Uncategorised

यह 90 जोड़ी और, स्पेशल गाड़ियाँ जुलाई में शुरू की जा सकती है।

12 अगस्त तक सभी रेग्युलर, टाइमटेबल्ड गाड़ियाँ रेल प्रशासन ने रद्द कर दी है। मगर 12 मई से 30 राजधानी स्पेशल और 1 जून से 200 मेल एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ियाँ यात्रिओंकी सेवाओंके लिए पटरी पर दौड़ रही है।

इसी सेवाओंका आगे विस्तार करते हुए, रेल प्रशासन यात्रिओंकी सेवा में और 90 गाड़ियाँ जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू करने जा रहा है। हमारे पास एक लिस्ट आयी है, वह हम आपके साथ शेयर कर रहे है। अभी गाड़ियाँ शुरू करने की अधिकृत सूचना का इंतजार कीजिए। जल्द ही सूचना आने वाली है, तब वह भी हम आपके साथ शेयर करेंगे।

फिलहाल तैयारी कर लीजिए और देख लीजिए, आपकी गाड़ी लिस्ट में है या नही।

Courtesy: indiarailinfo.com
Uncategorised

1 जुलाई से 12 अगस्त तक सभी टाइमटेबल्ड गाड़ियाँ रद्द

निम्नलिखित परीपत्रक यह कहता है, 1 जुलाई से लेकर 12 अगस्त तक की सभी आरक्षण की गई रेल टिकट रद्द की जा रही है। सभी रद्द टिकटोंपर फूल रिफण्ड, बिना किसी कटौती के जारी किया जाएगा।

Uncategorised

12 अगस्त तक सभी टाइमटेबल्ड यात्री गाड़ियाँ भारतीय रेलवे ने की रद्द।

अभी हाल ही में रेल प्रशासन ने 14 एप्रिल तक निकाले हुए सारे टिकट रद्द करने का परीपत्रक जारी किया था। याने जिस किसी यात्री ने चाहे 14 एप्रिल को 120 दिन पहले का अग्रिम आरक्षण टिकट लिया हो रद्द किया जाएगा।

अब उसका विस्तृत परीपत्रक आया है, चूँकि 12 अगस्त तक सभी यात्री गाड़ियाँ जो टाइम टेबल में दर्ज थी रद्द की जा रही है अतः उन गाड़ियोंकी बुकिंग्ज भी अपने आप रद्द हो जाएगी और यात्रिओंको आरक्षित टिकटोंमे पूर्ण रिफण्ड, धनवापसी बिना कटौती के दी जाएगी।

12 मई से 30 राजधानी गाड़ियाँ और 1 जून से 200 मेल/ एक्सप्रेस गाड़ियाँ स्पेशल श्रेणी में शुरू की गई है, वह चलती रहेंगी। और भी जरूरत हो तो स्पेशल गाड़ियाँ बढाई जा सकती है।

यह बात अब तय लग रही है, की रेलवे का नया टाइमटेबल 15 अगस्त से ही जारी किया जाएगा और सभी यात्री गाड़ियाँ भी तभी से पटरी पर आएगी।

आप निम्नलिखित परीपत्रक देख ले।

Uncategorised

टाइमटेबल कमिटी के विभिन्न प्रस्ताव

05501/05502 स्पेशल गाड़ी पूर्व रेलवे द्वारा रद्द किए जाने का प्रस्ताव है, यदि यह गाड़ी रद्द की जाती है तो एक भागलपुर सहरसा के बीच निम्नलिखित इंटरसिटी शुरू की जाएगी।

53616/53615 गया जमालपुर पैसेन्जर का सहरसा तक विस्तार

12529/30 पाटलिपुत्र लखनऊ एक्सप्रेस का सप्ताह में 5 दिन के जगह रोजाना चलाना और 12529 एक्सप्रेस का समय परिवर्तन

16360 पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस का समय परिवर्तन का प्रस्ताव

82355/82356 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पटना के बीच चलनेवाली सुविधा एक्सप्रेस का स्पीड अप

नई आसनसोल मालदा टाउन द्विसाप्ताहिक इंटरसिटी एक्सप्रेस

बहुप्रतीक्षित, बहुचर्चित प्रस्ताव, 12323/12324 हावड़ा आनंदविहार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का बाड़मेर तक विस्तार किया जाएगा।

13117/13118 लालगोला सियालदह लालगोला एक्सप्रेस की सेवा सप्ताह में 4 दिन की जगह 5 दिन रहेगी।

11105/11106 झांसी कोलकाता झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस का स्पीड अप करना, हालाँकि गाड़ी का रैक LHB होने और मार्ग के उन्नत होने के बाद यह लागू किया जाएगा।

पूर्व रेलवे में 5 गाड़ियोंके नए स्टापेजेस

53139/53140 कोलकाता जसीडीह कोलकाता पैसेंजर का एक्सप्रेस में कन्वर्ट करना।

53049/53050 हावड़ा मोकामा हावड़ा पैसेंजर का एक्सप्रेस में कन्वर्ट करना।

13131/13132 हावड़ा गया हावड़ा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन।

नई गाड़ी जयनगर भागलपुर जयनगर एक्सप्रेस

और भी प्रस्ताव आपकी जानकारी के लिए हम जारी रखेंगे।

Uncategorised

पूर्व रेलवे ने 34 गाड़ियाँ स्थायी स्वरूपमे रद्द करने का निर्णय लिया।

पूर्व रेलवे ने अपनी समयसारिणी में दर्शित 34 गाड़ियाँ रद्द करने का निर्णय लिया है। इन 17 जोड़ी गाड़ियोंमे 10 मेल एक्सप्रेस और 7 जोड़ी सवारी गाड़ियाँ है। यह सारी गतिविधियाँ झीरो बेस टाइमटेबल बनाने के लिए की जा रही है। नए टाइमटेबल की पुनर्रचना में जो भी गाड़ियाँ तेज गाड़ियाँ चलाने में बाधा उत्पन्न कर रही है, उन्हें रद्द कर के रिशेड्यूल या नए स्वरूप में लाया जाएगा। पूर्व रेलवे का यह गाड़ियोंको स्थायी स्वरूप में रद्द करने का प्रस्ताव फाइनल मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास पेन्डिंग है।

पूर्व रेलवे के ऐसे प्रस्ताव को देखते हुए यह लग रहा है, बचे 17 क्षेत्रीय रेलवे में भी इसी तरह के, कम उत्पन्न देने वाली गाड़ियोंकी पुनर्रचना या रद्द किए जाने के प्रस्ताव लाए जा सकते है। फिलहाल आप परीपत्रक देख लीजिए।