Uncategorised

दो और नई वन्देभारत….

16 जून 2024, रविवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

वन्देभारत गाड़ियोंका जलवा और सिलसिला बरकरार है। वन्देभारत प्रीमियम वातानुकूलित सिटिंग रेलगाड़ी यात्रिओंको दो बड़े व्यस्ततम शैक्षणिक, व्यवसायिक, पर्यटन स्थलोंको जोड़ती है। आमतौर पर इन प्रीमियम गाड़ियोंके यात्री वहीं लोग होते है, जिन्हें अपनी रेल यात्रा तीव्रगति और आरामदायक रूप से करनी है। व्यवसायी लोग यात्रा के दौरान भी अपने कई व्यवसायिक कामकाज निपटते है। जैसे बिजनेस मीटिंग्स, टू डु चेकलिस्ट और अन्य प्रि-ऑफिस वर्क। कई यात्री यात्रा के दौरान का खाली वक्त अपना नाश्ता, भोजन करने में या श्रमपरिहार की तरह बिताते है। यह गाड़ियाँ उसके लिए उपयुक्त है।

फिलहाल 51 जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस भारतीय रेल नेटवर्क पर चल रही है। इनमें दो नई गाड़ियोंका नाम जल्द ही जुड़ने जा रहा है। पहली है, मदुराई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मदुराई वन्देभारत एक्सप्रेस और दूसरी है, पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – नागरकोइल – पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल वन्देभारत एक्सप्रेस

इनमें मदुराई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मदुराई वन्देभारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन्स के बारे में जारी किए गए परिपत्रक सोशल मीडिया में आ गए है।

मदुराई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मदुराई वन्देभारत एक्सप्रेस की ट्रायल रन समयसारणी

और रही बात चेन्नई सेंट्रल – नागरकोइल – चेन्नई सेंट्रल वन्देभारत एक्सप्रेस की तो यह गाड़ी साप्ताहिक विशेष 06067/68 के स्वरूप में फिलहाल चलाई जा रही है और यात्रिओंका इसे उस्फूर्त प्रतिसाद भी मिल रहा है। अतः यह बात निश्चित है, इसी विशेष गाड़ी की समयसारणी 5-10 मिनट के मामूली से फर्क के साथ नई गाड़ी के लिए जारी हो सकती है।

कहा जा रहा है, 20 जून को उपरोक्त दोनों गाड़ियोंका शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे है। विस्तारित जानकारी लेकर हम जल्द ही उपस्थित होंगे।

Uncategorised

दपुमरे SECR के बिलासपुर मण्डल में रेल उन्नीयन कार्य हेतु नौ दिन का रेल ब्लॉक: इस दौरान आजाद हिन्द, ज्ञानेश्वरी, हमसफर समेत 16 गाड़ियाँ पूर्णतः रद्द, गितांजलि समेत 6 गाड़ियाँ परावर्तित मार्ग से चलेंगी।

15 जून 2024, शनिवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

दपुमरे के बिलासपुर मण्डल में रेल तिहरीकरण हेतु दिनांक 24 जून से 02 जुलाई तक रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 16 यात्री गाड़ियाँ पूर्णतः रद्द एवं 06 गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन कर चलाई जानी है। आइए जानकारी लेते है,

पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :

1: 18113 टाटानगर बिलासपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 24/6/2024 से 29/6/2024 तक रद्द रहेंगी।

2: 18114 बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस JCO दिनांक 25/6/2024 से 30/6/2024 तक रद्द रहेंगी।

3: 18109/10 टाटानगर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी टाटानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 25/6/2024 से 30/6/2024 तक रद्द रहेंगी।

4: 20828 सांतरागाछी जबलपुर साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस JCO दिनांक 26/06/2024 को रद्द रहेंगी।

5: 20827 जबलपुर सांतरागाछी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस JCO दिनांक 27/06/2024 को रद्द रहेंगी।

6: 17007 सिकंदराबाद दरभंगा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 25 एवं 29 जून 2024 को रद्द रहेंगी।

7: 17008 दरभंगा सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 28 जून एवं 02 जुलाई 2024 को रद्द रहेंगी।

8: 20822 सांतरागाछी पुणे साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस JCO दिनांक 29/06/2024 को रद्द रहेंगी।

9: 20821 पुणे सांतरागाछी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस JCO दिनांक 01/07/2024 को रद्द रहेंगी।

10: 22843 बिलासपुर पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 30/06/2024 को रद्द रहेंगी।

11: 22844 पटना बिलासपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28/06/2024 को रद्द रहेंगी।

12: 12130 हावडा पुणे आझादहिंद प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 25/06/2024 से 30/06/2024 तक रद्द रहेंगी।

13: 12129 पुणे हावडा आझादहिंद प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 27/06/2024 से 02/07/2024 तक रद्द रहेंगी।

14: 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालिमार ज्ञानेश्वरी, सप्ताह में चार दिन परिचालित सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 24, 25, 28 एवं 29 जून 2024 को रद्द रहेंगी।

15: 12102 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी, सप्ताह में चार दिन परिचालित सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 26, 27, एवं 29 जून और 01 जुलाई को रद्द रहेंगी।

परावर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ : निम्नलिखित तीन जोड़ी, छह गाड़ियाँ झारसुगुड़ा से रायपुर के बीच परावर्तित रहेगी।

अप ट्रेन्स : मुम्बई, पुणे, पोरबंदर की ओर जानेवाली गाड़ियाँ

1: 12860 हावड़ा मुम्बई गितांजलि प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 24, 25, 26, 27, 28 एवं 29 जून 2024 झारसुगुड़ा से रायपुर के बीच परावर्तित रहेगी। अपने नियमित मार्ग रायगढ, बिलासपुर की जगह, झारसुगुड़ा से टिटिलागढ़ होकर रायपुर पहुँचेंगी और उससे आगे रायपुर से मुम्बई तक अपने नियमित मार्ग से चलेंगी।

2: 12906 शालीमार पोरबंदर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 28 एवं 29 जून 2024 झारसुगुड़ा से रायपुर के बीच परावर्तित रहेगी। अपने नियमित मार्ग रायगढ, चाम्पा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर की जगह, झारसुगुड़ा से टिटिलागढ़ होकर रायपुर पहुँचेंगी और उससे आगे रायपुर से पोरबंदर तक अपने नियमित मार्ग से चलेंगी।

3: 22846 हटिया पुणे द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 24 एवं 28 जून 2024 झारसुगुड़ा से रायपुर के बीच परावर्तित रहेगी। अपने नियमित मार्ग रायगढ, चाम्पा, बिलासपुर, रायपुर की जगह, झारसुगुड़ा से टिटिलागढ़ होकर रायपुर पहुँचेंगी और उससे आगे रायपुर से पुणे तक अपने नियमित मार्ग से चलेंगी।

डाउन ट्रेन्स : हावड़ा, शालीमार एवं हटिया की ओर जानेवाली गाड़ियाँ

1: 12859 मुम्बई हावड़ा गितांजलि प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 26, 27, 28, 29, 30 जून एवं 01 जुलाई 2024 रायपुर से झारसुगुड़ा के बीच परावर्तित रहेगी। निर्देशित तिथियोंमे यह गाड़ी अपने नियमित मार्ग रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा की जगह रायपुर से चलकर टिटिलागढ़ होकर झारसुगुड़ा पहुँचेंगी और झारसुगुड़ा से आगे हावड़ा  तक अपने नियमित मार्ग से चलेंगी।

2: 12905 पोरबंदर शालीमार द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 26 एवं 27 जून 2024 रायपुर से झारसुगुड़ा के बीच परावर्तित रहेगी। निर्देशित तिथियोंमे यह गाड़ी अपने नियमित मार्ग रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, रायगढ़, चाम्पा, झारसुगुड़ा की जगह रायपुर से चलकर टिटिलागढ़ होकर झारसुगुड़ा पहुँचेंगी और झारसुगुड़ा से आगे शालीमार तक अपने नियमित मार्ग से चलेंगी।

3: 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 26 एवं 30 जून 2024 रायपुर से झारसुगुड़ा के बीच परावर्तित रहेगी। निर्देशित तिथियोंमे यह गाड़ी अपने नियमित मार्ग रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा, रायगढ़, झारसुगुड़ा की जगह रायपुर से चलकर टिटिलागढ़ होकर झारसुगुड़ा पहुँचेंगी और झारसुगुड़ा से आगे हटिया तक अपने नियमित मार्ग से चलेंगी।

08862/61 झारसुगुड़ा गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू विशेष JCO दिनांक 25, 26, 27, 28, 29 एवं 30 जून 2024 को केवल गोंदिया बिलासपुर के बीच ही चलाई जाएगी। यह गाड़ी दोनोंही दिशाओं की यात्रा में बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

Uncategorised

अब ली जा रही सुध… रेल मंत्री ने अपना अंदाज़ बदला!

14 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल के यात्री बीते दिनों, महीनों में किस अराजकता का सामना कर अपनी रेल यात्रा कर रहे थे, इसका अंदाजा भी नही लगाया जा सकता है। यात्री गाड़ियोंका असाधारण देरी से चलना, आरक्षित यानों में अवैध यात्रिओंकी बेख़ौफ़ घुसपैठ, अवैध विक्रेताओं की मनमर्ज़ी और क्या क्या! यूँ समझिए, सर्वसाधारण रेल यात्री की रेल यात्रा नर्क बन गई थी।

ट्वीटर पर शिकायतोंके रोजाना अम्बार लगे पड़े थे। पहले ट्वीटर पर महज यात्री सेवा में कमी की शिकायतें दिखाई देती थी। फलाँ कोच में साफसफाई की कमी है, इलेक्ट्रिक स्विच काम नही कर रहे या बेड रोल की शिकायतें पोस्ट की जाती थी मगर बीते 2 – 4 महीनोंमें आरक्षित यानों में यात्रिओंकी अवैध घुसपैठ की शिकायतें बहुत बढ़ गई। अवैध यात्रिओंने आरक्षित शयनयान स्लिपर कोच से आगे बढ़कर वातानुकूलित यानों में भी अपना कब्ज़ा जमाना शुरू कर दिया। वन्देभारत जैसी प्रीमियम, सम्पूर्ण आरक्षित गाड़ियोंको तक नही बख्शा। माना की चुनावी आचार संहिता लगी हुई थी मगर रेल प्रशासन ने तो अपने रोजमर्रा की ड्यूटी तो मुस्तैदी से निभानी थी न?

यात्री गाड़ियोंके समयपालन हेतु दी गई
स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन्स

खैर, अब रेल मंत्री अपने कार्यों पर लौट आए है और दुरुस्त आए है। सुना जा रहा है, रेल मंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को उपरोक्त शिकायतोंके मद्देनजर आड़े हाथों लिया है, उनसे जवाब मांगा है। साथ ही परिचालन विभाग को स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन्स दी गई है, किसी भी यात्री गाड़ी को मालगाड़ियों के लिए साइड नही किया जाए। यात्री गाड़ियोंका समयपालन यथास्थित तरीके से होना चाहिए।

आम यात्रिओंकी रेल मंत्री से गुजारिश है, आरक्षित यानोंमें अवैध घुसपैठ पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अवैध यात्रिओंपर जो दण्ड की रकम ₹250/- है, टिकटोंकी ब्लैक मार्केटियों की माँग से भी शायद बहुत कम होगी, जिस से अवैध यात्री आजकल सीधे रेल गाड़ियोंमे बिना टिकट या साधारण टिकट लेकर आरक्षित यानों में घुसपैठ करने लगे है। रेल प्रशासन को चाहिए की आरक्षित यानों में रेल प्रशासन की ओरसे लगाए गए एमिनिटीज, यात्री सेवा-सुविधा कर्मचारी उचित संख्या में हाज़िर रहे। रेल टिकटोंकी ब्लैक मार्केटिंग पर नकैल कसी जाए। यात्रा के दौरान, यात्रिओंके टिकटोंकी यथासंभव जाँच की जाए।

अवैध विक्रेताओं की जिम्मेदारी पूर्णतः रेल सुरक्षा बल के जिम्मे हो। स्थानीय वाणिज्यिक अधिकारी भी प्लेटफार्म स्थित खानपान स्टॉल पर आकस्मिक निरीक्षण करते रहें और उनके कर्मचारियों की भी ख़बर लेते रहना चाहिए। कई बार स्टॉल से ही अवैध कारोबार चलाए जाते लोग धराए गए है।

माननीयों को अब तक केवल विकास और विकास ही समझ आ रहा था। मगर विकास के साथ साथ पुनरावलोकन करना भी उतना ही आवश्यक है। केवल प्रीमियम गाड़ियाँ आपके विकास का आईना नही बन सकती। खास कर जब, लाखों आम यात्रिओंकी बुनियादी सुविधाओं में सेंध लग चुकी हो, उसके मौलिक अधिकारों की अनदेखी हो रही हो।

Uncategorised

पटना से नई दिल्ली एवं गया से आनंद विहार के बीच चलेगी सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस विशेष गाड़ियाँ

13 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

हाजीपुर: 13.06.2024 प्रेस विज्ञप्ति

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर पटना से नई दिल्ली एवं गया से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है :-

1. गाड़ी सं. 02393/02394 पटना-नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस विशेष (सप्ताह में छः दिन) (संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का क्लोन): गाड़ी सं. 02393 पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस विशेष दिनांक 14.06.24 से 30.06.24 तक (गुरूवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) पटना से 20.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 02394 नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस विशेष दिनांक 15.06.24 से 01.07.24 तक (शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) नई दिल्ली से 13.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे पटना पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं एवं गोविंदपुरी स्टेशनों पर रूकेगी । इस विशेष गाड़ी में 1AC का 01 कोच, 2AC के 02 कोच, 3AC के 04 कोच, 3E के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।

2. गाड़ी सं. 02397/02398 गया-आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस विशेष (सप्ताह में छः दिन) (महाबोधी एक्सप्रेस का क्लोन): गाड़ी सं. 02397 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस विशेष दिनांक 14.06.24 से 30.06.24 तक (शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) गया से 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस विशेष 15.06.24 से 01.07.24 तक (रविवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) आनंद विहार से 08.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.30 बजे गया पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज जं एवं गोविंदपुरी स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल में 2AC के 01 कोच, 2A cum 3AC के 02 कोच, 3 AC के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे ।

इसके साथ ही दिनांक 14.06.2024 को पटना से नई दिल्ली के लिए एक अनारक्षित विशेष गाड़ी 04001 पटना-नई दिल्ली अनारक्षित वन-वे विशेष का परिचालन किया जायेगा । यह स्पेशल 14.06.2024 को पटना जं. से 21.30 बजे खुलकर आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Uncategorised

इन्दौर हज़रत निजामुद्दीन के बीच TOD वातानुकूलित विशेष गाडीके 8 – 8 फेरे (गरीबरथ कोच से संचालित)

13 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

04412 हज़रत निजामुद्दीन इन्दौर सुपरफास्ट विशेष दिनांक 14 जून से 30 जून 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को रात 23:15 को चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:30 को इन्दौर पहुँचेंगी।

04411 इन्दौर हज़रत निजामुद्दीन सुपरफास्ट विशेष दिनांक 15 जून से 01 जुलाई 2024 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को दोपहर 15:00 को चलेगी और अगले दिन अल-सुबह 04:25 को हज़रत निजामुद्दीन पहुँचेंगी।

गाड़ी संरचना : वातानुकूलित थ्री टियर गरीब रथ के 16 कोच एवं जनरेटर/ब्रेक वैन/दिव्यांग कोच/लगेज वैन के 2 कोच कुल 18 कोच

TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड, विशेष किराया दर लागू

समयसारणी :

रेल वेबसाइट से ली गई समयसारणी, गाड़ी रतलाम होकर नही, उज्जैन होकर चलेंगी।
रेलवे के परिपत्रक में आई समयसारणी, इसमे नागदा स्टेशन के बाद रतलाम स्टेशन दर्शाया गया है, जो एक बड़ी त्रुटि है। हालाँकि कोड में रतलाम स्टेशन के साथ UJN यह कोड दिया गया है।