Uncategorised

पुणे – हड़पसर के बीच रेल तिहरीकरण हेतु रेल ब्लॉक : कई मेल/एक्सप्रेस एवं उपनगरीय गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

08 सितंबर 2026, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल के पुणे मंडल में हडपसर-घोरपडी तीसरी रेल लाइन के कार्यान्वयन हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक

मध्य रेल के पुणे मंडल में हडपसर-घोरपडी के बीच तीसरी रेल लाइन के कार्यान्वयन हेतु आवश्यक इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा ओवरहेड उपकरण संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा।

उक्त कार्य 19.09.2026 से 04.10.2026 तक 15 दिनों की अवधि में किए जाएंगे। इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने, कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने, कुछ ट्रेनों की यात्रा आंशिक रूप से समाप्त करने अथवा आंशिक रूप से प्रारंभ करने, कुछ ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित करने तथा कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। भुसावल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनों पर प्रभाव निम्नानुसार है:

1) ट्रेनों का रद्दीकरण :- कुल 42 गाड़ियोंके फेरे निम्नलिखित तिथियोंके अनुसार रद्द किए जाएंगे।

  • ट्रेन संख्या 12114 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 02.10.2026 को नागपुर से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12113 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12136 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को नागपुर से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.10.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11026 अमरावती–पुणे एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को अमरावती से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11025 पुणे–अमरावती एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.10.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।

2) ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

25 गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग की जगह परावर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। कृपया निम्नलिखित सूची देखिए,

  • ट्रेन संख्या 12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09.2026 एवं 03.10.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से हावड़ा पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12222 हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को हावड़ा से निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोणावला–पुणे मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 11078 जम्मू तवी–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2026 को जम्मू तवी से निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोणावला–पुणे मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन–वास्को-द-गामा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2026 एवं 03.10.2026 को हजरत निजामुद्दीन से निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड–कास्टी–दौंड–कुर्डुवाडी–पंढरपुर–मिरज मार्ग से वास्को-द-गामा पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 11077 पुणे–जम्मू तवी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20.09.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से जम्मू तवी पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20.09.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से नागपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 22131 पुणे–बनारस एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से बनारस पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 22171 पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20.09.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से रानी कमलापति पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को चंडीगढ़ से निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड–कास्टी–दौंड–कुर्डुवाडी–पंढरपुर–मिरज मार्ग से यशवंतपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12147 कोल्हापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2026 को कोल्हापुर से निर्धारित मार्ग के बजाय कोल्हापुर–मिरज–कुर्डुवाडी–दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड मार्ग से हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12781 मैसूर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 18.09.2026 एवं 02.10.2026 को मैसूर से निर्धारित मार्ग के बजाय कोल्हापुर–मिरज–कुर्डुवाडी–दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड मार्ग से हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

3) आंशिक यात्रा समाप्ति / आंशिक यात्रा प्रारंभ

निम्नलिखित 37 गाड़ियोंके विविध तिथियोंके फेरे आंशिक रद्द किए जा रहे है।

  • ट्रेन संख्या 11026 अमरावती–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09, 22.09 एवं 02.10.2026 को अमरावती से प्रस्थान कर दौंड में यात्रा समाप्त करेगी।
  • ट्रेन संख्या 11025 पुणे–अमरावती एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को पुणे स्टेशन के बजाय दौंड से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02.10.2026 को हटिया से प्रस्थान कर दौंड में यात्रा समाप्त करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.10.2026 को पुणे स्टेशन के बजाय दौंड से 11:52 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22172 रानी कमलापति–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को रानी कमलापति से प्रस्थान कर दौंड में यात्रा समाप्त करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22171 पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.10.2026 को पुणे स्टेशन के बजाय दौंड से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 20162 जबलपुर–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20.09.2026 को जबलपुर से प्रस्थान कर दौंड में यात्रा समाप्त करेगी।
  • ट्रेन संख्या 20161 पुणे–जबलपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2026 को पुणे स्टेशन के बजाय दौंड से 12:22 बजे प्रस्थान करेगी।

4) ट्रेनों के समय में पुनर्निर्धारण :- निम्नलिखित गाड़ियाँ निर्देशित तिथियोंको अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से रवाना की जाएगी/ रास्तेमें नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

  • ट्रेन संख्या 12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2026 को पुणे से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। (1 घंटा 45 मिनट विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 11077 पुणे–जम्मू तवी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09.2026 एवं 23.09.2026 को पुणे से 17:50 बजे, 03.10.2026 को 18:45 बजे तथा 04.10.2026 को 19:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12113 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09.2026 एवं 23.09.2026 को पुणे से 18:10 बजे तथा 21.09.2026 को 18:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12129 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09.2026 को 19:05 बजे, 20.09.2026 को 20:35 बजे, 03.10.2026 को 19:25 बजे तथा 04.10.2026 को 20:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2026 को पुणे से 18:00 बजे प्रस्थान करेगी। (25 मिनट विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 11033 पुणे–दरभंगा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 23.09.2026 को पुणे से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। (45 मिनट विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 22123 पुणे–अजनी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02.10.2026 को पुणे से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी। (45 मिनट विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 11406 अमरावती–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को अमरावती से 22:50 बजे प्रस्थान करेगी। (3 घंटे विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 20151 हडपसर–रेवा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24.09.2026 को हडपसर से 16:00 बजे तथा 01.10.2026 को 17:00 बजे प्रस्थान करेगी।

मध्य रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है। भविष्य में यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सक्षम एवं सुचारू रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य अत्यंत आवश्यक है।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें तथा यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें।

Uncategorised

मध्य रेल, भुसावल मंडल के जलगांव – शिरसोली – म्हसावद खंड में सिग्नल उन्नयन कार्य हेतु रेल ब्लॉक; 6 गाड़ियाँ रद्द और 20 को नियंत्रित कर चलाया जाएगा

06 सितंबर 2026, रविवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल के भुसावल मंडल के जलगांव – शिरसोली – म्हसावद खंड में अप एवं डाउन दोनों मार्गों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से इस मार्ग पर रेल परिचालन को अधिक कुशल, सुरक्षित एवं सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी।

इस कार्य के तहत 07 सितंबर 2026 को प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य तथा 08 सितंबर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। 08 सितंबर 2026 को जलगांव – शिरसोली – म्हसावद खंड के अप एवं डाउन दोनों मार्गों पर सुबह 06.00 बजे से शाम 18.00 बजे तक 12 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस कार्य के कारण रेल यातायात पर निम्नानुसार प्रभाव पड़ेगा:

दिनांक 08 सितंबर 2026 को रद्द की जाने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 11119 इगतपुरी–भुसावल मेमू इगतपुरी से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11120 भुसावल–इगतपुरी मेमू भुसावल से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11113 भुसावल–देवळाली मेमू भुसावल से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11114 देवळाली–भुसावल मेमू देवळाली से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 61129 नासिक रोड–बडनेरा मेमू नासिक रोड से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 61130 बडनेरा–नासिक रोड मेमू बडनेरा से रद्द रहेगी।

दिनांक 08 सितंबर 2026 को ट्रेनों का नियमन

  • ट्रेन संख्या 22590 हडपसर–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस को माहेजी स्टेशन पर 02 घंटे 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 12627 बेंगलुरु–नई दिल्ली एक्सप्रेस को पाचोरा स्टेशन पर 01 घंटा 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–छपरा एक्सप्रेस को गालन स्टेशन पर 01 घंटा 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22360 मुंबई–पटना एक्सप्रेस को कजगांव स्टेशन पर 01 घंटा 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 17363 हुबली–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को वाघली स्टेशन पर 01 घंटा 10 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–जयनगर एक्सप्रेस को चालीसगांव स्टेशन पर 01 घंटा नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–कामाख्या एक्सप्रेस को हिरापुर स्टेशन पर 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11072 बलिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भादली स्टेशन पर 02 घंटे 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस को भुसावल स्टेशन पर 02 घंटे 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11058 अमृतसर–मुंबई एक्सप्रेस को भुसावल स्टेशन पर 01 घंटा 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस को वरणगांव स्टेशन पर 01 घंटा 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22537 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को दुसखेड़ा स्टेशन पर 01 घंटा 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11062 जयनगर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को सावदा स्टेशन पर 01 घंटा 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11040 गोंदिया–कोल्हापुर एक्सप्रेस को बोदवड स्टेशन पर 01 घंटा नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11011 मुंबई–धुळे एक्सप्रेस को नांदगांव स्टेशन पर 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 12753 हजूर साहिब नांदेड–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को कजगांव स्टेशन पर 01 घंटा 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 12715 हजूर साहिब नांदेड–अमृतसर एक्सप्रेस को नायडोंगरी स्टेशन पर 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 12103 पुणे–लखनऊ एक्सप्रेस को हिसवळ स्टेशन पर 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

ट्रेनों का पुनर्निर्धारण

  • ट्रेन संख्या 26102 अजनी–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 08 सितंबर 2026 को अजनी से 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। निर्धारित प्रस्थान समय 09.50 बजे है।
  • ट्रेन संख्या 19004 भुसावल–दादर एक्सप्रेस दिनांक 08 सितंबर 2026 को भुसावल से 18.40 बजे प्रस्थान करेगी। निर्धारित प्रस्थान समय 17.40 बजे है।

मध्य रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है। भविष्य में यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सक्षम एवं सुचारू रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य अत्यंत आवश्यक है।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें तथा यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें।

Uncategorised

मध्य रेल, मुम्बई मण्डल में टिटवाला प्लेटफार्म विस्तार हेतु रेल ब्लॉक ; उपनगरीय एवं मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ बाधित होंगी।

05 सितंबर 2026, शनिवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निम्नलिखित रेल ब्लॉक की सूचना जारी की है।

15 कोच वाली ट्रेनों के संचालन हेतु प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए टिटवाला में 15 दिनों तक विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 को उपनगरीय तथा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव

मध्य रेल द्वारा 15 कोच वाली ट्रेनों के संचालन हेतु टिटवाला स्टेशन के प्लेटफॉर्म के विस्तार के लिए 28/29.08.2026 की मध्यरात्रि से 11/12.09.2026 की मध्यरात्रि तक 15 दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक प्रत्येक रात लगभग 5 से 6 घंटे की अवधि के लिए होगा।

04/05.09.2026 (शुक्रवार/शनिवार) से 06/07.09.2026 (रविवार/ सोमवार) की मध्यरात्रि तक ब्लॉक का विवरण एवं ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव

ब्लॉक की अवधि:
04/05.09.2026 की मध्यरात्रि से 06/07.09.2026 की मध्यरात्रि तक

ब्लॉक का समय:
00.00 बजे से 05.00 बजे तक (प्रत्येक रात)

ब्लॉक सेक्शन:
अप एवं डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन (कसारा)

उपनगरीय सेवाओं पर प्रभाव

11/12.09.2026 (शुक्रवार/शनिवार की रात) की मध्यरात्रि तक टिटवाला जाने वाली सभी उपनगरीय सेवाओं को आसनगांव तक बढ़ाया जाएगा तथा टिटवाला से शुरू होने वाली सभी सेवाएं आसनगांव से प्रारंभ होंगी।

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 की ब्लॉक अवधि के दौरान उपनगरीय ट्रेनों का संचालन
उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी

ब्लॉक अवधि के दौरान टिटवाला और कसारा के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

डाउन सेवाएं:

  • सीएसएमटी–टिटवाला लोकल, सीएसएमटी से 22.00 बजे एवं 22.50 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • सीएसएमटी–कुर्ला लोकल, सीएसएमटी से 08.41 बजे एवं 20.41 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • सीएसएमटी–कसारा लोकल, सीएसएमटी से 22.47 बजे एवं 00.08 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • सीएसएमटी–ठाणे लोकल, सीएसएमटी से 08.08 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • ठाणे–टिटवाला लोकल, ठाणे से 05.35 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • कुर्ला–कल्याण लोकल, कुर्ला से 17.59 बजे प्रस्थान करने वाली।

अप सेवाएं:

  • टिटवाला–सीएसएमटी लोकल, टिटवाला से 06.13 बजे, 21.00 बजे एवं 22.06 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • ठाणे–सीएसएमटी लोकल, ठाणे से 09.08 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • कल्याण–सीएसएमटी लोकल, कल्याण से 19.02 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • कसारा–सीएसएमटी लोकल, कसारा से 03.51 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • टिटवाला–परेल लोकल, टिटवाला से 08.09 बजे प्रस्थान करने वाली।

उपनगरीय सेवाओं का आंशिक समापन/प्रारंभ

  • सीएसएमटी–टिटवाला लोकल, सीएसएमटी से 23.16 बजे एवं 23.42 बजे प्रस्थान करने वाली सेवाएं ठाणे में आंशिक रूप से समाप्त होंगी।
  • टिटवाला–सीएसएमटी लोकल, टिटवाला से 03.56 बजे एवं 04.32 बजे निर्धारित सेवाएं क्रमशः ठाणे से 04.44 बजे एवं 05.19 बजे प्रारंभ होंगी।

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 की अंतिम एवं पहली लोकल

  • डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक से पहले कसारा के लिए अंतिम लोकल सीएसएमटी से 21.32 बजे रवाना होगी।
  • डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक से पहले टिटवाला के लिए अंतिम लोकल सीएसएमटी से 21.20 बजे रवाना होगी।
  • अप नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक से पहले सीएसएमटी के लिए अंतिम लोकल कसारा से 22.00 बजे तथा ठाणे के लिए अंतिम लोकल आसनगांव से 23.08 बजे रवाना होगी।
  • डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक के बाद कसारा के लिए पहली लोकल सीएसएमटी से 04.19 बजे रवाना होगी।
  • अप नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक के बाद सीएसएमटी के लिए पहली लोकल कसारा से 04.59 बजे तथा टिटवाला से 05.11 बजे रवाना होगी।

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 को उपनगरीय सेवाओं का आंशिक समापन/प्रारंभ

निम्न डाउन उपनगरीय सेवाएं ठाणे तक चलेंगी:

  • सीएसएमटी–टिटवाला एसी लोकल, सीएसएमटी से 06.30 बजे तथा दादर–टिटवाला एसी सेवा, दादर से 15.33 बजे।
  • सीएसएमटी–टिटवाला सेवाएं, सीएसएमटी से 11.24 बजे, 13.42 बजे, 23.16 बजे एवं 23.42 बजे।

निम्न डाउन उपनगरीय सेवाएं कल्याण तक चलेंगी:

  • सीएसएमटी–टिटवाला सेवाएं, सीएसएमटी से 09.27 बजे एवं 19.46 बजे।

निम्न अप उपनगरीय सेवाएं ठाणे से प्रारंभ होंगी:

  • टिटवाला–सीएसएमटी एसी लोकल, ठाणे से 09.22 बजे एवं 17.24 बजे।
  • टिटवाला–सीएसएमटी लोकल, ठाणे से 07.33 बजे, 13.08 बजे एवं 16.23 बजे।

निम्न अप उपनगरीय सेवाएं कल्याण से प्रारंभ होंगी:

  • टिटवाला–सीएसएमटी लोकल, कल्याण से 10.36 बजे एवं 20.55 बजे।

मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 की रात निम्न ट्रेनों के समय में पुनर्निर्धारण किया जाएगा:

  • 12141 एलटीटी–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 04.09.2026, 05.09.2026 एवं 06.09.2026 को एलटीटी से 04.15 बजे रवाना होगी।
  • 11057 सीएसएमटी–अमृतसर एक्सप्रेस, 04.09.2026, 05.09.2026 एवं 06.09.2026 को सीएसएमटी से 04.00 बजे रवाना होगी।
  • 22177 सीएसएमटी–बनारस महानगरी एक्सप्रेस, 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026 को सीएसएमटी से 04.15 बजे रवाना होगी।
  • 22538 एलटीटी–गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026 को एलटीटी से 04.45 बजे रवाना होगी।
  • 12879 एलटीटी–भुवनेश्वर एक्सप्रेस, 05.09.2026 को एलटीटी से 04.30 बजे रवाना होगी।
  • 12811 एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस, 06.09.2026 एवं 07.09.2026 को एलटीटी से 04.30 बजे रवाना होगी।

मुंबई मंडल में निम्न ट्रेनों को विनियमित किया जाएगा

वासिंद में 02.00 बजे से 05.00 बजे तक:

  • 11048 गोरखपुर–दादर एक्सप्रेस — 05.09.2026 एवं 07.09.2026
  • 11044 बलिया–दादर एक्सप्रेस — 06.09.2026

आटगांव में 02.30 बजे से 04.55 बजे तक:

  • 12102 शालीमार–एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस — 05.09.2026
    15181 मऊ–एलटीटी एक्सप्रेस — 07.09.2026

खर्डी में 02.35 बजे से 04.55 बजे तक:

  • 18030 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस — 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026

कसारा में 02.20 बजे से 05.00 बजे तक:

  • 12810 हावड़ा–सीएसएमटी मेल — 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026

इगतपुरी में 02.00 बजे से 04.55 बजे तक:

  • 20104 गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस — 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026
  • 11203 नागपुर–मडगांव एक्सप्रेस — 06.09.2026
  • 11032 अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस — 05.09.2026
    12132 साईनगर शिरडी- दादर एक्सप्रेस — 07.09.2026

निम्न ट्रेनें गंतव्य पर 30 से 40 मिनट की देरी से पहुंचेंगी

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 को:

  • 17058 लिंगमपल्ली–सीएसएमटी देवगिरी एक्सप्रेस
  • 12618 हजरत निजामुद्दीन–एर्नाकुलम मंगलाद्वीप एक्सप्रेस
  • 12138 फिरोजपुर–सीएसएमटी पंजाब मेल
  • 12290 नागपुर–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस
  • 12262 हावड़ा–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस
  • 12154 रानी कमलापति–एलटीटी एक्सप्रेस

भुसावल मंडल में निम्न ट्रेनों को आवश्यकतानुसार विनियमित किया जाएगा

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 को:

  • 11002 बल्लारशाह–सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस
  • 12112 अमरावती–सीएसएमटी एक्सप्रेस
  • 12106 गोंदिया–सीएसएमटी विदर्भ एक्सप्रेस
  • 12545 रक्सौल–एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस
  • 12152 शालीमार–एलटीटी समरस्ता एक्सप्रेस

बाद में घोषित होने वाली विलंबित ट्रेनें/विशेष ट्रेनें भी परिचालन सुविधा के अनुसार विनियमित अथवा पुनर्निर्धारित की जाएंगी।

ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव एवं यात्री सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।

Uncategorised

नई गाड़ी : मुम्बई – सावंतवाड़ी रोड – मुम्बई प्रतिदिन एक्सप्रेस

04 सितंबर 2026, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083

बीते कल याने 03 सितंबर को, मध्य रेल के मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सावंतवाड़ी के लिए प्रतिदिन एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ फेरा  गाड़ी क्रमांक 01001 से रवाना किया गया। नियमित फेरे की शुरुवात जल्द ही होगी।

15087/88 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई- सावंतवाड़ी – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन एक्सप्रेस

गाड़ी क्रमांक देखकर चौंकिएगा नही, गाड़ी मध्य रेल से कोंकण रेल के बीच चल रही है और क्रमांक पूर्वोत्तर रेलवे वाला है। जी, क्योंकि गाड़ी का रैक पूर्वोत्तर क्षेत्र की 12533/34 गोमतीनगर मुम्बई पुष्पक एक्सप्रेस का उपयोग किया जाना है। मतलब गोमतीनगर से मुम्बई आकर पुष्पक का रैक सावंतवाड़ी रवाना होगा और शाम में सावंतवाड़ी से रवाना होकर अगले दिन सुबह मुम्बई पहुँचेंगा और दो घण्टे फिर पुष्पक बनकर गोमतीनगर रवाना होगा। यह सब LHB रैको के लम्बी दूरी तक चलने की क्षमता के चलते संभव है।

15087 एक्सप्रेस मुम्बई से प्रतिदिन, रात 23:55 को रवाना होकर अगले दिन 14:15 पर सावंतवाड़ी पहुँचेंगी। वापसी में 15088 एक्सप्रेस सावंतवाड़ी से प्रतिदिन, शाम 17:20 पर सावंतवाड़ी से चलकर अगले दिन सुबह 6:40 पर मुम्बई पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपळूण, सावर्डे, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, वलवाड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाळ, सावंतवाड़ी रोड

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम,02 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 04 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 पेंट्रीकार, 01 जनरेटर कार, 01 पार्सल वैन, 01 एसएलआर कुल 23 LHB कोच

संक्षिप्त समयसारणी :

Uncategorised

यात्रियों के लिए रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का कार्य

21 अगस्त 2026, शुक्रवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2083

रेलवे द्वारा यात्रियों के हितों को बढ़ावा देने के लिए, उनकी मांगों को रेलवे के सीनियर अधिकारियों के सामने सीधे “आमने-सामने” पेश किया जाए, और उनकी मांगों पर चर्चा हो, इसके लिए प्लेटफॉर्म से लेकर रेलवे बोर्ड तक ‘कंज्यूमर एडवाइजरी कमेटियां’ बनाई जाती हैं।

इनके समितीयोंके स्तर प्लेटफॉर्म कमेटी, स्टेशन कमेटी, मण्डल कमेटी, क्षेत्रीय कमेटी और राष्ट्रीय कमेटी इस प्रकार से हैं। इसमें अलग-अलग रजिस्टर्ड पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्य, ट्रेड एसोसिएशन के सदस्य, कंज्यूमर एसोसिएशन और ज़्यादातर सत्ताधारी राजनीतिक संगठनों के MP और MLA के प्रतिनिधि, उनकी सलाह से नियुक्त किए जाते हैं। लगभग हर कमेटी का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। उसके बाद फिर से नए सदस्य चुने जाते हैं।

अब यह कमेटी जिस भी लेवल पर बनती है, उस स्तर की मांगों को कमेटी की मीटिंग में हिस्सा लेने वाले सदस्यों द्वारा पेश किया जाता है, चर्चा की जाती है और सही मांगों को आगे के फैसले के लिए ऊपर के लेवल पर भेजा जाता है।

इसके अलावा, आजकल रेलवे के डिविजनल/रीजनल मैनेजर, DRM या GM रेलवे के रीजनल या डिविजनल अधिकार क्षेत्र में आने वाले लोकसभा क्षेत्रों के मौजूदा सांसदों (MPs) के साथ मीटिंग करते हैं। इन मीटिंग में सांसद अपने इलाके में रेलवे से जुड़ी मांगें और समस्याएं रखते हैं। यह तरीका कंज्यूमर कंसल्टेटिव कमेटी जैसा ही है, यानी लोकल अधिकारी जिन मांगों को सही और मुमकिन मानते हैं, उन्हें ऊपर मुख्यालय भेजा जाता है। ज़्यादातर मांगें स्टॉपेज और नई ट्रेनों की मांग, तक सीमित रहती हैं। स्थानीय यात्री क्या चाहते हैं, उनकी क्या समस्याएं है, इसकी कोई विशेष स्टडी, प्रतिनिधियों के पास नहीं होती। असल में, कंसल्टेटिव कमेटी के कुछ ही सदस्यों का रेलवे रिलेटेड अभ्यास, परिपूर्ण रहता है, इसलिए बुनियादी समस्याएं हमेशा नज़रअंदाज़ ही रह जाती हैं और मीटिंग में बहुत सारी मांगें पेश होने के बाद कोरे वादों के ठंडे बस्ते में डाल दी जाती हैं।

कल पुणे में हुई हंगामेदार मीटिंग की खबर चर्चा में आने के बाद यह लेख की कल्पना आई। पुणे के लोकप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की मज़बूत मांगें रखी हैं। दो-तीन वंदे भारत, पंढरपुर, कोल्हापुर तीर्थयात्रा ट्रेनों, स्टेशन की साफसफाई, भीड़ का नियोजन और पैसेंजर सेफ्टी से जुड़ी मांगें रखी गईं। नई ट्रेनों, स्टॉपेज की मांगें हमेशा पॉपुलर टॉपिक होते हैं और इस पर पैसेंजर्स में आम सहमति भी होती है, लेकिन इन मांगों पर फैसला और उन्हें लागू करने का काम सिर्फ रेलवे हेडक्वार्टर, यानी रेलवे बोर्ड ही करता है, इसलिए ये मांगें सिर्फ दिखावा बनकर रह जाती हैं। स्टॉपेज के लिए रेलवे का अलग कैलकुलेशन है। फुटफॉल और स्टेशन की कमाई चेक की जाती है, इसकी तुलना स्टॉपेज के खर्च से की जाती है। अगर सही कैलकुलेशन हो जाए, तो छह महीने का एक्सपेरिमेंटल स्टॉपेज दिया जाता है और इसे समय के साथ रेगुलर किया जा सकता है। नई ट्रेनों की मांग वाले स्टेशन और रूट की कैपेसिटी चेक की जाती है। बेशक, ये सब मना करने के बहाने हो सकते हैं क्योंकि जब ट्रेन शुरू करने के लिए सीनियर लेवल पर फैसले हो जाते हैं, तो ये सारी रुकावटें वैसे भी खत्म हो जाती हैं।

पुणे से मुंबई के लिए रोज़ अप/डाउन की पॉपुलर ट्रेन, डेक्कन क्वीन को प्लेटफॉर्म नंबर 1 से चलाने की मांग की जा रही है। ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पैसेंजर्स की बेसिक मांग यह है कि डेक्कन क्वीन, प्रगति, इंद्रायणी, इंटरसिटी जैसी ट्रेनों को कोच संख्या बढाकर 22/24 कोच का बनाया जाए, वहाँ प्रतिनिधियों की सिर्फ़ प्लेटफॉर्म बदलने की मांग से स्थानीय यात्रिओंमें निराशा है।

वाराणसी की गाड़ी हडपसर से ही सही मगर रोज़ चलने लगी। पुणे से गोरखपुर और पटना के लिए रोज़ ट्रेनें हैं, लेकिन नागपुर और चंद्रपुर के लिए सीधे एक भी दैनिक ट्रेन नहीं है। तीन-तीन दिन गरीबरथ, सुपरफास्ट और छह दिन की वंदेभारत चल रही हैं। हावड़ा, बिलासपुर और गोंदिया चलने वाली ट्रेनों में आम पैसेंजर्स के लिए जगह नहीं मिलती।

सबसे ज़रूरी बात, पुणे स्टेशन का विस्तार करने की बहुत ज़रूरत है, जो अब शुरू हो चुका है। प्लेटफॉर्म की संख्या 6 से बढ़कर 10 से 12 हो जाएगी। इसलिए, प्लेटफॉर्म बढ़ने के बाद कुछ नई ट्रेनों की मांग पूरी हो सकती है। खड़की, हडपसर नए सैटेलाइट टर्मिनल बन गए हैं। पुणे लगभग मुंबई जैसा घने सबर्ब्स वाला महानगर बन चुका है। पुणे-लोनावला के बीच मुंबई की दिशामे सबअर्बन ट्रेनें चलती हैं। उन्हें विपरीत दिशा में, दौंड-अहिल्यानगर तक बढ़ाया जाना चाहिए। अहिल्यानगर एक बड़ा जंक्शन बनने वाला है। नया अहिल्यानगर-बीड रूट, प्रस्तावित शिरडी, छत्रपति संभाजीनगर और अलग पुणे रूट पर विचार किया जा रहा है।

अभी, पुणे स्टेशन पर खत्म होने वाली सभी लंबी दूरी की ट्रेनों को पुणे स्टेशन से होकर जाने वाले किसी भी दो प्लेटफॉर्म से, पुणे स्टेशन पर 5 मिनट का स्टोपेज देकर, अगले सैटेलाइट टर्मिनल पर खत्म किया जाना चाहिए, ताकि पुणे स्टेशन पर भीड़ का सही नियोजन कीया जा सके। मुंबई से आने वाली ट्रेनें हड़पसर, दौंड में खत्म होनी चाहिए, और सोलापुर, मनमाड़ की ओर से आने वाली ट्रेनें खड़की, चिंचवड़, लोनावला पर खत्म होनी चाहिए। पुणे के वॉशिंग साइडिंग, पिट लाइन, कोच मेंटेनेंस को भी कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए ताकि पुणे स्टेशन को ठीक से विकसित किया जा सके।

पुणे के लोकप्रतिनिधि जानकार हैं। उनकी मांगें और उन्हें पूरा करने की उनकी क्षमता भी है। चूँकि ऐसे मामलों में विषय के पीछे लगे रहना, तमाम मदोंकी जैसे की जनमत, पुर्तता करना आवश्यक रहता है। इसलिए हम पुणेकरों को उन पर पूरा भरोसा करना चाहिए और उनकी मांगों का सपोर्ट करना चाहिए।