



गाड़ियोंका मार्ग तो आपके पास पहुंच चुका है, बस टाइमिंग्ज की बात है। जब आप बुकिंग के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करोगे तो टाइमटेबल भी हाजिर मिलेगा।

साथ ही रेल्वे बोर्ड की भी बुकिंग किस तरह से होगी उस बारे में सूचनाएं समझ ले।
टिकट केवल IRCTC पर ऑनलाईन स्वरूप में ही बुक किए जाएंगे।
एडवांस रिजर्वेशन पीरियड केवल 7 दिन का रहेगा, याने सात दिन पहले ही टिकट बुक करा पाओगे। पहले 120 दिन एडवांस टिकट बुक किया जा रहा था।
केवल कन्फर्म टिकट ही बुक किए जाएंगे। RAC / वेटिंगलिस्ट बुकिंग बन्द की गई है। गाड़ी पर भी यात्रा की बुकिंग TTE के जरिए नही होगी
करन्ट बुकिंग, तत्काल बुकिंग और प्रिमियम तत्काल बुकिंग यह सारी व्यवस्थाए बन्द कर दी गयी है।
बीच मे खाली हुई बर्थ की बुकिंग भी ऑनलाईन सिस्टम में ही कि जाएगी।
कैंसलेशन
ऑनलाईन टिकटोंकी कैंसलेशन, गाड़ी के छूटने के निर्धारित समय से 24 घंटे पहले तक ही की जाएगी। उसके बाद टिकट रद्द नही की जाएगी। टिकट कैंसलेशन चार्ज 50% रहेगा।
कैटरिंग
राजधानी गाड़ियोंकी तरह इन स्पेशल गाड़ियोंमे खानपान किराए में सम्मिलित नही होगा। और न ही गाड़ीमे ई-कैटरिंग की व्यवस्था रहेगी। यात्रा के दौरान IRCTC की ओरसे कुछ स्नैक्स और पानी की बोतल आप खरीद सकोगे।
बेडरोल
फिलहाल गाड़ियोंमे बेडरोल की कोई व्यवस्था नही है। यज्ञपी बुकिंग करते वक्त यात्रिओंके इस बारे में जानकारी दी जाएगी।


यात्री कृपया ध्यान दीजिए, गाड़ियोंकी बुकिंग आज दोपहर 4 बजे से शुरू होने जा रही है।

मित्रों, आपको याद होगा हम बार बार अपील कर रहे थे रेल शुरू होनी चाहिए और उसके लिए हमने गाइडलाइंस भी सुझाई थी। आज रेल प्रशासन ने 15 जोड़ी याने 30 गाड़ियाँ शुरू किए जाने की घोषणा कर दी और 300 श्रमिक गाड़ियाँ भी चलेंगी। आइए देखते है, क्या समानताएं है हमारे सुझाव और रेल प्रशासन के नियमों में।
हमने PRS बुकिंग बिल्कुल बन्द रखने और टिकट केवल आईआरसीटीसी के जरिए ई-टिकट ही जारी किए जाने की बात की थी। ठीक वैसे ही हो रहा है।
ई-टिकट जारी हो और सिर्फ कन्फर्म ही टिकट बनाए जाए। रेल में से वेटिंग लिस्ट टिकट का चलन बिल्कुल बन्द किया जाए। ये भी हो गया। केवल कन्फर्म ही टिकट मिलेंगे, ताकि वेटिंग वालोंकी सेटिंग वाली गोलमोल यात्रा बन्द।
हमने कहा था, हर डिब्बे में रेलवे का चेकिंग स्टाफ़ जरूरी है। यह जो 15 जोड़ी गाड़ियाँ चलाई जाएगी वह सारी की सारी फुल्ली वातानुकूलित गाड़ियाँ होंगी, जिसमे वातानुकूलित फर्स्ट, सेकन्ड और थ्री टियर स्लिपर लगाए जाएंगे। याने न सिर्फ चेकिंग स्टाफ़ बल्कि अटेन्डेन्ट भी गाड़ी के डिब्बे में मौजूद रहेंगे जो यात्रियों को सुरक्षित अंतर रखने में सहायता करेंगे।
यह सारी 15 गाड़ियाँ राजधानी मार्ग पर चलने वाली राजधानी विशेष गाड़ियाँ ही होंगी। जिनके यात्रा के दौरान, बीचमे स्टापेजेस लगभग नही ही रहेंगे। केवल टेक्निकल स्टॉप पर ही यह गाड़ियाँ रोकी जाएगी। यह भी हमारे सुझावोंमें शामिल था।
सारी गाड़ियाँ विशेष गाड़ियाँ होनेकी वजह से विशेष नम्बर्स और अपने हिसाब से बनाए गए विशेष शेड्यूल याने टाइमटेबल के अनुसार चलेगी। जिसका किराया भी रेल प्रशासन अपने फेयर टेबल से अलग, विशेष प्रिमियम के साथ ले सकेगी। जब डिब्बों की क्षमता से कम यात्रिओंको प्रवेश देकर गाड़ियाँ चलानी है तो किराया ज्यादा चुकाना वाज़िब है।
यात्रिओंने यात्रा के दौरान खाना अपने साथ ही लाना होगा। जहाँ तक है बोतलबन्द पानी रेल कोचेस में मिल पाएगा।
जो 300 श्रमिक गाड़ियाँ चलेगी, वह जहाँतक है रेलवे ने जो क्वारण्टाइन कोचेस का निर्माण किया था उन्ही कोचेस को जोड़ कर चलाई जाएगी।
मित्रों, यह बात तय है की अब आपको रेल यात्रा करनी है तो आपके गाड़ी के तय समय से आपको स्टेशनपर जल्दी पोहोंचना होगा। खुद के उत्तम स्वास्थ्य का प्रमाण देना होगा। अब चलते, फिरते, भागते, दौड़ते करन्ट टिकट लेकर, बिना कन्फर्म रिजर्वेशन यात्रा के दिन भूल जाइए। अब न सिर्फ अपनी बल्कि अपने सहयात्रिओंकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आप पर है। तो सजग बनें और सुरक्षितता के साथ यात्रा करे, हाँ एक बात और बिल्कुल और बिल्कुल जरूरी हो तो ही रेल यात्रा के लिए निकले अन्यथा अपने सारे काम फोन पर से ही निपटाए। शुभ यात्रा, सुरक्षित यात्रा।
कुछ स्तर पर यात्री गाड़ियाँ दिनांक 12 मई से शुरू होने जा रही है। बुकिंग कल 11 मई से शुरू हो जाएगी। और जल्द ही विस्तारपूर्वक खबर देंगे।
भारतीय रेलवे ने 12 मई, 2020 से शुरू में 15 जोड़ी ट्रेनों (30 वापसी यात्रा) के साथ धीरे-धीरे यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी।
इसके बाद, भारतीय रेलवे COVID-19 देखभाल केंद्रों के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित करने के बाद उपलब्ध कोचों के आधार पर नए मार्गों पर और अधिक विशेष सेवाएं शुरू करेगा और पर्याप्त संख्या में कोचों को “श्रम स्पेशल” के रूप में प्रतिदिन 300 ट्रेनों के संचालन को सक्षम करने के लिए आरक्षित किया जाएगा।
इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे शुरू होगी और केवल IRCTC की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) पर उपलब्ध होगी।
रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई काउंटर टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा। केवल वैध कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी। यात्रियों को चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और केवल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। ट्रेन कार्यक्रम सहित अन्य विवरण अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे।

उपरोक्त जानकारी भारतीय रेलवे के ट्वीटर अकाउंट से साभार