12259 / 12260 सियालदाह नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस अब 24 फरवरी से दोनों ओरसे याने सियालदाह और बीकानेर के बीच चलेगी।
इसका विस्तरित हिस्से का टाइमटेबल आ गया है। सियालदाह नई दिल्ली सियालदाह के रन में कोई समय परिवर्तन नही है। दिल्ली और बीकानेर के बीच यह गाड़ी रेवाड़ी होकर आगे लोहारू, सादुलपुर, रतनगढ़, चूरू स्टेशनोंपे रुकेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के, जयपुर मण्डल में अलवर – बांदीकुई रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द / आंशिक रद्द / विनियमित याने रेग्युलेट / मार्ग परिवर्तित किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के लिए निकलने से पूर्व गाड़ी के संशोधित समय एवं मार्ग को सुनिश्चित कर ले। जिससे किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
इटारसी – जबलपुर रेल मार्ग पर सोनतलाई बाघरातवा रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य दिनांक 17 से शुरू है इसके लिए दिनांक 17 एवं 18 को रेल ब्लॉक लिया गया था, लेकिन काम पूरा न होने की वजह से अवधी बढ़ा कर 19 और 20 फरवरी तक यह रेल ब्लॉक जारी रहेगा। कृपया बाधित गाड़ियोंकी सूचना देख, अपनी यात्रा का नियोजन करे।
अकोला – खण्डवा – इन्दौर गेज कन्वर्शन का काम हिस्सोंमे मे ही सही लेकिन ज़ोरोंसे चल रहा है। अकोला – आकोट बड़ी लाइन पूर्ण हो चुकी है, बस निरीक्षण और मंजूरी बाकी है। जहाँतक अप्रेल में अकोला आकोट रेल सेवा शुरू हो जाना तय है।
अकोला आकोट के बीच पूर्णा नदी पर पुल
इधर खण्डवा – इन्दौर मार्ग पर खण्डवा – मथेला – सनावद मार्ग लगभग सेवा देने के लिए तैयार है। पुराना मीटर गेज मार्ग खण्डवा से निकलने के बाद मथेला होकर नही जाता था, लेकिन सनावद मार्ग की बड़े लाइन की लिंक मथेला स्टेशन पर जोड़ी गयी है अतः खण्डवा सनावद गाड़ी मथेला होकर चल सकती है। फ़िलहाल खण्डवा स्टेशन पर मीटर गेज की पटरियाँ, प्लेटफार्म यथावत ही है, वहाँ गेज कन्वर्शन का कोई नज़ारा नही है। सनावद के आगे वन जमीन का भी अडंग़ा लग गया है। रेलमार्ग घुमाकर ले जाने से मार्ग के रुट किलोमीटर बढ़ जाएंगे।
सनावद रेलवे स्टेशन, बड़ी लाइन के साथदैनिक भास्कर से उधृत
अहमदाबाद – उदयपुर गेज कन्वर्शन की खबरें भी उत्साह बढ़ाने वाली है।
पत्रिका से साभार
बीकानेर को इलाहाबाद से डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिल रही है। इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस को रतनगढ़ चूरू होकर बीकानेर तक विस्तार कराने की मंजूरी मिल गयी है।