Uncategorised

किराया तत्कालवाला और यात्री सुविधाएँ नदारद! हाय प्रशासन की यह कैसी बेरुखी?

उपरोक्त विशेष गाड़ियोंवाला परिपत्र देखिए। खासकर मद क्रमांक C में की नोट; साफ साफ लिखा है, “यात्रिओंको पहले ही सूचित कर दीजिए, इस गाड़ी में ना ही लीनन मिलेंगी और न ही OBHS सेवाएं”

इसका अर्थ यह है, 20, 21 घंटे की यात्रा करने वाली, कहने को विशेष राजधानी सम्पुर्ण वातानुकूलित गाड़ी में किसी भी यात्री को चद्दर, तकिया, कम्बल उपलब्ध नही कराए जा सकेंगे। साथही OBHS अर्थात ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस, गाड़ी की साफसफाई, पेंट्रीकार इत्यादि सेवा भी नदारद रहेंगी।

अब बताइए, यात्री क्यों भला ऐसी गाड़ियाँ चुने, और क्यों भला 1.3 गुना किराया ज्यादा दे? जब बेसिक सुविधाएँ ही उपलब्ध ना कराई जा रही हो? रेल प्रशासन का तर्क यह है, उपरोक्त विशेष गाड़ियाँ, कुछ नियमित गाड़ियोंके “लाय ओवर पीरियड” को समाहित कर चलाई जा रही है। यानी नियमित गाड़ियोंके OBHS कर्मी अपने रेस्ट अवर्स में रहेंगे और लीनन साधन धुलने जाएंगे तब तक गाड़ियोंका यह अतिरिक्त फेरा हो जाएगा।

अब यह यात्री के विवेकपर छोड़ दिया गया है, की बिना बेडिंग और बिना OBHS सुविधा के बावजूद वह अतिरिक्त किराया देकर यात्रा करना चाहे तो उसके लिए यह विशेष गाड़ियाँ उपलब्ध है।

तो मित्रों, आगे किसी भी विशेष गाड़ी में आप रेल यात्रा करने हेतु टिकट बुकिंग करने का विचार कर रहे हो तो सुनिश्चित कर लीजिए, वातानुकूल कोच में बेड रोल्स उपलब्ध है या नही और क्या पुड़ी-सब्जी घर से ही बन्धवा लेना है या रेलवे स्टेशन से लेना है?☺️😊

Uncategorised

मुम्बई – दिल्ली के दरम्यान चलेगी विशेष राजधानी के तीन साप्ताहिक फेरे

09003 बांद्रा हज़रत निजामुद्दीन राजधानी साप्ताहिक विशेष दिनांक 23, 30 दिसम्बर 2022 और 06 जनवरी 2023 को रवाना होगी वापसी में 09004 हज़रत निजामुद्दीन बांद्रा राजधानी साप्ताहिक विशेष दिनांक 24, 31 दिसम्बर 2022 और 07 जनवरी 2023 को रवाना होगी।

गाड़ी की संरचना 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टु टियर, 08 वातानुकूल थ्री टियर एवं 02 एसएलआर रहेगा।

यात्रीगण ज्ञात रहे, गाड़ी भले ही वातानुकूल हो, किराये प्रीमियम दर से हो मगर लीनन … ना! नही मिलेगा।

Uncategorised

सांतवी सम्भावित ‘वन्देभारत’ एक्सप्रेस 30 दिसम्बर से शुरू हो सकती है।

पूर्व रेल ER में हावडा – न्यू जलपाईगुड़ी के बीच सप्ताह में छह दिन चलाई जाने वाली वन्देभारत एक्सप्रेस की तैयारियॉं ज़ोरोंपर है।

RailPost से साभार