Uncategorised

स्पेशल ट्रेनोंका मायाजाल

मित्रों आपको तो ज्ञात होगा, 12 मई से भारतीय रेलवे में यह सिलसिला शुरू हुवा है। जी हाँ, स्पेशल ट्रेन्स, विशेष गाड़ियाँ चलाने का सिलसिला। 12 मई को 30 राजधानी स्पेशल से शुरू किया गया सिलसिला आए दिन एक नया परीपत्रक रेलवे की ओरसे जारी होते होते करीबन 500 से भी ज्यादा गाड़ियोंका हो गया है।

गाड़ियाँ वही है, डिब्बे वहीं है, किराए भी वही है और यात्री भी वे की वे लेकिन गाड़ियाँ बन गयी है स्पेशल। राजधानी, दुरन्तो, गरीबरथ, हमसफ़र, मेल, एक्सप्रेस सारी की सारी स्पेशल। अब आप बोलोगे की जनाब, फिर मायाजाल कैसा? क्यों न बोले इसको मायाजाल? इतनी गाड़ियाँ चल पड़ी है पर है कोई समयसारणी? किसी भी बड़े से बड़े स्टेशनोंपर चले जाइए, आपको कहीं पर भी इन स्पेशल गाड़ियोंकी अद्ययावत लिस्ट दिखाई नही देगी। अब स्टेशनोंकी पूछताछ विंडोपर चले जाइए, और जरा पूछिए, फलाँ गाँव जाने के लिए कब और कौनसी गाड़ी है? हमारा दावा है, आपको उचित जानकारी वहाँ का बन्दा नही दे पाएगा। इसका कारण ऐसे है, की उसके पास ही जानकारी उपलब्ध नही होगी। वह अपने कम्प्यूटर में झांकेगा, बटनोंपर हाथ फिराएगा, फिर कुछ बताएगा जिससे आप का संतुष्टि होना मुश्किल है।

इसका प्रमुख कारण है, गाड़ियोंके शेड्यूल्स की संहिता की फिजिकल उपलब्धि न होना, हर चीज मौजूद है मगर ऑनलाईन। आप खुद ही इसे ऑनलाइन, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर चेक कर सकते है, बशर्ते आप को इंटरनेट चलाने का ज्ञान हो, और वेबसाइट खंगालनी आती हो। अब आप आभासी, व्हर्च्युअल ज्ञानगंगा को, इंटरनेट के देवलोक से अपने मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर में अवतरीत करा पाने वाले भगीरथ हो तो ही इस जमाने मे विचरण करने लायक हो। हर चीज का लिखित डॉक्यूमेंट की इच्छा रखते हो तो भाईसाहब, आप का भविष्य बड़ा ही कठिन है, ख़तरे में है। भारतीय रेलवे बीते 6 महिनेसे इसी तर्ज पर अपना काम चला रही है। स्टेशनोंपर लगे समयसारणी के बड़े बड़े तखतें बेकार है, क्योंकी एकभी नियमित गाड़ी नही चल रही है। स्पेशल गाड़ियोंकी संक्षिप्त सूची कही पर भी उपलब्ध नही है।

माना की, संक्रमण काल मे रेल प्रशासन को कई अनियमितताओंका सामना करना था या अब भी कर ही रही है, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े रेल यातायात में पांचवे स्थान पर रहने वाली भारतीय रेल के लिए यह बात कतई गौरवपूर्ण नही है, की विगत छह महीनोंसे उनकी तमाम यात्री गाड़ियाँ बिना किसी स्थायी समयसारणी के चल रही है। हम रेल प्रशासन से आग्रह करते है, की स्पेशल गाड़ियोंके, इस भ्रमीत करने वाले मायाजाल को दूर करे, हटाए और अपनी नियमित सेवाओंको शुरू करे।

Uncategorised

पूर्व तटीय रेल्वे ने जारी की अपनी 24 जोड़ी गाड़ियोंकी लिस्ट

पूर्व तटीय रेलवे के परीपत्रक में यह दिखता है, निम्नलिखित गाड़ियाँ 15 अक्टूबर से लेकर 30 नवम्बर की अवधि के बीच, उत्सव स्पेशल के तौर पर अस्थायी चलाई जाएगी। यह सभी गाड़ियाँ आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ चलेगी।

इन गाड़ियोंमे 02879/80 भुबनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस भुबनेश्वर द्विसाप्ताहिक, 02827/28 पूरी सूरत पूरी साप्ताहिक स्पेशल वाया भुसावल, रायपुर, 02847/48 विसाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस विसाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल वाया भुसावल, नागपुर, 08501/02 विसाखापट्टनम गांधीधाम विसाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल वाया भुसावल, वर्धा, बल्हारशाह, वरंगल, 02520/02519 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या साप्ताहिक वातानुकूलित स्पेशल यह गाड़ियाँ मध्य रेलवे से गुजरने वाली है।

यात्रिओंसे निवेदन है, परीपत्रक को समझकर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे :: तैयारी थी 20 जोड़ी चलवाने की मगरअनुमति मिली 14 जोड़ी गाड़ियाँ चलाने की।

1: 02961/62 मुम्बई सेंट्रल इन्दौर मुम्बई सेंट्रल डेली अवंतिका स्पेशल

2: 02945/46 मुम्बई सेंट्रल ओखा मुम्बई सेंट्रल डेली स्पेशल

3: 09305/06 डॉ. आंबेडकर नगर महू कामाख्या डॉ. आम्बेडकरनगर महू साप्ताहिक स्पेशल

4: 02941/42 भावनगर आसनसोल भावनगर साप्ताहिक स्पेशल

5: 09578/77 जामनगर तिरुनेलवेली जामनगर द्विसाप्ताहिक स्पेशल

6: 02971/72 बांद्रा भावनगर बांद्रा त्रिसाप्ताहिक स्पेशल

7: 09263/64 पोरबंदर दिल्ली सराय रोहिल्ला पोरबंदर द्विसाप्ताहिक स्पेशल

8: 20903/04 वड़ोदरा वाराणसी वड़ोदरा महामना साप्ताहिक स्पेशल

9: 09063/64 उधना दानापुर उधना द्विसाप्ताहिक स्पेशल

10: 02947/48 सूरत भागलपुर सूरत तापी गंगा द्विसाप्ताहिक स्पेशल

11: 02909/10 वलसाड पूरी वलसाड साप्ताहिक स्पेशल

12: 02911/12 वलसाड हरिद्वार वलसाड साप्ताहिक स्पेशल

13: 02975/76 बांद्रा रामनगर बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल

14: 09021/22 बांद्रा लखनऊ बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल

उपरोक्त गाड़ियोंको रेलवे बोर्ड ने चलाने की अनुमति दी है।

यह वह लिस्ट है जो पश्चिम रेलवे ने बोर्ड को भेजी थी, इसमें बीस जोड़ी गाड़ियाँ है।

Uncategorised

जयपुर फुलेरा सवारी, जयपुर अलवर एक्सप्रेस होंगी बन्द

ज़ीरो बेस टाइम्टेबलिंग में सभी क्षेत्रीय रेलवे को अपने अपने क्षेत्र की गाड़ियोंकी समीक्षा कर उन्हें रद्दीकरण या उपयुक्त बदलावोंके साथ रेल बोर्ड के सामने प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुछ गाड़ियोंकी सूची भेजी थी, जिनमेसे 14807/08 जयपुर अलवर जयपुर एक्सप्रेस और 59723/24 जयपुर फुलेरा जयपुर सवारी गाड़ी को रद्द करने को मंजूरी मिल चुकी है। यह दोनोंही गाड़ियाँ आने वाले समयसारणी से रद्द हो जाएगी। कृपया निम्नलिखित परीपत्रक देखें।