लोगों से जुड़ने के लिए ट्रेन से सफर पर निकला करते थे।

इस प्रकार, कोई वर्तमान राष्ट्रपति 15 साल के अंतराल के बाद ट्रेन की यात्रा पर निकलेंगे। पिछली बार एक राष्ट्रपति ने वर्ष 2006 में ट्रेन की यात्रा की थी, जब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के कैडेट्स की पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए एक विशेष ट्रेन से दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुए थे।

रिकॉर्ड बताते हैं कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कई बार ट्रेन का सफर किया था। राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, उन्होंने बिहार की यात्रा के दौरान अपने जन्म स्थान सिवान जिले में जिरादेई का भ्रमण किया था। वह राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन से छपरा से जिरादेई पहुंचे, जहां उन्होंने तीन दिन बिताए थे। उन्होंने ट्रेन से पूरे देश की यात्रा की थी।

डॉ. प्रसाद के बाद राष्ट्रपति बनने वालों ने भी देश के लोगों के साथ जुड़ने के लिए ट्रेन के सफर को प्राथमिकता दी थी।

28 जून को, राष्ट्रपति राज्य की राजधानी लखनऊ की अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन से रवाना होंगे। 29 जून को, वह एक विशेष विमान से नई दिल्ली लौट आएंगे।

प्रविष्टि: by PIB Delhi

Uncategorised

मध्य रेलवे की 25 जोड़ी गाड़ियाँ जुलाई माह से यात्री सेवा में हाजिर

मध्य रेलवे ने 25 जोड़ी याने 50 गाड़ियोंके शुरू करने के तारीखोंकी सूचना आज जारी कर दी।आइए देखते है, कौनसी गाड़ियाँ है, और कब से शुरू होने जा रही है।

01027 दादर पंढरपुर त्रिसाप्ताहिक दिनांक 28 जून से प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार एवं रविवार को दादर से एवं 01028 पंढरपुर दादर त्रिसाप्ताहिक दिनांक 29 जून से प्रत्येक मंगलवार, शनिवार एवं सोमवार को चलेगी यह गाड़ी वाया पुणे, दौंड जंक्शन, कुरडुवाडी मार्ग से चलती है।

01041/42 दादर साईं नगर शिरडी दादर वाया पुणे, दौंड कॉर्ड सप्ताह में 4 दिन, 01041 दादर से दिनांक 01 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को और 01042 साईं नगर शिर्डी से दिनांक 02 जुलाई से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।

01131/32 दादर साईं नगर शिरडी दादर वाया कल्याण, मनमाड़ त्रिसाप्ताहिक 01131 दादर से दिनांक 03 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, एवं शनिवार को और 01132 साईं नगर शिर्डी से दिनांक 04 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, एवं रविवार को चलेगी।

02147/48 दादर साईं नगर शिरडी दादर वाया कल्याण, मनमाड़ साप्ताहिक जिसमे 02147 दिनांक 02 जुलाई दादर से प्रत्येक शुक्रवार और 02148 दिनांक 03 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को साईं नगर शिर्डी से चलेगी।

01137/38 नागपुर अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा साप्ताहिक विशेष, 01137 नागपुर से दिनांक 07 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को और 01138 अहमदाबाद से दिनांक 08 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को चलना शुरू कर देगी।

01403/04 कोल्हापुर नागपुर कोल्हापुर द्विसाप्ताहिक वाया अकोला, पूर्णा, परली, लातूर, कुरडुवाडी, पंढरपुर, मिरज होकर चलेगी। 01403 कोल्हापुर से दिनांक 03 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी और 01404 नागपुर से दिनांक 02 जुलाई से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को रवाना होगी।

02015/16 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पुणे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई इंद्रायणी प्रतिदिन दिनांक 01 जुलाई से दोनोंही दिशाओंसे चलना शुरू हो जाएगी।

02035/36 पुणे नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक, 02035 पुणे से 04 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को निकलेगी, वहीं 02036 नागपुर से दिनांक 03 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को पुणे के लिए रवाना होगी।

02041/42 पुणे नागपुर पुणे साप्ताहिक जिसमे 02041 पुणे से दिनांक 01 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार एवं 02042 नागपुर से दिनांक 02 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

02239/40 पुणे अजनी पुणे साप्ताहिक विशेष 02239 पुणे से दिनांक 03 जुलाई से प्रत्येक शनिवार एवं 02240 अजनी से दिनांक 04 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी।

02207/08 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई लातूर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सप्ताह में 4 दिन, 02207 दिनांक 01 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को मुम्बई से चलेगी और वापसीमे 02208 दिनांक 02 जुलाई लातूर से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं सोमवार को चलेगी।

02043/44 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई बीदर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई त्रिसाप्ताहिक 02043 मुम्बई से दिनांक 02 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी, वहीं 02044 बीदर से दिनांक 03 जुलाई से प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी।

02111/12 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई अमरावती छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन अमरावती से दिनांक 01 जुलाई और मुम्बई से 02 जुलाई से शुरू हो जाएगी।

02113/14 पुणे नागपुर पुणे गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक दिनांक 03 जुलाई से पुणे से प्रत्येक बुधवार, शनिवार, सोमवार को और 02114 गरीबरथ नागपुर से दिनांक 02 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।

02115/16 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सोलापुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सिध्देश्वर प्रतिदिन दिनांक 01 जुलाई से दोनोंही दिशाओंसे चल पड़ेगी।

02117/18 पुणे अमरावती पुणे साप्ताहिक जिसमे 02117 पुणे से दिनांक 07 से प्रत्येक बुधवार एवं 02118 अमरावती से दिनांक 08 से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

02223/24 पुणे अजनी पुणे हमसफर साप्ताहिक, 02223 पुणे से दिनांक 10 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को और 02224 अजनी से दिनांक 06 जुलाई से मंगलवार को निकलेगी।

02153 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हबीबगंज साप्ताहिक दिनांक 01 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार एवं 02154 हबीबगंज लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक दिनांक 02 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

01223 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एर्नाकुलम द्विसाप्ताहिक दिनांक 01 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, शनिवार एवं 01224 एर्नाकुलम लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक दिनांक 04 जुलाई से प्रत्येक बुधवार, रविवार को चलेगी।

02298 पुणे अहमदाबाद त्रिसाप्ताहिक दुरान्तो दिनांक 01 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, शनिवार को और 02297 अहमदाबाद पुणे त्रिसाप्ताहिक दुरान्तो दिनांक 02 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को निकलेगी।

01311/12 सोलापुर हसन सोलापुर प्रतिदिन दिनांक 01 जुलाई को सोलापुर से एवं 02 जुलाई को हसन से प्रतिदिन चलना शुरू होगी।

01141/42 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई आदिलाबाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन दिनांक 01 जुलाई को मुम्बई से एवं 02 जुलाई को आदिलाबाद से प्रतिदिन चलना शुरू होगी।

02169/70 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सेवाग्राम प्रतिदिन दिनांक 01 जुलाई को नागपुर से एवं 02 जुलाई को मुम्बई से प्रतिदिन चलना शुरू होगी।

02119/20 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई करमाळी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई द्विसाप्ताहिक दिनांक 01 जुलाई से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को दोनोंही दिशाओंसे चलेगी

01251 पुणे काजीपेट साप्ताहिक दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार एवं 01252 काजीपेट पुणे साप्ताहिक दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी।