Uncategorised

भुसावल मण्डल के, भुसावल – नागपुर मार्ग पर एक दिवसीय रेल ब्लॉक

04 मई 2024, शनिवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

📢 यात्रियों के लिए आवश्यक निर्देश
मध्य रेलवे स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली कार्य के लिए भुसावल खंड में नांदुरा से जलंब के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक को अपग्रेड करेगा।
➡️ब्लॉक दिनांक: 06.05.2024 को
➡️ढ़ाई घण्टे, दोपहर 14:50 से 16:50 के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक 12859 मुम्बई हावड़ा गितांजली एक्सप्रेस के पास होने के बाद शुरू होगा।

रद्द गाड़ियाँ :

11121/22 वर्धा भुसावल वर्धा एक्सप्रेस JCO दिनांक 06 मई 2024 को पूर्णतः रद्द रहेगी।

01212/11 नासिक बड़नेरा नासिक विशेष JCO दिनांक 06 मई 2024 को पूर्णतः रद्द रहेगी।

नियंत्रित कर चलनेवाली गाड़ियाँ :

1) 07116 जयपुर हैदराबाद साप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 05 मई 2024 बिस्वा ब्रिज स्टेशनपर  14:05 से 16:50, 165 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

2) 20804 गांधीधाम विशाखापट्टनम साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 05 मई 2024 मलकापुर स्टेशनपर 14:50 से 16:50, 120 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

3) 01140 मडगांव नागपुर द्विसाप्ताहिक विशेष JCO दिनांक 05 मई 2024 बोदवड स्टेशनपर  15:05 से 16:50 105 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

4) 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO दिनांक 06 मई 2024 शेगांव स्टेशनपर  15:50 से 16:50, 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

5) 01366 बड़नेरा भुसावल मेमू विशेष JCO दिनांक 06 मई 2024 शेगांव स्टेशनपर  15:45 से 16:55, 70 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

6) 12485 नान्देड़ श्रीगंगानगर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 06 मई 2024 पारस स्टेशनपर  16:15 से 16:50, 35 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

साभार : @BhusavalDivn ट्वीट

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त मार्ग से रेल यात्रा का नियोजन करते वक़्त रेल ब्लॉक सम्बन्धी गाड़ियोंके परिचालन की सूचनाएं ध्यान में रख कर करें।

Uncategorised

क्या आप भारतीय रेल के कामकाज से प्रसन्न (अ र र र ..😊) सन्तुष्ट है?

04 मई 2024, शनिवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

कल 01471 पुणे दानापुर विशेष पुणे से पूरे 25 घण्टे देरी से रवाना हुई। इतनी देर इन्तजार के बाद भी उसे गिनीचुनी ही सवारियों के साथ ही रवाना होना पड़ा ☺️ आम तौर पर लोकल ट्रांसपोर्टर गाड़ी के दरवाज़ों पर लटक लटक कर बोली लगाते रहते है। जा रही, जा रही, चलो, अब्बी छूट रही, बस दो सवारी ली के, चली…😊

भाई, जोक्स अपार्ट, भारतीय रेल नैशनल कैरियर है, देश का मान है। मगर..  इन दिनों हालात कुछ बदले बदले से है। अमूमन विशेष गाड़ियाँ अपने घोषित समयसारणी को लजाते हुए चार से चालीस घण्टों की देरी से चल रही है। अमूमन नियमित मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ जो दपुमरे या पंजाब राज्य से आ रही है, चार से आठ घण्टे देरी से चल रही है। पंजाब मे आन्दोलन कर्ता पटरियों पर बैठे है इसलिए गाड़ियाँ अपने निर्धारित मार्ग के बजाय जैसे-तैसे अन्य उपलब्ध मार्ग से चलाई जा रही है।

दपुमरे में क्या चल रहा है, या तो वह खुद बता सकते है या बोर्ड, मगर बोलता दोनों में से कोई नही। दपुमरे से एक गाड़ी चलती है, 12129/30 पुणे हावड़ा पुणे आज़ाद हिन्द। यह गाड़ी अपने समय बन्धन से पूर्णतः मुक्ति, आज़ादी पा चुकी है। एखाद बार आपको स्टेशनपर आज़ाद हिन्द गाड़ी समयपर दिख भी जाए तो पहले यह जाँच लीजिएगा, गाड़ी आज की ही है या कल, परसों की आज आई है। हैरत की बात यह है, गाड़ी में बैठी सवारियाँ ऐसे सहमी सी बैठी रहती है, जैसे गौना कर ससुराल जाती दुलहन, बिल्कुल ख़ामोश और बिना किसी शिकायतोंके। रेल विभाग दोनों दिशाओंके एक – एक फेरे रद्द कर के उन्हें समयसारणी में लाने का प्रयत्न क्यों नही करती? या एखाद अतिरिक्त रैक को व्यवस्था में जोड़ कर संचालन को सुचारू करने का प्रयत्न क्यों नही किया जाता? अनाकलनीय है।

रेल विभाग की गाड़ियोंके परिचालन सम्बन्धी अपनी परेशानियाँ, समस्याएं होंगी मगर जब गाड़ियोंके समयपालन की बात आती है, तो खासकर इन छुट्टियों के काल मे रेल विभाग हमेशा ही गड़बड़ा जाती है। क्यों नियंत्रित नही कर पाते है गाड़ियोंका परिचालन? यहाँ तक की यात्री जो थोड़ा बहुत रेल यात्रा कर चुका है, विशेष गाड़ियोंका विशेष स्वाद परख चुका है, दोबारा कभी इन गाड़ियोंमे यात्रा करना पसन्द नही करता और शायद इसीलिए नियमित गाड़ियोंमे भीड़ समाती नही है और विशेष गाड़ियोंके सीटों पर यात्री दिखाई नही देते।

इतने वर्षोँसे इन विशेष गाड़ियोंका परिचालन चलाया जा रहा है। रेल विभाग के पास सांख्यिकीय गणना है, क्या उन्हें समझकर विशेष गाड़ियोंके 120 दिन पहले नियोजन नही किया जा सकता? नियमित गाड़ियोंके साथ जब अग्रिम बुकिंग में विशेष गाड़ियाँ दिखाई देगी तो यात्री बड़ी सुगमता से अपनी यात्रा का नियोजन कर पाएगा। साथ ही रेल विभाग को भी अपने परिचालनिक व्यवस्थाओंका तालमेल यथास्थित करते आएगा।

रेल विभाग आपात स्थितियोंमे अपने सुव्यवस्थित नियोजन के लिए अपना नाम कमा चुकी है। संक्रमण काल में यात्रिओंका नियोजन, गाड़ियोंका परिचालन, स्टेशनोंकी चाकचौबंद व्यवस्था बहुत उपयुक्त रही। क्या ग्रीष्मकाल में यात्रिओंकी बेतहाशा भीड़ को पूर्वनियोजन कर नियंत्रित नही किया जा सकता? रेल विभाग ने इस विषय मे चिन्तन करने की आवश्यकता है। नही तो लाखों यात्रिओंकी भीड़ को सैकड़ों चेकिंग स्टाफ़ कभी भी यथास्थित सेवा नही दे पाएंगे। रेल यात्रा में, आरक्षित हो या अनारक्षित, यात्री केवल मजबूर और बेबस ही दिखाई देगा। रेल यात्राओंसे प्रसन्नता, आनन्द छोड़िए, किसी एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच जाए और छुटकारा मिले यह भावना रह गई है।

Uncategorised

पुरी – उधना – पुरी द्विसाप्ताहिक विशेष के 17-17 फेरे

03 मई 2024, शुक्रवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

08471/72 पुरी – उधना – पुरी वाया झारसुगुड़ा रोड, बिलासपुर, नागपुर, भुसावल द्विसाप्ताहिक विशेष

08471  पुरी – उधना विशेष दिनांक 06 मई 2024 से 27 जून 2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को पुरी से रवाना होगी।

08472  उधना पुरी विशेष दिनांक 07 मई 2024 से 28 जून 2024 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को उधना से रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 कोच

समयसारणी :

Uncategorised

रामलला विराजमान! चलिए अयोध्या!!

30 अप्रैल 2024, मंगलवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल की ओरसे पुणे और अयोध्या कँट के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष का संचालन.! (2-2 फेरे)

01455 पुणे से :– शुक्रवार और मंगलवार दि.03 और 07 मई 2024

01456 अयोध्या कँट से :– रविवार और गुरूवार दि.05 और 09 मई 2024

कोच संरचना : 02 वातानुकूल थ्री टियर, 16 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

स्टापेजेस : पुणे, चिंचवड़, लोनावला, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़, जलगाँव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झाँसी, ओराई, कानपुर, लखनऊ एवं अयोध्या कैंट

Uncategorised

हुब्बाली से योगनगरी ऋषिकेश एवं मुजफ्फरपुर के बीच विशेष गाड़ियाँ

30 अप्रैल 2024, मंगलवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल द्वारा हुबली से योगनगरी ऋषिकेश / मुजफ्फरपुर के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा

रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए हुबली से योगनगरी ऋषिकेश / मुजफ्फरपुर के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है:

1) हुबली से योगनगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा (10 सेवाएं)

06225 विशेष दिनांक 29.04.2024 से 27.05.2024 तक प्रत्येक सोमवार को 21.45 बजे हुबली से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 18.45 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। (05 सेवाएं)

06226 विशेष दिनांक 02.05.2024 से 30.05.2024 तक प्रत्येक गुरुवार को
17.55 बजे योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 17.30 बजे बजे पहुंचेगी। (05 सेवाएं)

ठहराव-: धारवाड़, बेलगाम, घाटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड़, सातारा, पुणे, दौड़ कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी ,मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद , मेरठ सिटी, रुरकी और हरिद्वार

संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर , 2 वातानुकूलित -3 टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। (22 कोच)

विशेष सूचना : अमूमन विशेष गाड़ियोंके वातानुकूल कोच में लिनन, बेड रोल उपलब्ध नही कराए जाते है, उपरोक्त गाड़ी में अग्रिम सूचना है, बेड रोल, लिनन नही मिलेंगे।

2) हुबली से मुजफ्फरपुर के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा (10 सेवाएं)

07315 विशेष दिनांक 30.04.2024 से 28.05.2024 तक प्रत्येक मंगलवार को 17.20 बजे हुबली से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 13.40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। (05 सेवाएं)
07316 विशेष मुजफ्फरपुर से हुब्बाली के लिए दि 03.05.2024 से 31.05.2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 13.00 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.00 बजे हुबली पहुंचेगी। (05 सेवाएं)

स्टापेजेस – धारवाड़, बेलगाम, घाटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड़, सातारा, पुणे, दौड़ कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, नरसिंगपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पंडित दिनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र और हाजीपुर

संरचना: एक वातानुकूलित 2-टियर , 2 वातानुकूलित -3 टियर, 11 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। (20 कोच)

उक्त विशेष ट्रेनों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry. Indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएँ।