
01081/82 लोकमान्य तिलक टर्मिनस और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक विशेष 03 मार्च से शुरू



यह वो 11 जोड़ी गाड़ियाँ है, जो 01 अप्रैल से द म रेल पर चलने वाली है। चूँकि इन गाड़ियोंकी विस्तृत खबर हम पहले ही दे चुके है अतः आज हमारा विषय ज्यादा लगने वाले यात्री किरायोंसे सम्बन्धित है।
द म रेल की इन सारी की सारी विशेष गाड़ियोंके किराए 1.3 प्रतिशत ज्यादा होंगे। इस विषयपर पहले भी काफी बहस हो चुकी है, की रेल प्रशासन यात्रिओंसे किराया ज्यादा वसूल रही है। आज हम दोनों याने यात्री और रेल प्रशासन की भूमिकाएं आपके सामने रखते है।
जैसे ही इन गाड़ियोंकी घोषणा हुई जनमानस के बीच से एक जोरदार आवाज गूँजी।
यात्री : दक्षिण मध्य रेल, SCR ने यात्रिओंको जबरदस्त ठोंका है, 1.3 वाली विशेष किराया रेट्स लगाकर। सारी की सारी गाड़ियाँ 1.3 गुना किराया ज्यादा किराया चार्ज करेगी। साथमे 500 किलोमीटर का किराया रिस्ट्रिक्शन रहेगा सो अलग। शार्ट डिस्टेन्स वाला दस बार सोचेगा, टिकटवा बुक करें कि नाही? 🤦🏻♂️
रेल प्रशासन : कम अंतर के स्थानिक यात्रिओंको रेल यात्रा से हतोत्साहित करना यही किरायोंकी अलग किराया श्रेणी रखने का मुख्य कारण है। इसके तहत, गाड़ियोंको आरक्षित करना, किराया ज्यादा रखना, किरायोंको अंतर का निर्बंध रखना यह सारे उसी के मद है।
रेल प्रशासन पर जब मीडिया से कई तरह की पूछताछ आयी तब रेलवे ने अपना परीपत्रक जारी किया और अपने किरायोंके बारे में खुलासा किया। रेलवे का यह कहना है की, वह कोई नया किराया दर नही लगा रहे, अपितु यह किराया दर, वर्ष 2015 के विशेष गाड़ियोंके परीपत्रक पर ही आधारित है। उपरोक्त परीपत्रक हम यहाँपर उधृत कर रहे है।


यह वो CC No 30/2015 परीपत्रक है, जिसके आधारपर रेल प्रशासन किराया लगा रही है।



हम यहाँपर, यात्रिओंका कहना वाज़िब किस तरह से है, यह बताते है। वर्ष 2015 में यह जो भी विशेष गाड़ियाँ, विशेष किराया दरों पर चलाई जा रही थी, यह नियमित गाड़ियोंसे अलावा अतिरिक्त गाड़ियाँ थी और सद्य परिस्थितियों में नियमित गाड़ियाँ तो बिल्कुल ही नही चलाई जा रही है। हाँ, कुछ विशेष गाड़ियाँ है, जो नियमित किराया श्रेणी में चल रही है मगर मराठवाड़ा ऐसा क्षेत्र है, जिसमे यात्री गाड़ियाँ काफी कम चलती है। खास कर नान्देड मण्डल में, नान्देड से अकोला, मनमाड़ और काचेगुड़ा इन तीनोँ ही मार्ग पर गाड़ियोंकी आवाजाही काफी कम है। ऐसे में जो भी गाड़ियाँ घोषित की गई है, इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण ही है, अतिरिक्त तो बिलकुल नही की जिनके किराए ज्यादा लिए जाए।
रेल प्रशासन का दूसरा मुख्य मुद्दा है, स्थानिक यात्रिओंको कम अन्तरोंमें रेल यात्रा से हतोत्साहित करना, जब गाड़ियाँ ही कम है तो यात्री रेल यात्रासे क्या रेल प्रशासन से ही हतोत्साहित हो रहे है। नान्देड मण्डल के तहत आनेवाले स्थानिक यात्री वैसे ही खुद को दमरे क्षेत्रीय रेल से अनास्था का शिकार मानते है और गाड़ियाँ समुचित न होने के कारण रेल से यात्रा करने से कतराते है।
ऐसे में रेल प्रशासन, किरायोंकी दोहरी मार इस क्षेत्र को दे रही है। एक तो किराया ज्यादा, दूसरा अंतर का निर्बंध। द्वितीय श्रेणी में आरक्षित किराया ज्यादा लग रहा है और 100 किलोमीटर का निर्बंध, स्लिपर, वातानुकूलित द्वितीय 2A और 3A में 500 किलोमीटर एवं वातानुकूलित कुर्सीयान में 250 किलोमीटर का निर्बंध। याने यात्री चाहे 100 किलोमीटर ही जाना चाहे उसे द्वितीय श्रेणी से ऊपरी वर्ग के लिए 500 किलोमीटर का किराया देना होगा।
अब आपको तय करना है सही कौन है, यात्री या प्रशासन?
मध्य रेलवे
प्रेस विज्ञप्ति
मध्य रेलवे मुंबई और पंढरपुर / साईनगर शिरडी के बीच विशेष गाड़ियाँ चलाएगा, इन गाड़ियोंके विषय मे अगली कोई सुचना जारी किए जाने तक चलाई जाएगी।
1. दादर-पंढरपुर विशेष – (त्रि-साप्ताहिक) दिनांक 12.3.2021 से गाड़ी क्रमांक 01027 स्पेशल, प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार और रविवार को दादर से 23:55 बजे, रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। वापसीमे दिनांक 13.3.2021 से गाड़ी क्रमांक 01028 विशेष, पंढरपुर से प्रत्येक मंगलवार, शनिवार और सोमवार को 21:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06:35 बजे दादर पहुंचेगी।
हाल्ट: ठाणे, कल्याण, तलेगाँव, चिंचवड़, पुणे, उरुली, केड़गाँव, दौंड, जेऊर और कुरडूवाडी।
2.दादर – साईं नगर शिरडी विशेष – (सप्ताह में 4 बार)
दिनांक 10.3.2021 से गाड़ी क्रमांक 01041 स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को दादर से 23:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 09:35 बजे साईनगर शिर्डी पहुंचेगी। वापसीमे गाड़ी क्रमांक 01042 स्पेशल, दिनांक 11.3.2021 से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को साईनगर शिर्डी से 20:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06:35 बजे दादर पहुंचेगी।
हाल्ट: ठाणे, कल्याण, तलेगाँव, चिंचवड़, पुणे, उरुली, केड़गाँव, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर और बेलापुर।
दोनों ट्रेनों के लिए संरचना: एक एसी -2 टीयर कम एसी -3 टीयर, एक एसी -3 टीयर, 6 स्लीपर क्लास, 6 सेकंड क्लास सीटिंग।
आरक्षण: यह 01027/01028 और 01041/01042 दोनोंही विशेष गाड़ियाँ पूर्णतयः आरक्षित रहेगी। इनके आरक्षित टिकट, सामान्य नियमित किराया दर पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर 25.2.2021 से खुलेंगे।
उपरोक्त विशेष ट्रेनों के पड़ावों पर विस्तृत समय के लिए, कृपया भारतीय रेल की पूछताछ वेबसाइट http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
केवल कन्फर्म टिकट यात्रियों को ही इन विशेष ट्रेनों में सवार होने की अनुमति हैं।
यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर यात्रा के दौरान COVID19 से संबंधित सभी मानदंडों और एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है।
— — —
हाल ही में रेलवे बोर्ड से पूर्वोत्तर रेलवे के सवारी गाड़ियोंकी यात्रिओंकी शुरू करवाने की मांग के प्रस्ताव पर मंजूरी मिली है। उपरोक्त सभी गाड़ियाँ, मेल/एक्सप्रेस की किराया रेट से, अनारक्षित विशेष श्रेणी में चलाए जाने की अनुमति दी गयी है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय ने अपने विभागीय रेल कार्यालय, इज़्ज़तनगर, वाराणसी और लखनऊ मण्डल को निम्नलिखित गाड़ियोंके रैक, उनके मेंटेनेंस की व्यवस्था की अद्यतन जानकारी तयार रखने के लिए आदेश दिए है।
यात्रीगण इस सूची से यह समझ सकते है, उन्हें कौनसी गाड़ियाँ रेल यात्रा के लिए उपलब्ध होनी है।
लखनऊ मण्डल
1) गोरखपुर सीतापुर गोरखपुर वाया गोन्डा, बस्ती, 2) गोरखपुर गोण्डा गोरखपुर, 3) गोरखपुर नौतनवा गोरखपुर 4) गोरखपुर बरहनी गोरखपुर 5) गोण्डा बहराइच गोण्डा 2 फेरे, 6) लखनऊ मैलानी लखनऊ 2 फेरे 7) मैलानी बहराईच मैलानी


वाराणसी मण्डल
1) औंरिहार जौनपुर औंरिहार, 2) औंरिहार – छपरा – सिवान 3) सिवान गोरखपुर सिवान कप्तानगंज के रास्ते, 4) सिवान – छपरा – औंरिहार, 5) सिवान गोरखपुर सिवान भटनी के रास्ते, 6) गोरखपुर छपरा गोरखपुर सिवान के रास्ते, 7) गोरखपुर नरकटियागंज गोरखपुर, 8) छपरा कचहरी थावे छपरा कचहरी, 9) छपरा कचहरी थावे छपरा कचहरी, 10) भटनी बारहट बाज़ार भटनी, 11) मऊ प्रयागराज रामबाग मऊ 12)वाराणसी सिटी भटनी वाराणसी सिटी, 13) भटनी सिवान भटनी



इज्जतनगर मण्डल
1) काठगोदाम मोरादाबाद काठगोदाम, 2) मोरादाबाद रामनगर मोरादाबाद, 3) कासगंज काशीपुर कासगंज, 4) कासगंज बरेली सिटी कासगंज, 5) बरेली सिटी पीलीभीत बरेली सिटी, 6) पीलीभीत टनकपुर पीलीभीत, 7) फर्रुखाबाद कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद, 8) कासगंज मथुरा जंक्शन कासगंज 9) कासगंज अछनेरा कासगंज, 10) कासगंज फर्रुखाबाद कासगंज, 11) बरेली सिटी काशीपुर बरेली सिटी, 12) बरेली सिटी टनकपुर बरेली सिटी



यात्रीगण कृपया ध्यान दे, उपरोक्त परीपत्रक में जो भी गाड़ियाँ दी गयी है, शुरू किए जाने पर उनके गाड़ी क्रमांक, समयसारणी का रेल प्रशासन द्वारा अलग से परीपत्रक जारी किया जाएगा।
जबलपुर – गोंदिया गेज परिवर्तन क्या हुवा, इस मार्ग की दक्षिण राज्योंसे तेज संपर्क की उपयुक्तता रेलवे की नजर में बढ़ गयी है। इस मार्ग पर सबसे पहली गाड़ी चली थी गया चेन्नई के बीच चलनेवाली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस। करीबन 250 किलोमीटर और 4 से 5 घंटे के समय की बचत करनेवाला यह मार्ग उत्तर से दक्षिण भारत मे चलनेवाली गाड़ियोंको अब ललचाने लगा है। इसी कड़ी में एक और गाड़ी को इस मार्गपर मोड़ने का प्रस्ताव रेल बोर्ड की और भेज दिया गया है।
वह गाड़ी है, संक्रमण काल के पहले का गाड़ी क्रमांक 12193/12194 और फिलहाल स्पेशल श्रेणी में चल रही 02140/39 जबलपुर यशवंतपुर जबलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी।
मित्रों, यह जबलपुर यशवंतपुर गाड़ी WCR पश्चिम मध्य रेलवे की साप्ताहिक गाड़ी है। पमरे ने इस गाड़ी का जो जबलपुर से इटारसी, नागपुर होकर बल्हारशहा पहुंचती थी और आगे काचेगुड़ा धर्मावरम होते हुए यशवंतपुर तक जाती थी, उसमे जबलपुर से नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, वड़सा होते हुए बल्हारशहा चलाने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तवित समय सारणी में बल्हारशहा से यशवंतपुर के बीच समयोंमे कोई बदलाव नही और इस मार्ग से चलने से गाड़ी के परिचालन में 248 किलोमीटर की कमी, समय मे 4 घंटे की बचत यह दर्शाया गया है।



साथ ही इस मार्ग परिवर्तन का का कारण भी विषद किया गया है, की उपरोक्त गाड़ी का रैक लिंक 11449 जबलपुर कटरा गाड़ी से होने से गाड़ी के मेंटेनेंस में पर्याप्त समय की कमी है और यदि मार्ग परिवर्तन किया जाता है तो यह जरूरी समय उन्हें सहज ही मिल सकता है। पमरे के इस प्रस्ताव का SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने भी समर्थन किया है। आशा है, की इस प्रस्ताव को रेल बोर्ड की मान्यता मिल जाएगी।