Uncategorised

पमरे WCR में बीना जंक्शन के पास रेल ब्लॉक : 72 गाड़ियोंके फेरे रद्द, 75 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन

13 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

पमरे के कोटा मण्डल में, मालखेड़ी – महादेवखेड़ी खण्ड पर रेल दोहरीकरण हेतु 12 जून से 10 जुलाई 2024 तक रेल ब्लॉक लिया जा रहा है।

महादेवखेड़ी स्टेशन, बीना – गुना मार्ग पर तो मालखेड़ी स्टेशन बीना – कटनी मार्ग पर स्थित है।
(map courtesy : http://www.indiarailinfo.com )

72 नियमित गाड़ियोंके फेरे पूर्णतः रद्द, 27 नियमित गाड़ियाँ और 48 विशेष गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाएंगी। इसके अलावा 4 गाड़ियोंका आँशिक रद्दीकरण और नौ गाड़ियोंका मालखेड़ी स्टापेज रद्द किया जा रहा है। यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त रेल मार्ग पर यात्रा का नियोजन करने से पूर्व, रेल हेल्पलाइन 139 से जानकारी प्राप्त कर ले।

गाड़ियोंका आंशिक रद्दीकरण :

1: 01884/83 ग्वालियर बीना ग्वालियर प्रतिदिन विशेष दिनांक 12 जून से 10 जुलाई तक गुना से बीना के बीच रद्द रहेगी।

2: 12198/97 ग्वालियर भोपाल ग्वालियर पाँच दिवसीय इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिनांक 12 जून से 10 जुलाई तक गुना से भोपाल के बीच रद्द रहेगी।

निम्नलिखित नौ गाड़ियाँ, दिनांक 20 जून से 10 जुलाई 2024 तक मालखेड़ी स्टेशन पर स्टापेज नही लेंगी, स्कीप करेंगी।

22181 जबलपुर हज़रत निजामुद्दीन प्रतिदिन सुपरफास्ट, 18477 पुरी योगनगरी ऋषिकेश प्रतिदिन उत्कल एक्सप्रेस, 12181 जबलपुर अजमेर प्रतिदिन दयोदय एक्सप्रेस, 20807 विशाखापट्टनम अमृतसर त्रिसाप्ताहिक हीराकुड एक्सप्रेस, 11602 कटनी बीना प्रतिदिन मेमू, 20972 शालीमार उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस, 11449 जबलपुर श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 20847 दुर्ग शाहिद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, 18573 विशाखापट्टनम भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस

चौबीस जोड़ी, अड़तालीस TOD विशेष गाड़ियाँ अपने निर्धारित मार्ग इटारसी – जबलपुर – प्रयागराज जंक्शन / छिवकी की जगह परावर्तित मार्ग इटारसी – बीना – वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई नगर झाँसी – कानपुर – प्रयागराज जंक्शन / छिवकी होकर चलाई जाएंगी।

सत्ताईस नियमित गाड़ियाँ निम्नलिखित JCO के  मुताबिक, अपने नियमित मार्ग की जगह परावर्तित मार्ग से चलेंगी।

निम्नलिखित छत्तीस जोड़ी याने बहत्तर गाड़ियाँ उपरोक्त तिथियोंमे पूर्णतः रद्द रहेंगी।

Uncategorised

अब गाज़ गिरेगी सुपरफास्ट गाड़ियोंपर…. पहली जुलाई के नई समयसारणी में कई गाड़ियोंके गाड़ी क्रमांक बदल रहे है।

12 जून 2024, बुधवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

जैसे ही आचार संहिता खत्म हुई, रेल प्रशासन के यात्री हित मे खटाखट निर्णय आने लगे है। ☺️ गौरतलब है, जिस गति से भारतीय रेल महकमें में सुपरफास्ट गाड़ियोंकी संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही थी, ऐसे लगता था की बची सभी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ मानो सवारी गाड़ियाँ ही बन गई है। केवल सुपरफास्ट का टैग लग जाने से यात्रिओंके रेल किराए में ₹15/- से लेकर ₹75/- का सुपरफास्ट अधिभार जोड़ दिया जाता था।

सुपरफास्ट गाड़ियोंकी व्याख्या, गाड़ी का सम्पूर्ण फेरा 55 किलोमीटर प्रति घण्टे की गति से पूर्ण किया गया हो यह है। जब गाड़ियोंकी अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घण्टे की पहुँच गई हो तो सुपरफास्ट गाड़ियोंके औसत गति की सीमा बढाई जाए यह जरूरी हो जाता है। चूँकि इस बारे में अभी आधिकारिक परिपत्र जारी नही हुवा है, मगर यह बात सीधी दिखाई दे रही है, प्रत्येक क्षेत्रीय रेलवे अपनी कुछ सुपरफास्ट गाड़ियोंको मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में ला रहा है।

पूर्वतटीय रेलवे ECOR एवं पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR के निम्नलिखित परिपत्रक देखिए।

पूर्वतटीय रेलवे ECOR

पूर्वतटीय रेलवे ने अपनी पाँच जोड़ी याने दस गाड़ियोंको सुपरफास्ट से साधारण मेल/एक्सप्रेस के गाड़ी क्रमांक से बदलने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 01 जुलाई 2024 से लागू किए जा रहे है।

1: 12801/02 पुरी नई दिल्ली पुरी प्रतिदिन पुरुषोत्तम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (18401/02)

2: 12892/91 पुरी बांगरीपोसी पुरी प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस (18404/03)

3: 17488/87 विशाखापट्टनम कुड़ड़पा विशाखापट्टनम प्रतिदिन तिरुमला एक्सप्रेस (18521/22)

4: 18311/12 विशाखापट्टनम बनारस विशाखापट्टनम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (18523/24)

5: 18514/13 विशाखापट्टनम किरन्डुल विशाखापट्टनम प्रतिदिन एक्सप्रेस (18527/28)

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR : इस क्षेत्रीय रेल ने अपनी आठ जोड़ी गाड़ियोंके क्रमांक बदले जाने की सूचना दी है।

1: 12523/24 न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट (15725/26)

2: 12519/20 अगरतला लोकमान्य तिलक टर्मिनस अगरतला वातानुकूलित साप्ताहिक सुपरफास्ट (15660/59)

3: 12504/03 अगरतला सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बंगलुरू अगरतला वातानुकूलित द्विसाप्ताहिक हमसफ़र सुपरफास्ट (15674/73)

4: 12508/07 सिल्चर तिरुवनंतपुरम सिल्चर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15678/77)

5: 12510/09 गौहाटी सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बंगलुरू गौहाटी त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट (15680/79)

6: 12514/13 सिल्चर सिकंदराबाद सिल्चर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15684/83)

7: 12516/15 सिल्चर कोयम्बटूर सिल्चर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15676/75)

8: 22504/03 डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी डिब्रूगढ़ सप्ताह में पाँच दिवसीय सुपरफास्ट (15906/05)

निम्नलिखित चार गाड़ियोंमे उनके टर्मिनल स्टेशन के बदलाव के चलते गाड़ी क्रमांक बदले जाएंगे।

1: 13413/14 बालूरघाट बठिंडा त्रिसाप्ताहिक फरक्का एक्सप्रेस (15733/34)

2: 13483/84 बालूरघाट बठिंडा सप्ताह में चार दिवसीय फरक्का एक्सप्रेस (15743/44)

Uncategorised

प रे WR की 09063/64 वापी – दानापुर/ दानापुर – भेस्तान के बीच त्रिसाप्ताहिक विशेष

11 जून 2024, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2081

▶️मार्ग: वापी (VAPI) से दानापुर (DNR) वाया सूरत, वडोदरा, रतलाम, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, कटनी, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन

▶️09063 वापी दानापुर त्रिसाप्ताहिक विशेष : प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार (14 जून, 2024 से 13 जुलाई, 2024 तक)

▶️प्रस्थान: वापी स्टेशन – 22:00

▶️आगमन: दानापुर स्टेशन (तीसरे दिन) – 8:00

▶️09064 दानापुर भेस्तान त्रिसाप्ताहिक विशेष : प्रत्येक गुरुवार, रविवार एवं सोमवार  (17 जून, 2024 से 15 जुलाई, 2024 तक)

▶️प्रस्थान: दानापुर स्टेशन – 11:00

▶️आगमन: भेस्तान स्टेशन (अगले दिन) – 23:30

▶️किराया: विशेष किराया

▶️ विशेष गाड़ी की बुकिंग दिनांक 12.06.2024 से काउंटर और ऑनलाइन दोनों ही जगह शुरू होगी।

समयसारणी :

Uncategorised

बड़नेरा – नासिक प्रतिदिन मेमू विशेष में यात्री सुविधाए बढ़ी

10 जून 2024, सोमवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2081

1211/12 बड़नेरा नासिक बड़नेरा प्रतिदिन मेमू विशेष गाड़ी में यात्रिओंकी भारी माँग के चलते, 8 कोच की जगह 12 कोच संरचना में चलाया जाएगा।

आम तौर पर आठ कोच संरचना की मेमू गाड़ी की यात्री क्षमता 1745 यात्रिओंकी होती है। जब यह गाड़ी 12 कोच संरचना में चलेगी तो अपनी पूर्ण यात्री क्षमता 2618 में चल पायेगी।

मेमू गाड़ी की विशेषताओं को पूर्ण दोहराने की आवश्यकता नही, फिर भी कहे देते है,

मेमू गाड़ी सेल्फ प्रोपेल्ड याने दोनों दिशामे इनबिल्ट लोको ऑपरेटिंग सुविधा युक्त होती है अतः लोको जोड़ने/निकालने की शंटिंग आवश्यकता नही रहती। इससे गाड़ी परिचालन में बड़ी सुविधा होती है।

मेमू गाड़ी हाईस्पीड 110 – 130 और लो मेंटेनेंस अर्थात लगभग 3000 किलोमीटर चलने के बाद ट्रिप मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है।

मेमू गाड़ी में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, हर कोच में दो टॉयलेट उपलब्ध रहते है।

Uncategorised

रेल किरायों को हवाई किराए तक ले जाने वाली ‘सुविधा एक्सप्रेस’ अंतर्धान होने वाली है।

10 जून 2024, सोमवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेलवे की किरायोंके दृष्टिकोण में सबसे महंगी, आम यात्री गाड़ी ‘सुविधा एक्सप्रेस’ अपना जेब-कातिलाना रूप बदलने जा रही है। निम्नलिखित उ प रेल का परिपत्रक देखिए,

यह वही सुविधा एक्सप्रेस है, जिसके किरायोंकी तालिका देखकर अच्छे अच्छों के बटुए की हवा गुल हो जाया करती थी। हाल ही में रेल प्रशासन ने इसके हवाई जहाज की तर्ज पर बढ़ने वाले डायनामिक किराए पर अंकुश लगा दिया है। यह गाड़ियाँ अब नियमित सुपरफास्ट किरायोंपर चलने लगी है। इसके साथ ही जल्द ही इनको नियमित सुपरफास्ट श्रेणी में भी लाया जा रहा है। जिसका एक नमूना हम ऊपर दिए गए उ प रेल के परिपत्रक में देख रहे है।

वर्ष 2013/14 में प्रायोगिक तौर पर मुम्बई – दिल्ली के बीच एक त्यौहार विशेष गाड़ी चलाई गई थी और उसकी किराया श्रेणी विद्यमान राजधानी, शताब्दी एवं दुरन्तो एक्सप्रेस की तरह डायनामिक गति से बढ़ते चली जाती थी। डायनामिक फेयर स्किम अर्थात जैसे ही यात्रिओंकी बुकिंग की मांग बढ़ती है, किराए अमूमन 10% के स्टेप पर बढ़ते चले जाते है। अग्रिम आरक्षण की अवधि भी आम तौर पर 120 दिन पहले की होती है, सुविधा गाड़ियोंमे केवल 10-30 दिन पहले की होती थी। गाड़ीमे प्रतिक्षासूची का प्रावधान नही था। टिकटोंके किरायों में कोई रियायत नही थी और न ही जनरल कोटे के अलावे कोई अन्य कोटा उपलब्ध था। बिना पहचानपत्र के बुकिंग की अनुमति नही थी। आम तौर पर केवल यात्रा के दौरान पहचानपत्र साथ रखना अनिवार्य है। एक बार बुक किया गया टिकट रद्द नही किया जा सकता था। इस श्रेणी गाड़ियाँ मुम्बई – पटना एवं यशवंतपुर – जयपुर के बीच फिलहाल संचालित है।

सुविधा एक्सप्रेस की डायनामिक किराया श्रेणी बन्द कर उसे सर्वसाधारण मेल/एक्सप्रेस या सुपरफास्ट श्रेणी में बदलना यह आम रेल यात्रिओंके लिए राहत की बात है। दरअसल इतने लम्बे रूट की गाड़ियोंमे डायनामिक किराया श्रेणी से यात्री बुकिंग करवाना एक तरह से यात्रिओंके साथ भद्दा मजाक ही था। कई बार यह गाड़ियाँ आसमानी किरायोंके चलते खाली ही दौड़ती थी।