Uncategorised

मध्य रेल की ग्यारह जोड़ी विशेष गाड़ियाँ सितम्बर अन्त तक चलती रहेंगी।

28 जून 2024, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल से गुजरनेवाली 11 जोड़ी विशेष गाड़ियोंको अब सितम्बर अन्त तक बढ़ा दिया गया है। गाड़ियोंकी समयसारणी में कोई भी बदलाव नही होगा।

1: 01025/26 दादर बलिया दादर त्रिसाप्ताहिक विशेष के 39, 39 फेरे बढ़ा दिए है। यह गाड़ियाँ अब दादर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को, 30 सितम्बर 2024 तक और बलिया से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को, 02 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।

2: 01027/28 दादर गोरखपुर दादर सप्ताह में चार दिन परिचालित विशेष के 51, 51 फेरे बढ़ा दिए है। यह गाड़ियाँ अब दादर से प्रत्येक रविवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को, 29 सितम्बर 2024 तक और गोरखपुर से 30 सितम्बर 2024 तक चलेगी।

3: 01435/36 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक विशेष के 13, 13 फेरे बढ़ा दिए है। यह गाड़ियाँ अब सोलापुर से प्रत्येक मंगलवार को, 24 सितम्बर 2024 तक और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को, 25 सितम्बर 2024 तक चलेगी।

4: 01437/38 सोलापुर तिरुपति सोलापुर साप्ताहिक विशेष के 13, 13 फेरे बढ़ा दिए है। यह गाड़ियाँ अब सोलापुर से प्रत्येक गुरुवार को, 26 सितम्बर 2024 तक और तिरुपति से प्रत्येक शुक्रवार को, 27 सितम्बर 2024 तक चलेगी।

5: 01461/62 सोलापुर दौंड जंक्शन सोलापुर प्रतिदिन अनारक्षित विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

6: 01463/64 सोलापुर कलबुर्गी सोलापुर प्रतिदिन अनारक्षित विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

7: 01139/40 नागपुर मडगांव नागपुर द्विसाप्ताहिक विशेष के 26 – 26 फेरे बढ़ाए गए है।  यह गाड़ियाँ अब नागपुर से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को, 28 सितम्बर 2024 तक चलती रहेंगी और वापसी में मडगांव से प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को, 29 सितम्बर तक चलती रहेंगी।

8: 01023/24 पुणे कोल्हापुर पुणे प्रतिदिन विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

9: 01211/12 बड़नेरा नासिक रोड बड़नेरा प्रतिदिन अनारक्षित मेमू विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

10: 01487/88 पुणे हरंगुळ पुणे प्रतिदिन विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

11: 01091/92 खण्डवा सनावद खण्डवा सप्ताह में पाँच दिवसीय सेवा, विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को, 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें चलेगी। यह कुल 55 – 55 फेरे बढ़े है।

यात्रीगण, कृपया ध्यान दीजिएगा, विशेष गाड़ियोंमे विशेष किराया दर के टिकट लागू होते है।

Uncategorised

पुणताम्बा ब्लॉक की, 29, 30 जून की सारी बाधित यात्री गाड़ियाँ रिस्टोर याने नियमित की गई।

28 जून 2024, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

यात्रीगण को सूचित किया जाता है, हमारे ब्लॉग की खबर दिनांक 18 जून, ‘मनमाड़ – पुणे मार्ग पर पुणताम्बा में तेरह दिनों का रेल ब्लॉक : 14 गाड़ियोंके फेरे….’  https://wp.me/pajx4R-5eB के अंतर्गत दिनांक 29 एवं 30 जून को जो भी यात्री गाड़ियाँ, मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट रद्द/आँशिक रद्द/ मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित कर चलनेवाली थी उन्हें अब रिस्टोर याने अपने नियमित समयसारणी अनुसार चलाया जाएगा। दरअसल 29, 30 जून का लिया गया रेल ब्लॉक किसी तकनीकी कारणोंके चलते रद्द किया गया है। रेल प्रशासन ने उक्त विषयपर अलगसे परिपत्रक निकाला है, जिसे हम यहाँ प्रस्तुत कर रहे है,

यात्रीगण से अनुरोध है, कृपया इस बात की नोंद लेवे।

Uncategorised

द पु रेल SER के खड़गपुर मण्डल में 10 दिनोंका रेल ब्लॉक

27 जून 2024, गुरुवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

खड़गपुर मण्डल में अण्डल स्टेशन पर दिनांक 29 जून 2024 से 08 जुलाई 2024 तक उपरोक्त ब्लॉक रहनेवाला है।

ब्लॉक के दौरान, खड़गपुर मण्डल की रद्द की जानेवाली EMU उपनगरीय गाड़ियाँ निम्नप्रकार है, परिपत्रक के प्रत्येक तिथिनुसार रद्दीकरण में गाड़ी क्रमांक दिए गए है।

रेल ब्लॉक के दौरान निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट गाड़ियाँ दर्शायी गई तिथियोंमे रद्द रहेंगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ परावर्तित मार्ग / रिशेड्यूल / आँशिक रद्द और नियंत्रित कर चलाई जायेंगी।

Uncategorised

एक दिशाहीन निर्णय…

25 जून 2024, मंगलवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2081

रेल प्रशासन पता नही किस विचारधारा में काम कर रहा है। पहले निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

20413/14 वाराणसी इन्दौर वाराणसी वाया सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर काशी महाकाल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 20415/16 वाराणसी इन्दौर वाराणसी वाया प्रयागराज काशी महाकाल साप्ताहिक एक्सप्रेस की कोच संरचना में बदलाव होने जा रहा है। इन फुल्ली रिजर्व्ड याने पूर्णतः आरक्षित यात्री गाड़ी में चार कोच द्वितीय साधारण (LWS) जुड़ने जा रहे है।

अब हम दिशाहीनता की बात करते है, जिसका उल्लेख हमने ब्लॉग के शीर्षक में किया है। पूर्णतः आरक्षित यात्री गाड़ी में द्वितीय साधारण कोच का जोड़ा जाना याने फिर वहीं अमर्याद अनारक्षित टिकटोंकी बिक्री और इन यात्रिओंकी आरक्षित कोच की ओर होनेवाली भागदौड़ शुरू हो सकती है।

भारतीय रेल में राजधानी, शताब्दी, दुरन्तो, हमसफ़र, गरीबरथ इस तरह की कुछ गाड़ियाँ फुल्ली रिजर्व्ड ट्रेन्स घोषित रहती है। इन गाड़ियोंके लिए यात्रा हेतु अनारक्षित टिकट नहीं दिया जाता। काशी महाकाल  यह पर्यटकों के लिए शुरू की गई प्रीमियम गाड़ी थी। ‘थी’ इसलिए कहेंगे की अब द्वितीय साधारण के कोच संरचना के साथ यह गाड़ी शायद सर्वसाधारण मेल/एक्सप्रेस के श्रेणी की गाड़ी बन कर रह जाएगी। आगे चलकर इसके समयसारणी में भी सुपरफास्ट से साधारण मेल/एक्सप्रेस श्रेणी का पतन होता हुवा दिखाई दे सकता है।

मित्रों, रेल प्रशासन उक्त पर्यटक हेतु विशेष संचालित इस गाड़ी में यात्रिओंकी सुविधा बढाना चाहता ही है तो इन द्वितीय श्रेणी साधारण कोच को 2S श्रेणी में याने द्वितीय श्रेणी आरक्षित सिटिंग श्रेणी में चलाए। आम तौर पर पर्यटक कभी भी अनारक्षित स्वरूप में यात्रा नही करता। चूँकि पर्यटन यह एक पूर्वनियोजित संकल्पना है और अनारक्षित यात्रा यह आकस्मिक यात्रा का कारण है और इसीलिए यह अनारक्षित कोच इस पर्यटन गाड़ी में बेमानी लग रहे है।

क्या रेल प्रशासन द्वारा, इस तरह अपनी प्रीमियम गाड़ियोंका अवपतन दिखाई देगा? क्या अब अन्य प्रीमियम गाड़ियोंमे भी द्वितीय साधारण कोच जोड़े जाएंगे? यह शुद्ध ठोस निर्णयोंमें दिशाहीनता का दर्शक है।

Uncategorised

विशेष गाड़ियाँ चलती रहेंगी…

24 जून 2024, सोमवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081

दक्षिण मध्य रेल, नान्देड़ मण्डल से गुजरने वाली और कुछ अन्य, कुल 5 जोड़ी, तिरुपति – अकोला – तिरुपति साप्ताहिक विशेष, पूर्णा – तिरुपति – पूर्णा साप्ताहिक विशेष, हैदराबाद – नरसापुर – हैदराबाद साप्ताहिक विशेष,तिरुपति – सिकंदराबाद – तिरुपति साप्ताहिक विशेष और काकीनाड़ा टाउन – लिंगमपल्ली – काकीनाड़ा टाउन त्रिसाप्ताहिक विशेष उक्त विशेष गाड़ियोंकी परिचालन अवधि इस वर्ष के सितम्बर अंत तक बढ़ा दी गई है।

पश्चिम रेलवे ने भी अपनी 16 जोड़ी विशेष गाड़ियोंकी परिचालन अवधि में विस्तार किया है।

यात्रीगण से अनुरोध है, विशेष गाड़ियोंका लाभ लेवें।