Uncategorised

काशी महाकाल एक्सप्रेस

IRCTC की ओर से तीसरी प्राइवेट गाड़ी वाराणसी इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस का आज औपचारिक उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया गया। यह गाड़ी यात्रिओंकी सेवा में दिनांक 20 फरवरी से नियमित होगी।

काशी महाकाल गाड़ी प्राइवेट गाड़ी होने की वजह से इसकी कुछ विशेषताएं है जो यात्रिओंके लिए जानना जरूरी है।

  • काशी महाकाल एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग केवल IRCTC की वेबसाइट पर E टिकट के जरिए ही होगी, रेलवे के आरक्षण काउंटर पर PRS छपे टिकट द्वारा नही। सेना के जवान अपने वेब पोर्टल पर भी ई टिकट बुक कर पाएंगे।
  • किसी तरह की कोई रियायत टिकट किरायोंमे उपलब्ध नही।
  • तत्काल या प्रिमियम तत्काल टिकट नही रहेंगे, लेकिन जैसे जैसे बुकिंग बढ़ते जाएगी टिकट के किराए डायनामिक तर्जपर बढ़ते जाएंगे।
  • सभी यात्री डिब्बे वातानुकूलित थ्री टायर रहेंगे।

काशी महाकाल एक्सप्रेस में उपलब्ध साज सज्जा की तस्वीरें –

Uncategorised

जबलपुर मण्डल में इटारसी-पिपरिया रेल मार्ग पर दो दिन का रेल ब्लॉक

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मण्डलमे इटारसी स्टेशन के पास सोनतलाई बाघरातवा में 2 दिन 16 एवं 17 फरवरी को रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द / आंशिक रद्द / परावर्तित रहने वाली है।

यात्रिओंसे निवेदन है, परिपत्रक देख कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

मध्य रेल्वे के सोलापुर डिवीजन में रेल ब्लॉक, पुणे मुम्बई और दक्षिण की ओर चलनेवाली गाड़ियाँ रहेंगी बाधित।

मध्य रेलवे के सोलापुर मण्डल में, कलबुर्गी – बोरोटी – दुधनी – कूलाली इन स्टेशनोके बीच रेल लाइन डबलिंग का कार्य शुरू है। इस कार्य के चलते कुछ गाड़ियाँ दिनांक 16 फरवरी से 26 फरवरी तक रद्द / आंशिक रद्द / परावर्तित मार्ग पर चलाई जाने वाली है।

यात्रीगण से निवेदन है, निम्नलिखित परिपत्रक को देखे और अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

एक नई सुधारणा भी है – 11311 / 11312 हसन सोलापुर हसन एक्सप्रेस ब्लॉक के दिनोंमें हसन- कलबुर्गी के बीच चलेगी, और कलबुर्गी – सोलापुर के बीच रद्द रहेगी। ज्ञात रहे ब्लॉक के दौरान यह गाड़ी दिनांक 16 से 26 फरवरी तक रद्द रहनेवाली थी।

11311 / 11312 गाड़ी में ब्लॉक समयावधि में सुधार परिपत्रक

Uncategorised

उत्तर रेलवे के फरीदाबाद स्टेशन पर रेल ब्लॉक, नई दिल्ली को ओर जानेवाली गाड़ियाँ बाधित।

उत्तर रेलवे के फरीदाबाद स्टेशन पर रेल ब्लॉक, नई दिल्ली को ओर जानेवाली आनेवाली 29 गाड़ियाँ दिनांक 23 फरवरी से 02 मार्च तक रद्द / डाईवर्ट रहेगी।