Uncategorised

Sea bridge is being built by RVNL at Rameshvaram ‘a concept video’ रामेश्वरम में रेल कम्पनी RVNL समुद्री पुल बना रही है, उसका संकल्प व्हिडियो

यह रामेश्वरम में भारतीय रेल की उपकम्पनी RVNL द्वारा बनाए जानेवाला सेतु है, 2 किलोमीटर लम्बा, आधुनिक तकनीक का यह पुल जिस पर रेल गाड़ी चलेगी और जब पानी के जहाज जायेंगे तब इस पुल को ऊपर उठाया जाएगा।

इस संकल्प चलचित्र याने व्हिडियो में आप को नया आधुनिक पुल, उसकी ऊपर – नीचे करने की तकनीक तथा उसके बाजू में विद्यमान पुराना पुल भी दिखाई देगा। इस व्हिडियो के लिए हम @RailVikas RVNL के आभारी है।

A state of the art sea bridge is being built by #RVNL at Rameshwaram. The concept to construction of this 2 km long bridge is by an in-house team of experts. It will look like this when it is complete
https://t.co/PWeXAuG2kQ

Uncategorised

खुशखबर : परभणी नान्देड वासियोंको मिली हैदराबाद की नई डेली ट्रेन

07563/64 हैदराबाद परभणी हैदराबाद डेली ओवरनाइट स्पेशल जिसका आरक्षण दिनांक 10 सितम्बर से शुरू होगा और संचालन दिनांक 12 सितंबर से। इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित 2 टियर, 1 वातानुकूलित 3 टियर, 4 स्लिपर, 7 सेकेंड सिटिंग और 2 एसएलआर रहेंगे। गाड़ी फ़ुल्ली आरक्षित आसन व्यवस्था वाली रहेगी।

स्टापेजेस : हैदराबाद, सिकन्दराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, मुदखेड़, नान्देड, पूर्णा एवं परभणी

समयसारणी निम्नलिखित,

Uncategorised

पश्चिम मध्य रेल के बीना कटनी खण्ड पर भयावह हादसा।

पश्चिम मध्य रेल जोन में हादसे हुए ही जा रहे, दो दिन पहले डंडी स्टेशन के निकट ब्लास्टिंग हादसा हुवा था। आज समपार फाटक पर बेकाबू हुए ट्रक की वजह से बड़ा हादसा हुवा है। cctv फुटेज के तीन एंगल हमे प्राप्त हुए है।

काफी भयावह दुर्घटना है। अभी जान माल की हानि क्या हुई है, इसकी खबर प्रतीक्षित है।

Uncategorised

खुशखबर : किसान रेल द्विसाप्ताहिक से बढ़कर त्रीसाप्ताहिक की गई

00107 देवलाली मुजफ्फरपुर किसान रेल 08 सितंबर से सप्ताह में तीन दिन याने मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के रोज देवलाली से मुजफ्फरपुर के लिए शाम 18:00 बजे निकला करेगी और तीसरे दिन याने गुरुवार, शनिवार और सोमवार की सुबह 4:45 की मुजफ्फरपुर को पोहोंचेगी।

00108 मुजफ्फरपुर देवलाली किसान रेल 10 सितंबर से हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को सुबह 8:00 बजे देवलाली के लिए निकला करेगी जो उसके अगले दिन याने शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को दोपहर 13:00 बजे मनमाड़ को पोहोचेगी।

आपको ज्ञात होगा, इसके साथ संगोळा से 00109 सांगोळा दौंड मनमाड़ मुजफ्फरपुर लिंक भी चल रही है। यह गाड़ी संगोळा से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 8:00 निकल पंढरपुर, कुरडुवाडी, दौंड, बेलवंडी, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव होते हुए शाम 18:30 को मनमाड़ पहुंचेगी और देवलाली मुजफ्फरपुर किसान रेल को लिंक होगी।

00108 मुजफ्फरपुर से मनमाड़ आने के बाद, दोपहर 14:00 बजे 00110 हर शुक्रवार, रविवार, और मंगलवार को दौंड के लिए रवाना होगी और उसी दिन शाम 18:15 को दौंड पोहोचेंगी।

Uncategorised

यह है जल्द ही शुरू की जानेवाली 40 जोड़ी स्पेशल्स की लिस्ट

यह फाइनल की गई 80 गाड़ियोंकी लिस्ट है, जिसे आनेवाले सप्ताह में शुरू किया जाना है। वर्तमान में जो भी नियमित स्पेशल्स चल रही है, उनके अतिरिक्त यह और गाड़ियाँ शुरू होने जा रही है।

1: 02401/02402 कोटा देहरादून नंदादेवी डेली

2: 02281/02282 जबलपुर अजमेर जबलपुर दयोदय डेली

3: 02403/02404 प्रयागराज जयपुर प्रयागराज स्पेशल डेली

4: 01107/01108 ग्वालियर मंडुआडीह ग्वालियर बुंदेलखंड डेली

5: 01841/01842 खजुराहो कुरुक्षेत्र खजुराहो डेली

6: 06539/06540 बेंगालुरु मैसूरु बेंगालुरु सप्ताह में छह दिन दोनों ओरसे रविवार को नही चलेगी।

7: 07007/07008 सिकन्दराबाद दरभंगा सिकन्दराबाद द्विसाप्ताहिक (दिन और समय 17007/17008 के जैसे)

8: 02509 बेंगालुरु कैंट गौहाटी हर बुध, गुरु, शुक्र/02510 गौहाटी बेंगालुरु कैंट हर रवि, सोम, मंगल को

9: 05933 डिब्रूगढ़ अमृतसर हर मंगलवार / 05934 अमृतसर डिब्रूगढ़ हर शुक्रवार को

10: 02481/02482 जोधपुर दिल्ली जोधपुर डेली

11: 02571 गोरखपुर दिल्ली हमसफ़र हर बुध, शुक्र, शनि और रवि को / 02572 दिल्ली गोरखपुर हमसफ़र हर सोम, गुरु, शनि, रवि को

12: 02367/02368 भागलपुर दिल्ली भागलपुर विक्रमशिला डेली

13: 06587 यशवंतपुर बीकानेर हर शुक्र एवं रवि को/ 06588 बीकानेर यशवंतपुर हर मंगल एवं शनि को

14: 02976 जयपुर मैसूरु हर सोम और बुध को/ 02975 मैसूरु जयपुर हर गुरु और शनि को

15: 02415/02416 इन्दौर नई दिल्ली इन्दौर डेली

16: 05625 देवघर अगरतला हर सोम / 05626 अगरतला देवघर हर रविवार को

17: 02465 मधुपुर दिल्ली हर गुरुवार को/ 02466 दिल्ली मधुपुर हर बुधवार को

18: 06535/06536 मैसूरु सोलापुर मैसूरु गोल गुम्बज डेली

19: 05003/05004 कानपुर अनवरगंज गोरखपुर कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा डेली

20: 05007/05008 वाराणसी सिटी लखनऊ वाराणसी सिटी कृषक डेली

21: 02591 गोरखपुर यशवंतपुर हर सोम और शनिवार को / 02592 यशवंतपुर गोरखपुर हर सोम और गुरुवार को

22: 02275/02276 प्रयागराज नई दिल्ली प्रयागराज हमसफ़र डेली

23: 09051 वलसाड मुजफ्फरपुर श्रमिक हर शनिवार को /09052 मुजफ्फरपुर वलसाड श्रमिक हर सोमवार को

24: 02669 चेन्नई छपरा गंगाकावेरी हर सोम और शनिवार को / 02670 छपरा चेन्नई गंगाकावेरी हर सोम और बुधवार को

25: 02663 हावड़ा तिरुचिरापल्ली हर गुरु और शनिवार को / 02664 तिरुचिरापल्ली हावड़ा हर मंगलवार और शुक्रवार को

26: 08517/08518 कोरबा विसाखापट्टनम कोरबा डेली

27: 02911 इन्दौर हावड़ा क्षिप्रा हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार / 02912 हावडा इन्दौर क्षिप्रा हर सोमवार, गुरुवार, शनिवार को

28: 04723/04724 कानपुर भिवानी कानपुर कालिंदी डेली

29: 02109/02110 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मनमाड़ मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंचवटी डेली

30: 08405 पूरी अहमदाबाद हर बुधवार को / 08406 अहमदाबाद पूरी हर शुक्रवार को

31: 02435/02436 वाराणसी नई दिल्ली वाराणसी वन्दे भारत हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को

32: 05909/05910 डिब्रूगढ़ लालगढ डिब्रूगढ़ अवध असम डेली

33: 02429/02430 लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ डेली

34: 02561/02562 जयनगर नई दिल्ली जयनगर डेली

35: 03307/03308 धनबाद फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलज डेली

36: 02627/02628 नई दिल्ली बेंगालुरु नई दिल्ली कर्णाटक डेली

37: 02615/02616 नई दिल्ली चेन्नई नई दिल्ली ग्रेंड ट्रंक डेली

38: 02003/02004 लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी डेली

39: 07563/07564 हैदराबाद परभणी हैदराबाद डेली

40: 08426/08425 दुर्ग पूरी दुर्ग डेली

यह सारी 40 जोड़ी गाड़ियाँ आरक्षित व्यवस्थासे चलाई जाएगी, यात्रिओंको आरक्षण करके ही रेल यात्रा करनी होंगी। सभी गाड़ियाँ अपने वर्तमान समयसारणी अनुसार चलेगी किंतु यदि किसी भी राज्य शासन के आदेशानुसार इनके स्टापेजेस में बदलाव किया जा सकता है अतः यात्रिओंसे निवेदन है कृपया रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर अपनी यात्रा का सुनिश्चित करे।