18 मार्च 2023, शनिवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2079
12 गाड़ियाँ रद्द, 4 गाड़ियाँ आँशिक रद्द, 13 गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन और 4 गाड़ियाँ अपने नियोजित समयसारणी से अलग समयपर चलाई जाएगी। कृपया निम्नलिखित परिपत्रक को देखें,


18 मार्च 2023, शनिवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2079
12 गाड़ियाँ रद्द, 4 गाड़ियाँ आँशिक रद्द, 13 गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन और 4 गाड़ियाँ अपने नियोजित समयसारणी से अलग समयपर चलाई जाएगी। कृपया निम्नलिखित परिपत्रक को देखें,


18 मार्च 2023, शनिवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2079
सोलापुर मण्डल के दौंड – मनमाड मार्ग पर बेलापुर – पुण्ताम्बा रेल ब्लॉकमें दि.21 और 22 मार्च को सम्पूर्णत: रद्द की गई गाड़ियोंका परिचालन पून:प्रस्थापित करने का स्वागतयोग्य निर्णय लिया है।
17629 पुणे नांदेड प्रतिदिन एक्सप्रेस,
11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस,
12113 पुणे नागपुर त्रिसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस,
12135 पुणे नागपुर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस,
11041 सप्ताह में चार दिन चलनेवाली, दादर साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस,
11042 सप्ताह में चार दिन चलनेवाली, साईनगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस.

उपरोक्त सभी गाड़ियाँ पून:स्थापित की गई है और अपने पूर्वनियोजित समयसारणी के अनुसार चलाई जाएगी। यात्रीगण से निवेदन है, अपनी रेल यात्रा के लिए रेलवे की अधिकृत हेल्पलाइन 139, वेबसाइट या ऐप से मदत ले कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।
18 मार्च 2023, शनिवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2079
समूचे भारतीय रेल नेटवर्क में कहीं न कही इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते रेल ब्लॉक जारी है। ऐसे में उपरोक्त रेल मार्ग पर चलनेवाली यात्री गाड़ियाँ रद्द, आंशिक रद्द या परावर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। इस सप्ताह में चलनेवाले ‘नॉन इंटरलॉकिंग’ कार्य की सूची हम यहाँ प्रस्तुत कर रहे है और यात्रीगण को सूचित करते है, यदि उनका उपरोक्त रेल मार्ग से यात्रा करने का नियोजन है तो कृपया रेल हेल्पलाइन 139, रेलवे वेबसाइट, ऍप से अपनी यात्री गाड़ी की परिचालन स्थिति जान ले।
1: उत्तर रेलवे NR का अकबरपुर – अयोध्या के बीच गोसाईंगंज – बिल्हारघाट
2: पूर्वोत्तर रेलवे NER का बेल्थरा रोड से इंदारा के बीच इंदारा – कीदिहारापुर
3: पूर्वोत्तर रेलवे NER का प्रयागराज रामबाग से ज्ञानपुर रोड के बीच झूसी – रामनाथपुर
4: पूर्व रेल्वे ER का राणाघाट से नैहाटी जंक्शन के बीच कल्याणी – नैहाटी
5: पूर्वतटीय ECoR का विशाखापट्टनम – किरंदुल अराकू वैली में मालिगुड़ा – चैत्रीपुट
6: दक्षिण मध्य रेल SCR का गुडूर से नेल्लूर के बीच मनुबोलू – वेदापालम
7: दक्षिण मध्य रेल SCR का विजयवाड़ा से खम्मम के बीच गंगीनेनी – इरूपालम
8: दक्षिण मध्य रेल SCR का नंदयाल जंक्शन से ढोन जंक्शन के बीच बेथामचेरला – मलकापुरम
9: पूर्व मध्य रेलवे ECR का जबलपुर से सिंगरौली मार्ग पर निवास रोड – सरायग्राम
10: मध्य रेल CR का मनमाड़ – दौंड मार्ग पर बेलापुर – पुण्ताम्बा के बीच
11: दक्षिण रेल्वे SR का नागरकॉइल जंक्शन से तिरुनेलवेली जंक्शन के बीच मेलापालायम – नानगुनेरी
16 मार्च 2023, गुरुवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2079
रेल प्रशासन द्वारा रेल गाड़ियोंका आरक्षण चार्टिंग दो बार किया जाता है। पहला चार्टिंग गाड़ी के प्रस्थान समय से चार घंटे पहले और दूसरा अन्तिम चार्टिंग गाड़ी के प्रस्थान समय से तीस मिनट पहले।
तकरीबन 8 वर्ष पहले रेल प्रशासन ने पहले चार्टिंग होने के बाद जो भी सीट्स या बर्थस अन बुक्ड अर्थात बिना बुकिंग के खाली रह जाती थी, यदि कोई यात्री उन्हें बुक करता है तो उनपर रेल्वेके मूल किराये का 10% छूट देने का नियम बनाया था। गाड़ी के मूल किराये के अलावा लगने वाले इतर शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्जेस इत्यादि यथावत लगाए जाते थे।
रेल प्रशासन द्वारा इस रियायत को खत्म करने का निर्णय लिया है। इस सम्बंध के परिपत्रक हम यहॉं दे रहे है।

उपरोक्त पत्र में केवल सम्बंधित CC के क्रमांक सन्दर्भ हेतु दिए गए है, अतः वह भी परिपत्र यहां जोड़ रहे है।



मित्रों, रेल प्रशासन की यह अच्छी योजना थी, जिसमे केवल बची आरक्षित सीटें, बर्थस बुकिंग करवाने के लिए यात्रिओंको आकृष्ट किया जाता था। खैर, रेल विभाग के सारे दृष्टिकोण ही बदल गए है। उन्हें लगता है, यात्रिओंको आकृष्ट करने के बजाय परावृत्त करने की जरूरत है। तब ही तो वह वरिष्ठ नागरिक, सवारी गाड़ियाँ जैसी सारी किराया रियायतें बन्द कर दिए है। लगभग सभी मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की गाड़ियाँ 80 से 90% वातानुकूलित जैसे उच्च किराया श्रेणी में बदली जा रही है।
शायद इसे ही “पैसेंजर अपग्रेडेशन” अर्थात यात्रिओंकी रेल यात्रा को उन्नत करना है।
16 मार्च 2023, गुरुवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2079
“समर स्पेशल ट्रेन्स” के विज्ञापन अख़बारों के पन्ने पाटने लगे की अहसास होने लग जाता है, भई गर्मियों की छुट्टियाँ सामने आ गयी है। बच्चे नाना, मामा, मौसी, चाचा, बुआ के घर जाने की प्लानिंग बनाने लग जाते है। नियमित गाड़ियाँ 120 दिन पहले ही “बुक” कर ली जाती है और जिनके छुट्टियों के प्रोग्राम्स देरी से तय हो रहे है वह लोग इन “समर स्पेशल ट्रेन्स” का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते है। हालांकि आज का यह परिपत्रक छुट्टी विशेष गाड़ियोंका प्रस्ताव मात्र है। मध्य रेल ने रेल प्रशासन को निम्नलिखित 15 जोड़ी गाड़ियोंका प्रस्ताव भेजा है और अपेक्षा है, पास भी हो जाएगा, केवल समयसारणी और परिचालन दिन में कुछ मामूली बदलाव हो सकता है। मगर इस परिपत्र से आप को कमसे कम विशेष गाड़ियोंके प्रस्तावित मार्ग तो समझ आ ही सकते है।
1: मुम्बई – नागपुर – मुम्बई साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष

2: मुम्बई – मालदा टाउन – मुम्बई साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष

3: पुणे – अजनी – पुणे साप्ताहिक विशेष


4: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

5: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – समस्तीपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

6: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – कन्याकुमारी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

7: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – करमाली – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

8: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष

9: पुणे – दानापुर – पुणे साप्ताहिक विशेष

10: पुणे – कानपुर – पुणे साप्ताहिक विशेष


11: पुणे – गोरखपुर – पुणे साप्ताहिक विशेष वाया कानपुर, लखनऊ

12: पुणे – प्रयागराज – पुणे वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष

13: पुणे – एर्नाकुलम – पुणे साप्ताहिक विशेष

14: पुणे – करमाली – पुणे साप्ताहिक विशेष


15: पनवेल – करमाली – पनवेल द्विसाप्ताहिक विशेष
