Uncategorised

रेल यात्रा में एक्स्ट्रा लगेज, मन्त्रीजी ने कहा नियम यथावत!

26 अगस्त 2025, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2082

मित्रों, आजकल एक ट्रेंड, प्रवृत्ति चल रही है। किसी भी नियम, कानून को इस तरह से पेश करने की, की पढ़ने वाला चौंक जाए, शीर्षक को देखकर उस वेबसाइट या उक्त लिंक पर जाने के लिए मजबूर हो जाए। यही उस वेबसाइट कर्ता की इच्छा भी होती है के किसी तरह से लोग उस की वेबसाइट तक पहुँचे और उसकी हिट्स बढ़े। दरअसल सच्चाई क्या है, हम आपके सामने ला रहे है।

एक प्रथितयश दैनिक ने रेलवे लगेज के बारे में एक खबर प्रकाशित की। खबर युँ थी, रेल यात्रा के दौरान यात्री के लगेज, सामान का हवाई यात्रा की तरह मूल्यमापन होगा। हवाई यात्रा के दौरान एक्स्ट्रा लगेज अर्थात अतिरिक्त यात्री सामान को अतिरिक्त शुल्क के ऐवज में ढोया जाता है और वह शुल्क यात्री को अखरने जितना महंगा होता है। चूँकि यह सब औपचारिकता, फार्मेलिटी यात्री के ‘चेक इन’ अर्थात यात्रा शुरू करने से पहले होती है और रेलवे में अब तक तो ‘चेक इन’ ऐसा कोई प्रावधान नही है। अब उक्त खबर में उत्तर मध्य रेलवे NCR का हवाला दे कर कहा था, उमरे में अब ‘चेक इन’ जैसी व्यवस्था ला कर यात्री सामान का मूल्यांकन किया जाएगा और यात्रा के पहले ही अतिरिक्त सामान पर दण्ड की रकम लगाकर उसे यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

इस खबर से यात्रिओंमें तहलका मच गया। उमरे के अधिकांश स्टेशन जैसे प्रयागराज जंक्शन से अनेकों ग्रामीण या मजदूर वर्ग के यात्री अपनी रेल यात्रा शुरू करते है। इनके पास यात्री सामान के नाम पर कोई सूट केस या ब्रीफ केस नही होते, अपितु बड़े बड़े झोले, बोरे, डिब्बे, रंग की खाली बाल्टियाँ जिनमे इनके रोजमर्रा का सामान रखा रहता है, इस तरह के सामान होते है। यह निश्चित ही रेल विभाग द्वारा प्रमाणित आकार में नही रहते और रेल कोच में आवाजाही की जगहों को घेरे रहते है।

चूँकि खबर बहुत वायरल हुई और रेल मन्त्रीजी तक यह प्रश्न पहुँच गया। उन्होंने कहा, रेलवे के प्रचलित लगेज नियमावली में कोई भी नया बदलाव नही किया गया है, सारे नियम यथावत है। इसका अर्थ यह कदापि नही है, की एक्स्ट्रा लगेज, अतिरिक्त यात्री सामान को दण्डित नही किया जाएगा।

रेल विभाग के ‘लगेज रूल्स’ यात्री सामान नियमावली में साफ लिखा गया है, अतिरिक्त सामान या प्रमाणित आकार से बड़े सामान को दण्डित किया जाएगा। IRCA के टैरिफ, चैप्टर VIII के नियम क्रमांक 825 में “यदि कुल वजन निःशुल्क सामान तथा सीमांत छूट से भी अधिक है, तो निःशुल्क सामान की छूट दी जाएगी तथा शेष सभी वजन के लिए सामान दर का छह गुना शुल्क लिया जाएगा।” इस तरह साफ साफ लिखा है।

यात्री सामान ले जाने की छूट :

ऊपर दर्शाए गए चार्ट के अनुसार यात्री को अपना सामान ले रेल कम्पार्टमेंट में साथ ले कर चलने की छूट रहती है। इससे अतिरिक्त सामान ले जाना हो तो उसे अपनी यात्रा प्रारम्भ करने से पहले, लगेज एवं पार्सल कार्यालय में जाकर उसका मुल्यमापन करा कर यथावत पैकिंग कर के बुक कराना होगा। बुक किया गया सामान यदि प्रमाणित आकारमान में न हो तो उसे अपने साथ कम्पार्टमेंट में नही ले जाते आएगा बल्कि उसे गार्ड चार्ज में सौपना होगा। जिसे यात्री के गाड़ी के गार्ड कोच के लगेज कम्पार्टमेंट में ढोया जाएगा।

बल्कि लगेज की परिभाषा : 100 किलो से ज्यादा या 100x100x70 cm से ज्यादा का आकारमान को बल्कि लगेज समझा जाता है। जिसके बुकिंग रेट ज्यादा होते है और केवल गार्ड के साथ ही ले जाया जाता है।

मित्रों, लगेज नियमावली में कोई बदलाव नही किया गया है। यदि आपके साथ रेल यात्रा दौरान ज्यादा सामान है तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले ही लगेज एवं पार्सल कार्यालय में जाकर उसे प्रमाणित कर लीजिए। छूट से ज्यादा सामान हो तो मुल्यमापन कर उसे यथावत बुक कराए और दण्डित होने से बचे। अतिरिक्त यात्री सामान को आज भी रेल यात्रा के दौरान बिना बुकिंग के पाया गया तो दण्डित किया जाता है।

Uncategorised

उत्तर रेलवे NR ने छुट्टी और त्यौहारों के लिए प्रस्तवित की 29 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ

24 अगस्त 2025, रविवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

उत्तर रेलवे ने छुट्टी और त्यौहारों के लिए देशभर के शहरों को साधने के लिए ढेरों विशेष गाड़ियाँ चलाने का प्रस्ताव रखा है। चूँकि यह प्रस्ताव है, उक्त गाड़ियोंकी समयसारणी में, परिचालन में थोड़ा बहुत बदलाव कर यह गाड़ियाँ चल सकती है। समय रहते इनकी आरक्षण खुलने की तिथियाँ भी जारी हो जाएगी।

1: 04604/03 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – वाराणसी – श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक TOD विशेष

2: 04606/05 जम्मूतवी बरौनी जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष

3: 04608/07 अमृतसर छपरा अमृतसर साप्ताहिक TOD विशेष

4: 04202/01 वाराणसी जम्मूतवी वाराणसी साप्ताहिक TOD विशेष

5: 04203/04 लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ आरक्षित साप्ताहिक TOD विशेष

6: 04008/07 आनन्द विहार टर्मिनस जोगबनी आनन्द विहार टर्मिनस आरक्षित साप्ताहिक विशेष

7: 04010/09 दिल्ली जंक्शन सीतामढ़ी दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक TOD विशेष

8: 04022/21 नई दिल्ली गोरखपुर नई दिल्ली साप्ताहिक TOD विशेष

9: 04060/59 आनन्द विहार टर्मिनस जयनगर आनन्द विहार टर्मिनस आरक्षित सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष

10: 04070/69 आनन्द विहार टर्मिनस राजगीर आनन्द विहार टर्मिनस आरक्षित सुपरफास्ट साप्ताहिक TOD विशेष

11: 04504/03 चंडीगढ़ पटना चंडीगढ़ आरक्षित सुपरफास्ट साप्ताहिक TOD विशेष

12: 04064/63 दिल्ली जंक्शन भागलपुर दिल्ली जंक्शन आरक्षित साप्ताहिक TOD विशेष

13: 04221/22 वाराणसी बठिण्डा वाराणसी आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

14: 04224/23 वाराणसी चंडीगढ़ वाराणसी आरक्षित त्रिसाप्ताहिक TOD सुपरफास्ट विशेष

15: 04610/09 अमृतसर दरभंगा अमृतसर आरक्षित त्रिसाप्ताहिक TOD सुपरफास्ट विशेष

16: 04602/01 फिरोजपुर पटना फिरोजपुर  द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

17: 04508/07 सरहिन्द – सहरसा / सहरसा – अम्बाला कैंट आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

18: 04618/17 अमृतसर – सहरसा – अमृतसर आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

19: 04612/11 श्री माता वैष्णो देवी कटरा गौहाटी श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

20: 04614/13 जम्मूतवी कोलकाता जम्मूतवी साप्ताहिक TOD विशेष

21: 04312/11 योगनगरी ऋषिकेश कोलकाता योगनगरी ऋषिकेश आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

22: 04314/13 योगनगरी ऋषिकेश मुजफ्फरपुर योगनगरी ऋषिकेश आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

23: 04207/08 लखनऊ सीकर लखनऊ प्रतिदिन आरक्षित TOD विशेष

24: 04209/10 लखनऊ उज्जैन लखनऊ प्रतिदिन आरक्षित TOD विशेष

25: 04211/12 सुल्तानपुर श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुल्तानपुर प्रतिदिन आरक्षित TOD विशेष

26: 04214/14 लखनऊ टाटानगर लखनऊ द्विसाप्ताहिक आरक्षित TOD विशेष

27: 04205/06 अयोध्या कैंट दिल्ली जंक्शन अयोध्या कैंट त्रिसाप्ताहिक आरक्षित विशेष

28: 04525/26 सहारनपुर अम्बाला कैंट सहारनपुर प्रतिदिन अनारक्षित TOD विशेष

29: 04219/20 शाहगंज अयोध्या धाम शाहगंज अनारक्षित प्रतिदिन विशेष TOD

Uncategorised

🚨 मुम्बई में रेल यात्रा सम्बन्धी आवश्यक सलाह 🚨

19 अगस्त 2025, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082

मुंबई में आज भारी बारिश हो रही है, जिससे जलभराव और परिवहन संबंधी समस्याएँ पैदा हो रही हैं। इस वजह से, मुंबई आने वाली एवं जानेवाली सभी यात्री गाड़ियोंके रास्ते में काफी देरी होने की संभावना है।

कृपया अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएँ और अपडेट के लिए ट्रेन की लाइव स्थिति देखते रहें।

मुम्बई स्थित मध्य एवं पश्चिम रेल ने कुछ गाड़ियोंकी चल स्थिती के बारे मे निम्नलिखित परिपत्रक जारी किए है,

मध्य रेल :

निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द की गई है।

निम्नलिखित गाड़ियाँ रिशेड्यूल की जा रही है,

पश्चिम रेल :

Uncategorised

नई गाड़ियाँ : गया – दिल्ली के बीच अमृतभारत एक्सप्रेस एवं वैशाली – कोडरमा बुद्धिस्ट सर्किट मेमू

19 अगस्त 2025, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082

बिहार पर नई रेल यात्री सेवाओं की बौछार जारी है। गया – दिल्ली के बीच द्विसाप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस एवं वैशाली – कोडरमा के बीच छह दिवसीय बुद्धिस्ट सर्किट मेमू की घोषणा की गई है। रेल प्रशासन ने इस सम्बध में निम्नलिखित परिपत्रक जारी किए है,

13697/98 गया दिल्ली जंक्शन गया द्विसाप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

13697 गया दिल्ली जंक्शन अमृतभारत एक्सप्रेस गया से प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को शाम 16:30 को चलकर अगले दिन, दोपहर 12:00 बजे दिल्ली जंक्शन पर पहुँचेंगी। वापसी में 13698 दिल्ली जंक्शन गया अमृतभारत एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:00 को चलकर अगले दिन, सुबह 08:55 बजे गया पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, बभूआ रोड, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदार गंज, गोविन्दपुरी, टूण्डला, गाज़ियाबाद, दिल्ली जंक्शन

उक्त गाड़ी की घोषणा के साथ ही 20487/88 बाड़मेर दिल्ली जंक्शन बाड़मेर मालानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के टर्मिनल बदलाव की भी सूचना जारी हुई है। यह गाड़ी अब दिल्ली जंक्शन की जगह दिल्ली सराय रोहिल्ला एवं बाड़मेर के बीच चलेगी।

63383/84 वैशाली – कोडरमा – वैशाली फास्ट मेमू

63383 वैशाली कोडरमा मेमू प्रत्येक सोमवार को छोड़कर, सप्ताह में छह दिन वैशाली से प्रातः 05:15 पर रवाना होगी और उसी दिन, दोपहर 15:15 पर कोडरमा पहुँचेंगी। वापसी में 63384 कोडरमा वैशाली मेमू प्रत्येक सोमवार को छोड़कर, सप्ताह में छह दिन कोडरमा से दोपहर 16:45 पर रवाना होगी और अगले दिन, प्रातः 02:45 पर वैशाली पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, पटना, राजेन्द्र नगर, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, नालन्दा, राजगीर, तिलैया, गया, गुरपा, कोडरमा

संबंधित क्षेत्रीय रेलवे उक्त गाड़ियोंके शुभारंभ की तिथी एवं समयसारणी जारी करेंगी।

Uncategorised

देश आग्रह करता है, यातायात के साधनोंका; ठहराव मांगता है, स्टेशनोंसे सीधी गुजरती यात्री रेल गाड़ियोंका!

19 अगस्त 2025, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082

माना की जमाना चाँद पर पहुँचने का चल रहा है, सुपर कम्प्यूटर का है, AI कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिए हल निकालने का है। तीव्र गतिसे एक जगह से दूसरी जगह पहुँचने का है। हमारे देश मे भी रेल गाड़ियाँ तेज चलने लगी है। एक सौ तीस प्रति घण्टा अमूमन सभी एक्सप्रेस गाड़ियाँ दौड़ लगा देती है। वन्देभारत, अमृतभारत के आगे बुलेट ट्रेन का संस्करण भी जल्द ही दौड़ने लगेगा। इन सब तेज तर्रार गति के साधनों में गाँव के यात्री जिनमे युवा, विद्यार्थी, उद्यमी, रोजगार तलाशने शहर का रुख करने वाले, उनके नजदीकी रेलवे स्टेशनोंसे सीधी गुजरने वाली गाड़ियोंको देख परेशान हो रहे है।

दरअसल गाड़ियोंको तेज गति से एक शहर से दूसरे शहर को साधने में राह में पड़ने वाले कई छोटे शहर, गाँव के स्टेशन पसीज रहे है। एक वक्त था, गाँव के लोग अपनी खेती-बाड़ी, छोटे-बड़े उद्योग में मग्न थे। करीब की पाठशाला में बच्चे पढ़ लेते थे। शहर जाकर आगे की पढ़ाई करने की सोच बहुतों की नही होती थी। पढ़ लिए अब अपना रोजगार सम्भाल लो बस! लेकिन अब ऐसा नही है। गाँव की जनता हर तरह से प्रगती करने के लिए लालायित है। शहर जाकर पढ़ाई करना, बेहतर रोजगार के लिए कल-कारखानों का रुख करना, कृषि उपज के उचित दाम के लिए नई मण्डी तलाशना हर प्रकार से उन्हें यातायात की जरूरत पड़ने लगी है।

दिनभर में एखाद दो सवारी गाड़ियाँ पहले काफी होती थी। किसी को एक्सप्रेस, सुपरफास्ट गाड़ियोंकी या लम्बी दूरी की यात्राओंकी भी दरकार ज्यादातर नही होती थी। अब शहर जाना-आना करने वाले यात्रिओंमें गाड़ियोंकी माँग बढ़ने लगी है। युँ तो रेल प्रशासन ने कम अंतर में ठहराव लेने वाली कई गाड़ियाँ बन्द कर दी, ठहराव बन्द कर दिए, प्रचलित सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस में बदल दिया था। मगर अब जहाँ गाड़ियाँ अद्ययावत LHB रैक से संचालित की जा रही है, जिनकी की कम समय मे रुकने और तेज गति पकड़ने की क्षमताएं है, उन गाड़ियोंको छोटे, मंझौले स्टेशनोंपर यात्रिओंकी माँग को देखते हुए स्टोपेजेस देने की व्यवस्था की जा रही है। इसी के फलस्वरूप उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे आदि क्षेत्रीय रेल विभागों ने अपने क्षेत्रोंमें कई गाड़ियोंमे स्टोपेजेस बढाए है।

दक्षिण रेलवे :

उत्तर रेलवे :

उत्तर पश्चिम रेलवे :

दक्षिण मध्य रेल :

पूर्व तटीय रेल :

आम रेल यात्री अन्य क्षेत्रीय रेलवे से भी इसी तरह यात्री गाड़ियोंमे बेहतर कनेक्टिविटी हेतु के कार्रवाई की आशा रखते है।