Uncategorised

रेल प्रेमियोंके लिए एक यादगार उपहार

यह सुन्दर फोटो देखिए,

भारतीय रेलवे का सिलिगुड़ी जंक्शन स्टेशन ऐसा एकमात्र रेलवे स्टेशन है, जहाँपर रेलवे के तीनों गेज की गाड़ियाँ चल सकती है।

एक ही स्टेशन पर तीनों, ब्रॉड गेज, मीटर गेज और नैरो गेज की गाड़ियाँ चलने के लिए तैयार खड़ी हो और “आईसिंग ऑन द केक एन्ड चैरी ऑन द टॉप” उन गाड़ियोंको स्टीम लोको खींचने वाले हो। आहा हा! क्या बहार है! मित्रों, यह अनुपम दृश्य 2006 में दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की 125 वीं वर्षगांठ के अवसर का था।

नैरो गेज (NG) सिलीगुड़ी से टिंडरिया तक चली थी, मीटर गेज (MG) बागडोगरा तक और ब्रॉड गेज (BG) चालसा तक चली थी। तीनो ही गाड़ियोंको एक ही समय एक साथ रवाना किया गया।

यह स्टेशन, सिलीगुड़ी जंक्शन (SGUJ) अभी भी भारतीय रेल में सभी 3 गेज होने का गौरव रखता है।  जहां सिलीगुड़ी – बागडोगरा अब ड्यूअल गेज याने दोहरी गेज, तीन रेल की पटरी है।

Courtesy: RailPost.in, Sudipta Kundu. Pic by Trilakya Dhara From 2006.

Uncategorised

दक्षिण मध्य रेल में 15 से 24 मार्च तक 3 जोड़ी गाड़ियाँ, सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा स्टेशन से चलेगी या समाप्त होगी

सिकन्दराबाद रेलवे स्टेशन पर गाड़ियोंके वॉशिंग टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है, अतः दिनांक 15 से लेकर 24 मार्च तक निम्नलिखित 3 जोड़ी गाड़ियाँ सिकन्दराबाद स्टेशन के बजाय काचेगुड़ा स्टेशन से परिचालित की जाएगी।

02704 सिकन्दराबाद हावडा फलकनुमा विशेष दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा से रवाना होगी। वहीं 02703 हावड़ा सिकन्दराबाद फलकनुमा विशेष दिनांक 16 मार्च से 23 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा में समाप्त की जाएगी।

02787 सिकन्दराबाद दानापुर विशेष दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा से रवाना होगी। वहीं 02788 दानापुर सिकन्दराबाद फलकनुमा विशेष दिनांक 15 मार्च से 23 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा में समाप्त की जाएगी।

07064 सिकन्दराबाद मनमाड़ अजन्ता विशेष दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा से रवाना होगी। वहीं 07063 मनमाड़ सिकन्दराबाद अजन्ता विशेष दिनांक 16 मार्च से 23 मार्च तक प्रतिदिन सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा में समाप्त की जाएगी।

उपरोक्त गाड़ियोंका काचेगुड़ा स्टेशन का आने एवं जाने का समय वहीं रहेगा जो सिकन्दराबाद से रवाना होते हुए या पहुँचने का हुवा करता था।

Uncategorised

पूर्व रेलवे की मेमू गाड़ियाँ

1: 03553/54 आसनसोल वाराणसी आसनसोल मेमू स्पेशल दिनांक 14/15 मार्चसे चल पड़ेगी।

2: 03545/46 आसनसोल गया आसनसोल मेमू स्पेशल दिनांक 14/15 मार्चसे चल पड़ेगी।

3: 03555/56 आसनसोल बरकाकाना आसनसोल मेमू स्पेशल दिनांक 14/15 मार्चसे चल पड़ेगी।

4: 03541/42 आसनसोल धनबाद* गोमोह आसनसोल मेमू स्पेशल दिनांक 14 मार्चसे चल पड़ेगी। *फ़िलहाल यह मेमू आसनसोल धनबाद के बीच चलेगी, जिसे बादमे गोमोह तक विस्तारित किया जाएगा।

5: 03573/74 जसिडीह किऊल जसिडीह मेमू स्पेशल दिनांक 14 मार्चसे चल पड़ेगी।

6: 03571/72 जसिडीह मोकामा जसिडीह मेमू स्पेशल दिनांक 14/15 मार्चसे चल पड़ेगी।

7: 03561/64, 03564/65 और 03567/68 जसिडीह बैद्यनाथ धाम जसिडीह 3 फेरे मेमू स्पेशल दिनांक 15 मार्चसे चल पड़ेंगे।

8: 03562 बैद्यनाथ धाम आसनसोल मेमू स्पेशल 15 मार्च से और 03563 आसनसोल जसिडीह मेमू स्पेशल दिनांक 14 मार्चसे चल पड़ेगी।

उपरोक्त सभी मेमू स्पेशल गाड़ियोंमे प्री कोविड किराया शुल्क लगाया जाएगा।

निम्नलिखित 3 जोड़ी पैसेंजर स्पेशल गाड़ियाँ अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस किराया श्रेणी में दिनांक 13 मार्चसे शुरू की जा रही है।

1: 03003/04 हावड़ा अजीमगंज हावड़ा सवारी स्पेशल

2: 03035/36 कटवा अजीमगंज कटवा सवारी स्पेशल

3: 03039/40 कटवा अजीमगंज कटवा सवारी स्पेशल

Uncategorised

प रे WR की 9 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ, जिसमे मुम्बई सेंट्रल से इन्दौर, जयपुर, हापा दुरन्तो और इन्दौर से पूरी, लिंगमपल्ली हमसफ़र विशेष शुरू होने जा रही है।

1: 09227 मुम्बई सेंट्रल इन्दौर द्विसाप्ताहिक दुरन्तो विशेष 18 मार्च से प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेगी, 09228 इन्दौर मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक दुरन्तो विशेष 19 मार्च से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ चलेगी। यह गाड़ी पुरानी 12227/28 दुरन्तो वातानुकूलित का विशेष श्रेणी का रूपांतरण है।

2: 09229 मुम्बई सेंट्रल जयपुर द्विसाप्ताहिक दुरन्तो विशेष 21 मार्च से प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी, 09230 जयपुर मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक दुरन्तो विशेष 23 मार्च से प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ चलेगी। यह गाड़ी पुरानी 12239/40 दुरन्तो वातानुकूलित का विशेष श्रेणी का रूपांतरण है।

3: 09231 मुम्बई सेंट्रल हापा प्रतिदिन दुरन्तो विशेष 18 मार्च से एवं 09232 हापा मुम्बई सेंट्रल प्रतिदिन दुरन्तो विशेष 19 मार्च से पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ चलेगी। यह गाड़ी पुरानी 12267/68 दुरन्तो वातानुकूलित का विशेष श्रेणी का रूपांतरण है।

4: 09371 इन्दौर पूरी साप्ताहिक हमसफ़र विशेष दिनांक 23 मार्च से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, 09372 पूरी इन्दौर साप्ताहिक हमसफ़र विशेष 25 मार्च से पूर्णतयः आरक्षित व्यवस्थाओंके के साथ चलना शुरू होगी। पूर्व में यह गाड़ी 19317/18 क्रमांक से चल रही थी।

5: 09016 इन्दौर लिंगमपल्ली साप्ताहिक हमसफ़र विशेष दिनांक 20 मार्चसे और 09015 लिंगमपल्ली इन्दौर साप्ताहिक हमसफर विशेष दिनांक 21 मार्चसे पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ चलेंगी।

6: 09572 भावनगर सुरेंद्रनगर अनारक्षित विशेष 18 मार्चसे प्रतिदिन मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित किराया श्रेणी में चलेगी, पूर्व में यह गाड़ी 59272 क्रमांक से चलती थी।

7: 09503 सुरेंद्रनगर भावनगर अनारक्षित विशेष 18 मार्चसे प्रतिदिन मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित किराया श्रेणी में चलेगी, पूर्व में यह गाड़ी 59203 क्रमांक से चलती थी।

8: 09525/26 भावनगर महुवा भावनगर अनारक्षित विशेष 18 मार्चसे प्रतिदिन मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित किराया श्रेणी में चलेगी, पूर्व में यह गाड़ी 19205/06 और 59225/26 क्रमांक से चलती थी।

9: 09271/72 वेरावळ अमरेली वेरावळ मीटर गेज विशेष प्रतिदिन मेल/एक्सप्रेस किराया श्रेणी में दिनांक 18/19 से चलेगी।

Uncategorised

बिग ब्रेकिंग : किसान आन्दोलकोंने रेलवे क्षेत्र खाली किया, 12 मार्च से सभी गाड़ियाँ नियमित की जाएगी।

अमृतसर – जंडियाला – बियास – सनाहवाल रेल मार्ग पर गाड़ियोंका परिचालन शुरू हुवा। कल रात पहली गाड़ी 02407 न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर विशेष निकाली गई, इसके उपरांत 02904 अमृतसर मुम्बई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल विशेष अपने नियमित मार्ग से रवाना की गई। उक्त गाड़ियाँ परावर्तित बियास तरनतारन मार्ग से चलाई जा रही थी।

उक्त मार्ग के लिए जारी किए गए सभी परीपत्रक जो की गाड़ियोंको रद्द/ परावर्तित / आंशिक रद्द किए जाने के संदर्भ में थे रद्द किए जा रहे है।

इस मार्ग की सभी गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग, समयसारणी के अनुसार चलाई जाएगी।

यात्रिओंसे निवेदन है, अपनी गाड़ियोंकी स्थिति जानने के लिए, रेल विभाग की वेबसाइट, ऍप और हेल्पलाइन 139 से जानकारी ले।