Uncategorised

उ प रेल NWR की नई समयसारणी के प्रमुख अंश

27 दिसंबर 2024, शुक्रवार, पौष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल की समयसारणी 01 जनवरी 2025 से बदली जा रही है। सभी गाड़ियोंमे किए गए बदलाव NTES नैशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर दिनांक 01 जनवरी 2025 पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमे उत्तर पश्चिम रेल NWR द्वारा किए जाने वाले बदलावों के प्रमुख अंश..

Uncategorised

पूर्व रेल ER की नई समयसारणी के मुख्य अंश

27 दिसंबर 2024, शुक्रवार, पौष, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल की समयसारणी 01 जनवरी 2025 से बदली जा रही है। सभी गाड़ियोंमे किए गए बदलाव NTES नैशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर दिनांक 01 जनवरी 2025 पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमे पूर्व रेल ER द्वारा किए जाने वाले बदलावों के प्रमुख अंश..

Uncategorised

‘प्रयागराज महाकुम्भ विशेष गाड़ियाँ : दक्षिण रेल SR की गाड़ियाँ

22 दिसंबर 2024, रविवार, पौष, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

दक्षिण रेल की पाँच जोड़ी विशेष गाड़ियाँ महाकुम्भ की अवधि में चलाई जाएंगी, जिनका विवरण निम्नलिखित है,

1: 06005/06 कन्याकुमारी गया कन्याकुमारी विशेष ( 2 – 2 फेरे)

06005 विशेष दिनांक 06 एवं 20 जनवरी सोमवार को कन्याकुमारी से रात 20:30 को रवाना होगी। वापसी में 06006 विशेष दिनांक 09 एवं 23 गुरुवार को गया से 23:55 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 06 वातानुकूल थ्री टियर, 01 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 01 द्वितीय श्रेणी जनरल (दिव्यांगजन कोच समेत), 01 एसएलआर कुल 15 कोच

2 : 06021/22 कोचुवेळी गया कोचुवेळी विशेष (3 – 3) फेरे

06021 विशेष कोचुवेळी से दिनांक 07, 21 जनवरी एवं 04 फरवरी मंगलवार को दोपहर 14:00 को रवाना होगी। वापसी में 06022 विशेष गया से दिनांक 10, 24 जनवरी एवं 07 फरवरी को  शुक्रवार रात 23:55 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 04 वातानुकूल थ्री टियर, 07 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 01 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी जनरल (दिव्यांगजन कोच समेत), 01 एसएलआर कुल 16 कोच

3 : 06001/02 डॉ एम जी आर चेन्नई सेण्ट्रल गोमतीनगर (लखनऊ) डॉ एम जी आर चेन्नई सेण्ट्रल विशेष ( 6 – 6 ) फेरे

06001 विशेष चेन्नई सेंट्रल से दिनांक 08, 15, 22 जनवरी एवं 05, 19, 26 फरवरी बुधवार को दोपहर 14:20 को रवाना होगी। वापसी में 06002 विशेष गोमतीनगर से दिनांक 11, 18, 25 जनवरी 08, 22 फरवरी एवं 01 मार्च को शनिवार अल-सुबह 03:45 को चलेगी।

कोच संरचना : 17 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 19 कोच

4 : 06003/04 कन्याकुमारी बनारस कन्याकुमारी विशेष ( 1 – 1 ) फेरे

06003 विशेष कन्याकुमारी से दिनांक 17 फरवरी सोमवार को रात 20:30 को रवाना होगी। वापसी में 06004 विशेष बनारस से दिनांक 20 फरवरी गुरुवार को 18:05 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 06 वातानुकूल थ्री टियर, 01 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 01 द्वितीय श्रेणी जनरल (दिव्यांगजन कोच समेत), 01 एसएलआर कुल 15 कोच

5 : 06007/08 कोचुवेळी बनारस कोचुवेळी विशेष ( 2 – 2 ) फेरे

06007 विशेष कोचुवेळी से दिनांक 18 एवं 25 फरवरी मंगलवार को दोपहर 14:00 को रवाना होगी। वापसी में 06008 बनारस से दिनांक 21 एवं 28 फरवरी शुक्रवार को शाम 18:05 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 04 वातानुकूल थ्री टियर, 07 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 01 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी जनरल (दिव्यांगजन कोच समेत), 02 एसएलआर कुल 18 कोच

Uncategorised

नई दिल्ली चेन्नई ग्रैंड ट्रंक रेल मार्ग के काजीपेट – विजयवाड़ा खण्ड पर रेल ब्लॉक : कुछ यात्री गाड़ियाँ रद्द, कुछ मार्ग बदलकर चलेंगी

22 दिसंबर 2024, रविवार, पौष, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

दमरे SCR के मोटूमारी स्टेशनपर दिनांक 25 दिसम्बर 2024 से 09 जनवरी 2025 कुल 14 दिनोंका रेल ब्लॉक मंजूर किया गया है। निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

रेल ब्लॉक की अवधि

पुर्णतः रद्द गाड़ियाँ

अंशतः रद्द की गई गाड़ियाँ

नियमित मार्ग बदलकर परावर्तित रेल मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ : ( परावर्तित मार्ग : विजयवाड़ा, गुण्टूर, पागीडीपल्ली, सिकंदराबाद )

( परावर्तित मार्ग : रेनिगुंटा, धोन, काचेगुड़ा, यादगीर, काजीपेट, बल्हारशाह)

अन्य परावर्तित रेल मार्ग

यात्रीगण कृपया उपरोक्त रेल मार्ग पर सम्बंधित तिथियों में यात्रा का नियोजन रेल हेल्पलाइन 139 से परामर्श कर करें।

Uncategorised

‘प्रयागराज महाकुम्भ विशेष गाड़ियाँ : दक्षिण मध्य रेल SCR की गाड़ियाँ

21 दिसंबर 2024, शनिवार, पौष, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

07701/02 गुण्टूर आजमगढ़ गुण्टूर महाकुम्भ विशेष (1 – 1 फेरे)

07707/08 मौला अली आजमगढ़ मौला अली महाकुम्भ विशेष (2 – 2 फेरे)

07711/12 मौला अली गया मौला अली महाकुम्भ विशेष ( 1 – 1 )

07729/30 मौला अली गया मौला अली महाकुम्भ विशेष ( 1 – 1 )

07719/20 गुण्टूर गया गुण्टूर महाकुम्भ विशेष ( 1 – 1 )

07721/22 हुजूर साहिब नान्देड़ पटना हुजूर साहिब नान्देड़ महाकुम्भ विशेष ( 1 – 1 )

07725/26 काचेगुड़ा पटना काचेगुड़ा महाकुम्भ विशेष ( 1 – 1 )