





यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, 11025/26 भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस दिनांक 28 जनवरी से 31 मार्च तक अर्थात दो महीने के लिए रद्द की जा रही है। मुम्बई मण्डल के कर्जत स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा उसी के लिए यह निरस्तीकरण घोषित हुवा है। यूँ तो इस मार्ग से चलनेवाली और भी गाड़ियाँ है, जिसका तपसिल अभी आने को हे।

इसमे रेल प्रशासन बजाय सम्पूर्ण निरस्तीकरण करें, इस गाड़ी को भुसावल से पुणे के बीच मनमाड़, दौंड कॉर्ड होकर परिचालित कर सकता है। चूँकि 50% से भी ज्यादा यात्री भुसावल से सीधे पुणे के बीच यात्रा करनेवाले होते है और गाड़ी एक इन्टरसिटी वर्ग में समाहित है ऐसी स्थिति में गाड़ी पूर्ण रद्द हो यह यात्रिओंके लिए काफी पीड़ादायक हो सकता है।
25 जानेवारी 2023, बुधवार, माघ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2079
निविदा / सीआर / इंजीनियरिंग विभाग
24 जानेवारी 2023, मंगलवार, माघ, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2079

भारतीय रेल के रेल मार्ग शहरों, गाँवों और बस्तियों के करीब से गुजरते है। जब जंगलों से गुजरते है तो वन्य पशु और बस्तियों के पास से गुजरते है तब मवेशियों का रेल लाइनोंके पास चरना या उसे पार करने का खतरा लगा रहता है। आसाम, पश्चिम बंगाल में हाथी पटरियों पर आ जाते है।
हमने देखा, मासूम और निरपराध जानवर यूँ ही पटरियोंपर तेज गति से आनेजाने वाली गाड़ियोंके चपेट में आकर अपना प्राण गवाँ बैठते है। चूँकि यात्री गाड़ियोंकी गति अब लगातार 90/110/130/150 kmph की रफ़्तार से बढ़ रही है। मालगाड़ीयाँ भी अब 60/75/90 की गति से चल रही है। रेल पर जानवर आ जाने से न सिर्फ जीव हत्याएं हो रही अपितु रेल गाड़ियोंका भी नुकसान हो रहा है। साथ गाड़ियोंकी आवाजाही में भी खलल पड़ता है। वन्य जीवोंके लिए अब कॉरिडोर बनाकर उनकी आवाजाही को सुगम किया जा रहा है। वहीं मवेशियों के लिए बाड़ का प्रावधान किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे ने मुम्बई – अहमदाबाद के 492 किलोमीटर लम्बे रेल मार्ग पर तक़रीबन 622 किलोमीटर लम्बी बाड़ लगाने योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। निविदाएं निकल कर काम आबंटित हो चुका है और जल्द से जल्द पूरा भी किया जाएगा। इसी तरह आगे चलकर सभी रेल मार्ग की बाड़बंदी की जाएगी ताकि रेलगाड़ीयाँ भी सुचारू रूप से चले और जानवरोंकी जीव हत्या भी न हो।
23 जानेवारी 2023, सोमवार, माघ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2079
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली एक जोड़ी ट्रेन में अस्थाई रूप से तथा रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 09 जोड़ी ट्रेनों स्थाई रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह सुविधा ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उपलब्ध करवाई जा रही है। ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
अस्थाई कोच की सुविधा
स्थाई कोच की सुविधा