18 दिसंबर 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081
04011/12 एवं 04013/14 प्रयागराज जंक्शन से बनारस, अयोध्या होते हुए फिर प्रयागराज जंक्शन को पहुंचने वाली सर्क्युलर अनारक्षित मेमू विशेष का आयोजन किया है।
निम्नलिखित सेवाएं दिनांक 10 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रोजाना, प्रतिदिन चलाई जाएगी (अपवाद : 28,29,30 जनवरी 2025 को उक्त सेवाएं रद्द रहेगी।)
18 दिसंबर 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081
मध्य रेल कुंभ मेला-2025 के लिए 34 विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा
मध्य रेल दिनांक 13.01.2025 से 26.02.2025 तक प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस / पुणे – मऊ और नागपुर – दानापुर के बीच 34 विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा। विवरण इस प्रकार है:-
1) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मऊ कुंभ मेला विशेष (14 सेवा)
01033 कुंभ मेला विशेष दिनांक 09.01.2025, 17.01.2025, 22.01.2025, 25.01.2025, 05.02.2025, 22.02.2025 और 26.02.2025 को 11.30 बजे मुम्बई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22.00 बजे मऊ पहुंचेगी। (7 सेवाएं)
01034 कुंभ मेला विशेष दिनांक 10.01.2025, 18.01.2025, 23.01.2025, 26.01.2025, 06.02.2025, 23.02.2025 और 27.02.2025 को मऊ से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.30 बजे मुम्बई पहुंचेगी। (7 सेवाएं)
संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, चार वातानुकूलित 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन।
2) पुणे – मऊ कुंभ मेला विशेष (12 सेवा)
01455 कुंभ मेला विशेष दिनांक 08.01.2025, 16.01.2025, 24.01.2025, 06.02.2025, 08.02.2025 और 21.02.2025 को पुणे से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22.00 बजे मऊ पहुंचेगी। (6 सेवाएं)
01456 कुंभ मेला विशेष दिनांक 09.01.2025, 17.01.2025, 25.01.2025, 07.02.2025, 09.02.2025 और 22.02.2025 को मऊ से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.45 बजे पुणे पहुंचेगी। (6 सेवाएं)
संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, दो वातानुकूलित 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी/चेयर कार, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार।
3) नागपुर – दानापुर कुंभ मेला विशेष (8 सेवा)
01217 कुंभ मेला विशेष दिनांक 26.01.2025, 05.02.2025, 09.02.2025 और 23.02.2025 को नागपुर से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (4 सेवाएं)
01218 कुंभ मेला विशेष दिनांक 27.01.2025, 06.02.2025, 10.02.2025 और 24.02.2025 को दानापुर से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। (4 सेवाएं)
संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, चार वातानुकूलित 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन।
आरक्षण: कुंभ मेला विशेष ट्रेन संख्या 01033, 01455 और 01217 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 20.12.2024 को सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर खुलेगी। इन विशेष ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच अनारक्षित कोच के रूप में चलेंगे और टिकट यूटीएस के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।
उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।
16 दिसंबर 2024, सोमवार, पौष, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
06207 / 06208 मैसूर दानापुर मैसूर महाकुम्भ विशेष
06207 मैसूरु दानापुर विशेष मैसूरु से दिनांक 18/01/2025, 15/02/2025, 01/03/2025 को शनिवार दोपहर 16:30 को रवाना होगी। यह गाड़ी मंगलवार को सुबह 10:00 बजे दानापुर पहुँचेंगी। [03 फेरे]
06208 दानापुर मैसूरु विशेष, दानापुर से दिनांक 22/01/2025, 19/02/2025, 05/03/2025 को बुधवार को 01:45 को चलेगी और शुक्रवार को दोपहर 15:00 बजे मैसूरु पहुँचेंगी। [03 फेरे]
कोच संरचना : 12 वातानुकूल थ्री टियर, 06 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण जनरल, 02 लगेज कम जनरेटर वैन कुल 22 LHB कोच
16 दिसंबर 2024, सोमवार, पौष, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
01455/56 पुणे मऊ पुणे विशेष
01455 पुणे मऊ विशेष पुणे से दिनांक जनवरी की 08, 16, 24 और फरवरी की 06, 08 एवं 21 को सुबह 10:10 पर रवाना होगी। यह गाड़ी अगले दिन, रात में 22:00 को मऊ पहुँचेंगी।
01456 मऊ पुणे विशेष, मऊ से दिनांक जनवरी की 09, 17, 25 और फरवरी की 07, 09 एवं 22 को रात 23:40 पर रवाना होगी। यह गाड़ी अगले दो दिन बाद, दोपहर में 15:45 को पुणे पहुँचेंगी।
16 दिसंबर 2024, सोमवार, पौष, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
भारतीय रेल की नई समयसारणी 01 जनवरी 2025 से बदलने जा रही है। इस सम्बन्ध में प्रत्येक क्षेत्रीय रेलवे अपने अपने क्षेत्र के समयसारणी ने होने वाले प्रमुख बदलाव की जानकारी के परिपत्रक निकालते है, आज द प रेल SWR का परिपत्रक जारी हुवा है,