11 अगस्त 2026, मंगलवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2083
22363/64 धनबाद कोयम्बटूर धनबाद साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
22363 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार दोपहर 16:10 को धनबाद से रवाना होकर सोमवार शाम 18:30 पर कोयम्बटूर पहुँचेंगी। वापसी में 22364 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह 7:50 को कोयम्बटूर से रवाना होकर गुरुवार दोपहर 13:00 पर धनबाद पहुँचेंगी।
10 अगस्त 2026, सोमवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2083
रेल प्रशासन ने हाल ही में नए स्टोपेजेस, सेवाओंको लेकर निम्नलिखित परिपत्र जारी किए है।
नए स्टोपेजेस :
12304 नई दिल्ली कानपुर शताब्दी का नई दिल्ली से प्रस्थान समय 15:50 से बदल कर 15:40 किया जाएगा। साथ ही अलीगढ़ स्टेशन पर स्टोपेजेस दिया जाएगा। उक्त बदलाव लगभग 60 दिनों बाद अर्थात ARP एडवांस रिजर्वेशन पीरियड शुरू होने के दिन से बदले जा सकेंगे। इस सन्दर्भ की प्रेस विज्ञप्ति अलग से निकलेगी।
12221/22 पुणे हावड़ा पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस को अकोला स्टोपेज दिया जा रहा है। गौरतलब है, अभी कुछ ही महीनों पहले 12261/62 मुम्बई हावड़ा मुम्बई दुरन्तो का अकोला स्टोपेज शुरू हुवा है।
12933/34 बान्द्रा वटवा बान्द्रा कर्णावती एक्सप्रेस का नवसारी स्टोपेज
20161/62 पुणे जबलपुर पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट का खण्डवा स्टोपेज
63387/88 जमालपुर गया जमालपुर मेमू को पवई ब्रम्हस्थान में ठहराव घोषित
05061/62 अछनेरा टनकपुर अछनेरा विशेष का 15093/94 इस गाड़ी क्रमांक से नियमितीकरण एवं बनबासा में ठहराव घोषित।
55331/32 कासगंज अछनेरा कासगंज सवारी गाड़ी का गढ़ी बेरी में ठहराव घोषित
14319/20 इन्दौर बरेली इन्दौर एक्सप्रेस का डिबाई में ठहराव घोषित
नई सेवाएं :
15312/11 कासगंज ऐशबाग कासगंज प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस
निम्नलिखित 3 जोड़ी गाड़ियाँ जबलपुर से मदनमहल स्टेशन के लिए विस्तारित की गई है। यह गाड़ियाँ अब जबलपुर के स्थान पर मदनमहल से प्रस्थान करेगी और लौटते फेरों में जबलपुर से आगे चलकर मदनमहल पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।
1: 22189/90 रीवाँ जबलपुर रीवाँ प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
2: 11266/65 अम्बिकापुर जबलपुर अम्बिकापुर प्रतिदिन एक्सप्रेस
3: 11651/52 जबलपुर सिंगरौली जबलपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस
15132/31 वाराणसी सिटी गोरखपुर वाराणसी सिटी प्रतिदिन एक्सप्रेस का गोरखपुर से आगे नेपालगंज रोड तक विस्तार
विस्तारित मार्ग के स्टेशन : नकहा जंगल, पेप्पेगंज, कम्पियरगंज, आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बरहनी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोण्डा, पयागपुर, बहराईच, रिसिया, नानपारा, नेपालगंज रोड
05 अगस्त 2026, बुधवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083
भाईसाहब, रेल प्रशासन ने बड़े लम्बे सोच विचार के बाद, आखिरकार यह निर्णय लिया कि वे सब वातानुकूलित शयनयानों के प्रत्येक यात्री को पूर्ण बेड रोल सेट अर्थात दो चद्दरें, एक तकिया उसके कवर के साथ और कम्बल, नैपकिन उसकी रेल यात्रा के दौरान मुहैय्या कराएंगे। यह नियम RAC टिकट धारक के लिए भी लागू रहेगा।
दरअसल यह समस्या वर्षोंसे चली आ रही, इन RAC यात्रिओंकी ही है, जिन्हें वातानुकूलित यानों में बिस्तर नही दिए जा रहे थे। जे अब बिस्तर दिए जाएंगे तो अगली माँग निश्चित ही जगह की रहेगी। पहले निम्नलिखित पत्र देखिए,
अब आम यात्री यह समझेगा की आखिर आज यह नियम क्यूँ बताया जा रहा है? जब की वर्ष 2016 से ही रेल मुख्यालय इस सन्दर्भ में कह रहा है, RAC यात्री को बेड रोल दिया जाना चाहिए। तो बीते 10 वर्षोंमे जारी तीन पत्रोंके बाद भी, रेल मुख्यालय केवल यह सुनिश्चित कर रहा है की RAC यात्री को भले कंप्लीट बर्थ न मिले पर बेड रोल सेट तो कम्प्लीट दे ही देना चाहिए।☺️
सबसे पहले हमे RAC आरक्षण क्या होता है यह समझना होंगा। RAC याने रिजर्वेशन अगेन्स्ट कैंसलेशन (रद्द के ऐवज पर मिला हुवा आँशिक आरक्षण) इसमे भले ही यात्री से पूर्ण बर्थ का शुल्क वसूला गया हो मगर उसे किनारे की निचली बर्थ में एक सहयात्री के साथ बैठ कर यात्रा करनी पड़ती है। याने एक साइड लोअर बर्थ दो यात्रिओंको अलॉट की जाती है। यह बात निश्चित है की यात्रा के दौरान ऐसे यात्री को कहीं भी बर्थ उपलब्ध होती है तो प्राथमिकता से दी जाती है।
इसमे विवाद की बात यह है, कोई RAC टिकट धारक में सहयात्री भिन्न लिंगी रहे तो रात्री की यात्रा में बड़ी असुविधाजनक स्थिति निर्माण हो जाती है। और तो और जो RAC यात्री उस बर्थ पर पहले पहुँच गया हो, सहमती की भावना न रखने वाला हो तो विवाद भी हो जाते है। इसमे सबसे बड़ी दिक्कत वातानुकूलित यानों में होती है। 64/72 सवारी के लिए बना कोच जब 8/9 अतिरिक्त यात्रिओंको बिनावजह समायोजन करता है, तो हर तरह से कन्फर्म यात्रिओंकी परेशानी बढ़ती है।
रात की यात्रा में हर यात्री को नींद लेना है और यात्रा सुख, शान्ति से आरामदायक हो इस लिए यात्री ने उच्च श्रेणी में टिकट खरीदा है। ऐसी स्थितीमें यदि उसे बिस्तर तो मिले पर बिस्तर डालने की जगह न मिले तो? तो उस बिस्तर को क्या वह यात्री दो बर्थ के बीच की जगह में बिछाएगा? या कॉरिडोर में? और इन जगहों पर उस यात्री के सोने से अन्य यात्रिओंको जो असुविधा होगी उसका कौन जिम्मेदार रहेगा?
रेल मुख्यालय अतिरिक्त बिस्तर तो दे सकता है मगर बिस्तर डालने की जगह नही तो उस बिस्तर को लेकर RAC यात्रीक्या करें?कुल मिलाकर रेल प्रशासन को चाहिए कि आनेवाले ARP एडवांस रिजर्वेशन पीरियड से RAC टिकट का आवंटन रद्द करना चाहिए। रेल अधिनियम में किसी भी आरक्षित कोच में निर्धारित यात्री संख्या से अतिरिक्त यात्री, यात्रा नही कर सकते तो यह RAC यात्रिओंका अमानवीय प्रावधान क्यों चलाया जा रहा है।
04 अगस्त 2026, मंगलवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, षष्ठी, विक्रम संवत 2083
मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के भादली स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ यात्री गाड़ियोंके परिचालन में अस्थायी परिवर्तन
मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के इगतपुरी – भुसावल खंड में भादली – जलगांव के बीच पाँचवीं रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत भादली स्टेशन यार्ड के पुनर्गठन तथा पाँचवीं रेल लाइन की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने हेतु महत्वपूर्ण नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं।
प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहने वाली गाड़ियाँ
गाड़ी संख्या 59075 नंदुरबार भुसावल पैसेंजर दिनांक 12.08.2026 को नंदुरबार से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 59076 भुसावल नंदुरबार पैसेंजर दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 01212 नासिक रोड बडनेरा विशेष दिनांक 12.08.2026 को नासिक रोड से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 01211 बडनेरा नासिक रोड विशेष दिनांक 12.08.2026 को बडनेरा से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 19005 सूरत भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 11.08.2026 को सूरत से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 19006 भुसावल सूरत एक्सप्रेस दिनांक 14.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 11119 इगतपुरी भुसावल मेमू दिनांक 12.08.2026 को इगतपुरी से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 11120 भुसावल इगतपुरी मेमू दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 11113 देवलाली भुसावल मेमू दिनांक 12.08.2026 को देवलाली से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 11114 भुसावल देवलाली मेमू दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 19003 दादर भुसावल विशेष दिनांक 12.08.2026 को दादर से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 19004 भुसावल दादर विशेष दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 19013 भुसावल कटनी एक्सप्रेस दिनांक 12.08.2026 को भुसावल से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 19014 कटनी भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 14.08.2026 को कटनी से निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ
गाड़ी संख्या 17019 हिसार हैदराबाद एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11.08.2026 को हिसार से चलने वाली, भुसावल सी केबिन (कॉर्ड लाइन) –अकोला–पूर्णा मार्ग से परिवर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर नांदेड़ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11.08.2026 को अमृतसर से चलने वाली, भुसावल सी केबिन (कॉर्ड लाइन) –अकोला–पूर्णा मार्ग से परिवर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी।
दिनांक 12.08.2026 को नियंत्रित (रेगुलेट) की जाने वाली गाड़ियाँ
गाड़ी संख्या 12627 बेंगलुरु नई दिल्ली एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 12362 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आसनसोल एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस जयनगर एक्सप्रेस को मनमाड–जलगांव खंड में 1 घंटा 05 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को खंडवा–भुसावल खंड में 1 घंटा 55 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को खंडवा–भुसावल खंड में 1 घंटा 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 11062 जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को खंडवा–भुसावल खंड में 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया कोल्हापुर एक्सप्रेस को अकोला–भुसावल खंड में 1 घंटा 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 22589 बनारस हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस को खंडवा–भुसावल खंड में 3 घंटे नियंत्रित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 20625 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल भगत की कोठी एक्सप्रेस को अकोला–जलगांव खंड में 2 घंटे नियंत्रित किया जाएगा।
पुनर्निर्धारित गाड़ियां
गाड़ी संख्या 22590 हडपसर -बनारस एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 12.08.2026 को हडपसर से 10.20 बजे प्रस्थान करेगी (निर्धारित प्रस्थान समय 07.50 बजे)
इस कार्य से भविष्य में रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि, ट्रेनों की समयपालनता में सुधार तथा सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी NTES, RailOne ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए मध्य रेलवे खेद व्यक्त करता है। भविष्य में अधिक सुरक्षित, सक्षम एवं सुचारु रेल सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य अत्यंत आवश्यक है। रेल प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है।
31 जुलाई 2026, शुक्रवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083
पुणे रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नतिकरण कार्य चल रहे है। इसके चलते दिनांक 02 अगस्त को पुणे स्टेशन पर रेल ब्लॉक रहेगा। कुछ यात्री गाड़ियाँ नियंत्रित की जा रही है जो निम्नप्रकार है,
रद्द की गई गाड़ियाँ :
दिनांक 02 अगस्त को चलनेवाली 99902/03 पुणे तलेगांव पुणे और 99818/17 पुणे लोनावला / लोनावला शिवाजीनगर ई एम यू गाड़ियाँ पूर्णतः रद्द रहेगी।
11007/08 मुम्बई पुणे मुम्बई डेक्कन एक्सप्रेस JCO 02 अगस्त, पूर्णतः रद्द रहेगी।
71407 पुणे दौण्ड डेमू JCO 02 अगस्त, पूर्णतः रद्द रहेगी।
शॉर्ट टर्मिनेटिंग ट्रेन्स :
निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने निर्धारित गन्तव्य स्टेशन पुणे की जगह अन्य स्टेशनोंपर समाप्त की जाएगी।
1: 12940 जयपुर पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 01 अगस्त, खड़की स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
2: 12127 मुम्बई पुणे सुपरफास्ट इंटरसिटी JCO 01 अगस्त, खड़की स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
3: 11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 31 जुलाई, हड़पसर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
4: 12136 नागपुर पुणे एक्सप्रेस JCO 01 अगस्त, हड़पसर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
5: 11405 अमरावती पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 01 अगस्त, हड़पसर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
6: 71406 बारामती पुणे डेमू JCO 02 अगस्त, दौण्ड जंक्शन स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
7: 99813 लोनावला पुणे ई एम यू लोकल JCO 02 अगस्त, शिवाजीनगर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
शॉर्ट ओरिजिनेटिंग ट्रेन्स :
निम्नलिखित गाड़ियाँ JCO 02 अगस्त रविवार को, अपने निर्धारित प्रारम्भ स्टेशन पुणे की जगह अन्य स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेंगी।
1: 12939 पुणे जयपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस पुणे की जगह खड़की से शाम 17:35 को रवाना होगी।
2: 12128 पुणे मुम्बई सुपरफास्ट इंटरसिटी पुणे की जगह खड़की से शाम 17:59 को रवाना होगी।
3: 12135 पुणे नागपुर सुपरफास्ट पुणे की जगह हड़पसर से शाम 17:45 को रवाना होगी।
4: 99820 पुणे लोनावला लोकल शिवाजीनगर से रवाना होगी।