Uncategorised

मध्य रेल की 14 जोड़ी विशेष गाड़ियोंको नियमित करने की शानदार घोषणा

29 एप्रिल 2026, बुधवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2083

रेल प्रशासन की यात्रिओंके लिए बेहद सुकूनभरी और किराए में भारी बचत कराने वाली, विशेष गाड़ियोंके नियमितीकरण योजना के अंतर्गत मध्य रेल CR के कार्यक्षेत्र में चौदह जोड़ी गाड़ियाँ नियमित की जा रही है। इन चौदह गाड़ियोंमें नौ जोड़ी मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट श्रेणी की गाड़ियाँ है और अन्य पाँच जोड़ी में डेमू, मेमू एवं सवारी गाड़ियाँ है।

1: 11419/20 खड़की (पुणे) छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर खड़की (पुणे) प्रतिदिन एक्सप्रेस

2: 61129/30 बड़नेरा नाशिक बड़नेरा प्रतिदिन मेमू

3: 11303/04 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया कलबुर्गी, बीदर, लातूर, कुरडुवाडी, दौंड, पुणे

4: 71433/34 सोलापुर दौंड सोलापुर प्रतिदिन डेमू

5: 71435/36 सोलापुर कलबुर्गी सोलापुर प्रतिदिन डेमू

6: 11429/30 हड़पसर हरंगुल हड़पसर प्रतिदिन एक्सप्रेस

7: 51301/02 दौंड कलबुर्गी दौंड फास्ट पैसेंजर सप्ताह में पाँच दिवसीय

8: 51303/04 दौंड कलबुर्गी दौंड फास्ट पैसेंजर सप्ताह में दो दिवसीय

9: 11313/14 सोलापुर अनकापल्ले सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया वाड़ी, गुंटकल, तिरुपति, विजयवाड़ा, सामलकोट

10 : 20105/06 खड़की (पुणे) ढहर के बालाजी (जयपुर) खड़की (पुणे) साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

11 : 11431/32 पुणे दानापुर पुणे साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

12 : 11043/44 दादर बलिया दादर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया बीना, ललितपुर, खजुराहो, चित्रकूट, बाँदा, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, मऊ

13 : 11047/48 दादर गोरखपुर दादर  एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिवसीय वाया बीना, ललितपुर, खजुराहो, चित्रकूट, बाँदा, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, मऊ, भटनी

14 : 11303/04 नागपुर मडगांव नागपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया कल्याण, पनवेल, रत्नागिरी

Uncategorised

प्रधानमंत्री मोदी, 28 अप्रैल को वाराणसी से दो अमृतभारत गाड़ियोंका शुभारंभ करेंगे।

24 एप्रिल 2026, शुक्रवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083

वाराणसी – पुणे के बीच प्रतिदिन और अयोध्या से मुम्बई के बीच साप्ताहिक, ऐसी दो अमृतभारत गाड़ियोंका 28 अप्रैल को वाराणसी से माननीय प्रधानमंत्री जी के हस्ते शुभारंभ होने जा रहा है। उक्त गाड़ियोंकी नियमित सेवाओंके शुरू होने की कोई सूचना फिलहाल नही दी गई है।

इन शुभारंभ विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी निम्नलिखित है,

02531 बनारस हड़पसर उद्धाटन विशेष

02212 अयोध्या धाम लोकमान्य तिलक टर्मिनस उद्धाटन विशेष

यह 02212 अयोध्या धाम मुम्बई अमृतभारत के शुभारंभ विशेष का परिपत्र है।
Uncategorised

नई गाड़ियाँ : वाराणसी – पुणे के बीच नई प्रतिदिन अमृतभारत एवं मुम्बई – बल्हारशाह के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट

22 एप्रिल 2026, बुधवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, षष्ठी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल के मुम्बई, पुणे के लिए नई गाड़ियोंकी घोषणा हुई है। नई, प्रतिदिन अमृतभारत गाड़ी पुणे के हड़पसर से बनारस के बीच चलेगी और मुम्बई से बल्हारशाह के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट की घोषणा की गई है।

Image courtesy indiarailinfo.com

22589/90 बनारस हड़पसर (पुणे) बनारस प्रतिदिन अमृतभारत एक्सप्रेस

22589 अमृतभारत एक्सप्रेस, प्रतिदिन शाम 18:15 को बनारस से रवाना होकर तीसरे दिन, रात 00:10 को हड़पसर पहुँचेंगी। वापसी में 22590 अमृतभारत एक्सप्रेस, प्रतिदिन सुबह 7:50 को हड़पसर से रवाना होकर अगले दिन, दोपहर 14:30 को बनारस पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविन्दपुरी, औराई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, जलगाँव, मनमाड़, कोपरगाँव, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड, हड़पसर

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत LHB कोच

पुणे से वाराणसी, कानपुर के लिए साधारण यात्रिओंकी पुरजोर माँग को देखते हुए रेल प्रशासन ने आम यात्रिओंके हित की नई और प्रतिदिन अमृतभारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। यह गाड़ी झाँसी, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज होकर चलने की वजह से पूरे उत्तरप्रदेश के यात्रिओंकी माँग की पूर्तता होंगी।

20105/06 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बल्हारशाह – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

20105 सुपरफास्ट लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार को रात 21:45 को रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 13:15 पर बल्हारशाह पहुँचेंगी। वापसी में 20106 सुपरफास्ट बल्हारशाह से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 14:45 पर रवाना होकर अगली सुबह, शनिवार को सुबह 5:50 पर  लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, जलगाँव, भुसावल, मलकापुर, शेगाँव, अकोला, बडनेरा, धामणगाँव, पुलगांव, वर्धा, हिंगणघाट, वरोरा, चन्द्रपुर, बल्हारशाह

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 09 स्लिपर, 04 जनरल, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

Uncategorised

मध्य रेल में स्वयंचलित दरवाजे की ग़ैरवातानुकूलित लोकल गाड़ी दाखिल; जल्द ही सेवा में पटरी पर लाई जाएगी

16 एप्रिल 2026, गुरुवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2083

सभी रेल प्रेमी मित्रोंसे रेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आज हमारी भारतीय रेल 173 वर्ष की हुई। वर्ष 1853 में आज ही के दिन से भारतीय रेल, यात्रिओंकी सेवा में अविरत समर्पित है।

Photo courtesy : Mint

मुम्बई में उपनगरीय गाड़ियोंमें बेतहाशा भीड़ रहती है। कई बार यात्री दरवाजोंमे लटक कर यात्रा करते है और इस दौरान दुर्घटनाए भी हुई है। इन्ही अवांछित घटनाओं से बचने के लिए भारतीय रेल ने एक ग़ैरवातानुकूलित लोकल गाड़ी में स्वयंचालित दरवाजे वाला एक रैक मध्य रेल को प्रदान किया है।

इस रैक के बारे यात्रिओंको बड़ी जिज्ञासा थी की ग़ैरवातानुकूलित गाड़ी में दरवाजे बन्द हो जाएंगे तो गाड़ी में सवार यात्रिओंकी भीड़ के क्या हाल होंगे, आइए, एक समीक्षा सुनाते है,

Uncategorised

अहमदाबाद प्रेरणा, नागपुर जयपुर और नंदीग्राम एक्सप्रेस अब ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक LHB होने जा रही है।

10 एप्रिल 2026, शुक्रवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल की 3 जोड़ी गाड़ियाँ LHB होने जा रही है। LHB कोच आधुनिक, आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित होते है। साथ ही 10 प्रतिशत ज्यादा यात्री क्षमता और तेज गति से चलने के लिए तैयार रहती है।

1) 22137/38 नागपुर अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

दिनांक 17 जून 2026 से नागपुर से एवं 18 जून 2026 से अहमदाबाद से LHB रैक से संचालित होंगी। नई कोच संरचना में 02 वातानुकूल टू टियर, 07 वातानुकूल थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 21 LHB कोच

2) 22175/76 नागपुर जयपुर नागपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

दिनांक 18 जून 2026 से नागपुर से एवं 19 जून 2026 से जयपुर से LHB रैक से संचालित होंगी। नई कोच संरचना में 02 वातानुकूल टू टियर, 07 वातानुकूल थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 21 LHB कोच

3) 11001/02 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई बल्हारशाह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नन्दीग्राम प्रतिदिन एक्सप्रेस

दिनांक 15 जून 2026 से मुम्बई से एवं 17 जून 2026 से बल्हारशाह से LHB रैक से संचालित होंगी। नई कोच संरचना में 01 वातानुकूल प्रथम, 01 वातानुकूल टू टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 05 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 16 LHB कोच