04 जुलाई 2024, गुरुवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2081
ओड़िशा के पुरी धाम में आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया से भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजते है। कहा जाता है, रथ के साक्षात दर्शन से हजारों यज्ञों का फल मिलता है। इस वर्ष रथयात्रा 07 जुलाई से प्रारम्भ हो रही है। रेल प्रशासन ने रथयात्रा के श्रद्धालुओंकी सुविधा हेतु रेल गाड़ियोंका नियोजन किया है।
पूर्व तट रेल ECoR क्षेत्र का यह परिपत्रक है। यात्रीगण गाड़ियोंकी परिचालन तिथि एवं समय नोट कर लेवे।
03 जुलाई 2024, बुधवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081
रेल प्रशासन, आम यात्रिओंको नियमित मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमे अनारक्षित कोचों की कमी के चलते होनेवाली असुविधाओं के मद्देनजर, अपनी लगभग 800 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंकी मानक कोच संरचना में फिर से बदलाव करने जा रही है।
कई मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमे द्वितीय साधारण कोच की संख्या घट कर महज दो कोच रह गई थी जिसे अब सुधार कर कम से कम चार कोच किया जा रहा है। इसी कड़ी में, उत्तर रेलवे ने 01 जुलाई 2024 से 21 जोड़ी गाड़ियोंकी नई कोच संरचना का ब्यौरा दिया है।
1: 12427/28 आनंदविहार रीवा आनंदविहार प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 03 से बढ़कर 05, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
2: 14006/05 आनंदविहार सीतामढ़ी आनंदविहार प्रतिदिन लिच्छवी एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
3: 12488/87 आनंदविहार जोगबनी आनंदविहार प्रतिदिन सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 06 से घटकर 05, स्लिपर 08 घटकर 07 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर कोच 03 से बढकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
4: 14008/07 आनंदविहार रक्सौल आनंदविहार द्विसाप्ताहिक सद्भावना एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
5: 14016/15 आनंदविहार रक्सौल आनंदविहार द्विसाप्ताहिक सद्भावना एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
6: 14018/17 आनंदविहार रक्सौल आनंदविहार साप्ताहिक सद्भावना एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
7: 14008/07 आनंदविहार सुल्तानपुर आनंदविहार द्विसाप्ताहिक सद्भावना एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
8: 22420/19 आनंदविहार गाज़ीपुर सिटी आनंदविहार सप्ताह में चार दिन, सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 06 से घटकर 04, स्लिपर 07 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 03 से बढकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
9: 22434/33 आनंदविहार गाज़ीपुर सिटी आनंदविहार सुहेलदेव सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 06 से घटकर 04, स्लिपर 07 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 03 से बढकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
10: 22428/27 आनंदविहार बलिया आनंदविहार भृगु सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 05, स्लिपर 09 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
11: 22466/65 आनंदविहार मधुपुर आनंदविहार बाबा बैद्यनाथ धाम सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 05, स्लिपर 09 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
16: 14620/19 फिरोजपुर अगरतला फिरोजपुर त्रिपुरसुंदरी साप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 03 से बढ़कर 04, स्लिपर 07 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 की गई है।
12: 12218/17 चंडीगढ़ कोचुवेली चंडीगढ़ केरल संपर्कक्रांति द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 04, स्लिपर 06 यथावत रखी गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 घटकर 04 की गई है। एवं वातानुकूल टू टियर कोच 02 यथावत है।
13: 12450/49 चंडीगढ़ मडगांव चंडीगढ़ गोवा संपर्कक्रांति द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 04, स्लिपर 06 यथावत रखी गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 घटकर 04 की गई है। एवं वातानुकूल टू टियर कोच 02 यथावत है।
14: 10216/15 एर्नाकुलम मडगांव एर्नाकुलम साप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 04, स्लिपर 06 यथावत रखी गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 घटकर 04 की गई है। एवं वातानुकूल टू टियर कोच 02 यथावत है।
15: 22452/51 चंडीगढ़ बान्द्रा टर्मिनस चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 04, स्लिपर 06 यथावत रखी गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 घटकर 04 की गई है। एवं वातानुकूल टू टियर कोच 02 यथावत है।
17: 12472/71 श्री माता वैष्णो देवी कटरा बान्द्रा टर्मिनस श्री माता वैष्णो देवी कटरा, सप्ताह में चार दिन, स्वराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12474/73 श्री माता वैष्णो देवी कटरा गांधीधाम श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12476/75 श्री माता वैष्णो देवी कटरा हापा श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12478/77 श्री माता वैष्णो देवी कटरा जामनगर श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इन चारों गाड़ियोंमे जनरल 04, स्लिपर 06 यथावत रखे गए है, केवल वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटाकर 04 की गई है।
02 जुलाई 2024, मंगलवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081
इन्दौर – नई दिल्ली के बीच चल रही 20957/58 त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस के फेरे प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पश्चिम रेलवे मुख्यालय ने रेल प्रशासन को भिजवाया है।
प्रस्ताव में 20957/58 इन्दौर – नई दिल्ली – इन्दौर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलकर नई दिल्ली न जाते हुए दिल्ली सफदरजंग, रोहतक, हाँसी होते हुए हिसार जाएगी। यज्ञपि इंदौर – हिसार के बीच यह गाड़ी प्रतिदिन हो जाएगी मगर 20957/58 एक्सप्रेस के फेरे सप्ताह में तीन दिन अपने नियमित मार्ग डॉ आंबेडकर नगर, इंदौर, रतलाम, नागदा, मथुरा, शकूरबस्ती, रोहतक, हाँसी, हिसार से रहेंगे और अन्य चार दिन, नए गाड़ी क्रमांक के साथ, डॉ आंबेडकर नगर से हिसार के बीच वाया उज्जैन, नागदा होकर हिसार तक चलाई जाएगी।
मौजूदा 20957 इन्दौर – नई दिल्ली एक्सप्रेस हिसार तक विस्तारित रूप में डॉ आंबेडकर नगर महू से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को रवाना होगी और वापसी में 20958 हिसार से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को डॉ आंबेडकर नगर महू की ओर जाएगी।
नई प्रस्तावित डॉ आंबेडकर नगर महू – हिसार एक्सप्रेस वाया उज्जैन, सप्ताह में चार दिन, प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी और वापसी में हिसार से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को रवाना होगी।
कुल मिलाकर डॉ आंबेडकर नगर महू और इन्दौर से हिसार के बीच की यह प्रतिदिन एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन उज्जैन होकर और तीन दिन रतलाम होकर नागदा पहुँचेंगी और आगे हिसार तक जाएगी।
डॉ आंबेडकर नगर महू में गाड़ी के रखरखाव के लिए आवश्यक पीट लाइन का निर्माण किया जा रहा है और इसी के चलते यह गाड़ी इन्दौर से महू को स्थानांतरित की जा सकेगी।
गाड़ी की संरचना: वातानुकूल प्रथम -1, वातानुकूल टू टियर – 2, वातानुकूल थ्री टियर – 6, वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी – 2, स्लिपर – 6, द्वितीय साधारण – 3, जनरेटर वैन – 1, एसएलआर – 1 कुल 22 कोच
29 जून 2024, शनिवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081
सामान्यतः भारतीय रेल में आम रेल यात्री के लिए मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट गाड़ियाँ उसके 200 से 500 किलोमीटर की अकस्मात यात्रा के लिए उपयुक्त मानी जाती है। मगर मानक कोच संरचना के तहत रेल प्रशासन ने ऐसी कई यात्री गाड़ियोंको लगभग पूर्णतः वातानुकूलित गाड़ियोंमे बदल कर रख दिया था। द्वितीय श्रेणी के नाम पर दो स्लिपर और अनारक्षित श्रेणी के नाममात्र एक या दो कोच कुछ गाड़ियोंमे बचे रह गए थे। आम रेल यात्रिओंको इससे बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ऐसे ही नियमित रेल गाड़ियोंमे साधारण आरक्षण करने में बड़ी परेशानियाँ होती है। तत्काल टिकटें भी चन्द मिनटों में ‘नो रूम’ हो जाती है। ऐसी स्थिति में आम यात्रिओंको केवल अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करना ही एकमात्र विकल्प बच जाता है।
यहाँ रेल प्रशासन की मानक कोच संरचना के चलते सम्पूर्ण गाड़ी में मात्र एक या दो अनारक्षित कोच यात्रिओंके लिए उपलब्ध होते थे, जो गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से ही फुल्ल हो जाते थे। इन परिस्थितियों में अनारक्षित टिकट धारक यात्री साधारण कोच में नही चढ़ पाता था और केवल मजबूरी में, उसे आरक्षित कोच की ओर रुख करना पड़ता था। एक तरफ रेल प्रशासन अमर्याद रूप में अनारक्षित टिकट बेचती है और दूसरी तरफ अपने गाड़ी संरचना वमे वह कोच लगातार घटा रही थी। हालात यह होने लगी थी, अनारक्षित यात्री अब आरक्षित कोच यहाँतक की वातानुकूल कोच में अनाधिकृत प्रवेश करने लगे थे। आरक्षित यात्रिओंकी शिकायतें बढ़ने लगी और रेल प्रशासन के अपने नियमपालन में कडाई लाने का निर्णय लिया। इससे प्रतिक्षासूची के यात्री, अनारक्षित टिकट धारकोंकी यात्रा करना ही असम्भव सा हो गया। रेल यात्रिओंके आक्रोश को देखते हुए आखिरकार रेल प्रशासन ने निर्णय लिया, तकरीबन आठ सौ गाड़ियोंमे अनिवार्य रूप से कम से कम चार अनारक्षित द्वितीय श्रेणी के कोच जोड़े जाए। यह चार कोच एसएलआर /महिला कोच या दिव्यांग कोच केअलावा रहेंगे।हालाँकि यह नियोजन भी पर्याप्त नही है।
रेल विभाग को लम्बी दूरी के गाड़ियोंमे नियोजन बद्ध तरीकेसे अनारक्षित कोच को आरक्षित 2S याने द्वितीय श्रेणी सिटिंग में बदलना होगा, तभी इन गाड़ियोंमे अनाधिकृत यात्री संख्या पर नियंत्रण लाया जा सकेगा। 300 से 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए अनारक्षित मेमू इंटरसिटी गाड़ियाँ चलाना जरूरी हो गया है। वन्देभारत श्रेणी की गाड़ियोंमे आम यात्रिओंका यात्रा करना आसान नही है। उसकी आमदानी से वह इन गाड़ियोंका मेल नही बैठा पाता। उसका साधारण टिकट, सीजन पास से तालमेल बैठ चुका है।
सर्वसाधारण मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट गाड़ियोंमे जनरल कोच की संख्या अब अमूमन चार कोच की रखी जाएगी। इस कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे NWR ने उक्त बदलाव की सूची जारी की है। इसमे दस जोड़ी गाड़ियोंमे स्थायी रूप से वातानुकूलित थ्री टियर कोच को कम कर के उसके स्थान पर GS द्वितीय श्रेणी साधारण अनारक्षित कोच लगाया जा रहा है।
यात्रीगण उक्त बदलाव ARP अर्थात एडवांस रिजर्वेशन पीरियड, अमूमन 120 दिनोंकी तिथि के बाद से शुरू होगा।
28 जून 2024, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081
आज कल इस डायलॉग, संवाद की फिर से चलती आ गई है। ‘कुछ बड़ा होने वाला है…’ अर्थात प्रश्न न पूछिए, बस देखते रहिए और अपने अपने तर्कों से समझते रहिए।
संक्रमण काल मे जब अचानक ही यात्री गाड़ियाँ बन्द कर दी गई थी तब अमूमन तीन, साढ़े तीन वर्ष भारतीय रेल अपने पुराने समयसारणी पर चलती रही। जै जरूरत पड़ती तो मीडिया, सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर परिपत्रक जारी कर दिए जाते थे। उस वक्त भारतीय रेल का ‘शून्याधारित समयसारणी’ का कार्यक्रम भी चल रहा था। हालांकि आज भी उस कार्यक्रम को अपनी मंज़िल, मुकाम मिला या नही मिला इसका कोई अधिकृत इकरारनामा सामने नही आया है। यात्री तो उसमे पिसे ही गए। गाड़ियाँ रद्द हुई, स्टापेजेस खत्म हुए, गाड़ियोंकी समयसारणीयाँ बेसमय की गई।
अब फिर से उसी तरह वर्ष 2023 की यात्री रेल समयसारणी ‘ट्रेन्स एट अ ग्लान्स’ और रेल कमर्चारियों की परिचालनिक समयसारणी, वर्किंग टाइमटेबल को 31 दिसम्बर 2024 तक विस्तारित कर दी गई है। अर्थात नई समयसारणी अब पहली जनवरी वर्ष 2025 से जारी की जाएगी।
यात्रीओंके लिए सोशल मीडिया में खबरें तो बहुत है। कहा जा रहा है, 800 गाड़ियोंमे अनारक्षित द्वितीय श्रेणी साधारण कोच के कम से कम 4 से 6 कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। वर्ष 2025/26 में 50 नई वन्देभारत एक्सप्रेस, 50 नई अमृतभारत एक्सप्रेस और 50 वन्देभारत स्लिपर पटरियों पर लाने की कवायद शुरू है। मगर यह बातें अबतक सोशल मीडिया में ही है और सोशल मीडिया पाँच से पचास करने में बहुत माहिर है। 😊 नई समयसारणी को लम्बित करने के पीछे हो सकता है, और भी कई गाड़ियोंके समयसारणी और संरचनाओं में व्यापक और अकल्पनीय बदलाव होना है।
खैर, और छह माह तक यात्रिओंको अपनी रेल यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की वेबसाइटों, ऍप और हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर जान लेना होगा, समझ लेना होगा के उनकी नियोजित रेलगाड़ी में “कछु बदलाव तो नही न कर दिया है?” 😊😊