Uncategorised

रेल गाड़ियाँ शुरू होने की लगातार खुशखबरें, अब पूर्व रेलवे शुरू करेगी 7 जोड़ी गाड़ियाँ

संक्रमण काल की बन्द बन्द की ख़बरोंके बाद अब लगातार रेल गाड़ियाँ खोले जाने की खबरें आ रही है। आज पूर्व रेलवे ने अपनी 7 जोड़ी गाड़ियाँ शुरू करने की मंजूरी मिली है, ऐसा परीपत्रक जारी किया है। यह सात जोड़ी गाड़ियाँ इस प्रकार है।

1: 02345/46 हावडा गौहाटी हावडा सरायघाट डेली स्पेशल

2: 03413/14 मालदा टाउन दिल्ली मालदा टाउन फराक्का स्पेशल वाया सुल्तानपुर सप्ताह में 3 दिन

3: 03483/84 मालदा टाउन दिल्ली मालदा टाउन फराक्का स्पेशल वाया फैज़ाबाद सप्ताह में 4 दिन

4: 02313/14 सियालदह नई दिल्ली सियालदह वातानुकूलित डेली स्पेशल

5: 03071/72 हावडा जमालपुर हावडा डेली स्पेशल

6: 03423/24 जमालपुर क्यूल जमालपुर सवारी स्पेशल गाड़ी (73423/24 डेमू)

7: 03431/32 जमालपुर साहिबगंज जमालपुर सवारी स्पेशल (73432/31 डेमू)

साथ ही 02303/04 हावडा नई दिल्ली हावडा पूर्वा स्पेशल और 02381/82 हावडा नई दिल्ली हावडा पूर्वा स्पेशल के फेरे बढ़ाए जाने के खबर की भी पुष्टि की गई है। यह दोनों गाड़ियाँ जो की नियमित समयसारणी में सप्ताह में 4 दिन एवं 3 दिन चलती थी, फिलहाल साप्ताहिक याने सप्ताह में केवल एक ही दिन की दौड़ लगा रही है।

पूर्व रेलवे को मिला मंजूरी पत्र
Uncategorised

यात्रिओंके लिए बड़ी खुशखबर, गोरखपुर मुम्बई के बीच 3 गाड़ियाँ और आझमगढ़ दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस भी शुरू होंगी।

यह खुशखबर आई है उत्तर पूर्व रेलवे की ओरसे, जब गाड़ियोंका अकाल हो और गाड़ियाँ शुरू की जाने की खबर मिले तो जाहिर है, उसे खुशखबर ही कहना चाहिए। चलिए देखते है, कौनसी गाड़ियाँ शुरू होने जा रही है।

1: 05063/64 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल

2: 05064/66 गोरखपुर पनवेल गोरखपुर सप्ताह में 4 दिन चलनेवाली स्पेशल

3: 05067/68 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल

4: 02226/25 दिल्ली आझमगढ़ दिल्ली कैफियत डेली स्पेशल

यह चार जोड़ी गाड़ियाँ उत्तर पूर्व रेलवे को चलाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गयी है, और जल्द ही यह गाड़ियाँ यात्रिओंकी सेवा में हाजिर हो जाएगी। आप परीपत्रक देख लीजिए। हाँ, इनके शेड्यूल्स के लिए इनके नम्बरोंके आगे 0 की जगह 1 लगाएंगे तो आपको इनके पुराने गाड़ी क्रमांक मिल जाएंगे और शेड्यूल याने दिन, समयसारणी, स्टापेजेस, डिब्बा संरचना सारे मिल जाएंगे।

गाड़ियाँ शुरू करने का अनुमति पत्र

Uncategorised

27 सितम्बर से और 3 जोड़ी डेली स्पेशल गाड़ियाँ शुरू की जा रही है।

दक्षिण रेलवे ने अपने ज़ोन के अंतर्गत 3 जोड़ी डेली गाड़ियाँ शुरू करने का फैसला लिया है, दिनांक 27 से चेन्नई से इनके फेरे शुरू हो जाएंगे और अगले दिन से वापसी गाड़ियोंके फेरोंकी शुरुवात होगी।

1: 02623/24 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल तिरुवनंतपुरम एम जी आर चेन्नई सेंट्रल डेली स्पेशल

2: 02601/02 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल मंगालूरु एम जी आर चेन्नई सेंट्रल डेली स्पेशल

3: 06021/22 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल मैसूरु एम जी आर चेन्नई सेंट्रल डेली स्पेशल

गाड़ियोंकी समयसारणी निम्नलिखित है।

Uncategorised

खुर्दा रोड – सूरत – खुर्दा रोड साप्ताहिक क्लोन स्पेशल

02827 खुर्दा रोड से 27 तारीख से, हर रविवार को रात 20:40 को निकल, सूरत को तीसरे दिन यानी मंगलवार को प्रातःकाल 3:20 को पोहोचेगी। वापसी में 02828 सूरत से दिनांक 29 से हर मंगलवार को सुबह 8:30 को निकल दूसरे दिन यानी बुधवार को दोपहर 15:30 को खुर्दा रोड पहुंचेगी।

स्टापेजेस : भुबनेश्वर, ढेनकनाल, तालचेर रोड, अनुगुल, सम्बलपुर, बरगढ़ रोड, बालंगिर, टीटीलागढ़, कांताबांजी, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, भुसावल, जलगाँव स्टेशनोंपर रुकेगी।

डिब्बा संरचना : वातानुकूलित 2 टियर 1, वातानुकूलित 3 टियर 4, स्लिपर 10, जनरल सिटिंग 5, एसएलआर 2 कुल 22 डिब्बे

यह गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित रहेगी, केवल कन्फर्म्ड टिकटधारी यात्री ही यात्रा कर सकते है।

Uncategorised

24 से 26 सितम्बर के बीच, पंजाब बन्द के चलते रेलगाड़ियोंका रद्दीकरण/ अंशतः निरस्त/ मार्ग परिवर्तन और गाड़ियोंका रिशेड्यूलिंग

पूर्णतया रद्द :

1: 02053/54 हरिद्वार अमृतसर हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 25/9 और 26/9 को रद्द रहेगी।

2: 02425/26 नई दिल्ली जम्मूतवी नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 24/9 से 26/9 तक रद्द रहेगी।

अंशतः रद्द (short terminated/ short originated)

1: 02903 मुम्बई सेंट्रल अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल 24 तारीख को अम्बाला कैंट में समाप्त कर दी जाएगी, अम्बाला कैंट – अमृतसर के बीच रद्द रहेगी।

2: 02904 अमृतसर मुम्बई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल दिनांक 25 से लेकर 27 तक अम्बाला कैंट से मुम्बई की ओर रवाना की जाएगी। अमृतसर – अम्बाला के बीच रद्द रहेगी।

3: 02407 न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस जो दिनांक 23 को न्यू जलपाईगुड़ी से चलेगी, अम्बाला कैंट में समाप्त कर दी जाएगी, अम्बाला कैंट – अमृतसर के बीच रद्द रहेगी।

4: 02408 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस दिनांक 25 को अम्बाला कैंट से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर रवाना की जाएगी। अमृतसर – अम्बाला के बीच रद्द रहेगी।

5: 02925 बांद्रा टर्मिनस अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस जो 24 और 25 को बांद्रा से चलेगी, अम्बाला कैंट को समाप्त कर दी जाएगी, अम्बाला से अमृतसर के बीच रद्द रहेगी।

6: 02926 अमृतसर बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस दिनांक 25 और 26 को अमृतसर की जगह अम्बाला कैंट से रवाना की जाएगी।

7: 02715 हुजूर साहिब नान्देड अमृतसर सचखण्ड एक्सप्रेस जो दिनांक 24 और 25 को नान्देड से रवाना होनेवाली गाड़ियाँ नई दिल्ली में समाप्त कर दी जाएगी, आगे अमृतसर नही जाएगी।

8: 02716 अमृतसर नान्देड सचखण्ड एक्सप्रेस दिनांक 25 और 26 को बजाय अमृतसर के, नई दिल्ली से रवाना की जाएगी।

9: 04673 और 04649 जयनगर अमृतसर शाहिद / सरयू यमुना एक्सप्रेस जो की 24 और 25 को जयनगर से रवाना होगी, अम्बाला में समाप्त कर दी जाएगी।

10: 04650 और 04674 सरयू यमुना / शाहिद एक्सप्रेस दिनांक 25 और 26 को बजाय अमृतसर के अम्बाला कैंट से रवाना की जाएगी।

11: 03307 धनबाद फ़िरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस जो दिनांक 24 को धनबाद से चलनेवाली है, अम्बाला कैट में समाप्त कर दी जाएगी।

12: 03308 फ़िरोजपुर धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस दिनांक 24, 25 और 26 को अम्बाला कैंट से ही धनबाद के लिए रवाना की जाएगी।

13: 05933 डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस जो दिनांक 22 को डिब्रूगढ़ से निकली, अम्बाला में समाप्त कर दी जाएगी।

14: 05934 अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 25 को अम्बाला कैंट से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगी।

15: 04653 न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस जो दिनांक 25 को न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी, सहारनपुर में समाप्त कर दी जाएगी।

16: 04651 जयनगर अमृतसर हमसफ़र एक्सप्रेस जो दिनांक 25 को जयनगर से चलेगी, दिल्ली जंक्शन पर समाप्त कर दी जाएगी।

17: 04652 अमृतसर जयनगर हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 27 को दिल्ली जंक्शन से जयनगर के लिए रवाना की जाएगी।

18: 02358 अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 24 को अम्बाला कैंट से रवाना होनेवाली है।

मार्ग परिवर्तन

05909/05910 डिब्रूगढ़ लालगढ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 24 और 25 को रोहतक, भिवानी, हिसार, हनुमानगढ़ होकर चलेगी। यात्रीगण इस गाडीसे यात्रा करनेसे पहले रेलवे की हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर मार्ग की जानकारी ले लीजिएगा।

9 पार्सल स्पेशल गाड़ियाँ भी शार्ट टर्मिनेट / ओरिजीनेट की जा रही है, जिसकी जानकारी निम्नलिखित परीपत्रक में है।