Uncategorised

क्यों नही शुरू हो पा रही सवारी गाड़ियाँ?

हाल ही मे सोशल मीडिया में रेलवे का एक पत्र वायरल हुवा। पत्र का मसौदा यह था, की द्वितीय श्रेणी के टिकटोंकी बिक्री टिकट वेंडिंग मशीन्स और UTS पर विविध क्षेत्रीय रेलवे अपनी जरूरत के अनुसार शुरू कर सकती है।

अब बात यह है, तमाम रेल गाड़ियाँ, एक दो रेलवे के जोन छोड़ दिए जाय तो पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलाई जा रही है। यहाँतक की सेकेण्ड क्लास आसन की भी 2S वर्ग के तरह आरक्षण किया जाता है। डेमू, मेमू और सवारी गाड़ियाँ नॉन सबर्बन खण्डोंपर लगभग बन्द ही है।

इसके पीछे क्या कारण हो सकते है, चलिए आज चर्चा करते है। सबसे महत्व की बात यह है, जब से संक्रमण और लॉक डाउन शुरू हुवा और गाड़ियाँ बन्द की गई थी, उन्हें वापस शुरू करने के लिए राज्योंकी और स्थानिक प्रशासन की अनुमति अनिवार्य कर दी गयी थी। आज भी यह व्यवस्था कायम है। यदि स्थानिक प्रशासन चाहे और सोचें की संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है तो रेलवे को पत्र देकर सवारी गाड़ियाँ और द्वितीय श्रेणी अनारक्षित टिकिटिंग शुरू करने की अनुमति रेलवे को दे सकती है।

इस प्रकार की अनुमति देने में इतना सोच विचार इसलिए किया जा रहा है, की द्वितीय श्रेणी टिकिटिंग में किसी भी यात्री की कोई पहचान रेलवे के पास नही रहती। केवल टिकट यही यात्री की रेलवे में या रेल परिसर में प्रवेश किए जाने की वैधता रहेगी। वह कौन है, कहाँसे आया है, कहाँ जाना चाहता है, उसका सम्पर्क का पता, फोन कुछ भी रेल प्रशासन के पास नही होता और यही सबसे बड़ी तकलीफ इस द्वितीय श्रेणी टिकिटिंग में रहेगी। संक्रमण की स्थिति यदि उत्प्रन्न होती है, तो किसी भी तरह की कोई “कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग” नही हो पाएगी।

इसके बाद दूसरा मुद्दा खड़ा होता है यात्रीयोंकी बहुतायत संख्या का। रेलवे और स्थानिक प्रशासन को डर है, की संक्रमण के पहले वाली भीड़ वाली स्थितियां रेल गाड़ी के द्वितीय श्रेणी के डिब्बों में फिर से दिखाई देने लगेगी। संक्रमण के पहले सेकेण्ड क्लास में 90 यात्री क्षमता के डिब्बों में 150-200 यात्री यात्रा करते पाए जाना आम दृश्य था। इतनाही नही स्लिपर क्लास में भी प्रतिक्षासूची के यात्री बेहिचक सवार हो जाते थे। सीजन पास धारक और रेल कर्मचारियों का तो पूछना ही क्या? वही बात डेमू, मेमू, सवारी गाड़ियाँ और सबर्बन लोकल्स की है। अभी तक भी महाराष्ट्र राज्य में मुम्बई की सबर्बन गाड़ियोंमे आम यात्री को यात्रा करने की अनुमति नही दी गयी है। अलग अलग वर्ग फिर वह राज्य, केंद्र शासन के कर्मचारी हो या मेडिकल विभाग से सम्बंधित हो या कानून विभाग से जुड़े लोग ही यात्रा कर सकते है। कुछ समय का स्लॉट महिला यात्रिओंके लिए भी खोला गया है, लेकिन पहले जिस तरह टिकट ले ले कर सरे आम यात्री लोकल्स में घूमता था उसपर अभी भी बंधन है।

कुल मिलाकर यह है, की “अब भी दिल्ली दूर है” यानी अब भी आम यात्री के लिए द्वितीय श्रेणी का टिकट ले कर सर्र से रेलवे स्टेशन जा कर यात्रा के लिए निकल जाना प्रतिबंधित है। अनुमति का सर्क्युलर भले ही निकल जाए, मगर जब तक राज्य शासन और स्थानिक प्रशासन हरी झंडी नही देता लोकल, सवारी गाड़ियाँ रेलवे स्टेशनोंसे नही खुलने वाली।

Uncategorised

रामेश्वरम ओखा रामेश्वरम त्यौहार विशेष गाड़ी

06733/34 रामेश्वरम ओखा रामेश्वरम त्यौहार विशेष केवल 3 फेरे करेंगी। रामेश्वरम से 11,18 और 25 दिसम्बर शुक्रवारको निकलेगी और ओख़ासे 15, 22 और 29 मंगलवारको निकलेगी। यह गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओं के साथ, विशेष किराया दर से चलाई जाएगी।

Uncategorised

Southern railway will start bookings from tomorrow of Five pairs of train as festival specials.

And 13 more special trains to be operated, list is added with schedules.

06304/03 Ernakulam Thiruvananthapuram Ernakulam daily special

06305/06 Ernakulam Kannur Ernakulam daily special

06347/48 Thiruvananthapuram Mangaluru Thiruvananthapuram daily special

06343/44 Thiruvananthapuram Madurai Thiruvananthapuram daily special

06342/41 Thiruvananthapuram Guruvayur Thiruvananthapuram daily special

06065/66 Tambaram Nagarcoil Tambaram tri-weekly special

06316/15 kochuveli Mysuru Kochuveli daily special

06021/22 MGR Chennai Central Mysuru MGR Chennai Central daily special

06073/74 MGR Chennai Central Sathya Shri Sai Prasadam Nilayam MGR Chennai Central weekly special

02077/78 MGR Chennai Central Vijaywada MGR Chennai Central six days a week special

06070/69 Tirunelveli Bilaspur Tirunelveli weekly special

06072/71 Tirunelveli Dadar Tirunelveli weekly special

02620/19 Mangaluru Central Lokmanya Tilak Ter. Mangaluru Central daily special

Uncategorised

चेन्नई जोधपुर चेन्नई, जबलपुर अजमेर ऐसी कई गाड़ियाँ शुरू होने जा रही है।

चेन्नई एग्मोर जोधपुर चेन्नई एग्मोर नए गाड़ी क्रमांक से सीमित अवधिमे त्यौहार विशेष के तौरपर चलने वाली है।

05909/10 डिब्रूगढ़ लालगढ़ डिब्रूगढ़ विशेष गाड़ी के समयोंमे बदलाव

पश्चिम मध्य रेल की गाड़ियोंमे 1 जनवरी 2021 से समयसारणी में बदलाव किया जा रहा है।

Uncategorised

क्या रेलवे की अनारक्षित टिकट सुविधा शुरू हो गयी है?

लॉक डाउन और बादमे अनलॉक, रेल यात्रा में काफी कुछ बदल गया। गाड़ियाँ चल रही है, लेकिन सारी की सारी विशेष गाड़ियाँ है। यात्री रेल गाड़ीमे यात्रा तो कर सकते है, लेकिन बिना आरक्षण के नही। द्वितीय श्रेणी सेकन्ड क्लास को भी आरक्षित 2S में बदल दिया गया है। हर एक यात्री का रिकॉर्ड रेलवे अपनी सिस्टम में दर्ज कर रही है। बुकिंग करते वक्त भी यात्री के गन्तव्य का ब्यौरा देना आवश्यक है। इन स्थितियोंमे, रेलोंमें MST/QST और द्वितीय श्रेणी के यात्री को यात्रा करने की अनुमति ही नही है।

हाल ही में सोशल मीडिया में रेलवे का एक अंतर्गत कार्यालयीन पत्र वायरल हुवा है। पहले आप वह पत्र देख लीजिए।

यह पत्र का आकलन सोशल मीडिया में अलग अलग तरह से किया जा रहा है। कहा जा रहा है, अब सवारी गाड़ियाँ, डेमू, मेमू जो की पूर्णतयः अनारक्षित होती है, चल पड़ेगी। विशेष गाड़ियोंके द्वितीय श्रेणी टिकट भी जारी किए जाएंगे।

मित्रों, भ्रम फैलाना आजकल सोशल मीडिया में आम बात हो गयी है। उपरोक्त पत्र में कहीं भी सवारी गाड़ियोंके शुरू होने का वादा नही किया गया है और ना ही विशेष गाड़ियोंमे द्वितीय श्रेणी अनारक्षित टिकटोंके जारी किए जाने की कोई खबर है।

दरअसल मध्य रेल, पश्चिम रेल, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व रेल इन क्षेत्रोंमें सबअर्बन गाड़ियाँ चलाई जा रही है, उनके टिकिटिंग ATVM और UTS ऐसी संगणकीय व्यवस्थाओंका व्यवस्थापन किस तरह से करना है और बचे बाकी क्षेत्रीय रेल्वेज में भी इन्हें शुरू करने का आदेश है। उपरोक्त रेल के कार्यक्षेत्र में जहाँ नॉन सबअर्बन सेक्शन्स है, उन में अभी भी सवारी गाड़ियाँ या विशेष गाड़ियोंमे द्वितीय श्रेणी की टिकिटिंग शुरू नही है। विशेष बात यह है, इन खंडोंसे गुजरनेवाली गाड़ियोंमे अभी भी द्वितीय श्रेणी याने अनारक्षित वर्ग मौजूद नही है तो उनके तिकीटोंका सवाल ही नही आता।

उपरोक्त पत्र में साफ लिखा है whichever and wherever required याने जहाँ आवश्यक हो उस जगह अनारक्षित टिकिटिंग UTS/ATVM/AVTM और CoTM याने टिकट वेडिंग मशीनोंसे शुरू करवाई जा सकती है।

तो मित्रों, अभी धैर्य रखें, फिलहाल नॉन सबअर्बन खंडोंपर द्वितीय श्रेणी टिकटों, और सीजन पास धारकोंको रेल यात्रा की अनुमति नही है। सबअर्बन खंडोंपर भी आम यात्रिओंकी सीजन पास और द्वितीय श्रेणी की टिकटें लेकर यात्रा किए जाने की अनुमति मिलना प्रस्तावित है और लम्बित है। सोशल मीडिया की व्यर्थ टिप्पणियों से बचे और हमेशा रेलवे की अधिकृत वेबसाइटों और हेल्पलाइन से सम्पर्क कर के ही जानकारी प्राप्त करे।