Uncategorised

शुरू हो और रेल गाड़ियाँ..

हमारे देश सम्पर्क का सबसे उपयुक्त साधन क्या है, हर किसी का उत्तर होगा रेल्वे। आसान, किफायती, बेहद सुविधाजनक और सर्वथा सुरक्षित। इसीलिए जब 12 तारीख से 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल गाड़ियाँ शुरू की गई तो बाकी भी मार्ग के यात्रिओंकी उम्मीद जगी, आज नही तो कल हमारे शहरोंकी गाड़ियाँ भी चल पड़ेगी।

2-4 ही दिनोंमें, इन स्पेशल गाड़ियोंके उत्साहवर्धक परिणामों को देखते हुए, रेल प्रशासन ने 22 से इंटरसिटी, शताब्दी और मेल/एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ियाँ चलाने की खबर दे दी, दिनांक 15 से सिटों की बुकिंग भी शुरू होनी थी। मगर पता नही क्या हुवा, घोषणा ऐसे फुर्र हुई की यात्रिओंको लग रहा है, खबर सच भी थी या नही।

हाल ही में कर्नाटक राज्य शासन ने केवल राज्य की राजधानी से राज्य के मुख्य शहरों के बीच रेल गाड़ियाँ चलाने की मांग की है। यह गाड़ियाँ बेंगालुरु, हुब्बाल्ली, मैसूरु और बेलागावी के बीच चलाने की मांग की गई है।

हमने शुरुवात से ही कम स्टापेजेस वाली इंटरसिटी गाड़ियाँ, जिसमे शताब्दी, गतिमान और गरीबरथ गाड़ियाँ चलवाई जाए ऐसा अनुरोध किया था। आज जो 15 जोड़ी राजधानी गाड़ियाँ है, उन मे से एक भी गाड़ी मध्य रेलवे के नागपुर – इटारसी मार्ग के अलावा कहीं नही चल रही है। मध्य रेलवे के मुख्यालय, महाराष्ट्र की और देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई से मध्य रेलवे पर कोई यात्री गाड़ी नही चल रही है। जिस तरह कर्नाटक राज्य की मांग है, उसी प्रकार सभी राज्य रेल सम्पर्क के लिए गाड़ियोंकी माँग कर सकते है जो लाजिमी, आवश्यक भी है।

रेल प्रशासन को चाहिए की वे चुनिंदा गाड़ियाँ, जिसमे शताब्दी, गरीबरथ, हमसफर जैसी कम स्टापेजेस वाली गाड़ियाँ शुरू करें।

Uncategorised

हमारे सुन्दर रेलवे स्टेशन

जी हाँ, यह मेलात्तूर रेलवे स्टेशन है। दक्षिण रेलवे के पलक्कड़ डिवीजन में और केरल राज्य में, शोरानुर जंक्शन से निलाम्बुर के लिए एक ब्रांच लाइन जाती है। उस लाइनपर यह एक छोटासा स्टेशन है।

Uncategorised

मास्क पहनने का उपयुक्त तरीका

मित्रों, जिस तरह चश्मा हम में से कइयों के जीवन का अविभाज्य घटक हो गया है, उसी तरह अब मास्क भी पहनना अत्यावश्यक श्रेणी में आ गया है। दिनभर मास्क पहनने से कानों के पीछे दर्द होना या खुजली होना आदि परेशानियों से मुक्ति का एक उपाय हमे प्रेषित हुवा है। इसे आप भी प्रयोग में लाकर फायदा लीजिए।

हाँ, रेल्वेकी कोई खबर रही तो हम तुरन्त आप तक पहुचेंगे, वादा रहा।

Uncategorised

02823/02824 भुबनेश्वर राजधानी स्पेशल 4 दिनोंके लिए परावर्तित

02823/02824 भुबनेश्वर नई दिल्ली भुबनेश्वर राजधानी स्पेशल 4 दिनोंके लिए परावर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी।

02824 नई दिल्ली भुबनेश्वर राजधानी स्पेशल जो दिनांक 18 से 21 मई को नई दिल्ली से चलने वाली है टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी, अंगुल, भुबनेश्वर इस मार्ग से चलेगी और इसी प्रकार 02823 भुबनेश्वर नई दिल्ली राजधानी स्पेशल जो दिनांक 19 से 22 मई को भुबनेश्वर से चलेगी उपरोक्त मार्ग से नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह गाड़ी अपने हालिया मार्ग भद्रक, बालासोर, हिजल्ली होकर नही जाएगी। अतः खड़गपुर के लिए हिज्जली उतरने वाले यात्री उपरोक्त 4 दिनोंमें इन गाड़ियोंमे यात्रा नही कर पाएंगे।

यह मार्ग परिवर्तन “अम्फान साइक्लोन” की वजह से किया जा रहा है। इसके उपरान्त साइक्लोन की वजह से यदि और भी कोई परिवर्तन किया जाता है तो यात्रिओंको सूचित किया जाएगा। यह समाचार रेल प्रशासन द्वारा परीपत्रक जारी कर के दिया है।