रेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि नियमित समय-निर्धारित ट्रेनों याने टाइमटेबल में निर्धारित की गई गाड़ियों के लिए 14 अप्रैल 2020 तक या उससे पहले बुक किए गए सभी ट्रेन टिकटों को रद्द कर दिया जाना चाहिए और पूर्व में जारी किए गए परिपत्रकोंके अनुसारपूर्ण वापसी याने रिफण्ड कीया जानाचाहिए।
यह सूचना अनुसार, आपने 14 एप्रेल तक या उससे पहले जो भी रेल टिकट का अग्रिम आरक्षण किया है, वह सभी रद्द किए जाएंगे और नियमानुसार उसका रिफण्ड दिया जाएगा।
यदि आपके पास ई-टिकट है तो आपको रद्दीकरण का sms आ जाएगा और PRS काउंटर टिकट होगा तो आप रेलवे इनक़्वायरी से पूछताछ कर सकते है।
पुणे से भागलपुर के बीच एक नई साप्ताहिक गाड़ी चलाने को मंजूरी मिली।
17318 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुब्बाल्ली एक्सप्रेस स्पीड अप की जा रही है, कृपया बदले समयपर ध्यान दें। 17317 हुब्बाल्ली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में समय के बदलाव का कोई प्रस्ताव नही है।
22222 / 22221 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और निजामुद्दीन के बीच चलनेवाली मध्य रेलवे की एकमेव राजधानी जल्द ही रोजाना चलने लगेगी। यह मध्य रेलवे का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है, बस डिब्बों का रैक उपलब्ध होते ही इस गाड़ी के फेरे बढ़कर रोजाना हो जाएगी।
मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विजयपुरा और पंढरपुर के बीच चलनेवाली सवारी गाड़ी को एक्सप्रेस में कन्वर्ट किया जाएगा। ध्यान रहे इन गाड़ियोंके साथ कुछ डिब्बे दौंड में कट कर साई नगर शिरडी भी एक रोजाना लिंक एक्सप्रेस बन कर जाते थे। अब नई व्यवस्था में इन गाड़ियोंके साथ व्यापक बदलाव किए जाएंगे। शिरडी लिंक पैसेंजर बन्द होकर सेपरेट एक्सप्रेस बन कर चलेगी जो कि द्विसाप्ताहिक रहेगी। निम्न लिखित तीनों परीपत्रक देख लीजिए आप को पूरी स्थिति समझ आ जाएगी।
विसाखापट्टनम से सुभेदारगंज (प्रयागराज) के बीच चलेगी एक नई साप्ताहिक गाड़ी।
विसाखापट्टनम से एलहँका के बीच नई साप्ताहिक गाड़ी को मंजूरी मिल गयी है, हालांकि मार्ग पर कुछ डेवलपमेंट जारी होने से देरी हो सकती है।
कुछ गाड़ियोंका री रूटिंग याने मार्ग के पुनर्निर्धारण का नियोजन है। उसमें 22201/22202 पूरी सियालदाह दुरंतो एक्सप्रेस, 12282/12281 भुबनेश्वर नई दिल्ली के बीच चलनेवाली राजधानी एक्सप्रेस कटक होकर चलेगी।
फिलहाल बस इतनाही, कल और मिलेंगे और यह चर्चा जारी रहेगी।
मित्रों, जैसे ही जुलाई की पहली तारीख पास आने लगती है, रेलवे के महकमे में हलचल होना शुरू हो जाती है। रेलवे के फैन्स, टाइमटेबल में रुचि रखने वाले भी सक्रिय हो जाते है। दरअसल 1 जुलाई से रेलवे का नया टाइमटेबल जो आना होता है।
नए टाइमटेबल आने के 4 से 6 महीने पूर्व IRTTC इंडियन रेलवे टाइमटेबल कॉन्फ्रेंस की बैठक होती है, जिसमे यह तय किया जाता है की आने वाले दिनोंमें कौनसी नई गाड़ियाँ शुरू की जा सकती है, कौनसी गाड़ियोंके फेरे और विस्तार किया जा सकता है। सभी क्षेत्रीय रेलवे के प्रमुख अफसर इस बैठक में भाग लेते है। आपसी चर्चा में उपरोक्त प्रस्तावोंकी उपयुक्तता और लागू करने की व्यवस्थाओं पर सहमति होने पर नए बदलाव और गाड़ियोंका साधारण खाँका तैयार किया जाता है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी उसे फाइनलाइज करते है, विविध क्षेत्रीय रेल्वेसे वर्किंग टाइमटेबल आरेखित किया जाता है और इसके बाद नए पब्लिक टाइमटेबल का फॉरमेट बनता है।
इस वर्ष की IRTTC की बैठक 26-28 फरवरी 2020 को बैंगलुरू में सम्पन्न हुई। अनेकों प्रस्ताव पारित हुए, जिसमे 508 सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस बनाने का भी प्रस्ताव था। जो भी मुद्दे तय किए जाने थे वह 1 जुलाई के पब्लिक टाइमटेबल के हिसाब से कार्यान्वित होने वाले थे। इसी बीच महामारी, संक्रमण और लॉक डाउन जैसी आकस्मिक घटनाएं हो गयी। तमाम यात्री गाड़ियाँ 22 मार्च से रोक दी गयी। इसमें पहले 12 मई से 30 राजधानी गाड़ियाँ और 1 जून से 200 मेल एक्सप्रेस गाड़ियाँ कई सारे प्रतिबन्ध के साथ शुरू की गई।
चूँकि IRTTC की बैठक के प्रस्ताव 1 जुलाई से कार्यान्वित किए जाते है इसीलिए उन सभी कागज़ात पर फिर वह नई गाड़ियाँ या गाड़ियोंके एक्सटेंशन, फेरे बढ़ाए जाने के साधारण टाइमटेबल हो, जारी किए जा रहे तो उन पर की तारीख देख कर काफी यात्रिओंको, मीडिया को ऐसा लग रहा है की यह सभी बदलाव 1 जुलाई से जारी हो जाएंगे। नई गाड़ियाँ और तरह तरह के बदलाव, पैसेन्जर गाड़ियोंसे कन्वर्ट की गई एक्सप्रेस गाड़ियाँ और बाकी रुकी हुई गाड़ियाँ भी 1 जुलाई से शुरू करी जा सकती है।
यदि सभी परीपत्रक देखे तो कइयोंमे एक लाइन और भी लिखी गयी है। “1 जुलाई या जब भी गाड़ियाँ शुरू की जाएगी तब से लागू किया जाएगा” तो गाड़ियाँ शुरू किए जाने का निर्णय तय किया जाएगा तभी गाड़ियोंके समयोंमे बदलाव का भी परीपत्रक जारी होगा।
मित्रो, हम आप से यह आग्रह है, किसी भी भुलावे, बहकावे में न आए केवल रेलवे के अधिकृत सूचनाओंपर ही विश्वास करे। जब कभी और भी गाड़ियाँ रेल प्रशासन द्वारा शुरू की जाएगी, उसकी अग्रिम सूचनाएं विविध माध्यमोंके और रेलवे के अधिकृत वेबसाइट्स पर जरूर प्रकाशित की जाएगी। रेल दुनिया भी आपको अधिकृत जानकारी देने के लिए सदा तत्पर है।
कल हमने कुछ अपडेट्स देखे थे आज उसे आगे कंटीन्यू करते है।
11: नई गाड़ी नरसापुर चन्नासन्दरा नरसापुर रोजाना एक्सप्रेस गाड़ी
12: 22161/22162 भोपाल दमोह भोपाल राज्यरानी का दमोह से आगे, सिंगरौली होकर वाराणसी तक विस्तार। यह बड़ा लम्बा और महत्वपूर्ण विस्तार है। यह गाड़ी विस्तारित रूप में शुरू होते ही 13345/46 सिंगरौली वाराणसी एक्सप्रेस और 23345/46 शक्तिनगर चोपन लिंक एक्सप्रेस की सेवांए बन्द कर दी जाएगी।
13 : 14625/26 फिरोजपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला फिरोजपुर और 14623/24 दिल्ली सराय रोहिल्ला छिन्दवाड़ा दिल्ली सराय रोहिल्ला पातालकोट एक्सप्रेस का मरजिंग कर के एक गाड़ी नए नम्बर 14619/14620 फिरोजपुर से छिन्दवाड़ा के बीच चलाई जाएगी।
14 : नई गाड़ी पुणे निजामुद्दीन पुणे के बीच एक नई साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। यह गाड़ी पुणे से दिल्ली के बीच यात्रिओंकी बेहद माँग के ऊपर मिली है, लेकिन गाड़ी के टाइमिंग्ज को देखते हुए आसानी से समझ आता है की गाड़ी दिल्ली वालोंके लिए सुटेबल है, पुणेकर के लिए नही खैर। पुणे दिल्ली के बीच पहले भी एक वातानुकूलित साप्ताहिक गाड़ी चलती है जिसे हरिद्वार तक विस्तारित किया जा रहा है इसीलिए एक गाड़ी इस रुट के लिए मिल गयी। परिचालन का कुल समय बढ़िया है। यह गाड़ी की खास बात यह है, कुछ सेक्शन में यह गाड़ी 130 kmph से चलाई जाने वाली है।
15: 18603 / 04 राँची भागलपुर राँची एक्सप्रेस का नई लाइन कार्यान्वित होने के बाद हंसाडीह के रास्ते गोड्डा तक विस्तार
16: नई गाड़ी बांद्रा पालीताना बांद्रा साप्ताहिक गाड़ी
17: नई गाड़ी बांद्रा भोपाल बांद्रा साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस
18: नई गाड़ी बांद्रा उदयपुर सिटी बांद्रा हिम्मतनगर होते हुए साप्ताहिक गाड़ी
19 : 19037/38 बांद्रा गोरखपुर बांद्रा अवध एक्सप्रेस का गोरखपुर से नौतनवा तक विस्तार
20: 22975/22976 बांद्रा रामनगर बांद्रा साप्ताहिक एक्सप्रेस को द्विसाप्ताहिक किया जाना। कृपया यात्रा के बढ़े दिन पर ध्यान देवें।
21: नई गाड़ी दादर गांधीधाम दादर साप्ताहिक एक्सप्रेस
22: नई गाड़ी सिकन्दराबाद गांधीधाम सिकन्दराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस बल्हारशहा, वर्धा, भुसावल, सूरत, अहमदाबाद, वीरमगाम होकर
23: नई गाड़ी सोलापुर नागपुर सोलापुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस। यह गाड़ी शुरू होने के बाद महाराष्ट्र एक्सप्रेस की गोंदिया दौंड सोलापुर स्लिप कोच सर्विस बन्द कर दी जाएगी।
24: नई गाड़ी उदयपुर सिटी जम्मूतवी उदयपुर सिटी साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस
25: नई गाड़ी कोटा नागपुर कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस
26: 12807/08 विसाखापट्टनम निजामुद्दीन विसाखापट्टनम समता एक्सप्रेस का निजामुद्दीन के आगे हिसार तक विस्तार
27: नई गाड़ी हटिया हबीबगंज हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस बिना कटनी बिलासपुर होकर
28: नई गाड़ी जयपुर कलबुर्गी जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम, नागदा, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, भुसावल, मनमाड़, कोपरगाँव, अहमदनगर, दौंड, सोलापुर होकर
मित्रों इन गाड़ियोंके साधारण शेड्यूल है, जब वास्तविक शुरू कर दी जायेगी तब इन गाड़ियोंके फाइनल टाइमटेबल आते है जो सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे तय करती है। गाड़ियोंके शुरू होने की घोषणा का फिलहाल तो इंतज़ार करना होगा।
भारतीय रेलवे जो भी बड़े बदलाव अपनी गाड़ियोंके समय में करती है, उसे जुलाई की समयसारिणी में छापती है। यह तो अभीतक तय नही है की 1 जुलाई से सभी गाड़ियाँ पटरी पर आ जाएगी पर आज तक कि परम्परा नुसार टाइमटेबल्स के बदलाव परीपत्रक के जरिए आना शुरू हो गए है। आइए उनमेसे जो हम तक आए है, उनको आपके सामने रखते है।
1: 18311/18312 सम्भलपुर मंडुआडीह एक्सप्रेस को विसाखापट्टनम तक आगे बढ़ाया जाएगा।
2: यात्रिओंके बीच बेहद लोकप्रिय एक सवारी गाड़ी मुम्बई से विजयपुरा, पंढरपुर आए साईं नगर शिर्डी के बीच चलती है। 51027/51028 मुम्बई पंढरपुर मुम्बई सप्ताह में 3 दिन और 51029/51030 मुम्बई विजयपुरा मुम्बई सप्ताह में 4 दिन साथ ही इन गाड़ियोंमे से कुछ डिब्बे दौंड स्टेशन पर कट कर रोजाना लिंक सवारी गाड़ी बनकर साईं नगर शिर्डी को जाते थे। अब यह गाड़ी को एक्सप्रेस में कन्वर्ट किया जा रहा है। उपरोक्त दो परिपत्रकोंसे इनका बाढला स्वरूप नजर आ रहा है लेकिन मुम्बई साईं नगर शिरडी की गाड़ी की कोई खबर नही दी गयी है। हालाँकि एक बात इन परिपत्रकोंसे स्पष्ट प्रतीत होती है की शिरडी के लिए गाड़ी की कोई अलग व्यवस्था की जाएगी, अब लिंक एक्सप्रेस दौंड में कुछ डिब्बे काट कर नही बनाई जाएगी।
3: 14519/14520 दिल्ली बठिण्डा दिल्ली और 14521/14522 अम्बाला दिल्ली अम्बाला यह दो गाड़ियोंका रैक शेयरिंग कर के 14731/14732 ऐसी एक गाड़ी दिल्ली फाजिल्का के लिए चलेगी।
4: नई गाड़ी विजयवाड़ा करनूल सिटी विजयवाड़ा सप्ताह में तीन दिन
5: नई गाड़ी भावनगर टर्मिनस से हरिद्वार के बीच एक साप्ताहिक नई गाड़ी
6: 12307/08 हावड़ा जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस मेड़ता रोड़ में कट कर कुछ डिब्बों के साथ उसकी लिंक 22307/22308 हावड़ा बीकानेर हावड़ा बनकर रोजाना चलती थी। नई व्यवस्था में हावड़ा जोधपुर के बीच 12307/08 यह गाड़ी सप्ताह में 5 दिन और 22307/22308 हावड़ा बीकानेर हावड़ा यह गाड़ी सप्ताह में 2 दिन चलेगी। मेड़ता रोड़ में डेली लिंक एक्सप्रेस का कट कर बनाना बन्द किया जा रहा है। कृपया परिचालन के दिन और लागू होने की तारीखोंपर ध्यान दीजिएगा।
7: 16331/32 मुम्बई तिरुवनंतपुरम मुम्बई, 16339/40 मुम्बई नागरकोईल मुम्बई और 16351/52 मुम्बई नागरकोईल मुम्बई इन तीनों गाड़ियोंको स्पीड अप किया जा रहा है और समय मे व्यापक परिवर्तन हो रहा है।
8: नई गाड़ी रीवा इतवारी रीवा एक्सप्रेस वाया सतना, जबलपुर, नैनपुर, गोंदिया ( जब गेज कन्वर्जन का काम पूरा हो जाता है ) रोजाना चलने वाली गाड़ी
9: 13319/20 रांची बैद्यनाथ धाम रांची एक्सप्रेस को दुमका तक विस्तारित किया जा रहा है।
10: 53045/46 हावड़ा रामपुरहाट हावड़ा फ़ास्ट पैसेंजर को एक्सप्रेस बना कर को दुमका तक विस्तारित किया जाएगा।