Uncategorised

मध्य रेलवे में दौंड स्टेशन के बाद अब नागपुर स्टेशन भी बाईपास : 8+3 कुल 11 गाड़ियोंका किया जाएगा मार्ग परिवर्तन

रेल प्रशासन अपने परिचालन में तेजी से बदलाव कर रही है। पशासनिक दृष्टिकोण यह है, जितने भी जंक्शन्स है, जहाँपर गाड़ियोंका शंटिंग करना पड़े, मार्ग अवरुद्ध होता हो, गाडीको बहोत देर तक रोकना पड़े वहाँपर गाड़ियोंको बाईपास मार्गसे निकाला जाएगा। मध्य रेलवे के पुणे – मनमाड़ मार्गपर दौंड स्टेशनपर लोको रिवर्सल करना पड़ता था, अब मार्ग की लगभग सभी गाड़ियाँ दौंड कॉर्ड कैबिन की बाईपास लाइन से निकाली जा रही है। इसमें रेलगाड़ियोंका तकरीबन 45 मिनट बच रहा है। इसी प्रकार से नागपुर – इटारसी मार्ग पर नागपुर से 7 किलोमीटर दूरीपर गोधनी स्टेशन है, वहाँसे गाड़ियोंको सीधे इतवारी मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। आइए देखते कौनसी गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन हो रहा है।

इटारसी – नागपुर – गोंदिया मार्ग पर चलनेवाली 8 जोड़ी गाड़ियाँ नागपुर की जगह गोधनी रुकेगी और नागपुर स्टेशन बाईपास करते हुए चलेगी।

1: 12409/10 हज़रत निजामुद्दीन रायगढ़ हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस सप्ताह में 5 दिन

2: 20813/14 जोधपुर पूरी जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

3: 19317/18 इन्दौर पूरी इन्दौर साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस

4: 18243/44 बिलासपुर जोधपुर बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

5: 18245/46 बिलासपुर बीकानेर बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

7: 12807/08 विशाखापट्टनम हज़रत निजामुद्दीन विशाखापत्तनम समता एक्सप्रेस

8: 18237/38 गेवरा रोड़ अमृतसर गेवरा रोड छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

बल्हारशहा सेवाग्राम नागपुर गोंदिया मार्ग की 3 जोड़ी गाड़ियाँ बल्हारशहा चांदा फोर्ट नागभीड़ गोंदिया होकर चलाई जाएगी।

1: 22619/20 बिलासपुर तिरुनेलवेली बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

2: 22815/16 बिलासपुर एर्नाकुलम बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

3: 22647/48 कोरबा तिरुवनंतपुरम कोरबा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

यह प्रस्तावित बदलाव है, यथासंभव अभ्यास के बाद लागू किए जा सकते है।

Uncategorised

1 दिसम्बर से नए बदलाव के साथ शुरू होगी झेलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल और कोयम्बटूर एक्सप्रेस

तीन जोड़ी गाड़ियाँ मध्य रेल की ओरसे 1 दिसम्बर से शुरू की जा रही है। 01077/78 पुणे जम्मूतवी पुणे झेलम, 02137/38 मुम्बई फ़िरोजपुर मुम्बई पंजाब मेल और 01013/14 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोयम्बटूर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

झेलम एक्सप्रेस दौंड जंक्शन स्टेशन बाईपास करते हुए दौंड कॉर्ड लाइन से चलेगी और पंजाब मेल का इगतपुरी स्टापेज खत्म हुवा।

यह तीनों गाड़ियाँ 01 दिसम्बर से मध्य रेल के अपने स्टार्टिंग स्टेशन से प्रतिदिन चलना शुरू हो जाएगी, गन्तव्योंपर पहुंचने के बाद उनके वापसी फेरे प्रतिदिन शुरू होंगे। निम्नलिखित परीपत्रक में सारी जानकारी दी गयी है। यह गाड़ियाँ पुर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ चलाई जाएगी।

01077/78 पुणे जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल

02137/38 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस फ़िरोजपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब स्पेशल मेल

01013/14 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोयम्बटूर लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल

उपरोक्त परीपत्रक में स्टेशनोंके कोड्स दिए है। WTT याने वर्किंग टाइम टेबल और PTT याने पब्लिक टाइम टेबल। यात्रीगण ज्ञात रहे, PTT पब्लिक समय सारणी यात्रिओंके लिए लागू रहती है।

Uncategorised

दक्षिण रेलवे की और 3 गाड़ियाँ नए समयसारणी के साथ 30 नवम्बर से चलेगी

यात्रीगण ज्ञात रहे, यह सभी गाड़ियाँ आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ ही चलाई जाएगी। निम्नलिखित सभी बदलाव 30 नवम्बर से लागू किए जा रहे है।

1: 02617/18 एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम मंगला स्पेशल एक्सप्रेस

2: 16345/46 तिरुवनंतपुरम लोकमान्य तिलक टर्मिनस तिरुवनंतपुरम नेत्रावती स्पेशल एक्सप्रेस वाया कोंकण रेलवे

3: 02269/70 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल नई दिल्ली एम जी आर चेन्नई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक दुरन्तो स्पेशल

Uncategorised

इसी हफ्तेसे गाड़ियाँ अपना समय बदल रही है, ज़ीरो बेस टाइम्टेबलिंग गाड़ियोंमे जारी

जो भी गाड़ियाँ विशेष श्रेणी में चल रही थी और जब तक कोई सूचना नही दी जाएगी तब तक चलती रहेंगी। अब इन कुछ गाड़ियोंमे जीरो बेस टाइम्टेबलिंग, शून्य प्रणाली समयसारणी के तहत बदलाव किए जा रहे है। यहाँपर पहले भी हमने नवजीवन और केरला एक्सप्रेस के बदले समय दिए है। अब ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस और दुरन्तो के बदले समय लीजिए।

02615/16 चेन्नई नई दिल्ली चेन्नई ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस

उत्तर मध्य रेलवे की 4 जोड़ी गाड़ियाँ, 02417/18 प्रयागराज नई दिल्ली प्रयागराज स्पेशल एक्सप्रेस, 02275/76 प्रयागराज नई दिल्ली प्रयागराज दुरन्तो स्पेशल, 02451/52 कानपुर नई दिल्ली कानपुर श्रमशक्ति स्पेशल, 04131/32 प्रयागराज उधमपुर प्रयागराज स्पेशल

06011/12 कन्याकुमारी हज़रत निजामुद्दीन कन्याकुमारी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस यह हो सकता है कि 16317/18 हिमसागर साप्ताहिक का जीरो बेस टाइम्टेबलिंग में बदला रूप है।

02386 जोधपुर हावडा एक्सप्रेस और 02388 बीकानेर हावडा एक्सप्रेस का भी समय परिवर्तन होने जा रहा है।

06517 बेंगलुरु मंगालूरु स्पेशल एक्सप्रेस के समयोंमे हसन से लेकर मंगालूरु तक बदलाव हो रहे है।