Uncategorised

कश्मीर रेल यात्रा का नया पर्व; जम्मूतवी से श्रीनगर सीधी वन्देभारत गाड़ियाँ शुरू

01 मई 2026, शुक्रवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2083

बहुप्रतीक्षित जम्मूतवी – श्रीनगर रेल लिंक बन तो गई, मगर सीधी यात्री गाड़ियोंकी शुरुवात नही की गई थी। कई बार घोषणाएं हुई और सुरक्षा के कारणोंकी वजह से टली मगर आखिरकार इसका शुभारंभ हुवा।

जम्मूतवी से श्रीनगर की सीधी वन्देभारत गाड़ी को हरी झण्डी बताते मा. रेल मंत्री, कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह

वन्देभारत गाड़ियोंकी विस्तारित समयसारणी :

वन्देभारत गाड़ियोंकी सुरक्षा व्यवस्था :

रेलवे सुरक्षा बल RPF के CORAS कमाण्डो समेत 21 रक्षक 20 कोच की इस गाड़ी को सुरक्षा प्रदान करेंगे। मार्ग पर प्रत्येक दो किलोमीटर पर सुरक्षा पथक के जवान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा हर रोज यात्री गाड़ियोंके पहले एक पायलट ट्रेन चलाई जाएगी जो रेल मार्ग के तांत्रिक हिस्से का मुआयना करते चलेगी और कुछ बाधा हो तो उसका सुधार करेगी, मुख्यालय को सूचित करेगी।

327 किलोमीटर लम्बे इस ऑल वेदर रेल रोड के 119 किलोमीटर का मार्ग 36 टनल और 943 छोटे बड़े रेल पुलिया से व्याप्त है। यह रेल मार्ग अपने उन्नत रेल पुलिया और लम्बे लम्बे टनल्स के लिए ख्यातिप्राप्त है। इसकी सुरक्षा हेतु रेल सुरक्षा बल RPF का विशेष कमाण्डो दल CORAS बनाया गया है जो अद्यतन शस्त्रों के साथ तैनात किए जाते है। इसके अलावा सभी संसाधनों की सुरक्षा हेतु जगह जगह पर अत्याधुनिक सेन्सर लगाए गए है, जो किसी भी आगजनी या अन्य अप्रत्याशित घटना को समझ कर तुरंत अलार्म बजाएगा। टनल्स, पुलों के सिरों पर गश्ती दल तैनात है, वह तुरन्त हरकत में आ सकते है।

RPF CORAS COMMANDO

(लेख में उधृत तस्वीर, वीडियो t.meMeghUpdates से साभार)

Uncategorised

नई गाड़ी : काकीनाडा टाउन – हिसार – काकीनाडा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस

30 एप्रिल 2026, गुरुवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2083

17295/96 काकीनाडा टाउन हिसार  काकीनाडा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस

07717/18 यह विशेष गाड़ी चलाई जा रही थी जिसे मई के पहले सप्ताह से नियमित किया जा रहा है। सुदूर बसे हुए राजस्थानियों के लिए, उनकी कर्मभूमि को जन्मभूमि से जोड़ने वाली यह गाड़ी, बड़ी सौगात है।

17295 एक्सप्रेस दिनांक 05 मई 2026 से प्रत्येक मंगलवार को काकीनाडा से सुबह 5:40 को रवाना होकर गुरुवार 13:40 को हिसार पहुंचाएगी। वापसी में 17296 एक्सप्रेस दिनांक 08 मई 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 14:10 को हिसार से रवाना हो कर रविवार रात 21:35 को काकीनाडा टाउन पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 03 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल कुल 22 कोच

स्टोपेजेस : काकीनाडा टाउन, सामलकोट, राजामुंदरी, ताड़ेपल्लीगुडम, इलुरु, विजयवाड़ा, गुण्टूर, मिरयालागुड़ा, नालगोंडा, चारलापल्ली, मेड़चाल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगाँव, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, धरणगाव, अमलनेर, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर, हिसार

Uncategorised

बनारस – हड़पसर – बनारस प्रतिदिन अमृतभारत एक्सप्रेस की नियमित समयसारणी

29 एप्रिल 2026, बुधवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2083

22589/90 बनारस हड़पसर बनारस अमृतभारत एक्सप्रेस

22589 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 02 मई 2026 से प्रतिदिन शाम 18:15 को रवाना होकर अगले दिन देर रात, तीसरे दिन 0:20 पर हड़पसर पहुँचेंगी। 22590 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 04 मई 2026 से प्रतिदिन सुबह 07:50 को हड़पसर से रवाना होकर अगले दिन की दोपहर 14:30 पर बनारस पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय श्रेणी साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत के LHB कोच

स्टोपेजेस : बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोंविन्दपुरी, ओराई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, जलगाँव, मनमाड़, कोपरगाँव, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड, हड़पसर

22589 बनारस हड़पसर अमृतभारत एक्सप्रेस :

22590 हड़पसर बनारस अमृतभारत एक्सप्रेस :

सूचना : WTT अर्थात वर्किंग टाईम टेबल और PTT बोले तो पब्लिक टाईम टेबल। यात्रिओंके लिए PTT वाली समयसारणी ही लागू रहेगी।

Uncategorised

मध्य रेल की 14 जोड़ी विशेष गाड़ियोंको नियमित करने की शानदार घोषणा

29 एप्रिल 2026, बुधवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2083

रेल प्रशासन की यात्रिओंके लिए बेहद सुकूनभरी और किराए में भारी बचत कराने वाली, विशेष गाड़ियोंके नियमितीकरण योजना के अंतर्गत मध्य रेल CR के कार्यक्षेत्र में चौदह जोड़ी गाड़ियाँ नियमित की जा रही है। इन चौदह गाड़ियोंमें नौ जोड़ी मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट श्रेणी की गाड़ियाँ है और अन्य पाँच जोड़ी में डेमू, मेमू एवं सवारी गाड़ियाँ है।

1: 11419/20 खड़की (पुणे) छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर खड़की (पुणे) प्रतिदिन एक्सप्रेस

2: 61129/30 बड़नेरा नाशिक बड़नेरा प्रतिदिन मेमू

3: 11303/04 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया कलबुर्गी, बीदर, लातूर, कुरडुवाडी, दौंड, पुणे

4: 71433/34 सोलापुर दौंड सोलापुर प्रतिदिन डेमू

5: 71435/36 सोलापुर कलबुर्गी सोलापुर प्रतिदिन डेमू

6: 11429/30 हड़पसर हरंगुल हड़पसर प्रतिदिन एक्सप्रेस

7: 51301/02 दौंड कलबुर्गी दौंड फास्ट पैसेंजर सप्ताह में पाँच दिवसीय

8: 51303/04 दौंड कलबुर्गी दौंड फास्ट पैसेंजर सप्ताह में दो दिवसीय

9: 11313/14 सोलापुर अनकापल्ले सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया वाड़ी, गुंटकल, तिरुपति, विजयवाड़ा, सामलकोट

10 : 20105/06 खड़की (पुणे) ढहर के बालाजी (जयपुर) खड़की (पुणे) साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

11 : 11431/32 पुणे दानापुर पुणे साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

12 : 11043/44 दादर बलिया दादर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया बीना, ललितपुर, खजुराहो, चित्रकूट, बाँदा, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, मऊ

13 : 11047/48 दादर गोरखपुर दादर  एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिवसीय वाया बीना, ललितपुर, खजुराहो, चित्रकूट, बाँदा, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, मऊ, भटनी

14 : 11303/04 नागपुर मडगांव नागपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया कल्याण, पनवेल, रत्नागिरी

Uncategorised

प्रधानमंत्री मोदी, 28 अप्रैल को वाराणसी से दो अमृतभारत गाड़ियोंका शुभारंभ करेंगे।

24 एप्रिल 2026, शुक्रवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083

वाराणसी – पुणे के बीच प्रतिदिन और अयोध्या से मुम्बई के बीच साप्ताहिक, ऐसी दो अमृतभारत गाड़ियोंका 28 अप्रैल को वाराणसी से माननीय प्रधानमंत्री जी के हस्ते शुभारंभ होने जा रहा है। उक्त गाड़ियोंकी नियमित सेवाओंके शुरू होने की कोई सूचना फिलहाल नही दी गई है।

इन शुभारंभ विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी निम्नलिखित है,

02531 बनारस हड़पसर उद्धाटन विशेष

02212 अयोध्या धाम लोकमान्य तिलक टर्मिनस उद्धाटन विशेष

यह 02212 अयोध्या धाम मुम्बई अमृतभारत के शुभारंभ विशेष का परिपत्र है।