Uncategorised

02823/02824 भुबनेश्वर राजधानी स्पेशल 4 दिनोंके लिए परावर्तित

02823/02824 भुबनेश्वर नई दिल्ली भुबनेश्वर राजधानी स्पेशल 4 दिनोंके लिए परावर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी।

02824 नई दिल्ली भुबनेश्वर राजधानी स्पेशल जो दिनांक 18 से 21 मई को नई दिल्ली से चलने वाली है टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी, अंगुल, भुबनेश्वर इस मार्ग से चलेगी और इसी प्रकार 02823 भुबनेश्वर नई दिल्ली राजधानी स्पेशल जो दिनांक 19 से 22 मई को भुबनेश्वर से चलेगी उपरोक्त मार्ग से नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह गाड़ी अपने हालिया मार्ग भद्रक, बालासोर, हिजल्ली होकर नही जाएगी। अतः खड़गपुर के लिए हिज्जली उतरने वाले यात्री उपरोक्त 4 दिनोंमें इन गाड़ियोंमे यात्रा नही कर पाएंगे।

यह मार्ग परिवर्तन “अम्फान साइक्लोन” की वजह से किया जा रहा है। इसके उपरान्त साइक्लोन की वजह से यदि और भी कोई परिवर्तन किया जाता है तो यात्रिओंको सूचित किया जाएगा। यह समाचार रेल प्रशासन द्वारा परीपत्रक जारी कर के दिया है।

Uncategorised

पश्चिम बंगाल के लिए ‘श्रमिक स्पेशल’ गाड़ियोंका प्रोग्राम

पूरे देश भर से श्रमिकोंके लिए ओंके गांव तक गाड़ियाँ चलाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के भी कई सारे श्रमिक, बंगाली कारीगर जो शहरोंमें सोने पर कारीगरी का काम करते है, लॉक डाउन के चलते हलकान हो रहे है। जादा तर इन कारीगरोंका काम परसेंटेज शेयरिंग पर होता है। मासिक वेतन या बंधा बंधाया रोजगार नही और इसी वजह से काम बंद होते ही इन बेचारोंके खाने के भी लाले पड़ गए है। 2 महिनेसे इनके व्यापारी और व्यवसायोंसे जुड़े लोग इनकी भोजन और जीवनावश्यक जरूरतें पूरी करने का भरकस प्रयत्न कर रहे है, लेकिन महाराष्ट्र में लॉक डाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने की ख़बरोंको सुन कर यह लोग अब अपना धैर्य खोते जा रहे। बार बार मदद ले कर कारीगरोंको अपने आत्मसन्मान पर चोट सी महसूस होती है। जहाँ प्रशासन आत्मनिर्भरता बढ़ाए जाने पर बल दे रही है, वहां यह लोग और इनका काम पूर्णतया मंदी की कगार पर है।

इन सब कारीगरों, इन के व्यापारी और व्यवसायी की ओर से पश्चिम बंगाल सरकार से प्रार्थना है, की इनकी भी सुनवाई करे और इनको इनका गांव नसीब हो।

रेल प्रशासन की ओरसे पश्चिम बंगाल के लिए श्रमिक गाड़ियोंका सारा कार्यक्रम तय है। राज्य प्रशासन का आपस मे समन्वय हो जाए तो यह गाड़ियाँ अपने तय प्रोग्राम पर चलना शुरू हो जाएगी।

Uncategorised

रेल्वेने की 30 जुन तक की सारी टिकटें रद्द, रिफण्ड जारी।

वैसे यह खबर तो हमने कल ही दे दी थी। आज परीपत्रक साथ अटैच किए है, ताकी आपको अपनी टिकटें रद्द कराने में कोई सम्भ्रम न रहे। साथ ही रिफण्ड कैसे लेना है इसका भी परीपत्रक है।

श्रमिक स्पेशल गाड़ियाँ जो राज्य सरकारोंके अनुरोध पर चलाई जा रही है, राजधानी स्पेशल गाड़ियाँ और 22 तारीख से शुरू की जाने वाली स्पेशल मेल एक्सप्रेस गाड़ियाँ निर्धारित घोषणा के अनुसार चलती रहेंगी।

Uncategorised

15 से शुरू की जा रही मेल / एक्सप्रेस की बुकिंग्ज

जल्द ही याने 22 मई से और भी गाड़ियाँ शुरू की जा रही है और इनकी बुकिंग्ज 15 मई से IRCTC के द्वारा ही कि जाएगी।

इन गाड़ियोंमे वेटिंग लिस्ट टिकटें भी बुक की जानी है, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 20, वातानुकूलित 2 टियर में 50, वातानुकूलित 3 टायर में 100 और स्लिपर क्लास में 200 तक बुकिंग आबंटित किए जाएंगे। लेकिन यात्रा करने का अधिकार केवल और केवल कन्फर्म्ड यात्री को ही रहेगा। राजधानी स्पेशल की ही तरह इन गाडियोमे भी तत्काल, प्रिमियम तत्काल और करन्ट कोटा टिकट नही रहेंगे और ना ही टीटीई गाड़ी में सीटें दे पाएंगे।

यह जो मेल एक्सप्रेस या दूसरी गाड़ियाँ शुरू की जा रही है, वह गाड़ियाँ भी राजधानी स्पेशल और श्रमिक एक्सप्रेस के तरह स्पेशल ट्रेन्स ही रहेंगी। रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सामान्य ट्रेनों याने टाइमटेबल में प्रकाशित की गई शेड्यूल्ड ट्रेनों का परिचालन 30 जून तक स्थगित ही रहेगा और जिन लोगों ने 30 जून तक का टिकट लिया है उनको टिकट रद्द होने का सारा पैसा वापस मिलेगा.

इन गाड़ियोंमे मेल/एक्सप्रेस, इन्टरसिटी और शताब्दी गाड़ियाँ शुरू की जाएगी। जल्द ही यह गाड़ियाँ कौनसे स्टेशनोके बीच चलेंगी इनकी लिस्ट प्रकाशित की जा रही है। तो दिल थामे रहिए, आपके लिए भी ट्रेनोंकी शुरुवात हो रही है।