18 दिसंबर 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081
पुणे और नासिक के बीच रेल संपर्क में सुधार हेतु 248 किलोमीटर लंबी दौंड – मनमाड खण्ड के दोहरीकरण कार्य को मंजूरी दी गई है। कुल 248 किलोमीटर में से 178 किलोमीटर का काम हो चुका है, जबकि शेष 70 किलोमीटर का काम तेजी से चल रहा है।
इसके अलावा तीन नए दोहरे रेल मार्ग को केन्द्र से मंजूरी दी गई है।
नासिक – साईंनगर शिरडी (82 किलोमीटर) के बीच नई दोहरी लाइन, पुणे – अहमदनगर (125 किलोमीटर) के बीच नई दोहरी लाइन और साईंनगर शिरडी – पुणताम्बा (17 किलोमीटर) के दोहरीकरण के लिए तीन रेलवे परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण को मंजूरी दी गई है। इन सर्वेक्षणों के पूरा होने पर डीपीआर बनाई जाएगी। यह जानकारी आज लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने दी।
केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने आगे बताया कि पुणे और नासिक के बीच सीधे कनेक्शन के लिए महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमआरआईडीसी), महाराष्ट्र सरकार (50%) और रेल मंत्रालय (50%) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी द्वारा डीपीआर तैयार की गई थी। डीपीआर में प्रस्तावित संरेखण नारायणगांव से गुजर रहा था जहां राष्ट्रीय रेडियो खगोल भौतिकी केंद्र (एनसीआरए), पुणे ने विशाल मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) वेधशाला स्थापित की है। जीएमआरटी के पास इकतीस देशों (28वें चक्र तक) के उपयोगकर्ता हैं जो वैज्ञानिक अवलोकनों के लिए इसकी सेवाओं का उपयोग करते हैं। जीएमआरटी वेधशाला के संचालन पर प्रस्तावित रेलवे लाइन के प्रतिकूल प्रभाव के कारण यह संरेखण स्वीकार्य नहीं पाया गया। इसलिए, अब रेलवे ने उपरोक्त मुद्दों के समाधान के लिए डीपीआर तैयार करने का काम शुरू किया है।
रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी देना भारतीय रेलवे की एक सतत और गतिशील प्रक्रिया है। रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पारिश्रमिक, यातायात अनुमान, अंतिम मील कनेक्टिविटी, छूटे हुए लिंक और वैकल्पिक मार्ग, भीड़भाड़ वाली/संतृप्त लाइनों का विस्तार, सामाजिक – आर्थिक विचार आदि के आधार पर शुरू किया जाता है, जो चल रही परियोजनाओं की देनदारियों, धन की समग्र उपलब्धता और प्रतिस्पर्धी मांगों पर निर्भर करता है।
18 दिसंबर 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081
04011/12 एवं 04013/14 प्रयागराज जंक्शन से बनारस, अयोध्या होते हुए फिर प्रयागराज जंक्शन को पहुंचने वाली सर्क्युलर अनारक्षित मेमू विशेष का आयोजन किया है।
निम्नलिखित सेवाएं दिनांक 10 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रोजाना, प्रतिदिन चलाई जाएगी (अपवाद : 28,29,30 जनवरी 2025 को उक्त सेवाएं रद्द रहेगी।)
18 दिसंबर 2024, बुधवार, पौष, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081
मध्य रेल कुंभ मेला-2025 के लिए 34 विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा
मध्य रेल दिनांक 13.01.2025 से 26.02.2025 तक प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस / पुणे – मऊ और नागपुर – दानापुर के बीच 34 विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा। विवरण इस प्रकार है:-
1) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मऊ कुंभ मेला विशेष (14 सेवा)
01033 कुंभ मेला विशेष दिनांक 09.01.2025, 17.01.2025, 22.01.2025, 25.01.2025, 05.02.2025, 22.02.2025 और 26.02.2025 को 11.30 बजे मुम्बई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22.00 बजे मऊ पहुंचेगी। (7 सेवाएं)
01034 कुंभ मेला विशेष दिनांक 10.01.2025, 18.01.2025, 23.01.2025, 26.01.2025, 06.02.2025, 23.02.2025 और 27.02.2025 को मऊ से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.30 बजे मुम्बई पहुंचेगी। (7 सेवाएं)
संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, चार वातानुकूलित 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन।
2) पुणे – मऊ कुंभ मेला विशेष (12 सेवा)
01455 कुंभ मेला विशेष दिनांक 08.01.2025, 16.01.2025, 24.01.2025, 06.02.2025, 08.02.2025 और 21.02.2025 को पुणे से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22.00 बजे मऊ पहुंचेगी। (6 सेवाएं)
01456 कुंभ मेला विशेष दिनांक 09.01.2025, 17.01.2025, 25.01.2025, 07.02.2025, 09.02.2025 और 22.02.2025 को मऊ से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.45 बजे पुणे पहुंचेगी। (6 सेवाएं)
संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, दो वातानुकूलित 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी/चेयर कार, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार।
3) नागपुर – दानापुर कुंभ मेला विशेष (8 सेवा)
01217 कुंभ मेला विशेष दिनांक 26.01.2025, 05.02.2025, 09.02.2025 और 23.02.2025 को नागपुर से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (4 सेवाएं)
01218 कुंभ मेला विशेष दिनांक 27.01.2025, 06.02.2025, 10.02.2025 और 24.02.2025 को दानापुर से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। (4 सेवाएं)
संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, चार वातानुकूलित 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन।
आरक्षण: कुंभ मेला विशेष ट्रेन संख्या 01033, 01455 और 01217 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 20.12.2024 को सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर खुलेगी। इन विशेष ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच अनारक्षित कोच के रूप में चलेंगे और टिकट यूटीएस के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।
उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।
16 दिसंबर 2024, सोमवार, पौष, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
06207 / 06208 मैसूर दानापुर मैसूर महाकुम्भ विशेष
06207 मैसूरु दानापुर विशेष मैसूरु से दिनांक 18/01/2025, 15/02/2025, 01/03/2025 को शनिवार दोपहर 16:30 को रवाना होगी। यह गाड़ी मंगलवार को सुबह 10:00 बजे दानापुर पहुँचेंगी। [03 फेरे]
06208 दानापुर मैसूरु विशेष, दानापुर से दिनांक 22/01/2025, 19/02/2025, 05/03/2025 को बुधवार को 01:45 को चलेगी और शुक्रवार को दोपहर 15:00 बजे मैसूरु पहुँचेंगी। [03 फेरे]
कोच संरचना : 12 वातानुकूल थ्री टियर, 06 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण जनरल, 02 लगेज कम जनरेटर वैन कुल 22 LHB कोच