25 मार्च 2026, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083
13379/80 (03379/80) धनबाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस धनबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
13379 एक्सप्रेस धनबाद से प्रत्येक सोमवार को रात 23:00 बजे निकलेगी और बुधवार को दोपहर 13:40 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 13380 एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 16:55 को रवाना होकर शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे धनबाद पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच
25 मार्च 2026, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083
रेल प्रशासन के द्वारा एक अच्छा निर्णय रेल यात्रिओंके अनुकूल लिया गया है। इस निर्णय के तहत जितनी भी लोकप्रिय विशेष गाड़ियाँ, विशेष किराया श्रेणियों में चल रही है, उन्हें नियमित किया जा रहा है। यह निर्णय से यात्रिओंको काफी राहत मिलने वाली है। एक तो अतिरिक्त किराया देने से मुक्ति मिलेगी, दूसरा बुकिंग में विविध कोटे लागू हो जायेंगे। साथ ही गाड़ी समयानुसार परीचालित होगी। कृपया निम्नलिखित सूची देखिए, ब्रैकट में हाल में चल रहे विशेष गाड़ियोंके गाड़ी क्रमांक है।
19057/58 (09057/58)सूरत मंगालुरु सूरत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस
24 मार्च 2026, मंगलवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2083
मित्रों, भारतीय रेल अपने कार्यप्रणाली में रिफॉर्म्स अर्थात क्रांतिकारी बदलाव लाना चाह रही है। इसके तहत आनेवाले 52 सप्ताह याने एक वर्ष की कालावधि में 52 बदलाव की सूची बनाई गई है। उनमें से पांच बदलाव की जानकारी माननिय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पत्रकार परिषद में दी गई।
दो बदलाव रेल कॉर्गो से सम्बंधित है, एक निर्माण से और बचे दो रेल यात्रिओंसे जुड़े हुए है। उक्त परिषद की युट्युब लिंक हम यहाँ प्रस्तुत कर रहे है।
फिलहाल रेल आरक्षण के कन्फ़र्म टिकटों में जो रद्दीकरण शुल्क उसमे व्यापक बदलाव किया जा रहा है।
नए नियम अनुसार गाड़ी प्रस्थान समय से 72 घण्टे पूर्व रद्दीकरण (कैंसलेशन)में ही प्रचलित रद्दीकरण शुल्क अनुसार धनवापसी (रिफण्ड) की जाएगी।
गाड़ी प्रस्थान समय से 72 घण्टे से 24 घण्टे तक देय किराए में 25% कटौती या कमसे कम रद्दीकरण शुल्क लगता है, इनमें जो भी ज्यादा हो, काटकर बाकी रिफण्ड किया जाएगा।
गाड़ी प्रस्थान समय से 24 घण्टे से 8 घण्टे तक देय किराए में 50% कटौती या कमसे कम रद्दीकरण शुल्क लगता है, इनमें जो भी ज्यादा हो, काटकर बाकी रिफण्ड किया जाएगा।
अब गाड़ी प्रस्थान समय से 8 घण्टे से कम समय हो तो टिकट रद्दीकरण पर कोई धनवापसी नही दी जाएगी।
मित्रों, रेल विभाग इस सन्दर्भ में बाक़ायदा एक परिपत्र जारी करेंगी और उसमे यह बदलाव कब से लागू किए जाएंगे यह दर्ज होगा। जहाँतक पता चला है, 01 एप्रिल से 15 एप्रिल के बीच यह बदलाव लागू किए जा सकते है।
रेल प्रशासन का यह मानना है, जल्द रद्दीकरण अवधि के चलते अवैध आरक्षण के गोरखधंदे पर नकैल कसी जा सकती है।
इसके साथ ही बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियम में भी बदलाव किए गए है। लेकिन परिपत्र का इंतज़ार है।
तत्काल बुकिंग्ज में किए गए बदलाव से 3 करोड़ संदेहास्पद यूजर्स रद्द किए गए।
चार्टिंग में बदलाव : पुराने गाड़ी प्रस्थान समय से 4 घण्टे पहले की चार्टिंग समय को 9 से 18 घण्टे पहले तक बदला गया। इससे यात्री को अपनी रेल यात्रा सुनिश्चित करने में मद्त होने लगी।
चार्टिंग समय का बदलाव होने से रद्दीकरण का पहले का पैटर्न जो 48/12/4 घण्टे के स्लैब वाला था जिसे अब बदल कर 72/24/8 घण्टे किया जाएगा।
ई-टिकट धारकोंको अब TDR फॉर्म्स भरने की आवश्यकता नही रहेगी। टिकट रद्दीकरण के बाद रिफण्ड ऑटोमेटिक खातों में जमा होगा।
19 मार्च 2026, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083
द प रेल में कुल 19 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ नियमित होने जा रही है, जिसमे 6 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की है और 13 जोड़ी गाड़ियाँ सवारी/डेमू/मेमू श्रेणी में नियमित की जा रही है।
मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की गाड़ियाँ :
1: 16281/82 मैसुरु अजमेर मैसुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया अरसीकेरे, हुब्बाली, लौंडा, मिरज, पुणे, कल्याण, वसई रोड, वडोदरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़
2: 16563/64 बेंगलुरू कैंट कलबुर्गी बेंगलुरू कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया गुंटकल, रायचूर, वाड़ी
3: 16559/60 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरू बीदर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरूसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया गुंटकल, रायचूर, वाड़ी, कलबुर्गी, हुमनाबाद
4: 16555/56 यशवंतपुर तालगुप्पा यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया अरसीकेरे, शिवमोग्गा टाउन