Uncategorised

दिवाली, छठ पूजा स्पेशल गाड़ियाँ :

दिवाली, छठ पूजा स्पेशल गाड़ियाँ :

उत्तर भारत मे : इलाहाबाद आनंद विहार इलाहाबाद, कानपुर दुराई कानपुर, आनंद विहार जोगबनी आनंदविहार, हबीबगंज रीवा हबीबगंज, नई दिल्ली सहरसा नई दिल्ली, नई दिल्ली दरभंगा नई दिल्ली, आनंदविहार सहरसा आनंदविहार, नई दिल्ली पटना नई दिल्ली, आनंदविहार पटना आनंदविहार, हबीबगंज पूरी हबीबगंज

दक्षिण भारत मे : मैसूरु विजयपुरा मैसूरु, यसवंतपुर बेलगावी यसवंतपुर, कारवार येलहांका कारवार, सिकंदराबाद पटना सिकंदराबाद, यसवंतपुर बीदर यसवंतपुर

पश्चिम भारत में : बांद्रा गाजीपुर बांद्रा, इंदौर पुणे इंदौर

Uncategorised

नई AP आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस 22 / 23 जनवरीसे।

22415 / 22416 विशाखापत्तनम नई दिल्ली AP एक्सप्रेस के समय और ट्रेन नम्बर बदलने वाला है।
22415 विशाखापत्तनम से अपनी आखरी यात्रा दिनांक 22 जनवरी को और 22416 नई दिल्ली से दिनांक 24 जनवरी को करेगी। उसके बाद 23 जनवरी से नई आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस 20805 विशाखापत्तनम से नई दिल्ली के बीच शरू हो जाएगी वैसेही 20806 नई दिल्ली से विशाखापत्तनम के लिए 25 जनवरीसे शुरू हो जाएगी।
अग्रिम आरक्षण करने वाले यात्री कृपया बदले समय और नम्बरों की जानकारी ध्यान में रखे।

Uncategorised

जनवरी से दक्षिण एक्सप्रेस की लिंक नही जाएगी विशाखापत्तनम।

निजामुद्दीन हैदराबाद के बीच 12721 / 12722 दक्षिण एक्सप्रेस चलती है और काज़िपेट में इसका विभाजन होकर 12861 /12862 नामक दक्षिण लिंक एक्सप्रेस विशाखापत्तनम के लिए जाती है।
रेल प्रशासन ने इस विभाजन को बंद कर 12721 /12722 दक्षिण एक्सप्रेस को सीधे हैदराबाद और निजामुद्दीन के बीच चलते रखने का नियोजन किया है और 12861 /12862 लिंक एक्सप्रेस को बंद करते हुए उसके स्थान पर दिनांक 26 जनवरीसे 18561 विशाखापत्तनम से काचेगुड़ा और 18562 काचेगुड़ा से विशाखापत्तनम के बीच एक नयी डेली, रोजाना गाड़ी चलाई जाएगी और उसी प्रकार 27 जनवरीसे 18562 काचेगुड़ा से विशाखापत्तनम के लिए चलेगी।
इससे इस मार्ग के यात्रिओंको ज्यादा सहूलियत रहेगी।

Uncategorised

खुशखबर : नागपुर छिंदवाड़ा रेल संपर्क नवम्बर में शुरू होगा, जबलपुर गोंदिया गेज कन्वर्जन का काम भी अंतिम चरणोंमें।

नागपुर से छिंदवाड़ा के बीच बड़ी रेल लाइन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। भण्डारकुण्ड और भिमालगोंदी के बीच की 20 km लाइन का काम ही बाकी था वह भी पूरा हो चुका है। नवम्बर के पहले या दूसरे सप्ताह में CRS इंस्पेक्शन करवाया जाएगा और उसके बाद यात्री गाड़ी चलाई जाने की संभावना है।

उसी प्रकार बहुचर्चित, बहुप्रतीक्षित जबलपुर गोंदिया का गेज कन्वर्जन का कार्य भी अंतिम चरणोंमें है। जबलपुर से नैनपुर का कार्य पूर्ण हो चुका है, और गोंदिया की ओरसे पादरीगंज तक का काम पूरा हो गया है बस नैनपुर से पादरीगंज का काम बचा है। जब यह पर मार्ग ट्रैफिक के लिए खुलेगा तो शुरू दिन से ही इलेट्रीफाइड रेल मार्ग उपलब्ध रहेगा।

जबलपुर से गोंदिया रेल मार्ग कुल 229 km का है और गोंदिया से बल्हारशहा 249 km याने जबलपुर से बल्हारशहा वाया गोंदिया 478 km पड़ता है। जिसमे 2 बड़े और व्यस्ततम जंक्शन इटारसी और नागपुर बाईपास होते है। फिलहाल जबलपुर से बल्हारशहा 751 km है, याने उत्तर से दक्षिण मार्ग पर सीधी 273 km की बचत हो गई।

इस मार्गपर कुल 16 गाड़ियाँ चलती है जिसमे केवल 2 गाड़ियाँ रोजाना है। इस मार्ग के नैनपुर, मंडला, बालाघाट के लोगोंको तो कमसे कम 6 नई या डाइवर्ट की गई, उत्तर में दिल्ली, इलाहाबाद, वाराणसी को दक्षिण भारत के बंगलुरू, तिरुवनंतपुरम को जोड़ने वाली गाड़ियोंकी अपेक्षा है। जबलपुर से मंडुआडीह और दिल्ली जानेवाली महाकौशल एक्सप्रेस को बालाघाट से चलाए जाने की कोशिशें शुरू हो गयी है।

यह भारतीय रेल के उत्तर दक्षिण कॉरिडोर का महत्वकांक्षी गेज कन्वर्जन साबित होंने जा रहा है।

फोटो मैप और जानकारी : इंडिया रेल इन्फो से साभार

Uncategorised

दिवाली और छठ पूजा पर्व पर रेलवे की विशेष गाड़ियाँ।

दिवाली और छठ पूजा पर्व पर रेलवे की विशेष गाड़ियाँ।
नई दिल्ली दरभंगा नई दिल्ली, नई दिल्ली सहरसा नई दिल्ली, आनंद विहार जोगबनी आनंद विहार, कानपुर दुराई कानपुर, इलाहाबाद आनंद विहार इलाहाबाद, हबीबगंज रीवा हबीबगंज, यसवंतपुर बेलगावी यसवंतपुर, मैसूरु विजयपुरा मैसूरु।